A double engine government will make Bengal self-reliant in fisheries and food production: PM Modi in Haldia
TMC has run a syndicate-driven system, where nothing moves without cut money and commissions. But factories run on trust, not on syndicates: PM
TMC is focused on giving reservations on the basis of religion to please its vote bank, says PM Modi in Haldia rally

भारत माता की...

भारत माता की...

भारत माता की

मैं मेरा भाषण शुरू करूं उसके पहले यहां कुछ साथी बढ़िया-बढ़िया पेंटिंग बना के ले आए हैं... मैं आप सबका बहुत आभारी हूं। मैं मेरे एसपीजी के साथियों से रिक्वेस्ट करता हूं कि आप जो चित्र लेकर के आए हैं वे कलेक्ट कर लें। अगर उसमें आपका एड्रेस होगा तो मेरी चिट्ठी जरूर आएगी आपको... मेरी दूसरी प्रार्थना है इस चुनाव में जो कैंडिडेट है उनसे मेरा आग्रह है कि वे जरा आगे आ जाएं। वे यहां आ जाएं, जो कैंडिडेट है। मैं एक मिनट में आकर अपनी बात बताता हूं।

भारत माता की... भारत माता की....

नमोश्कार केमोन अछि पूर्बो-मेदिनीपुरबाशी?

सबसे पहले मैं...बरगभीमा शक्तिपीठ और चैतन्य महाप्रभु के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। आप सभी जनता जनार्दन को भी मैं प्रणाम करता हूं। मुझे बताया गया यहां लगातार बारिश होती रही है... नीचे मैं देख रहा हूं जब जगह पानी भरा हुआ है। इसके बावजूद भी आप इतनी बड़ी तादाद में हम सब को आशीर्वाद देने के लिए आए। हमने देखा है बंगाल ने इस बार हर विपरीत परिस्थिति को पराजित करने का फैसला कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी का विजय ये उत्साह और उमंग में दिखाई देता है... बंगाल के मेरे भाइयों-बहनों ये पोरीबॉर्तोन की आंधी है। ये TMC की निर्मम सरकार के जाने का ऐलान है।

साथियों,

मेदिनीपुर ने, नंदीग्राम ने...5 साल पहले बदलाव की राह दिखाई थी। अब पूरा पश्चिम बंगाल...उसी परिवर्तन के रास्ते पर चल पड़ा है। जो कमाल पांच साल पहले नंदीग्राम ने किया था...इस बार, वही हाल भवानीपुर में भी होने जा रहा है...पूरे बंगाल में होने जा रहा है।
मेरे साथ बोलिए— पाल्टानो दोरकार… पाल्टानो दोरकार… पाल्टानो दोरकार… चाइ बीजेपी शोरकार !

साथियों,

बंगाल का ये चुनाव, सामान्य चुनाव नहीं है। ये बंगाल के वैभव को फिर से स्थापित करने का चुनाव है। ये विकसित बंगाल की नींव मज़बूत करने का चुनाव है। और इसका पहला और सबसे बड़ा कदम होगा...निर्मम सरकार की विदाई। करोगे ना… पूरी ताकत से बोलो करोगे ना… पक्का करोगे। साथियों, ये विकसित बंगाल बनाने के लिए निर्मम सरकार का जाना बहुत ज़रूरी है। मैं ये क्यों कह रहा हूं...आप ज़रा गौर से सुनिएगा।

साथियों,

भारत आज तेज़ गति से प्रगति कर रहा है। दुनिया में सबसे तेज़ ग्रोथ भारत की है। इसका मतलब है... कि देश के अनेक राज्य आज प्रगति की राह पर चल पड़े हैं। कुछ ना कुछ अच्छा करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन TMC की निर्मम सरकार… देश तो आगे जा रहा है निर्मम सरकार बंगाल को नीचे धकेल रही है… नीचे...जो बंगाल, कभी भारत की प्रगति का आधार था...जो बंगाल कभी भारत की मैन्युफेक्चरिंग और व्यापार को मज़बूती देता था...उसी बंगाल को TMC विकास के पैरामीटर्स में इतना नीचे ले आई है.. इतना नीचे ले आई है...

साथियों,

इस स्थिति को मेदिनीपुर, तामलुक-हल्दिया से बेहतर कौन जानता है। सदियों पहले भी ऐतिहासिक ताम्रलिप्त...एक फलती-फूलती पोर्ट सिटी थी। दुनियाभर के साथ यहां से व्यापार-कारोबार होता था। हल्दिया, आधुनिक भारत के बड़े औद्योगिक केंद्रों में से एक था। लेकिन बीते दशकों में...हल्दिया की फैक्ट्रियों में सिर्फ ताले ही लटक रहे हैं..ताले। कभी देशभर से लोग हल्दिया काम के लिए आते थे... आज यहां से नौजवान अंडमान जा रहे हैं, ओडिशा जा रहे हैं...काम की तलाश में दूसरे राज्यों की तरफ पलायन कर रहे हैं। TMC की निर्मम सरकार में... सिर्फ और सिर्फ घुसपैठियों की फैक्ट्री फली-फूली है... दंगाइयों और अपराधियों की दुकानें फली-फूली हैं... TMC की निर्मम सरकार ने... फर्ज़ी डॉक्यूमेंट बनाना और पशुओं की तस्करी, यही इंडस्ट्री डेवलप की है।

साथियों,

ये इसलिए हुआ...क्योंकि TMC की राजनीति भय पर आधारित है। उनकी राजनीति का एक ही केंद्रबिंदू है भय, डर दिखाओ, भय पैदा करो… फैक्ट्रियां, कारखाने, निवेश... ये सब, भय से नहीं भरोसे से चलते हैं... भरोसे.. TMC ने, सिंडिकेट का गुंडा-राज चलाया है। जहां कटमनी और कमीशन के बिना कुछ नहीं चलता। फैक्ट्रियां भी सिंडिकेट के गुंडाराज से नहीं...सिंडिकेट के भय से नहीं...अगर चलेगी तो सिर्फ और सिर्फ भरोसे से चल सकती है। और ये भरोसा कौन दे सकता है… ये भरोसा सिर्फ और सिर्फ बीजेपी ही दे सकती है। जिन-जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है..वहां का विकास...इस बात का भरोसा पैदा करता है कि बंगाल में भी हम ऐसा ही विकास करके दिखाएंगे। और भरोसे के आधार पर करके दिखाएंगे, भय को विदाई देकर के रहेंगे।

साथियों,
तृणमूल की सरकार ने...बंगाल के युवाओं के साथ जो किया है...

उसका पाप वो अगले 100 साल में भी नहीं धो पाएगी। TMC ने बंगाल के युवाओं को डबल धोखा दिया है। यहां प्राइवेट सेक्टर का नामोंनिशान मिटा दिया, प्राइवेट सेक्टर में नौकरियां नहीं हैं.. और थोड़ी बहुत है तो घुसपैठियों के हवाले कर दिया। और सरकारी भर्तियों को TMC के मंत्री लूट रहे हैं। TMC के भ्रष्टाचारियों ने... हज़ारों युवाओं के, उनके परिवारों के सपनों को कुचल दिया है… कुचल दिया है… इससे भी ज्यादा...इसने उन लाखों नौजवानों के मन में शक पैदा कर दिया है... जो अभी परीक्षा दे रहे हैं...या फिर परीक्षा की तैयारियां कर रहे हैं।

साथियों,

TMC की निर्मम सरकार...बंगाल के युवाओं को एक और धोखा दे रही है। TMC, अपने वोट-बैंक को खुश करने के लिए, धर्म के आधार पर आरक्षण देने में जुटी है। कोर्ट बार-बार इस साजिश को खारिज करता है। लेकिन तुष्टिकरण की बीमारी ऐसी है...कि ये कोर्ट तक को नहीं मानते, संविधान को नहीं मानते। ये कबसे टीएमसी सरकार से एक मांग कर रहे हैं लेकिन टीएमसी को माहिष्य समाज के डिमांड को पूरा करने के बजाए बहाने बताती रहती है, क्योंकि माहिष्य समाज, TMC का वोटबैंक नहीं है।

साथियों,

मैं आज आपको भरोसा देता हूं...बीजेपी सरकार...संविधान के अनुसार काम करेगी। जिसका जो हक है, वो हक उसे दिलाया जाएगा। और ये मोदी की गारंटी है। TMC की चिट और चीटिंग वाली दुर्नीति...ये सब, बीजेपी बंद करेके ही रहने वाली है। सरकारी भर्तियां टाइम से हों, उनका एक कैलेंडर हो... और हर भर्ती ट्रांसपेरेंट हो... कोई बिचौलिया नहीं, कोई कट कमिशन नहीं ..कोई मेरा-पराया नहीं..सबकुछ ट्रांसपेरेंट। ये पक्का किया जाएगा।

साथियों,

बीजेपी-NDA की जहां भी सरकारें हैं..वहां रोजगार मेले आयोजित होते हैं। यहां आप लोग जो बीजेपी सरकार बनाने जा रहे हैं। तो मैं आपको वादा करता हूं. बीजेपी सरकार बनने के बाद यहां भी रोजगार मेले शुरू कर दिए जाएंगे। ताकि नौजवानों को रोजगार मिले। ताकि हज़ारों की संख्या में जो सरकारी वेकेंसीज़ हैं...उनको टाइमबाउंड तरीके से भरा जा सके।

साथियों,

पश्चिम बंगाल में एक और बड़ी संभावना...मछलीपालन में है...फिशरीज़ में है, सी-फूड में है। मेदिनीपुर की तो ये बहुत बड़ी ताकत रही है। लेकिन स्थिति क्या है...ये जानकर आपको बहुत हैरानी होगी। यहां बंगाल में मछली की इतनी डिमांड है...लेकिन बंगाल मछली पालन में अब तक आत्मनिर्भर नहीं है। आज भी बंगाल अपनी ज़रूरत के लिए मछली दूसरे राज्यों से मंगवानी पड़ती है। अपने 15 साल के शासन में भी TMC आपको मछली तक नहीं दे पाई है, वो भी बाहर से लानी पड़ रही है। ये TMC की दुर्नीति का उदाहरण है।

साथियों,

पिछले 11 वर्ष में...ये याद रखिए आप लोग और लोगों को बताइए, पिछले 11 सालों में भारत का मछली उत्पादन डबल हुआ है।

भारत का सी-फूड एक्सपोर्ट डबल हुआ है। लेकिन बंगाल में TMC सरकार की वजह से जो देश में हुआ… सफलतापूर्वक हुआ बंगाल में नहीं हुआ। टीएमसी के पापों के कारण नहीं हुआ। जबकि यहां, BJP या NDA सरकार जहां-जहां है। वहां मछली उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है। आपके पड़ोस में बिहार भी कभी दूसरे राज्यों से मछली मंगाता था। लेकिन बीजेपी सरकार की नीतियों का नतीजा है कि...बिहार में मछली उत्पादन करीब-करीब दोगुना हो गया है। आज बिहार बाहर से मछली नहीं मंगवाता, बिहार की मछली बाहर भेजने के लिए वो ताकतवर बन गया है। आज बिहार दूसरे राज्यों को मछली भेजने लगा है। 10 साल पहले असम भी, दूसरे राज्यों से फिश इंपोर्ट करता था मछली मंगवाता था। बीते दशक में वहां भी फिश प्रोडक्शन डबल हुआ, दोगुना हुआ है... आज असम भी अपनी फिश की रिक्वारमेंट को पूरी करता है, दूसरे राज्यों को फिश एक्सपोर्ट कर रहा है।

साथियों,

देश में फिश प्रोडक्शन, श्रिंप प्रोडक्शन इतना बढ़ा...तो इसमें बड़ी भूमिका पीएम मत्स्य संपदा स्कीम की है। इस स्कीम में क्योंकि पीएम शब्द आता है। ये अहंकारी TMC को पसंद नहीं है। ये भारत के संविधान का अपमान कर रही है। इसलिए, मछुआरों के फायदे की योजना को ठीक से लागू नहीं किया जा रहा है। इनको PM शब्द से इतनी नफरत है..इतनी नफरत है.. कि PM नाम से जुड़ी हर स्कीम का या तो नाम बदल देते हैं... या लागू ही नहीं करते। जैसे गरीबों के घर की योजना है- पीएम आवास। इसका नाम बदल दिया और उसमें से असली गरीबों, असली हकदारों के नाम ही काट दिए। ऐसे ही, आयुष्मान भारत- PM जन आरोग्य योजना है। इससे हर गरीब परिवार को, 70 वर्ष से ऊपर के हर बुजुर्ग को... मुफ्त इलाज मिलता है। क्योंकि इसमें PM लिखा हुआ है, तो ये योजना भी TMC वाले बंगाल में लागू नहीं होने देते। मैं मानता हूं कि TMC के बड़े नेताओं को मुझसे नफरत है। लेकिन इस नफरत में इन्होंने PM शब्द को भी नहीं छोड़ा। ये तो संविधान का दिया हुआ शब्द है, देश की जनता का दिया हुआ शब्द है। ये जन्म से लेकर मैं नहीं आया हूं। इस वजह से नुकसान बंगाल के गरीब का, बुजुर्ग मां-बाप का हो रहा है...आप सभी का हो रहा है।

साथियों,

बंगाल का फायदा, PM से नफरत में नहीं है... PM और CM, दोनों मिलकर काम करें, इसमें लोगों का लाभ है। इसलिए, बंगाल में बीजेपी की डबल-इंजन सरकार बहुत ज़रूरी है। डबल इंजन सरकार...बंगाल को फिशरीज में, सी-फूड में आत्मनिर्भर बनाएगी।

साथियों,

मछुआरों को जो पहले कभी नहीं मिलता था...वो बीजेपी सरकार ने दिलाया है। फिशरीज का अलग मंत्रालय- बीजेपी ने बनाया। आजादी के इतने दशकों के बाद फिशरमैन, फिशरमैन परिवार, ब्ल्यू इकोनॉमी इन सबके लिए दशकों बाद पहली बार हमारी सरकार ने फिशरीज मंत्रालय अलग बनाया मिनिस्ट्री बनाई। इतना ही नहीं, अलग बजट और रिकॉर्ड बजट दिया है बीजेपी ने। मछुआरों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड- KCC – बीजेपी ने दिया। मछुआरों के लिए, 5 लाख रुपए तक का बीमा- बीजेपी ने दिया। लाखों मछुआरे साथी इसका फायदा उठा चुके हैं।

साथियों

बीजेपी की सरकार बनने से केंद्र की हर स्कीम तेजी से लागू होगी इससे धान किसानों को आलू किसानों को, पान किसानों को सब किसानों को फायदा ही फायदा होगा। साथियों, बीजेपी की डबल इंजन सरकार...हल्दिया को, पोर्ट लेड डवलपमेंट का, ब्लू इकोनॉमी का भी बड़ा केंद्र बनाएगी। अभी यहां हल्दिया पोर्ट पर...हल्दिया से बनारस तक, गंगा जी पर बन रहे वॉटरवे पर...केंद्र सरकार बहुत बड़ा निवेश कर रही है। डबल इंजन सरकार बनने से, ये सारे काम और तेज़ी से पूरे होंगे।

साथियों,

ये मातंगिनी हाज़रा जी की धरती है। उन्होंने वंदे मातरम् का नारा बुलंद करते हुए, देश के लिए अपना जीवन दे दिया था। लेकिन TMC की निर्मम सरकार ने...माताओं-बहनों-बेटियों का जीवन संकट में डाल रखा है। TMC के 15 वर्षों में...पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ क्राइम का ग्राफ ऊपर ही जा रहा है। और जो दोषी हैं..उनको सज़ा दिलाने में TMC सरकार का रिकॉर्ड निचले स्तर पर है। TMC के राज में बेटियां सड़क पर सुरक्षित नहीं... स्कूल में रेप होते हैं...डॉक्टर बने, तो बेटी सुरक्षित नहीं है। बेटी वकील बनने जाए, तो उसके साथ अत्याचार होते हैं। ऐसा इसलिए है...क्योंकि TMC सरकार गुंडों और अपराधियों को संरक्षण देती है। क्योंकि वही लोग TMC को वोट दिलवाते हैं। वो वोट के ठेकेदार है। मैं पश्चिम बंगाल की हर माता-बहन-बेटी से एक ही विनती करना चाहता हूं... जान और मान-सम्मान से ऊपर कुछ नहीं है। और ये गारंटी सिर्फ और सिर्फ बीजेपी दे सकती है। बीजेपी, वेलफेयर भी देती है, लखपति दीदी भी बनाती है...लेकिन बीजेपी जहां भी है...बहनों-बेटियों को सुरक्षा और सम्मान का जीवन देती है। आपका प्यार सर आंखों पर... माता जी इस आयु में भी मुझे आशीर्वाद देने के लिए इतनी मेहनत कर रही है, माता जी कहीं चोट ना लग जाए आपको। मुझे आपका आशीर्वाद मिल गया माता जी, कहीं आपको चोट ना लग जाए आप गिर ना जाएं। मैं आपका बहुत आभारी हूं। आप इतनी बारिश में भी यहां और इतना ऊंचा खड़े होकर के मुझे आशीर्वाद दे रही हैं। मैं ये बंगाल का प्यार भूल नहीं सकता हूं। ये प्या कभी मैं भूल नहीं सकता हूं। साथियों, हम हर मां, बहन, बेटी को सम्मान देना चाहते हैं। यही हम बंगाल में करना चाहते हैं।

इसलिए, हर बहन-बेटी का मैं आज आशीर्वाद मांगने आया हूं। मैं आज आपके पास कुछ मांगने आया हूं। मुझे आशीर्वाद दीजिए, मेरे इन साथियों को आशीर्वाद दीजिए

साथियों,

गुलामी के कालखंड में, सतीश चंद्र सामंता जी ने...ताम्रलिप्त जातीय सरकार ने अंग्रेज़ों की सत्ता हिला दी थी। आज इसी धरती से... मैं पश्चिम बंगाल को 6 गारंटियां देता हूं।

मोदी की पहली गारंटी- TMC ने भय फैलाया, सरकार और सरकारी सिस्टम को भय का माध्यम बनाया... आज बात-बात पर लोगों को कोर्ट से न्याय मांगना पड़ता है। बीजेपी सरकार, भय की जगह भरोसा कायम करेगी...कानून पर भरोसा लौटाएगी।

मोदी की दूसरी गारंटी- बीजेपी सरकार में सरकारी सिस्टम जनता की सेवा के लिए जवाबदेह होगा। अकाउंटेबल होगा।

मोदी की तीसरी गारंटी- हर घोटाले, हर करप्शन और बेटियों के साथ हुए हर अन्याय, हर रेप केस की फाइल खुलेगी।

मोदी की चौथी गारंटी- TMC के राज में जिसने भी करप्शन किया है, उसकी जगह जेल में होगी। मंत्री हो या संतरी, कानून सबका हिसाब करेगा। TMC का कोई गुंडा कानून से नहीं बचेगा। मोदी TMC को जनता-जनार्दन का पैसा नहीं खाने देगा। पैसा नहीं खाने देगा।

मोदी की पांचवीं गारंटी- जो शरणार्थी हैं, उन्हें संविधान के तहत हर हक मिलेगा। लेकिन जो घुसपैठिए हैं... उनको खदेड़ा जाएगा, उनको भारत में नहीं रहने दिया जाएगा।

साथियों,

मोदी की छठी गारंटी बंगाल के सभी सरकारी कर्मचारियों... सभी शिक्षकों और अन्य सेवाओं में जुटे साथियों के लिए है। आपको इतने वर्षों तक इस निर्मम सरकार ने भयभीत करके रखा है। मोदी आपके साथ खड़ा है, बीजेपी आपके साथ खड़ी है। आप कमल छाप पर बटन दबाइए... बीजेपी यहां seventh pay commission लागू करवाएंगे यही हमारी गारंटी है।

साथियों,

इन्हीं गारंटियों को ध्यान में रखते हुए... 23 अप्रैल को भारी मतदान करना है। हर बूथ पर, बीजेपी के इन सभी साथियों को विजयी बनाना है। और साथियों जहां तक बंगाल की धरती है मैं साफ-साफ कहना चाहता हूं। हमारा सिद्धांत है... हमारा मंत्र है सबका साथ सबका विकास हम इसके प्रति प्रतिबद्ध है। लेकिन बंगाल में मैं एक और वादा करता हूं सबका साथ सबका विकास और जिन्होंने बंगाल को लूटा है सबका हिसाब होगा। सबका हिसाब होगा और इसलिए सबका साथ सबका विकास और बंगाल में लुटेरों का सबका हिसाब होगा। मेरे साथ बोलिए भारत माता की... भारत माता की... भारत माता की... बहुत-बहुत धन्यवाद

Explore More
ਸ੍ਰੀ ਰਾਮ ਜਨਮ-ਭੂਮੀ ਮੰਦਿਰ ਧਵਜਾਰੋਹਣ ਉਤਸਵ ਦੌਰਾਨ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਭਾਸ਼ਣ ਦਾ ਪੰਜਾਬੀ ਅਨੁਵਾਦ

Popular Speeches

ਸ੍ਰੀ ਰਾਮ ਜਨਮ-ਭੂਮੀ ਮੰਦਿਰ ਧਵਜਾਰੋਹਣ ਉਤਸਵ ਦੌਰਾਨ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਭਾਸ਼ਣ ਦਾ ਪੰਜਾਬੀ ਅਨੁਵਾਦ
Chronic therapies power 11% growth in Indian pharma market in May

Media Coverage

Chronic therapies power 11% growth in Indian pharma market in May
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
World Leaders Congratulate Prime Minister Shri Narendra Modi on Becoming India’s Longest-Serving Elected Prime Minister
June 09, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi received warm congratulations from world leaders on the eve of his becoming the longest-serving elected Prime Minister of India. World leaders from across the globe paid tribute to Prime Minister’s transformative governance, his advocacy for the Global South, and his vision of an inclusive and economically dynamic India.

H.E. Anura Kumara Disanayaka, the President of Sri Lanka, in a letter dated 8 June 2026 addressed to the Prime Minister, conveyed the warm congratulations of the Government and people of Sri Lanka to him, stating: “This milestone is a testament not only to your years in office, but also to the trust and confidence that the people of the world’s largest democracy have repeatedly placed in your leadership.” The President also highlighted India’s remarkable economic and social transformation and noted that Prime Minister Modi’s vision has inspired many beyond India’s borders, including Sri Lanka. Prime Minister Modi visited Sri Lanka from 4–6 April 2025, his fourth visit to the island nation, during which he was conferred the Mitra Vibhushana, Sri Lanka’s highest civilian honour accorded to a foreign dignitary. The visit reaffirmed India’s Neighbourhood First policy, with Sri Lanka among the closest beneficiaries of India’s steadfast partnership, including India’s pivotal support during Sri Lanka’s economic difficulties in 2022.

H.E. James Marape, the Prime Minister of Papua New Guinea, in a personal video message, described Prime Minister Modi as “a role model and an example of leadership”. He also stated - “Lifting over 200 million people out of poverty to good life today is an amazing feat.” Prime Minister Marape expressed Papua New Guinea’s warm friendship and its desire to further consolidate bilateral ties. Prime Minister Modi’s historic visit to Papua New Guinea in May 2023, the first-ever by an Indian Prime Minister, for the Third Forum for India–Pacific Islands Cooperation (FIPIC-III) Summit was a landmark moment in India’s engagement with the Pacific Island nations. The visit underscored India’s role as a committed partner of the Global South.

H.E. Kamla Persad-Bissessar, the Prime Minister of Trinidad and Tobago, congratulated Prime Minister Modi on this occassion, noting that “under the leadership of Prime Minister Modi, India has evolved as a leading voice on global matters.” She highlighted Prime Minister Modi’s journey from humble beginnings to leading a nation of 1.4 billion people across three terms, and underscored India’s significant achievements in foreign policy, economic growth, infrastructure, and socio-economic development. Prime Minister Modi paid a landmark visit to Trinidad and Tobago from 3–4 July 2025, the first bilateral visit by an Indian Prime Minister in 26 years, coinciding with the 180th anniversary of the arrival of Indian immigrants to Trinidad and Tobago.