PM Modi, PM Sheikh Hasina jointy inaugurate India-Bangladesh Friendship Pipeline and Dhaka-Tongi-Joydebpur Railway Project
India-Bangladesh Friendship Pipeline will further energize, not just Bangladesh’s economy, but also the relationship between our two countries: PM
Dhaka-Tongi-Joydebpur Railway Project will strengthen national and urban transport in Bangladesh: PM

ప్ర‌ధాన మంత్రి శ్రీ న‌రేంద్ర మోదీ తో పాటు బాంగ్లాదేశ్ ప్ర‌ధాని శేఖ్ హ‌సీనా గారు ఈ రోజు వీడియో కాన్ఫ‌రెన్స్ మాధ్య‌మం ద్వారా రెండు ప్రాజెక్టు ల భూమి పూజ కార్య‌క్ర‌మానికి సంబంధించిన ఇ-ఫ‌ల‌కాల‌ ను ఆవిష్క‌రించారు.  ఈ కార్య‌క్ర‌మం లో భార‌త‌దేశ విదేశీ వ్య‌వ‌హారాల శాఖ మంత్రి శ్రీ‌మ‌తి సుష్మ స్వరాజ్, ఇంకా పెట్రోలియ‌మ్, స‌హ‌జ‌వాయువు శాఖ మంత్రి శ్రీ ధ‌ర్మేంద్ర ప్ర‌ధాన్ లు కూడా పాలుపంచుకొన్నారు.
 
ఈ ప‌థ‌కాల‌ లో ఇండియా- బాంగ్లాదేశ్ ఫ్రెండ్ శిప్ పైప్ లైన్, ఢాకా- టోంగీ-జయ్ దేబ్ పుర్ రైల్వే ప్రాజెక్టు లు కూడా ఉన్నాయి.  ఈ సంద‌ర్భంగా ప్ర‌ధాన మంత్రి మాట్లాడుతూ, ఉభ‌య దేశాల మ‌ధ్య స‌హ‌కారం ప్ర‌పంచానికి ఒక ఉదాహ‌ర‌ణ‌ అంటూ అభివ‌ర్ణించారు.  ఇరు దేశాలు భౌగోళికంగా ఇరుగు పొరుగు దేశాలు గాను, భావోద్వేగాల ప‌రంగా ఒక కుటుంబం గాను ఉన్నాయ‌ని ఆయ‌న అన్నారు.  ప్ర‌తిపాదిత గొట్టపు మార్గం బాంగ్లాదేశ్ ఆర్థిక వ్య‌వ‌స్థ కు మ‌రింత శ‌క్తి ని ఇవ్వ‌డం తో పాటుగా రెండు దేశాల‌ మ‌ధ్య ఉన్న సంబంధాన్ని శ‌క్తిమంతం చేయ‌గ‌ల‌ద‌ని కూడా ఆయన పేర్కొన్నారు.  ప్రతిపాదిత రైల్వే ప‌థ‌కం బాంగ్లాదేశ్ లో జాతీయ, ప‌ట్ట‌ణ ర‌వాణా వ్య‌వ‌స్థ‌ లను బ‌ల‌ప‌ర‌చ‌డం లో తోడ్పాటు ను అందించ‌గ‌ల‌ద‌న్న విశ్వాసాన్ని ఆయ‌న వ్య‌క్తం చేశారు.

Following is the full text of the Prime Minister’s address:

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री, Your Excellencyशेख हसीना जी,

भारत और बांग्लादेश के मंत्रीगण,

और इस सीधे प्रसारण से जुड़े सभी भारत और बांग्लादेश के साथियों,

नमस्कार।

कुछ ही दिनों के अंतराल में यह हमारी दूसरी video conference है।

हमारे संपर्क की सहजता का कारण technology नहीं है।इसके पीछे भारत-बांग्लादेश संबंधों की अबाध गति और निर्बाध प्रगति है।

भौगोलिक रूप से हम पड़ौसी देश हैं। लेकिन भावनात्मक रूप से हम परिवार हैं। एक दूसरे के सुख-दुःख में साथ देना, एक दूसरे के विकास में हाथ बंटाना, यह हमारे पारिवारिक मूल्यों की ही देन है।

पिछले कुछ वर्षों में हमारे सहयोग ने विश्व को दिखाया है कि यदि दो पड़ौसी देश ठान लें, तो क्या कुछ किया जा सकता है।

चाहे दशकों पुराने सीमा विवाद हों, या विकास सहयोग के projects, हमने सभी विषयों पर अभूतपूर्व प्रगति की है।

इस प्रगति का श्रेय, Your Excellency,  मैं आपके कुशल नेतृत्व को देता हूँ। और इसके लिए आपका हार्दिक अभिनंदन भी करता हूँ।

Friends,

आज जिस भारत-बांग्लादेश मैत्री pipeline पर काम शुरू हुआ है, वह विकास के लिए आपसी सहयोग के महाकाव्य में एक नया अध्याय जोड़ेगी।

किसी भी देश के विकास के लिए ऊर्जा एक आधारभूत आवश्यकता है। और मुझे विश्वास है कि यह pipeline बांग्लादेश के महत्वाकांक्षी विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए संबल बनेगी।

ख़ास तौर पर बांग्लादेश के उत्तरी हिस्से में यह pipeline सस्ते दाम पर ऊर्जा उपलब्ध कराएगी।

बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था के साथ, हमारे संबंधों को भी यह pipeline ऊर्जावान बनाएगी।

हालांकि यह pipeline भारत की grant financing से बनाई जा रही है, लेकिन हमारे लिए हर्ष का विषय है कि काम पूरा होने पर इसे बांग्लादेश की सरकार और लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।

इसी प्रकार आज हमने जिस railway project पर काम शुरू किया है, वह न सिर्फ़ ढाका के जन साधारण को और road traffic को राहत देगा, बल्कि freight revenue भी बढ़ाएगा।

मुझे विश्वास है कि इस railway project से बांग्लादेश के राष्ट्रीय और शहरी transport को सुधारने की मुहिम में भी सहायता मिलेगी।

Your Excellency,

आपका vision है कि हमारे बीच 1965 के पहले की connectivity बहाल हो। इससे हमें प्रेरणा मिलती है।

मुझे ख़ुशी है कि ढाका – टोंगी – जॉयदेबपुर जैसे projects हमारी connectivity को 21वीं सदी की ज़रूरतों के मुताबिक़ आकार दे रहे हैं।

मात्र 10 दिनों में हमने video conference के माध्यम से 5 projects का लोकार्पण किया है।यह गति, यह momentum, आपके मजबूत और कुशल नेतृत्व के बिना संभव नहीं था।

मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में भारत और बांग्लादेश के लोगों के उज्जवल भविष्य के लिए हम इसी भावना से काम करते रहेंगे।

Excellency,

अपनी बात समाप्त करने से पहले मैं आपको 28 सितम्बर पर आपके जन्मदिवस के लिए हार्दिक बधाई देना चाहता हूँ।

भारत में हम सभी लोग आपकी दीर्घायु, स्वास्थ्य और सफ़लता के लिए प्रार्थना करते हैं, और आशा करते हैं कि बांग्लादेश की विकास यात्रा में और भारत-बांग्लादेश मैत्री के लिए आपका मार्गदर्शन बना रहेगा।

धन्यवाद।

 

 

Explore More
శ్రీరామ జన్మభూమి ఆలయ ధ్వజారోహణ ఉత్సవం సందర్భంగా ప్రధానమంత్రి ప్రసంగం

ప్రముఖ ప్రసంగాలు

శ్రీరామ జన్మభూమి ఆలయ ధ్వజారోహణ ఉత్సవం సందర్భంగా ప్రధానమంత్రి ప్రసంగం
India’s pharma exports cross $28 bn till February, likely to end up with growth in rupee terms in FY26

Media Coverage

India’s pharma exports cross $28 bn till February, likely to end up with growth in rupee terms in FY26
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
సోషల్ మీడియా కార్నర్ 5 ఏప్రిల్ 2026
April 05, 2026

From Aatmanirbhar to Viksit Bharat: PM Modi’s Leadership Powers India’s Multi-Sector Triumph