India is now manufacturing everything from mobile phones to fighter jets and aircraft carriers: PM Modi in Haryana
Voting for Congress means putting Haryana's stability and development at risk: PM Modi launching attack on the Opposition
Every commitment made by the BJP is a solid guarantee: PM Modi in Haryana’s Sonipat rally
Haryana is a medal factory for India: PM Modi praising Haryana’s talent pool
The fourth generation of the Congress royal family is now advocating for the abolition of reservations: PM Modi in Haryana’s Sonipat rally

भारत माता की जय !
भारत माता की जय !
भारत माता की जय !
सारे बुजुर्गा नै//
भाई बहना नै//
और नौजवान साथिया नै//
राम राम !!

सोनीपत की इस धरती से मैं देश के महान सपूत, सर छोटूराम जी को प्रणाम करता हूं। सर छोटूराम जी का जीवन किसानों और वंचितों के लिए समर्पित रहा। हरियाणा की लोककला को समृद्ध करने वाले बाबा लख्मीचंद जी को भी मैं नमन करता हूं। आज 25 सितंबर है। हमारे पथ प्रदर्शक, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती भी है। अंत्योदय और गरीबों की सेवा के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी ने जो रास्ता दिखाया, वो प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए संकल्प-पथ की तरह है। उनकी प्रेरणा से भाजपा, भारत को विकास की नई ऊंचाई पर ले जा रही है, गरीबों का उत्थान कर रही है। मैं श्रद्धेय दीन दयाल जी को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।

साथियों,

जैसे-जैसे वोटिंग का दिन पास आ रहा है, वैसे-वैसे कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही है। हरियाणा में भाजपा के लिए समर्थन बढ़ता ही जा रहा है। आपका ये प्यार, ये अपनापन, हरियाणा का ये प्यार तो मेरी जिंदगी की बहुत बड़ी अमानत है। मैं गर्व के साथ कहता हूं, मैं जो कुछ भी हूं, उसमें हरियाणा का भी बहुत बड़ा योगदान है। आज पूरा हरियाणा कह रहा है- फिर एक बार....भाजपा सरकार। फिर एक बार....भाजपा सरकार। फिर एक बार....भाजपा सरकार। फिर एक बार....भाजपा सरकार। फिर एक बार....भाजपा सरकार।

साथियों,

आज जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान भी हो रहा है। ये मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। लोग सुबह से ही वोट डालने के लिए कतारों में लग गए हैं। पहले चरण में जिस तरह जम्मू-कश्मीर में वोटिंग का रिकॉर्ड टूटा, वो भी दुनिया ने देखा है। मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों की सराहना करूंगा, उन्हें बधाई दूंगा कि वो लोकतंत्र के इस पर्व में उतने उत्साह से हिस्सा ले रहे हैं।

साथियों,

भाजपा सरकार में हरियाणा आज खेती और उद्योग, दोनों मामलों में देश के टॉप राज्यों में अपनी जगह बना रहा है। जब औद्योगीकरण बढ़ता है, तो इसका सबसे अधिक फायदा गरीब को, किसान को और दलित को होता है। बाबासाहेब आंबेडकर, जिन्होंने बाबासाहेब को पढ़ा होगा, न पढ़ा हो तो पढ़ लें। बाबासाहेब आंबेडकर मानते थे कि दलितों के सशक्तिकरण में उद्योगों की बड़ी भूमिका होती है। वो देखते थे कि गरीब के पास, दलितों के पास, वंचितों के पास पर्याप्त जमीन नहीं होती। वो जानते थे, बहुत से गरीब साथी भूमिहीन होते थे। खेत मजदूरी में अपनी जिंदगी काटते थे। इसलिए बाबासाहेब कहते थे कि जब फैक्ट्रियां लगती हैं, तो दलितों-वंचितों को अवसर मिलता है। इसलिए बाबासाहेब, दलितों से टेक्निकल स्किल सीखने के लिए कहते थे। भाजपा की नीति-निर्णयों में, भाजपा के विचारों में आपको बाबासाहेब की यही सोच दिखाई देगी। दलित और वंचित समाज को उद्योगों में अवसर देकर ही सच्चा सशक्तिकरण संभव है।

साथियों,

आज हमारे भारत में एक और चुनौती है, जिस पर सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही बात करती है। हमारे देश में खेत का साइज भी लगातार कम हो रहा है। जैसे-जैसे परिवार बढ़ता है। जमीन के टुकड़े होते हैं। जमीन बंट जाती है। धीरे-धीरे एक छोटा टुकड़ा बच्चों के नसीब आता है। आबादी बढ़ रही है, लेकिन खेत छोटा हो रहा है। ऐसे में खेती से जुड़े सभी अर्थशास्त्री भी मानते हैं कि गांव में खेती के साथ-साथ कमाई के दूसरे जरिए भी होने चाहिए। अकेली खेती पर गुजारा, पूरा परिवार के लिए और इसलिए हर मां-बाप चाहता है कि एक बेटा खेती करेगा। दूसरा शहर में जाकर काम करेगा। और इसलिए जब उद्योगों का विस्तार होता है, तो उससे किसानों का जीवन भी बेहतर होता है। इससे किसान परिवार के बच्चों को भी अच्छी नौकरियां मिलती हैं, अच्छे अवसर मिलते हैं। और इसलिए साथियों, भाजपा खेती को भी बढ़ावा देती है, व्यापार-कारोबार को भी बढ़ावा देती है।

भाइयों और बहनों,

कल रात को ही मैं अमेरिका से भारत लौटा हूं। अमेरिका में मेरी मुलाकात दुनिया के बड़े-बड़े नेताओं से, बड़ी-बड़ी कंपनियां चलाने वालों से हुई। जिन कंपनियों के CEO से मैं मिला, एक-एक कंपनी लाखों-करोड़ रुपए के कारोबार करती है। मैंने उन्हें भारत के नौजवानों के टेलेंट के बारे में बताया।

साथियों,

पिछले 10 साल में पूरी दुनिया में भारत पर भरोसा बढ़ा है। और मैं हरियाणा के लोगों को एक बात तो जरूर बताऊंगा। कल जब मैं न्यूयार्क गया, परसों। तो वहां स्वागत के लिए बहुत बड़ी मात्रा में भारतीय समुदाय था। लेकिन सबसे बड़ी बात वो थी कि वहां पर पूरा हरियाणा खड़ा कर दिया गया था। अमेरिका में पली-बढ़ी हमारी हरियाणा की बेटी और उसके साथ और पांच-सात बहनें, हरियाणा के हमारे साथी, उन्होंने हरियाणा का नृत्य जो आप यहां देख रहे थे ना, वैसा नृत्य न्यूयार्क में करके स्वागत कर रहे थे। यानी हरियाणा खड़ा कर दिया था उन्होंने।

साथियों,

आज एक बात का विश्वास हुआ है कि अब भारत, करप्शन, परिवारवाद से मुक्त होकर तरक्की कर रहा है। दुनिया को लगता है कि आने वाले समय में कोई देश सबसे तेज आगे बढ़ेगा, तो वो देश है- भारत। बेटे आप बहुत बढ़िया चित्र बनाकर लाए हो। लेकिन ऐसे खड़े रहोगे तो थक जाओगे। आप मेरे लिए लाए हैं। चलिए मैं मेरे एसपीजी को कहता हूं, वो आपसे वो फोटो ले लेंगे। पीछे अपना नाम-पता लिख लेना। मैं आपको चिठ्ठी लिखूंगा। अपना नाम-पता पीछे लिख देना। इतना बढ़िया चित्र बनाया है इस बेटे ने।

साथियों,

आज दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत में निवेश के लिए, यहां अपनी फैक्ट्रियां लगाने के लिए आतुर हैं। आप सोचिए, जब इतनी बड़ी कंपनियां, भारत में निवेश करेंगी तो इसका बहुत अधिक फायदा मेरे हरियाणा को होगा। यहां के हमारे नौजवानों को होगा। यहां के किसानों को होगा। आज हमारा ये हरियाणा गुरुग्राम-फरीदाबाद से लेकर, सोनीपत-पानीपत तक, दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों का सेंटर बन रहा है। थैक्यू बेटा। मिल गया, मुझे मिल जाएगा। इनको दे दीजिए। हां, शाबाश। अब आराम से बैठो बेटा। देखिए, गिरना मत। देश से निर्यात होने वाले 35 प्रतिशत से अधिक कालीन और करीब 20 प्रतिशत कपड़े हरियाणा में ही बनते हैं। यहां खरखौदा में देखिए, भाजपा औद्योगिक शहर बना रही है। कोशिश यही है कि यहां के हमारे नौजवानों को ज्यादा से ज्यादा नौकरियां मिलें, रोजगार मिलें। हरियाणा भाजपा ने घोषणा की है कि ऐसे अनेक औद्योगिक शहर, राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बनाए जाएंगे। अभी मारुति का कारखाना लगना भी यहां तय हो गया है। आने वाले समय में ऐसे कई बड़े-बड़े कारखाने यहां लगने वाले हैं।

साथियों,

मेक इन इंडिया के 10 सालों ने भी इसमें बड़ी भूमिका निभाई है। हम मोबाइल फोन से लेकर लड़ाकू विमान और विमान वाहक पोत तक, अब भारत में बना रहे हैं। बीते 3 साल में ही मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े सेक्टर में लाखों नए रोजगार बने हैं। आज भारत में बनी चीजें हम उन देशों को भी बेच रहे हैं, जहां से पहले हम मंगाया करते थे। अब आप देखिए, भारत में बनी सुजुकी गाड़ियां, मूलत: वो कंपनी जापान की है। सुजुकी कंपनी गाड़ी अब यहां बनाती है। और जापान वाले भारत से वो गाड़ी मंगवाकर खरीदते हैं। और ये कमाल कहां होता है, मालूम है। ये कमाल कहां होता है, मालूम है। ये कमाल मेरी हरियाणा की धरती से होता है। हरियाणा की धरती से बने उत्पाद आज दुनिया के बाजारों में पहुंच रहे हैं, यही है नए भारत की ताकत।

साथियों,

अब जब दुनिया भर से लोग भारत में फैक्ट्री लगाने आना चाहते हैं। नई कंपनियां खोलने आना चाहते हैं। तो आप खुद सोचिए, हरियाणा में यहां कैसी सरकार होनी चाहिए? हरियाणा में उद्योगों को बढ़ावा देने वाली भाजपा सरकार जरूरी है। हरियाणा में नौकरियों को बढ़ावा देने वाली भाजपा सरकार जरूरी है। क्योंकि आप भी जानते हैं, जहां भी कांग्रेस सरकार आई, और कांग्रेस को मौका मिला। जहां-जहां कांग्रेस ने पैर रखा, एक काम पक्का- करप्शन, करप्शन, करप्शन। भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचार। भाई-भतीजावाद, भाई-भतीजावाद, भाई-भतीजावाद। भारत के सरकारी सिस्टम में भ्रष्टाचार को पैदा करने वाली, पालने-पोसने वाली, हमारे देश में भ्रष्टाचार की कोई जन्मदात्री है, तो कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस का शाही परिवार, देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है। और जब हाईकमान भ्रष्टाचारी है, तो नीचे फिर लूट का खुला लाइसेंस मिल ही जाता है। याद कीजिए, 10 साल पहले जब यहां कांग्रेस की सरकार थी, तब क्या होता था? आज जो नए वोटर हैं ना। 18 साल, 20 साल के, उन्हें तो पता तक नहीं होगा कि दस साल पहले हरियाणा को कैसे लूटा गया था। तब हरियाणा में किसानों की जमीन को जमकर के लूटा गया। कांग्रेस ने हरियाणा को दलालों और दामादों के हवाले कर दिया था। दलालों और दामादों से बचना है तो कमल ही बचाएगा। किस-किस कांग्रेस नेता पर आरोप लगे हैं, ये आप अच्छे से जानते हैं। हरियाणा में एक भी नौकरी ऐसी नहीं थी, ये दस साल पहले की कथा है, एक भी नौकरी ऐसी नहीं थी, जिसमें खर्ची और पर्ची न चलती हो। सरकारी ठेकों में जमकर भ्रष्टाचार होता था। हरियाणा को लूटकर खाने वाली ऐसी करप्ट कांग्रेस को हरियाणा की सरकार से मीलों-मीलों दूर रखना है। तब जाके हरियाणा बचेगा। और आपका तो मुझपर हक है। मुझे भी तो हरियाणा का कर्ज चुकाना है। और मुझे खुशी है कि हरियाणा के लोग इतने समझदार हैं कि वो राज्य और केंद्र की ताकत क्या होती है, ये जितना हरियाणा के लोग समझते हैं ना, हिंदुस्तान में और कोई उतना नहीं समझता है। जितना हरियाणा वाले समझते हैं और इसलिए हरियाणा हमेशा राज्य में वही सरकार बनाता है, जिसकी दिल्ली में सरकार होती है। हरियाणा के लोगों को इसकी बराबर समझ है।

साथियों,

जैसी स्थिति यहां कांग्रेस ने उस समय बनाई थी, आज कर्नाटका में उनकी सरकार है। जरा देखिए, अभी तो दो साल हुए हैं, क्या हाल करके रखा है। वहां कांग्रेस के मुख्यमंत्री उन पर जमीन घोटाले के आरोप लगे हैं। जब इसकी जांच शुरु हुई, तो कर्नाटका के मुख्यमंत्री हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट ने भी उनको एक और डंडा मारा। उन्होंने कहा, कोई मदद नहीं होगी और कल ही हाईकोर्ट ने साफ-साफ कहा कि जांच के आदेश सही हैं। और जांच होनी चाहिए। अब देखिए, दो साल मुश्किल से हुए हैं। आदत जाती नहीं है। क्या हरियाणा में इनको ये पाप करने का ठेका दे सकते हैं क्या। हरियाणा में इनको घुसने दे सकते हैं क्या। आप ये गलती मत करना, दस साल बाहर रहे तो सुधर गए होंगे। ये सुधर सकते ही नहीं है जी। ये कभी नहीं सुधर सकते।

और भाइयों और बहनों,

कर्नाटका में सिर्फ जमीन घोटाले का ही मामला नहीं है। वहां मेरे दलित भाई-बहन, ये समझिए, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भी कर्नाटका से आते हैं। दलित समाज से हैं। कर्नाटका में दलितों के लिए जो फंड था, उसमें भी कांग्रेस ने घोटाला किया। ये वहां की कांग्रेस सरकार ने, वहां के सीएम ने विधानसभा में खुद इस बात को स्वीकार किया है। अब बताइए, जहां भ्रष्टाचार होगा, वहां दुनिया का कोई देश, कोई भी निवेश करने वाला, कोई भी कारखाना लगाने वाला, हरियाणा की धरती पर आएगा क्या? तो हरियाणा का नुकसान होगा कि नहीं होगा। हरियाणा में निवेश नहीं आएगा, तो नौजवानों को नौकरी कैसे मिलेगी?

साथियों,

कांग्रेस से बड़ी बेईमान और धोखेबाज पार्टी देश में और कोई नहीं है। ये हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते हैं। लेकिन जहां सत्ता में है, जरा आप यहां आए हो तो उनको पूछो, तुम यहां आकर के सारे सपने दिखा रहे हो। कर्नाटका में तुम्हारी सरकार है। वहां तो किसानों को लागू करो ना बोल रहे वो। तेलंगाना में तुम्हारी सरकार है, वहां तो लागू करो। ये झूठ बोल रहे हैं। ये आपकी आंख में धूल झोंक रहे हैं।

साथियों,

हरियाणा की भाजपा सरकार ने किसानों से 24 फसलें MSP पर खरीदने का फैसला लिया। लेकिन जब यहां कांग्रेस की सरकार थी, तो MSP पर फसलें खऱीदने से सबसे ज्यादा नफरत करती थी। यही कांग्रेस की सच्चाई है, जो हरियाणा के किसान को पूरी तरह कांग्रेस को पहचान लेना जरूरी है।

साथियों,

भाजपा सरकार, निरंतर किसान हक में बड़े फैसले ले रही है। अपनी तीसरी पारी के पहले 100 दिनों में ही हमारी सरकार ने किसानों के लिए अनेक बड़े फैसले लिए गए हैं। कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार ने बासमती के निर्यात को लेकर बड़ा फैसला लिया। अभी तक बासमती के एक्सपोर्ट के लिए न्यूनतम मूल्य तय था। उस सीमा से नीचे, निर्यात संभव नहीं था। इससे भारत के बजाय, दूसरे देशों से लोग इंपोर्ट करते थे। अब हमने किसानों की भलाई के लिए ये सीमा भी हटा दी है। और इससे ज्यादा बासमती एक्सपोर्ट हो पाएगा। इसका सीधा फायदा धान किसानों को होगा। उन्हें और ज्यादा पैसा मिलेगा।

साथियों,

हमने भारत के तिलहन किसानों के लिए भी बड़ा फैसला लिया है। विदेश से आयात होने वाले तेल पर हमने टैक्स बढ़ा दिया है। कोशिश यही है कि भारत के किसानों के तिलहन की ज्यादा से ज्यादा खरीद हो। और तिलहन की खेती करने वाले किसानों को ज्यादा से ज्यादा उसका लाभ हो। तिलहन किसानों को भी इसका लाभ होगा। अब जैसे सूरजमुखी के आयात पर पहले टैक्स नहीं था। अब 20 प्रतिशत टैक्स लगाया गया है। इससे हरियाणा के सूरजमुखी की पैदावार से जुड़े हमारे जो किसान भाई-बहन हैं, उनको बेहतर दाम मिलेंगे। भाजपा ये सब इसलिए कर रही है, ताकि हमारे किसान ज्यादा से ज्यादा तिलहन उगाएं, और पैसे कमाएं। और भाजपा, कांग्रेस की तरह कोरी घोषणाएं नहीं कर रही है, बल्कि जमीन पर बारीक से बारीक काम कर रही है। तभी हरियाणा के किसानों को भाजपा पर भरोसा होता है।

साथियों,

हरियाणा के किसान हों या युवा, उनका भविष्य, भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है। बीते 10 साल से हरियाणा में भाजपा की सरकार है। हमारी सरकार पर, हमारे मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं लगे। यहां भाजपा सरकार ने सरकारी नौकरियों में खर्ची और पर्ची को बंद किया। 8 अक्टूबर के बाद भाजपा की नई सरकार एक बार फिर नौजवानों के लिए हजारों नए अवसर बनाएगी। यहां युवाओं को बहुत बड़ी संख्या में नए रोजगार मिलेंगे।

साथियों,

सोनीपत-पानीपत की ये पूरी बेल्ट अवसरों से भरी है। यहां पर हो रहे विकास कार्य, इस पूरे क्षेत्र को आधुनिक पहचान दे रहे हैं। भाजपा सरकार ने सोनीपत तक मेट्रो के विस्तार को स्वीकृति दी है। आज जिस तरह इस क्षेत्र में भाजपा ने नए हाईवे बनवाए हैं। उस मामले में तो ये क्षेत्र सबसे कनेक्टेड इलाकों में से एक बन रहा है।

साथियों,

हरियाणा, भारत की मेडल फैक्ट्री भी है। हाल में ओलंपिक्स और पैरालंपिक्स में, भारत के शानदार प्रदर्शन में हरियाणा के खिलाड़ियों की बड़ी भूमिका रही है। अब भारत में हम 2036 में ओलंपिक्स कराने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसका फायदा हरियाणा के नौजवानों को होगा। यहां स्पोर्ट्स का नया इंफ्रास्ट्रक्चर बनेगा। गांव-गांव में नए खिलाड़ियों को अवसर मिलेगा। आप देखिए, देश की तीसरी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, यहां भाजपा ने ही सोनीपत में बनवाई है। अब हरियाणा भाजपा ने घोषणा की है, हर जिले में अलग-अलग ओलंपिक्स खेलों की नर्सरी बनाएंगे। हरियाणा की बेटियां, हरियाणा के बेटे दुनिया भर में जाकर मेडल लाएं, उसमें भाजपा हर तरह से उनकी मदद कर रही है।

साथियों,

आपके पास तो, हमारे साथी मोहन लाल बड़ोली जी के रूप में हरियाणा भाजपा का अध्यक्ष है। अरविंद शर्मा जी जैसे अनुभवी जनप्रतिनिधि हैं, जिनको इतने साल तक केंद्र में रहने का अनुभव है। इनके रहते, यहां के विकास की गति और तेज होना तय है।

साथियों,

सोनीपत की ये धरती उन वीर जवानों की भी धरती है, जिन्होंने हिमालय की ऊंची चोटियों पर दिन-रात मातृभूमि की रक्षा की है। हरियाणा की वीर माताओं की हजारों संतानें आज बॉर्डर पर हैं। यहां की अनेक संतानें हैं, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर में हालात को सामान्य बनाने में मदद की है। वहां आतंक और अलगाव के जख्म हरियाणा के वीर बेटों ने अपने शरीर पर खाए हैं। आप मत भूलिए, कांग्रेस की कुनीति से निकले पत्थर, हरियाणा की संतानों पर फेंके जाते थे। आज जब जम्मू कश्मीर में शांतिपूर्ण मतदान होता है, तो सबसे अधिक खुशी हरियाणा की वीर माताओं को होती है। लेकिन कांग्रेस और इसके साथियों को जम्मू-कश्मीर में शांति पसंद नहीं है। कांग्रेस, जम्मू-कश्मीर में फिर से धारा 370, आर्टिकल-370 वापस लाना चाहती है। कांग्रेस, जम्मू-कश्मीर में आतंक और अलगाव को फिर से हवा देना चाहती है। तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस देश के दुश्मनों के एजेंडे को भारत में लागू करना चाहती है। ऐसी कांग्रेस को आप हरियाणा के लोग सबक सिखाएंगे? ये मुझे पूरा भरोसा है। आर्टिकल-370 को वापस लाना, उन वीरों की कुर्बानी का अपमान होगा, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ लड़ाई लड़ी है।

साथियों,

कांग्रेस ने दलितों, पिछड़ों और शोषितों के साथ भी धोखा किया है। आजकल कांग्रेस के भीतर यहां जो सिर-फुट्टौवल हो रही है। ये पुराने पापों का ही परिणाम है। याद कीजिए, 2014 से पहले जब यहां कांग्रेस का राज था। जब हुड्डा जी यहां सीएम हुआ करते थे। तब ऐसा कोई साल नहीं था, जब दलितों के साथ अन्याय नहीं होता था। अनेक दलितों को जान से हाथ धोना पड़ा। दलित परिवारों की बहू-बेटियों पर अत्याचार होते थे। हर कोई जानता था, कि दलितों के खिलाफ इस घिनौने खेल को कांग्रेस ही खाद-पानी देती है। और जो भी कांग्रेस की इस दलित-विरोधी हरकत के खिलाफ बोलता है। कांग्रेस उसके खिलाफ साजिशें करने लगती है। ये आज हरियाणा का दलित समाज एक बार फिर हरियाणा के अंदर कांग्रेस का जो ड्रामा चल रहा है, उसे देख रही है।

साथियों,

कांग्रेस ने हमेशा ही, दलित, ओबीसी और आदिवासियों को भागीदारी से वंचित रखा है। ये तो बाबा साहेब आंबेडकर थे, जिन्होंने दलितों को आरक्षण दिया। वरना ओबीसी की तरह, दलितों को भी अपने हक के लिए कांग्रेस की हार का ही इंतजार करना पड़ता। जब-जब कांग्रेस सरकार से दूर रही है, तब-तब गरीबों को, SC/ST/OBC को उनका हक मिला है। और जब-जब कांग्रेस सरकार में रही है, उसने दलितों-पिछड़ों का हक छीना है। कांग्रेस के शाही परिवार से जो भी प्रधानमंत्री बना, उसने हमेशा आरक्षण का विरोध किया है। आरक्षण का विरोध, आरक्षण से नफरत, ये कांग्रेस के DNA में है। इसलिए आज भी हम देखते हैं, कांग्रेस के शाही खानदान की चौथी पीढ़ी भी आरक्षण को हटाने की बात कर रही है। आपको कांग्रेस की आरक्षण विरोधी, आरक्षण विरोधी चालों से सावधान रहना है।

साथियों,

बीजेपी ने दलित, ओबीसी और आदिवासियों को सही मायने में भागीदारी दी है। वंचित और पिछड़े समाज के हर व्यक्ति को भाजपा ने हमेशा आगे बढ़ाया। यहां हरियाणा में देखिए, हमारे नायब सिंह सैनी जी को भाजपा ने सीएम बनाया। इतने कम समय में ही इन्होंने पूरे हरियाणा के लोगों के दिल में जगह बनाई है। आज यहां लोग कहते हैं कि—
यो नायब सैनी //
एक किसान-मज़दूर का बेट्टा सेह।
इसके किवाड़ //
लोगां ताई चौबी घंटे खुले रवे सेह।

भाइयों और बहनों,

कांग्रेस की सरकारों की एक और पहचान है। कांग्रेस सरकार, अस्थिरता के लिए भी जानी जाती हैं। बीते कुछ सालों में ही जहां-जहां इनकी सरकारें बनीं, वहां यही देखने को मिला है। कांग्रेस शासित हर राज्य में, उनके मुख्यमंत्री और मंत्री झगड़ों में उलझे हुए हैं। उनको जनता की तकलीफ, उनके दुख-दर्द से कोई लेना देना नहीं है। कर्नाटका में, उनके सीएम और डिप्टी सीएम आपसी लड़ाई में बिजी हैं। तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश वहां भी यही कहानी है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी, जब उनकी सरकारें थीं, पूरा पांच साल नंबर-1, नंबर-2 एक-दूसरे की टांग खींचने में लगे रहे। इसलिए, हरियाणा को भी बहुत सावधान रहना है। गलती से भी, मेरे शब्द लिखकर रखना भाइयो, हरियाणा का मुझपर हक है, इसलिए मैं अपनी बात आपके सामने बड़े विश्वास से कह रहा हूं। याद रखना, गलती से भी, गलती से भी कांग्रेस आ गई तो अपने झगड़ों में ही हरियाणा को बर्बाद कर छोड़ेंगे। यहां पर कांग्रेस में जिस तरह झगड़े बढ़ रहे हैं, पूरा हरियाणा देख रहा है। कांग्रेस को वोट देना यानि हरियाणा की स्थिरता और विकास को दांव पर लगाना है। बर्बादी के दरवाजे खोलना है। ये अस्थिरता, हरियाणा में हर काम ठप कर देगी। यहां निवेश और नौकरी, दोनों पर असर होगा। इसलिए आपको सिर्फ और सिर्फ कमल के निशान पर बटन दबाना है।

साथियों,

इस भूमि ने भगत फूल सिंह जैसे महापुरुष देश को दिए हैं। जिन्होंने तब बेटियों की शिक्षा को अपना मिशन बनाया, जब बेटियों को पढ़ाना असंभव था। ये मेरा सौभाग्य है कि 2015 में पानीपत से ही मुझे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का शुभारंभ करने का अवसर मिला। कांग्रेस ने 60 साल देश पर राज किया। लेकिन उसे कभी देश की बेटियों की चिंता नहीं हुई। अगर कांग्रेस को चिंता होती तो, गैस, नल से जल, बिजली, टॉयलेट, बैंक में खाते, ऐसी मूल सुविधाएं आज 60-70 साल के बाद, मेरे आने के बाद मिलीं। मुझे संतोष है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से हरियाणा को फायदा हुआ। 10 साल पहले हरियाणा में 1000 बेटों पर सिर्फ 866 बेटियां थीं। आज ये संख्या बढ़कर 914 हो चुकी है। आज हरियाणा की बेटियां, स्पोर्ट्स में दम दिखा रही हैं। आज हरियाणा की बेटियां पुलिस और सेना में दम दिखा रही हैं। हमें गर्व है कि NDA में जो महिला कैडेट्स का जो फर्स्ट बैच था, उसमें हरियाणा की बेटी ने टॉप किया।

साथियों,

हरियाणा भाजपा, नारीशक्ति को और सशक्त करने के लिए आगे बढ़कर काम कर रही है। हरियाणा भाजपा ने, लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने 2100 रुपए देने का वायदा किया है। गरीब परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की योजना भी जारी रहेगी। हरियाणा भाजपा ने 5 लाख लखपति दीदी बनाने और हर गांव में ड्रोन पायलट दीदी बनाने की भी घोषणा की है।

साथियों,

भाजपा का संकल्प, ये पक्की गारंटी होता है। भाजपा जो कहती है, वो करके दिखाती है। हरियाणा में भी हर वायदे तेजी से जमीन पर उतरकर रहेंगे। आपके घर तक पहुंचेंगे। इसलिए 5 अक्टूबर को, हमारे इन सभी उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाना है। लगातार तीसरी बार, हरियाणा में कमल खिलाना है। एक बार फिर, इतनी बड़ी संख्या में हमें आशीर्वाद देने के लिए आप आए। मैं आपको बहुत-बहुत आभारी हूं। दोनों हाथ ऊपर करके पूरी ताकत से मेरे साथ बोलिए....

भारत माता की जय !
भारत माता की जय !
भारत माता की जय !
बहुत बहुत धन्यवाद !

Explore More
ਸ੍ਰੀ ਰਾਮ ਜਨਮ-ਭੂਮੀ ਮੰਦਿਰ ਧਵਜਾਰੋਹਣ ਉਤਸਵ ਦੌਰਾਨ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਭਾਸ਼ਣ ਦਾ ਪੰਜਾਬੀ ਅਨੁਵਾਦ

Popular Speeches

ਸ੍ਰੀ ਰਾਮ ਜਨਮ-ਭੂਮੀ ਮੰਦਿਰ ਧਵਜਾਰੋਹਣ ਉਤਸਵ ਦੌਰਾਨ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਭਾਸ਼ਣ ਦਾ ਪੰਜਾਬੀ ਅਨੁਵਾਦ
PMAY-U Nears 1.25 Crore Homes: Top 10 States With The Highest PMAY-U Completion Rates

Media Coverage

PMAY-U Nears 1.25 Crore Homes: Top 10 States With The Highest PMAY-U Completion Rates
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
PM chairs 52nd PRAGATI Meeting
June 24, 2026
PM reviews four key infrastructure projects worth around ₹30,000 crore spanning four states across Road, Power, Industrial Corridor and Metro Rail sectors
PM emphasises use of PM GatiShakti National Master Plan and timely updation of project, utility and infrastructure data on the portal for efficient planning
PM asks Ministries and State Governments to resolve pending issues in a mission-mode manner and ensure close monitoring
PM reviews TB Mukt Bharat Abhiyan and emphasizes need to leverage latest digital technologies including AI
PM reviews grievances related to Cyber Crime and Digital Arrest and stresses timely action, coordinated response and e-Zero FIR registration mechanism

Prime Minister Shri Narendra Modi chaired the 52nd meeting of PRAGATI, the ICT-enabled, multi-modal platform aimed at fostering Pro-Active Governance and Timely Implementation, by seamlessly integrating efforts of the Central and State Governments, earlier today at Seva Teerth.

During the meeting, the Prime Minister reviewed four critical infrastructure projects across the Road, Power, Industrial Corridor and Metro Rail sectors, covering four States and costing around ₹30,000 crore. These projects, important for economic growth, regional connectivity, industrial development and public welfare, were reviewed with focus on timelines, inter-agency coordination, issue resolution and timely completion.

Prime Minister underlined that delays in infrastructure projects not only lead to cost escalation, but also deprive people and industries of timely benefits. He asked the concerned Ministries and State Governments to resolve pending issues in a mission-mode manner and ensure close monitoring at the highest level.

Prime Minister emphasised the use of PM GatiShakti National Master Plan for efficient planning and timely implementation of infrastructure projects. He also underlined the need for regular and timely updation of project details, utilities, infrastructure layers, clearances and other field-level information on the portal. He further emphasised that the platform must reflect the latest ground situation so that bottlenecks can be identified in advance, inter-agency coordination can be improved and decisions can be taken on the basis of reliable, real-time data.

Prime Minister reviewed TB Mukt Bharat Abhiyan and emphasised the need to leverage latest digital technologies including Artificial Intelligence. He suggested a team of NCC cadets and MY Bharat volunteers, for awareness, patient follow-up and community mobilisation.

Prime Minister also reviewed grievances related to Cyber Crime and Digital Arrest. He expressed concern over the rising misuse of digital platforms to defraud citizens and stressed that such matters require coordinated, sensitive and time-bound handling by all concerned agencies. He noted that citizens should not be made to run from one department or agency to another. He also emphasized the need for clear ownership, faster response, better coordination among law enforcement agencies, banks and digital platforms, and stronger public awareness campaigns.

Prime Minister observed that in cases involving cyber fraud, timely action is crucial to prevent financial loss and restore public confidence. He asked all stakeholders to work in close coordination to strengthen prevention, reporting, investigation and grievance redressal mechanisms. He also emphasised that States should work towards enabling e-Zero FIR mechanisms for faster registration and response in cyber fraud cases.