Text of PM’s address at the 87th ICAR Foundation Day Celebrations at Patna

Published By : Admin | July 25, 2015 | 17:25 IST
PM Modi speaks at 87th ICAR Foundation Day Celebrations in Patna
The country now needs a second Green Revolution which must come from eastern India: PM
Scientific innovations in agriculture sector should move from lab to land for benefit of farmers: PM
India must aim to become totally self-sufficient in the agriculture sector, says PM Modi

उपस्थित सभी महानुभाव

सभी महानुभाव, आज जिनका मुझे सम्‍मान करने का अवसर मिला है। जिन्‍होंने अपने-अपने क्षेत्रों के द्वारा देश के कृषि जगत को कुछ न कुछ मात्रा में सकारात्‍मक योगदान किया है। ऐसे पुरस्‍कार प्राप्‍त करने वाले सभी महानुभावों को हृदय से बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं। बहुत-बहुत बधाई देता हूं।



ये समारोह हर वर्ष होता है और बड़े लंबे अरसे से होता है लेकिन दिल्‍ली में ही होता है। तो पिछली बार जब मैं गया था पहली बार तो मैंने कहा था भई हम जरा दिल्‍ली से बाहर निकलें और उसका आरंभ आज बिहार में पटना की धरती से हो रहा है। मैं राज्‍य सरकार का भी आभार व्‍यक्‍त करता हूं कि उन्‍होंने इस समारोह को सफल बनाने में योगदान दिया और मैं विभाग के मित्रों का भी आभारी हूं कि उन्‍होंने एक पहल की है। तो उसके कारण उस राज्‍य के अंदर भी कुछ दिन चर्चा चलती है, अनेक लोगों के सामने नई-नई बातें आती है। देशभर से ये कृषि वैज्ञानिक यहां आते है उनको भी स्‍थानीय लोगों से बातचीत करने के कारण अपने विषय में क्‍या-क्‍या नया चल रहा है, उसकी जानकारियां मिलती है। तो एक प्रकार से ये अलग-अलग स्‍थान पर जाने से हमें स्‍वाभाविक रूप से हमें अतिरिक्‍त लाभ होता है और उसका प्रारंभ आज यहां से हुआ है और मुझे ये भी खुशी है कि ये बिहार से प्रारंभ हो रहा है। क्‍योंकि पूसा का जन्‍म इसी धरती पर हुआ और एक विदेशी व्‍यक्ति ने गुलामी के कालखंड में भारत के कृषि सामर्थ्‍य को भांपा होगा, उसको अंदाज आया होगा और Phillip USA के द्वारा बनी हुई ये कामगिरी पूसा के नाम से प्रचलित हो गई। लेकिन उन्होंने बिहार क्‍यों चुना होगा, कोई अचानक तो हुआ नहीं होगा। जब वो सोचा गया होगा तब उनको ध्‍यान आया होगा ये सबसे ऊर्वरा जगह होगी, यहां के लोग प्रयोगशील होगें, प्रगतिशील होगें, कृषि क्षेत्र में नया करने की सोच रखते होगें। हिन्‍दुस्‍तान के अन्‍य भू-भागों से यहां की कृषि की कोई न कोई extra शक्ति होगी तभी जा करके उन्‍होंने उस काम को यहां प्रारंभ करना सोचा होगा, ऐसा मैं अनुमान करता हूं। अब करीब-करीब 100 साल होने जा रहे है। इसलिए मैं पूरे record न देखूं तब तक तो मैं कह नहीं सकता कि वो क्‍या है लेकिन मैं अनुमान करता हूं। इसका मतलब ये हुआ कि ये भू-भाग और यहां के नागरिक दोनों में कृषि क्षेत्र में नई सिद्धियां प्राप्‍त कराने का सामर्थ्‍य पड़ा हुआ है।

हम कभी-कभी अपनी चीजों को भूल जाते है। चीजें कोई अचानक शुरू नहीं होती होगी किसी-न-किसी कारण विशेष कारण से शुरू हुई होगी। उसके मूल में अगर जाते है तो ध्‍यान आता है और मैं राधामोहन सिंह जी को इस बात के लिए बधाई देता हूं कि आपदा ग्रस्‍त कारणों के साथ कारण पूछा यहां से दिल्‍ली चला गया। अब दिल्ली में तो खेती होती नहीं है लेकिन पूसा वहां है और जहां खेती होती थी जो देश का पेट भरता था वहां से पूसा चला गया। तो हमने वापिस लाने की कोशिश की है और मुझे विश्‍वास है कि भले 90 साल पहले किसी को विचार आया होगा उसमें जरूर कोई न कोई दम होगा, कोई ताकत होगी। मुझे फिर से एक बार उसको तलाशना है, देखना है और देश के वैज्ञानिक मेरी इस बात से सहमत होगें कि हम इन नए क्षेत्रों में पदार्पण कैसे करें। कुछ बातें आप लोगों ने आज अच्‍छी शुरूआत कर रहे है। मैं नहीं जानता हूं कि हमारे वैज्ञानिक मित्रों को कितना पसंद आया होगा या कितनी सुविधा होगी। क्‍योंकि वैज्ञानिक अपने काम में इतना खोया हुआ होता है। करीब जिदंगी का महत्‍वपूर्ण समय उसका lab में ही चला जाता है। न वो अपने परिवार को काम आता है, न वो खुद को काम आता है। वो उसमें डूब जाता है, पागल की तरह लगा रहता है और तभी जा करके आने वाली पीढि़यों का भला होता है। एक जब अपने सपनों को खपा देता है तब औरों के सपने बन पाते हैं और इसलिए वैज्ञानिकों का जितना मान-सम्‍मान होना चाहिए, वैज्ञानिकों के योगदान की जितनी सराहना होनी चाहिए, उसको जितना बल मिलेगा, उतनी भावी पीढि़यों का कल्‍याण होगा।

दुर्भाग्‍य से हमारे देश में, हमारी अपनी कठिनाइयां हैं देश की, गरीबी के खिलाफ लड़ाई लड़ना है और इसलिए इन क्षेत्रों में जितना बजट देना चाहिए उतना दे नहीं पाते हैं। उसके बावजूद भी छोटी-छोटी lab में बैठ करके भी हमारे scientist लगातार काम करते रहते हैं और कोई न कोई नई चीजें देते रहते हैं।

लेकिन एक और कदम की ओर जाने का मैंने पिछली बार बात कही थी आपने उसको योजना के रूप में रखा, Lab To Land. laboratory में कितना ही yield आए, laboratory में चीकू नारियल जैसा बन जाए, लेकिन अगर धरती पर नहीं होता है तो वो काम नहीं आता है। इसलिए हमारी सच्‍ची कसौटी ये है कि ये जो हम सफलता पाई है lab में, उसको हमें धरती पर भी कसना चाहिए और किसानों के द्वारा कसना चाहिए। एक प्रकार से एक scientist का fellow traveler हमारा किसान बनना चाहिए। extension of the mind of the scientist should be a farmer. ये हमें व्‍यवस्‍था खड़ी करनी चाहिए और इसलिए इस योजना के तहत देश के जितने agriculture scientist है, उनकी टोली बनाकर के उनको एक-एक block गोद लेने की योजना है। उसकी lab कहीं पर भी होगी, लेकिन उसको लगेगा भई मैं जो research कर रहा हूं, उस इलाके के किसानों में उस प्रकार की रुचि है तो वो वहां उनके साथ जुड़ेगा, progressive farmer के साथ जुड़ेगा, किसानों के साथ जुड़ेगा और उसमें जो ज्ञान की संपदा है वो जमीन पर किसानों के माध्‍यम से।

और किसान का एक स्‍वभाव है, उसको भाषण-भाषण काम नहीं आते। वो तो जब तक अपनी आंख से देखता नहीं है, वो किसी चीज को मानता नहीं है। और एक बार उसने अपनी आंख से देखा तो वो फिर अपना risk लेने के लिए तैयार हो जाता है, वो संकट उठाने के लिए तैयार हो जाता है। और इसलिए आवश्‍यकता होती है कि हमने हमारी हर lab को, हर farm को lab में कैसे convert करना है, हर किसान को scientist के रूप में कैसे convert करना है। और उस यात्रा को मैं जानता हूं, आप जिस साधना को कर रहे हैं, जिस तपस्‍या को कर रहे हैं वहां से बाहर जाना थोड़ा कठिन है, लेकिन जिस दिन आप जाओगे। कोई scientist अच्‍छे से अच्‍छी दवाई की 100-100 खोज करे और परिवार को भी पता नहीं होता है कि इसने कहां काम किया है। उनको लगता है हां यार, रात देर से आते हैं अब खाना खाएंगे, सो जाएंगे। लेकिन जब पता चलता है कि फलां व्‍यक्‍ति जिंदगी से जूझ रहा था और उसकी दवाई काम आ गई, उसकी जिन्‍दगी बच गई और जब पता चलता है इस दवाई से आने वाले दिनों में ऐसे लाखों लोगों की भी जिन्‍दगी बचने वाली है तो वो परिवार भी सीना तान करके, हां हमारे उन लोगों ने किया है, मेरे पति ने किया है, मेरे भाई ने किया है। कब होता है, जब बाहर कोई उसका achievement दिखता है। आपको भी अपने lab में किया हुआ संतोष जब तक खेत में नहीं दिखता और किसान के हाथ में नहीं दिखता है, आपको संतोष नहीं हो सकता है। और वो व्‍यवस्‍था करने की दिशा में हम काम कर रहे हैं।

भारत ने first green revolution किया, उसका फायदा हमें मिला है। लेकिन अब देश second green revolution के लिए ज्‍यादा इंतजार नहीं कर सकता है। वैसे भी late हो चुके हैं। second green revolution के लिए हमें अपने आपको सज्‍ज करना होगा। किस क्षेत्र में जाना है, कैसे जाना है। first green revolution की पहली आवश्‍यकता थी कि देश को अन्‍न बाहर से लाना न पड़े, देश का पेट भरे। second green revolution का इतना मतलब नहीं हो सकता, उसका मकसद कुछ और भी हो सकता है। क्‍यों न हमारे देश के agro-economists, हमारे देश के agro-technicians, हमारे देश के agro-scientist, food security से जुड़े हुए scientist, ये सब मिलकर के workshop करें, हर level पर workshop करें। और design workout करें कि भई हां, second green revolution का model क्‍या है, priorities क्‍या हो, हमें किन चीजों के उत्‍पादन पर जाना चाहिए। उत्‍पादकता बढ़ानी है तो किस चीजों की बढ़नी चाहिए। सारे global परिवेश में, आज विश्‍व में क्‍या-क्‍या चीजों की आवश्‍यकता है और दुनिया के बहुत देश है, जिनको आर्थिक रूप से वो कुछ चीजें करना मुश्‍किल है तो वो कहते हैं कि बाहर से ले आओ भई, यहां नहीं करो। तो ऐसे कितने देश हैं जिनको ढूंढेंगे और हम बाहर से भेजेंगे।हमें एक विस्‍तृत सोच के साथ हमारे second green revolution को इस रूप में तैयार करना चाहिए।

हमारे architecture college बहुत कुछ पढ़ाती है। building के लिए तो काफी कुछ होता है, road कैसे बने उस पर भी होता है। मैं मानता हूं कि कभी इस agro scientists ने, progressive farmers ने, government ने, architecture colleges के साथ बैठकर के उनका भी syllabus बनाने की आवश्‍यकता है कि हमारे agriculture, infrastructure का architecture क्‍या हो? हमारी canal बनती हो तो कैसी आधुनिक canal बने, किस material से बने। road बनाने के लिए तो काफी research होते हैं लेकिन canal बनाने के लिए research बहुत कम होते हैं। ये मुझे पूरा paradigm shift करना है। एक मूलभूत चीजों में बदलाव लाना है और इसलिए हमारे जो architecture colleges है, उनका भी जिम्‍मा बनता है कि agro related हमारे infrastructure कैसे हो।

पुराने जमाने में, घर में हमारे गांव के अंदर, किसान परिवारों में मिट्टी की बड़ी-बड़ी कोठियां तैयार होती थीं और उसमें क्‍या material डालना है उसकी बड़ी विशेषता रहती थी। specific प्रकार का material डाल करके वो कोठी बनाई जाती थी और उस कोठी में अन्‍न भरा जाता था। वो सालों तक खराब नहीं होता था और निकालने की technique भी ऐसी होती थी, वो ऊपर से नहीं निकालते थे, नीचे से निकालते थे ताकि पुराना माल पहले निकलता था, नया माल ऊपर आता जाता था। देखिए सामान्‍य लोगों की बुद्धि कितनी कमाल की रहती थी। ये जो कोठार बनते थे या कोठी बनती थी जिसमें सामान भरा जाता था वो कौन सी चीजों का, उनको ज्ञान था कि जिसके कारण हमारे agro-product को इतने लंबे समय तक संभाल पाते थे। preservation के संबंध में हमारे यहां technically कितना काम हुआ है। हमारे यहां अचार, अचार की जो परंपरा है। उस समय ये technology कहां थी जी। गांव की गरीब महिला भी अचार इस प्रकार से preserve करती थी कि साल भर अचार खराब नहीं होता था। मतलब कि विज्ञान उस घर की गली तक पहुंचा हुआ था। हम बदले हुए युग में, इन चीजों को और अधिक अच्‍छे तरीके से कैसे करें, ताकि हमारे agriculture sector में।



क्योंकि आज wastage एक बहुत बड़ी चिन्‍ता का विषय है। value addition पर हमें जाना पड़ेगा। किसान इतनी मेहनत करे और उसकी पकाई हुई चीजें अगर बर्बाद होती है तो कितना बड़ा नुकसान होता है। मैं agro scientists से आग्रह करता हूं कि आप एक काम करके research कीजिए और मुझे छ महीने में एक report दे सकते हैं क्‍या ? मैं एक दिशा में आगे बढ़ना चाहता हूं।

हमारे किसान फल पैदा करते हैं लेकिन फल की उम्र बहुत कम होती है। बहुत ही कम समय में खराब हो जाते हैं। उसका packaging भी बड़ा महंगा होता है क्‍योंकि एक-एक चीज को संभालना पड़ता है। अगर दब गए तो और खराब हो जाते हैं। वो फल जिसमें से juice निकलता है। ये जितने aerated water बाजार में बिकते हैं। भांति-भांति का taste होता है। मुझे तो नाम भी पूरे याद नहीं है लेकिन कई प्रकार की bottles में लोग पीते रहते हैं। coca-cola और fanta और क्‍या-क्‍या नहीं, thums-up. क्‍या हम natural fruit, उसका 1 percent, 2 percent, 5 percent natural juice उसमें mix कर सकते हैं क्‍या। अगर ने natural fruit का juice उसमें mix होता है इस aerated water में। उसका market बहुत बड़ा है। मैं विश्‍वास से कहता हूं हिन्‍दुस्‍तान में जो किसान फल पैदा करता है उसको कभी wastage की नौबत नहीं आएगी, उसका माल खेत से ही बिक जाएगा और 5 percent अगर उसमें mix हो गया। उसका माल खेत से ही बिक जाएगा और 5% उसमें अगर mix हो मेरे फल पैदा करने वाला किसान कभी दु:खी नहीं होगा। लेकिन ये साइंटिस्‍ट जब तक खोज करके नहीं बताएंगे वो कंपनियों को मनवाना जरा कठिन हो जाता है। क्‍या हम इस प्रकार की research कर सकते है, हम समझा सकते है कि these are the results । आप अगर 5% उसके अंदर natural fruit juice डालते है तो आपके market को कोई तकलीफ नहीं होगी, आपकी चीज के test में कोई तकलीफ नहीं होगी आपकी product और अच्‍छी बनेगी और उसमें आपका nutrition value भी जाएगा, जो ultimately आपके business को benefit करेगा। हम किस प्रकार से नई चीजों को करें उस पर हमें सोचने की आवश्‍यकता है।

हमने जो initiatives लिए है कुछ चीजों पर हम ये मान के चले के दुनिया में, बहुत बड़ी मात्रा में उत्‍पादकता पर बल दिया जाता है। हमें भी जमीन कम होती जा रही है, परिवार विस्‍तृत होते जा रहे हैं, एक-एक परिवार में जमीन के टुकड़े बंटते चले जा रहे हैं। हमें पर एकड़ उत्‍पादकता कैसे बड़े, उस पर बल दिए बिना हमारा किसान सुखी नहीं हो सकता है। हमें वो देना पड़ेगा।

पिछली बार मैंने मेरे मन की बात में कहा था किसानों से कि देश को pulses और oil seeds की बड़ी आवश्‍यकता है। तिलहन और दलहन... देखिए मैं इस देश के किसानों को जितना नमन करूं उतना कम है। उस बात को उन्‍होंने माना और इस बार अभी तक जो खबर आई हैं कि record-break showing दलहन और तिलहन का हमारे किसानों ने दिया है। वरना वो crop change करने को तैयार नहीं था लेकिन उसने माना कि भई देश को जरूरत है चलिए हम बाकि छोड़ देते है इस बार दलहन और तिलहन में चले जाते है और बहुत बड़ी मात्रा में शायद मुझे लगता है डेढ़ गुना हो जाएगा, दो गुना अब ये-ये मैं समझता हूं कि अपने-आप में और भारत को import करना पड़ता है।

हमारे agriculture साइंटिस्‍टों ने और progressive farmers ने और government ने बैठ करके तय करना चाहिए। भारत चूंकि कृषि प्रधान देश है। हम तय करें कि agriculture sector की कितनी चीजें अभी भी हम import करते है और हम तय करें कि फलाने-फलाने वर्ष के बाद हमें agriculture sector में कम से कम कुछ भी import नहीं करना पड़ेगा। हम स्‍वयं आत्‍मनिर्भर बनेंगे, हमारे किसान को इस काम के लिए प्रेरित करना पडेगा। हमें targeted काम करना पड़ेगा जी तब जा करके हमारे किसान को आर्थिक रूप से लाभ होगा। अगर वो नहीं करेगे तो लाभ नहीं होगा। आज भी अगर कृषि प्रधान देश को five star होटलों में कुछ सब्जियां विदेश से मंगवानी पड़ती है। हमारा किसान भी तो तैयार कर सकता है, उसको जरा ज्ञान मिल जाए, पद्धति मिल जाए वो कर सकता है। देश की आवश्‍यकताओं की पूर्ति करने की क्षमता किसान में है, आवश्‍यकता है कि ज्ञान का भंडार और किसान का सामर्थ्‍य इसको जोड़ना और उसको जोड़ने की दिशा में हमने प्रयास किया है। कुछ चीजें बड़ी सरल है जिसको हम कर सकते है और करना चाहिए।

कभी-कभार हमारे किसान को जीवन में ज्‍यादातर हमारे यहां कोई उतना irrigation network तो है नहीं ज्‍यादातर हमारा किसान परमात्‍मा की कृपा पर निर्भर है, बारिश हुई तो अच्‍छी बात ,है नहीं हुई तो मुसीबत है। उसकी extra income के जो रास्‍ते है। उसमें पशुपालन हो, poultry farm हो, मतस्‍य उद्योग हो ये थोड़ा बहुत प्रचलित है। लेकिन हमारा एक बात पर ध्‍यान नहीं गया है और वो है शहद पर.. honey bee.. globally बहुत बड़ा market है और कम-से-कम मेहनत वाला काम है और उसमें बिगड़ने का कोई chance नहीं है और उत्‍पादन भी बिकेगा अगर शहद bottle में भर दिया तो 2-5-10 साल तक तो उसको कुछ नहीं होता है। आज देश में, मुझे बताया गया शायद 5 लाख किसान शहद की activity से जुड़े हैं। ये हम target करके 5 करोड़ पर पहुंचा सकते हैं। एक साल, दो साल, तीन साल में। उसकी income कितनी बढ़ेंगी आप कल्‍पना नहीं कर सकते और दुनिया में market है। ऐसा नहीं कि market नहीं है। हमारे किसान को हम इस प्रकार से नई-नई चीजों के साथ कैसे.. और उसके खेत में वैसे ही होने वाला है।

मैं नहीं जानता हूं कि हमारे scientist मित्र मेरी इन बातों को स्‍वीकार करेंगे कि नहीं करेंगे क्‍योंकि मैं न तो ऐसे ही किसानों के साथ बैठते-उठते सुनी हुए बातें मैंने जो भी ज्ञान अर्जित किया है, उसी की बात मैं कर रहा हूं।

हमारे जिस इलाके में elephants, हाथियों के कारण खेती को बड़ा नुकसान होता है जिन-जिन इलाकों में हाथी है। मैंने सुना भी है, पढ़ा भी है और मेरा मानना है कि उसमें सच्‍चाई भी है। ऐसे खेतों में अगर honey bee हो तो honey bee की आवाज़ से हाथी भाग जाता है। वो आता नहीं है। अब मुझे बताइए farmer का protection होगा कि नहीं होगा। अब ये इसको कौन समझाएगा, उससे बात कौन करेगा और कम से कम investment से इतनी बड़ी चीज को बचाता है और international science magazine इस बात को स्‍वीकार कर चुके है कि हाथी उस आवाज़ को सहन नहीं कर सकता है तो वहीं से आते ही चला जाता है पीछे। हमारे कई इलाके ऐसे हैं जहां हाथियों के कारण किसानों को परेशानी हो रही है। हम ऐसे व्‍यवहार्य चीजें और उसके साथ-साथ उसको शहद का व्‍यापार भी मिल जाएगा, उसकी आर्थिक संपदा को भी फायदा होगा।

दूसरा काम है, जो मेरे स्‍वच्‍छ भारत मिशन से भी जुड़ा हुआ है और organic farming से भी जुड़ा हुआ है। अब ये मान के चलिए कि दुनिया में organic चीजों का एक बहुत बड़ा बाजार खुल गया है। holistic health care ये by and large समाज का स्‍वभाव बना है।

अभी हमने देखा योगा दिवस पर दुनिया ने क्‍या इसको महत्‍व दिया है। वो इसी बात का परिचायक है कि holistic health care की तरफ पूरी दुनिया जागरूक हुई, उसमें युवा पीढ़ी ज्‍यादा जागृत है। कुछ लोग तो यहां तक exchange ला रहे हैं कि वो chemical से color किए हुए कपड़े पहनने के बजाए colored cotton से बना हुआ कपड़ा ही पसंद करते हैं और अब तो cotton भी कई colors में आना शुरू हुआ है। natural grow हो रहा है, genetic engineering के कारण। लेकिन organic requirement दुनिया में बहुत बढ़ रही है। हमारा किसान जिस पैदावार से एक रुपया कमाता है अगर वो organic है तो उसका एक डॉलर मिल जाता है। economically बहुत viable हो रहा है। लेकिन, उसके कुछ नियम है, कुछ आवश्‍यकताएं हैं। लेकिन एक काम हम कर सकते हैं क्‍या? आज मान लीजिए देश में vermin-composting . मान लीजिए आज 50 मिलियन टन होता है।

मैं आपको अनुमान कहता हूं। क्‍या vermin-composting हम 500 मिलियन टन कर सकते हैं क्‍या? आज अगर केंचुएं, earth warms . ये मान लीजिए देश में 10 मिलियन टन है। ये 100 मिलियन टन हो सकते हैं क्‍या। आपको कुछ नहीं करना है। सिर्फ लोगों को ज्ञान देना है, बाकी काम तो वो केंचुएं खुद कर लेंगे। और कोई भी छोटे नगर के बगल में ये काम चलता है, तो उस शहर आधा कूड़ा-कचरा वो ही साफ कर देंगे। स्वच्‍छता का काम भी चल जाएगा, composed fertilizer भी तैयार हो जाएगा और जो केंचुए का काम करते हैं उनके केंचुएं भी बिकते हैं। बहुत बड़ी मात्रा में केंचुएं बिकते हैं। एक ऐसा क्षेत्र है कि जो organic farming को बढ़ावा दे सकता है, हमारा कूड़ा-कचरा साफ हो सकता है, हमारे chemical fertilizer की requirement कम होती है, किसान की खेती सस्‍ती हो सकती है। इन चीजों को साथ लेकर के हम सब वैज्ञानिक जगत के लोग। क्‍योंकि ये बात आपके level पर आएगी तो गले उतरेगी और उसको स्‍वीकार करेगा। आप प्रयोग करके कहीं लगाओगे वो करेगा। कुछ लोग कर रहे हैं। स्‍वच्‍छता अभियान का सबसे बड़ा दूत केंचुआ बन सकता है और हमारा बहुत बड़ा काम वो कर सकता है और उससे organic farming को एक बहुत बड़ा बढ़ावा मिल सकता है। हमारी जमीन बर्बाद हो रही है। chemical के कारण उसकी उर्वरा ताकत कम होती रही है, उसकी हमें चिन्‍ता करने की आवश्‍यकता है। ये काम हो सकता है सहज रूप से। ये चीजें प्राकृतिक व्‍यवस्‍थाओं का उपयोग करते हुए की जा सकती हैं। मैं आग्रह करता हूं कि हम हमारे कृषि जीवन में जो second green revolution की ओर जा रहे है। उसको एक नए दायरे पर ले जा सकते है।

कई वर्षों से pulses में yield में भी बढ़ावा नहीं हो पा रहा है और pulses में सबसे बड़ी challenge है कि उसके protein content कैसे बढ़े? क्‍योंकि भारत जैसा देश जहां दलहन से ही protein प्राप्‍त होता है गरीब को, protein content ज्‍यादा हो इस प्रकार का दलहन का निर्माण कैसे हो? ये हमारे scientist lab के अंदर mission के रूप में काम करें। हम उसमें achieve कर सकते है परिणाम मिल सकता है।

हमारे देश का तिरंगा झंडा और उसमें blue colour का चक्र। मैं मानता हूं देश में चर्तुर क्रांति की आवश्‍यकता है। तिरंगें झंडे के तीन रंग जो है और blue colour का चक्र है उन चार रंगों की चर्तुर क्रांति की आवश्‍यकता है।



एक तो saffron revolution, अब saffron revolution का अर्थ पता है भांति-भांति के लोग अलग-अलग करेंगे। ऊर्जा का रंग है saffron और कहने का मेरा तात्‍पर्य है ऊर्जा क्रांति। ऊर्जा क्रांति बहुत आवश्‍यक है। अब आप देखिए बिहार इतना बड़ा प्रदेश। सिर्फ 250-300 मेगावाट बिजली का उत्‍पादन का होता है। अभी मैं भूटान गया, भूटान के अंदर hydropower project का मैंने काम शुरू किया है, उसकी maximum बिजली बिहार को मिलने वाली है...Maximum बिजली।

बिहार को आगे ले जाने के लिए आज मैंने अभी एक पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय ग्राम ज्‍योति योजना का आरंभ किया गांव में 24 घंटे बिजली। हमारे किसानों को भी अगर value addition के लिए जाना है तो उसको इस प्रकार की बिजली की सुविधा सबसे पहले चाहिए तब जा करके वो technology introduce करेगा और इसलिए हम भूटान से नेपाल से ऊर्जा के द्वारा कैसे बिजली बिहार को पहुंचे, बहुत बड़ी मात्रा में बिजली कैसे मिलें उस दिशा में काम में लगे है आज बिहार की अपनी बिजली है उसे तीन गुना का काम मैंने भूटान में जा करके कर दिया है। लेकिन उससे काम होने वाला नहीं है उसकी और जरूरत है।

दूसरा है green revolution जिसकी मैंने चर्चा की, हरा रंग है, तीसरा है white colour, white revolution और white revolution में हम जानते है। हमारा दूध उत्‍पादन, हमारे पशुओं की तुलना में दूध की quantity बहुत कम है। ये हमारी quantity कैसे बढ़े, पशुओं की संख्‍या बढ़ने से काम होना नहीं है। पशु के द्वारा ज्‍यादा दूध उत्‍पादन..... और हमारे पशुपालन को भी आधुनिक बनाना पड़ेगा। हमारे यहां जो sheeps है...भेड़े। मैंने एक छोटा प्रयोग किया था जब गुजरात में था। हमारा जो भेड़ पालने वाला होता है वो जब उसका ऊन निकालता है, उसके बाल निकालता है तो उसके पास एक कैंची होती है । उसके टुकड़े हो जाते है। टुकड़े होने के कारण जो income होती है वो इतनी income होती नहीं है। दाम कम हो जाता है। मैंने क्या किया ऐसे जितने भेड़ वाले थे उनको जो five star hotel में और नीतिश कुमार जी जिस मशीन का उपयोग करते है trimming का। मैंने सभी जो भेड़ पालक है उनको मशीन दिया और battery वाला दिया। तो आज वो क्‍या करता है साल में दो बार उस मशीन से उसके बाल निकालता है। उसकी लंबाई ज्‍यादा होने के कारण उसकी income बढ़ गई। छोटी-छोटी चीजे होती हैं जी, लेकिन सामन्‍य प्रयोगों से भी हम कितना बड़ा बदलाव ला सकते है।

हम हैरान है जी, हमारा देश इतनी सारी हम आज भी मैं नहीं मानता हूं कि हमारे यहां पशुओं के hospital में dentist की व्‍यवस्‍था नहीं होगी पशुओं के लिए। अगर हमारे दांत खराब होते हैं तो पशुओं के होते नहीं है। पशु खाता नहीं है या loose motion कर देता है। कोई पूछने को तैयार नहीं, देखने को तैयार नहीं कि उसका dental problem है। मैं जब गुजरात में था मैंने एक बड़ा अभियान चलाया था पशुओं की dental treatment का। हमारा मोतीबिंदु होता है पशु का मोतिबिंदु होता था मैं पशुओं का मोतिबिंदु का ऑपरेशन करता था बहुत बड़ी मात्रा में। मैंने अमेरिका हमारे कुछ डॉक्‍टरों को भेजा था lager technology सीखने के लिए और पशुओं का bloodless surgery कैसे हो और मैं पशुओं के bloodless surgery में सफलतापूर्वक हमारे यहां लोगों को काम पर लगाया था। हमारे पशुपालन को वैज्ञानिक तरीकों में हमें लाना पड़ेगा। उसकी भी पीड़ा को हमें समझना होगा और मैं मानता हूं, तब जा करके हम white revolution की ओर आगे बढ़ सकते हैं।

और मैंने चौथा कहा वो, blue revolution. आज भी बिहार में इतना पानी है, लेकिन बिहार, आंध्र से 400 करोड़ रुपए की मछली लाकर के खाता है। अगर हम blue revolution करें। गरीब से गरीब किसान, जहां छोटे-मोटे तालाब हैं। अगर हम उसको मत्‍स्‍य उद्योग और उसमें भी कई अब तो विशेषताएं हैं। even ornamental fish का revolution इतना बढ़ आया है। बहुत बड़ा market है, global market है, ornamental fish का। हम अगर इस blue revolution की ओर भी उतना ही ध्‍यान दें और ये सारी चीजें हैं जो ultimately गांव-गरीब किसान का भला करती है और इसलिए हम इन बातों को लेकर के हमारे वैज्ञानिक तौर-तरीकों के साथ ये जो हमारा तिरंगे झंडे का तीनों रंग है और चौथा हमारा blue अशोक चक्र है, उन चतुर्थ क्रान्‍ति की दिशा में कैसे आगे बढ़े और हमारे किसान भाइयों के भलाई के लिए और एक सुरक्षित आर्थिक व्‍यवस्‍था किसानों को मिले, उस दिशा में कैसे काम करे।

मैं फिर एक बार राधामोहन सिंह जी का अभिनन्‍दन करता हूं कि आज पटना में। क्‍योंकि मुझे लगता है जी हिन्‍दुस्‍तान का green revolution, second green revolution को पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, बिहार, पश्‍चिम बंगाल, असम से ही आने वाला है। ये मैं साफ देख पा रहा हूं। और यही बिहार की धरती हिन्‍दुस्‍तान में कृषि क्रान्‍ति लाकर रहेगी और जिसका प्रारंभ आज इस कार्यक्रम से हो रहा है।

मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं, बहुत-बहुत धन्‍यवाद।

Explore More
Today, the entire country and entire world is filled with the spirit of Bhagwan Shri Ram: PM Modi at Dhwajarohan Utsav in Ayodhya

Popular Speeches

Today, the entire country and entire world is filled with the spirit of Bhagwan Shri Ram: PM Modi at Dhwajarohan Utsav in Ayodhya
Textiles sector driving growth, jobs

Media Coverage

Textiles sector driving growth, jobs
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Ending TMC’s Maha Jungle Raj and bringing BJP’s good governance is essential: PM Modi in Singur, West Bengal
January 18, 2026
Paltaano Dorkar… Chai BJP Shorkar!: PM Modi in West Bengal
It is essential to end TMC’s Maha Jungle Raj and bring BJP’s good governance to Bengal: PM Modi
Our constant effort has been to serve Bengal’s youth, farmers, and mothers and sisters, but the TMC government deliberately blocks central schemes: PM’s sharp jibe
The TMC government is playing with the security of Bengal and the nation by protecting infiltrators: PM Modi in Bengal rally
One vote for BJP will ensure strict action against violence and crimes in Bengal: PM Modi

सबसे पहले तो ये जो बाल मित्र अलग-अलग पेंटिंग ले आए हैं। जरा एसपीजी के लोग कलेक्ट कर लें, वरना ये बच्चे एक-एक घंटे तक ऐसे ही हाथ ऊपर करके ख़ड़े रहते हैं। बहुत बढ़िया चित्र बनाए हैं आप लोगों ने, मैं आप सबका बहुत आभारी हूं। थैंक्यू, अगर आपने पीछे अपना अता-पता लिखा होगा, तो मै आपको धन्यवाद का पत्र जरूर भेजूंगा। देखिए उस तरफ भी कोई बेटी लेकर आई है, उसको भी कलेक्ट कर लीजिए। उस तरफ भी एक बेटी लेकर आई है, मैं आप सबका बहुत-बहुत आभारी हूं।

भारत माता की ... भारत माता की ... भारत माता की

जॉय श्री रामकृष्णो देब !
जॉय माँ शारोदा !
सिंगूर एर एइ पोबित्रो भुमीके
आमार प्रोणाम।

आज सुबह मैं मां कामाख्या की धरती पर था। और अब यहां बाबा तारकेश्वर की धरती पर आप जनता-जनार्दन के दर्शन करने के लिए आया हूं।

साथियों,

सिंगूर का ये जन-सैलाब...आप सभी का ये जोश, ये उत्साह...और अभी तो मैं देख रहा हूं काफी लोग देख भी नहीं पाते होगे। अभी मैंने कोने पर जाकर देखा, दूर-दूर तक लोग ही लोग हैं। ये उत्साह ये जोश पश्चिम बंगाल की नई कहानी बता रहा है। यहां बहुत बड़ी संख्या में माताएं-बहनें आई हैं, किसान आए हैं, श्रमिक आए हैं और नौजवानों का जोश तो हमसब देख रहे हैं, सभी एक ही भाव से एक ही आस लेकर आए हैं कि हमें असली पोरिबॉर्तन चाहिए, हर कोई 15 वर्ष के महाजंगलराज को बदलना चाहता है। और अभी तो बीजेपी-NDA ने बिहार में, जंगलराज को एक बार फिर से रोका है...अब पश्चिम बंगाल भी...TMC के महा-जंगलराज को विदा करने के लिए तैयार है। तैयार हैं ना..पक्का तो आप मेरे साथ संकल्प लेंगे...मैं कहूंगा...
पाल्टानो दोरकार... पाल्टानो दोरकार...

आप कहेंगे...
चाइ बीजेपी शोरकार
पाल्टानो दोरकार
चाइ बीजेपी शोरकार !

साथियों,

मैं आज ऐसे समय में सिंगूर आया हूं...जब देश ने वंदे मातरम् के डेढ़ सौ वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया है। संसद में भी विशेष चर्चा करके, वंदे मातरम् का गौरवगान किया है। पूरी संसद ने, पूरे देश ने ऋषि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी को श्रद्धाभाव से नमन किया। हुगली और वंदे मातरम् का रिश्ता तो और भी विशेष है। कहते हैं यहीं पर ऋषि बंकिम जी ने ‘वंदे मातरम्’ को उसका पूर्ण स्वरूप दिया।

साथियों,

जिस प्रकार, वंदे मातरम्, आज़ादी का उद्घोष बना था...हमें वंदे मातरम् को पश्चिम बंगाल को, भारत को विकसित बनाने का मंत्र भी बनाना है।

साथियों,

बंगाल की धरती ने देश की विरासत, देश की आज़ादी के लिए जो दिशा दी, जो नेतृत्व दिया...बीजेपी उस प्रेरणा को राष्ट्र के कोने-कोने तक ले जा रही है।

ये भाजपा सरकार ही है...जिसने दिल्ली में कर्तव्य पथ पर, इंडिया गेट के सामने नेताजी सुभाष की प्रतिमा लगाई। पहली बार, लाल किले से आज़ाद हिंद फौज के योगदान को नमन किया गया। अंडमान-निकोबार में...नेताजी के नाम पर द्वीप का नाम रखा गया। इतना ही नहीं पहले जो 26 जनवरी के कार्यक्रम थे न, वो 24-25 तारीख से शुरू होते थे और 30 तारीख को पूरे होते थे। हमने ये कार्यक्रम बदल दिया। हमने अब 23 जनवरी सुभाष बाबू की जन्म जयंती से शुरू किया और महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पूरा करने का तय किया।

साथियों,

बांग्ला भाषा और साहित्य बहुत समृद्ध है। लेकिन बांग्ला भाषा को क्लासिकल लैंग्वेज का दर्जा भी तब मिला...जब आपने मुझे आशीर्वाद दिया, बीजेपी की दिल्ली में सरकार बनाई। इससे बांग्ला भाषा में रिसर्च को बल मिलेगा...

साथियों,

बीजेपी सरकार के प्रयासों से ही...दुर्गा पूजा को युनेस्को ने कल्चर हैरिटेज का दर्जा दिया है। ये टीएमसी वाले दिल्ली में सोनिया जी की सरकार में भागीदार थे, क्या तब ये सब काम नहीं करा सकते थे क्या। क्यों नहीं किया। ये मोदी है, जिसको बंगाल के लिए इतना प्यार है, समर्पण है। तब हो रहा है। हमारी सरकार के प्रयासों से ही, गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर के शांति-निकेतन को विश्व धरोहर का दर्जा मिला है। ईश्वर चंद्र विद्यासागर, राजा राममोहन राय, और स्वामी विवेकानंद...इन महापुरुषों की जन्म-जयंतियों से जुड़े अहम पड़ावों को, नेशनल लेवल पर मनाने का सौभाग्य भी हमारी सरकार को ही मिला है।

ये हम इसलिए कह रहे हैं. और इसलिए कर रहे हैं...क्योंकि बीजेपी विकास और विरासत, दोनों को महत्व देती है। विकास और विरासत के इसी मॉडल पर चलते हुए बीजेपी, पश्चिम बंगाल के विकास को भी गति देगी।

साथियों,

पश्चिम बंगाल का सामर्थ्य बहुत बड़ा है। यहां बड़ी नदियां हैं...बहुत बड़ी कोस्टलाइन है...यहां उपजाऊ जमीन है...पश्चिम बंगाल के हर जिले में, कुछ न कुछ खास है। और यहां के लोग तो बुद्धि प्रतिभा सामर्थ्य, समर्पण अद्भुत है। भाजपा हर जिले की इस ताकत को और ज्यादा बढ़ाएगी। और जब हर जिले के हिसाब से योजनाएं बनेंगी तो इसका सबसे ज्यादा लाभ उन जिलों में रहने वाले लोगों को होगा। जैसे, यहां की धनियाखाली साड़ी है...यहां का जूट है, हैंडलूम से जुड़े अन्य प्रोडक्ट हैं...पीढ़ियों से लोग इस काम से जुड़े हैं...बीजेपी, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट स्कीम के तहत, हर जिले के ऐसे प्रोडक्ट को प्रोत्साहन देगी। भाजपा, यहां सरकार बनाते ही प्लास्टिक को लेकर ठोस नीति बनाएगी...और जूट की पैकेजिंग को और बढ़ावा देगी। इससे यहां के जूट उद्योग को और बल मिलेगा।

साथियों,

हुगली में बहुत बड़ी मात्रा में आलू और प्याज की खेती होती है...अन्य सब्जियां उगाई जाती हैं...दुनिया में फ्रेश सब्जियों की बहुत डिमांड है...साथ ही पैकेज्ड सब्जियों के लिए भी दुनिया में बहुत बड़ा मार्केट है। मेरा तो सपना है कि दुनिया भर के बाजारों में...भारत के किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के उत्पाद दुनिया में धूम मचाए दोस्तों, दुनिया में धूम मचाए। इसलिए, देशभर में फूड प्रोसेसिंग फेसिलिटी और कोल्ड स्टोरेज चेन बनाने पर बहुत काम हो रहा है। यहां बनने वाली भाजपा सरकार...इस काम को भी तेज़ गति से आगे बढ़ाएगी। और ये मोदी की गारंटी है।

साथियों,

मेरा निरंतर प्रयास रहता है कि बंगाल के नौजवानों, किसानों, माताओं-बहनों की हर संभव सेवा करूं। लेकिन यहां की TMC सरकार...केंद्र सरकार की योजनाओं को आप तक ठीक से पहुंचने ही नहीं देती। अरे भाई, अगर इनको मोदी से परेशानी है...ये तो मैं समझ सकता हूं। इनको बीजेपी से दुश्मनी है...ये भी समझ में आता है। लेकिन TMC तो बंगाल के लोगों से अपनी दुश्मनी निकाल रही है। TMC… यहां के नौजवानों, यहां की माताओं-बहनों, यहां के किसानों से दुश्मनी ठाने हुए है...

साथियों,

बंगाल के मछुआरों से टीएमसी कैसे अपनी दुश्मनी निकाल रही है...इसका मैं आपको एक उदाहरण देता हूं। बंगाल में लाखों परिवार मछली के काम से जुड़े हुए हैं। यहां से अभी जितनी मछली एक्सपोर्ट होती है...उससे कहीं अधिक संभावनाएं बंगाल में हैं। बंगाल के फिशरमैन में वो ताकत है, इसके लिए ज़रूरी है कि मेरे मछुआरे भाई-बहनों को मदद मिले.. मेरे मछुआरे भाई-बहनों को बेहतर टेक्नॉलॉजी मिले। इसी सोच के साथ देशभर के मछुआरों की मदद के लिए, केंद्र सरकार ने एक डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाया है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देश भर की राज्य सरकारें अपने यहां के मछुवारों के नाम रजिस्टर करवा रही हैं। लेकिन बंगाल में इस काम पर ब्रेक लगा हुआ है। हम बंगाल की टीएमसी सरकार को बार-बार चिट्ठी लिखते हैं...मुख्यमंत्री जी चिट्ठी नहीं पढ़ती हैं, लेकिन अफसरों को तो पढ़ने दो, लेकिन टीएमसी सरकार यहां के मछुआरों के रजिस्ट्रेशन में बिल्कुल सहयोग नहीं कर रही है, इसलिए इससे बंगाल के मछुआरों को पीएम मत्स्य संपदा योजना जैसी, केंद्र की स्कीम्स का फायदा नहीं मिल पा रहा।

साथियों,

TMC, बंगाल के नौजवानों के भविष्य के साथ भी खेल खेल रही है। पूरे देश में हज़ारों आधुनिक पीएमश्री स्कूल खोले जा रहे हैं...लेकिन टीएमसी, बंगाल के बच्चों को पीएम श्री स्कूल की बेहतर शिक्षा से भी वंचित रख रही है। आप मुझे बताइए...बंगाल के बच्चों का भविष्य तबाह कर रही TMC सरकार को जाना चाहिए की नहीं जाना चाहिए? टीएमसी को भगाना चाहिए की नहीं भगाना चाहिए, टीएमसी को हटाना चाहिए ना नहीं हटाना चाहिए। बंगाल को बचाना चाहिए या नहीं बचाना चाहिए। नौजवानों को भविष्य बनाना चाहिए की नहीं बनाना चाहिए, माताओं-बहनों को सुरक्षा देनी चाहिए की नहीं देनी चाहिए। क्या ऐसी TMC सरकार की बंगाल को सजा देनी चाहिए या नहीं? ये टीएमसी को सजा मिलनी चाहिए की नहीं मिलनी चाहिए।

साथियों,

देश में जो भी सरकारें, विकास को रोकती हैं...गरीब कल्याण के काम में रुकावट डालती हैं...देश का मतदाता अब जान चुका है, देश का मतदाता अब जाग चुका है। ये रूकावट डालने वाले हर किसी को लगातार सजा मिलती रही है। दिल्ली प्रदेश में भी एक ऐसी ही सरकार थी, जो केंद्र की योजनाओं को लागू नहीं होने देती थी। हम उनको कहते रहे कि दिल्ली के गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज देने वाली आयुष्मान स्कीम लागू करो। लेकिन वो सुनते ही नहीं थे। वे राजनीतिक हिसाब किताब में ही लगे रहते थे, इसलिए दिल्ली की जनता ने उनको सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। मुख्यमंत्री को भी घर भेज दिया और अब दिल्ली में आयुष्मान योजना से गरीबों का मुफ्त इलाज हो रहा है।

साथियों,

बंगाल की जनता भी ठान चुकी है। यहां के लोग टीएमसी की निर्मम सरकार को सबक सिखाने वाले हैं...ताकि यहां भी बीजेपी सरकार बने...और आयुष्मान भारत योजना बंगाल में भी लागू हो...गरीबों को मुफ्त इलाज मिले।

साथियों,

बंगाल में भाजपा की डबल इंजन सरकार बननी बहुत जरूरी है। जहां भी भाजपा की डबल इंजन सरकार है…वहां केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत बहुत शानदार काम हो रहा है। मैं आपको हर घर नल से जल की बात बताता हूं...देश के गांव-गांव में, हर घर तक पाइप से जल पहुंचे....इसके लिए केंद्र की बीजेपी सरकार ये अभियान सरकार चला रही है। अब जैसे त्रिपुरा है...वहां पहले की सरकार के समय सौ में सिर्फ चार घरों में ही नल से जल आता था। जब लेफ्ट वालों की सरकार थी ने आपके पड़ोस में 100 घरों में से सिर्फ 4 घरों में लेकिन बीजेपी की डबल इंजन सरकार के कारण...आज वहां सौ में से पिचासी घरों में नल से जल आने लगा है। ये आंकड़ा आपको याद रहेगा। ये आंकड़ा आपको याद रहेगा। आप बताएं, न तो दोबारा बताऊं मैं। जब लेफ्ट वालों की सरकार थी तो 100 घरों में से सिर्फ 4 घरों में नल से जल आता था। आज 85 घरों में पानी पहुंचता है।

साथियों,

आज भी बंगाल में आधी आबादी ऐसी है जिनके यहां नल से जल नहीं आता। अगर त्रिपुरा में बीजेपी ना आती तो आज भी वहां यही हाल होता, बंगाल में बीजेपी आएगी को यहां भी हाल बदलेगा। हमारी माताओं-बहनों को...हमारी बेटियों को पानी लाने के लिए कितनी परेशानी होती है। भाजपा सरकार इस परेशानी से आपको मुक्ति दिलाकर रहेगी...और ये मोदी की गारंटी है।

साथियों,

बंगाल से टीएमसी के महा-जंगलराज का जाना...और बीजेपी के सुशासन का आना ये बहुत ज़रूरी है। इसके लिए, ईश्वरचंद्र विद्यासागर जी की के बताए रास्ते पर चलना होगा। उन्होंने नारी-शक्ति और युवा-शक्ति को परिवर्तन का माध्यम बनाया था। अब बंगाल की बहनों-बेटियों को, यहां के नौजवानों को अपनी आवाज़ बुलंद करनी होगी। टीएमसी के राज में, बेटियां भी सुरक्षित नहीं हैं...और यहां की शिक्षा व्यवस्था भी माफिया और भ्रष्टाचारियों के कब्जे में है। इसलिए...मैं पश्चिम बंगाल की माताओं-बहनों से भी एक आग्रह करना चाहता हूं...आपके बेटे-बेटियों को तब तक अच्छी शिक्षा और अच्छी नौकरी नहीं मिलेगी...जबतक यहां टीएमसी के पास सत्ता की ताकत रहेगी। इसलिए, आपको आने वाले विधानसभा चुनाव में...आपको भाजपा को वोट देना है। भाजपा को आपका एक वोट पक्का करेगा...कि यहां कॉलेजों में बलात्कार, रेप और हिंसा की घटनाओं पर लगाम लगे। भाजपा को आपका एक वोट पक्का करेगा...कि बंगाल में फिर से संदेशखाली जैसी घटना ना हो। भाजपा को आपका एक वोट इस बात को पक्का करेगा...कि फिर से बंगाल में हज़ारों शिक्षक अपनी नौकरी नहीं खोएं..

साथियों,

टीएमसी को सबक सिखाना बहुत ज़रूरी है। यहां छोटे से छोटा टीएमसी का नेता... खुद को बंगाल का माई-बाप समझने लगा है। हुगली को तो इन्होंने शिक्षक भर्ती घोटाले के लिए बदनाम किया है। बीजेपी युवाओं को लूटने वालों को ज़रूर सज़ा दिलाएगी।
साथियों,

आपको एक और बात याद रखनी है। बंगाल में उद्योग तभी लगेंगे, निवेश तभी आएगा..जब यहां कानून-व्यवस्था बेहतर होगी।लेकिन बंगाल में...दंगाइयों को, लूटने वालों को...माफियाओं को...खुली छूट मिली हुई है। आपको भी पता है कि यहां हर चीज़ पर सिंडिकेट टैक्स लगाया जाता है। इस सिंडिकेट टैक्स को...इस माफियावाद को भाजपा सरकार ही खत्म करेगी..और ये भी मोदी की गारंटी है।

साथियों,

टीएमसी सरकार, पश्चिम बंगाल की, देश की सुरक्षा से भी खिलवाड़ कर रही है। इसलिए, यहां के नौजवानों को खासतौर पर बहुत सावधान रहना है।
टीएमसी, यहां घुसपैठियों को भांति-भांति की सुविधाएं देती है...घुसपैठियों को बचाने के लिए धरने-प्रदर्शन करती है...आप याद रखिए...टीएमसी को घुसपैठिए इसलिए पसंद हैं...क्योंकि वो इनके पक्के वोटबैंक हैं।
घुसपैठियों को बचाने के लिए टीएमसी किसी भी हद तक जा सकती है।
बीते 11 वर्षों से, केंद्र सरकार टीएमसी सरकार को बार-बार चिट्ठी लिख रही है...कि बंगाल के बॉर्डर पर फेंसिंग लगानी है, इसके लिए ज़मीन चाहिए।
लेकिन टीएमसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। टीएमसी ऐसे गिरोहों को संरक्षण देती है..जो घुसपैठियों को सुरक्षा देते हैं, उनके लिए फर्ज़ी डॉक्यूमेंट बनाते हैं।

साथियों,

समय आ गया है, जब घुसपैठ को भी पूरी तरह रोकना होगा...और जो लोग बीते दशकों में, फर्ज़ी कागज़ बनाकर यहां घुल-मिल गए हैं...उनकी पहचान करके, उन्हें उनके देश वापस भी भेजना होगा। ये काम कौन कर सकता है, ये काम कौन कर सकता है, ये काम कौन कर सकता है, ये काम कौन कर सकता है, ये काम आपका एक वोट कर सकता है। आपके वोट की एक ताकत है, आप का वोट ये सारे सपने पूरा करा सकता है। बीजेपी को दिया...आपका एक-एक वोट घुसपैठियों को भगा सकता है। इसलिए, इस बारी आपको एक ही लक्ष्य...एक ही धुन...एक ही सुर... एक ही संकल्प लेना है...

पाल्टानो दोरकार…

पाल्टानो दोरकार…
चाइ बीजेपी शोरकार !

पाल्टानो दोरकार…

पाल्टानो दोरकार…

पाल्टानो दोरकार…

पाल्टानो दोरकार…

इसी संकल्प के साथ...एक बार फिर आप सभी को यहां विशाल संख्या में हमें आशीर्वाद देने के लिए आने के लिए मैं आपका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।

मेरे साथ बोलिए

भारत माता की जय !
भारत माता की जय !
भारत माता की जय !

वंदे...वंदे..वंदे... वंदे..वंदे...!