ਪੂਰਵਾਂਚਲ ਵਿਕਸਿਤ ਭਾਰਤ ਦਾ ਗ੍ਰੋਥ ਇੰਜਣ ਬਣੇਗਾ: ਉੱਤਰ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਦੇ ਜੌਨਪੁਰ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ

भारत माता की। भारत माता की। भारत माता की।

शीतला धाम चौकिया के ई पावन धरती जौनपुर के हमरे सब परिवार के लोगन के हमार प्रणाम! आपका ये आशीर्वाद, आपका ये स्नेह, ये दिखाता है कि यूपी में इंडी गठबंधन वालों के लिए एक सीट भी जीतना भी मुश्किल कर दिया है आप लोगों ने। 4 जून को जौनपुर में इतनी ‘इमरती’ बंटेगी कि सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे।

भाइयों और बहनों,

ये चुनाव देश के प्रधानमंत्री चुनने का अवसर है। अब ऐसा प्रधानमंत्री, जो एक दमदार सरकार चलाए, जिस पर दुनिया रौब न जमा सके लेकिन वो भारत के दमखम से दुनिया को परिचित करवाए। इसलिए जब आप जौनपुर से हमारे कृपाशंकर जी को वोट देते हैं, मछलीशहर से बीपी सरोज जी को वोट देते हैं, तो आपका वोट दमदार सरकार बनाता है। आप इनको जो वोट देंगे वो वोट सीधा सीधा मोदी के खाते में जाएगा। (बैठिए भैया बैठिए सरोज जी) और दमदार सरकार कैसे काम करती है, ये आपने काशी में देखा है। ये आप अयोध्या में होते देख रहे हैं। पहले लोग विकास की बातें करते थे, तो चर्चा कभी दिल्ली की होती थी, कभी मुंबई की होती थी। अब देश और दुनिया काशी की भी चर्चा करता है, अयोध्या की भी चर्चा करता है। भाइयों-बहनों इतनी बड़ी तादाद में आपका आना, उसमें भी मैं देख रहा हूं चारों तरफ मुझे माताएं-बहनें के दर्शन हो रहे हैं, यह मेरा बड़ा सौभाग्य है कि इतनी बड़ी मात्रा में माताएं-बहनें इस लोकतंत्र के उत्सव को मना रही है, उसका नेतृत्व कर रही है और आपके आशीर्वाद जीवन में और क्या चाहिए मां-बहनें आपका आशीर्वाद यह मेरी बहुत बड़ी शक्ति बन गई है।

साथियों,

विकसित भारत बनाना, ये मेरा प्रण है! और विकसित भारत का ग्रोथ इंजन पूर्वांचल होगा, पूर्वी भारत होगा। इसलिए, जब मैं एक्सप्रेसवे बनाता हूं तो जौनपुर वालों को बड़ा लाभ होता है। जब मैं बनारस के हवाई अड्डे को अपग्रेड करता हूं, तो भी यहां के लोगों को फायदा होता है। ये पूरा क्षेत्र हेल्थ और एजुकेशन, शिक्षा और स्वास्थ्य का एक बड़ा मजबूत हब बन रहा है। आने वाले 5 सालों में मोदी-योगी, पूर्वांचल की तस्वीर और तकदीर, दोनों बदलने वाले हैं।

साथियों,

जौनपुर तो, देश को IAS और IPS देने वाला जिला है। NDA सरकार, परीक्षा से लेकर भर्ती तक नई औऱ पारदर्शी व्यवस्थाएं बनाने में जुटी है। पहले केंद्र सरकार के ग्रुप- सी, डी की भर्तियों में इंटरव्यू होते थे। मोदी ने ये खत्म कर दिया, ताकि युवाओं को बेवजह की परेशानी ना हो, पारदर्शिता के साथ उनका चयन हो। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी हमने बड़ा फैसला लिया। मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई पहले सिर्फ अंग्रेज़ी में होती थी। अगर आपका बच्चा स्कूल में अंग्रेजी में पढ़ा है तभी उसको आगे जाने का कोई खिड़की खुलती है। अब मुझे बताइए भाई एक गरीब मां का बेटा, गरीब मां की बेटी, बच्चे को अंग्रेजी पढ़ाने कहां जाएगी, अंग्रेजी पढ़ाने के पैसे कहां से लाएगी? तो क्या मेरा मे दलित का बेटा डॉक्टर नहीं बनेगा क्या? मेरे पिछड़े का बच्चा डॉक्टर नहीं बनेगा क्या? और इसलिए भाइयों-बहनों मैंने तय कर लिया अब डॉक्टर बनना है, इंजीनियर बनना है तो आप अपने गांव की भाषा में पढ़ कर के आएंगे तो भी डॉक्टर बनेंगे इंजीनियर बनेंगे। अब गरीब मां का बेटा भी डॉक्टर बनेगा, गरीब मां की बेटी भी डॉक्टर बनेगी इंजीनियर बनेगी। अब हमने हिंदी में पढ़ाई और हिंदी में परीक्षा यह रास्ता खोल दिया है। लेकिन आप जानते हैं कांग्रेस और इंडी गठबंधन इसका भी विरोध करते हैं। यह लोग आपके बच्चों का उज्जवल भविष्य नहीं चाहते।

साथियों,

भाजपा, युवाओं की आकांक्षाओं को समझती है, उनके लिए काम करती है। ये भाजपा है जिसने मेडिकल की परीक्षा में ओबीसी आरक्षण को लागू किया है। हमने सामान्य वर्ग के गरीबों को भी 10 प्रतिशत आरक्षण दिया है। पेपर लीक माफिया के खिलाफ सख्त कानून भी मोदी सरकार ने बनाया है। ये हमारी सरकार है जो हर जिले में मेडिकल कॉलेज बना रही है। हम रिकॉर्ड संख्या में IIT,IIM, AIIMS, बना रहे हैं। और इस महाअभियान का सबसे ज्यादा फायदा युवाओं को मिल रहा है।

भाइयों और बहनों,

इस चुनाव में देश के सामने दो मॉडल हैं। एक तरफ हम लोग हैं मोदी है भाजपा है एनडीए है, हम लोगों का रास्ता क्या है हम लोगों का रास्ता है संतुष्टिकरण। हर किसी को संतुष्ट करना, संतोष देना और दूसरी तरफ सपा हो कांग्रेस हो घमंडिया गठबंधन हो उनका मॉडल है तुष्टीकरण अपीजमेंट। देश में जब सपा कांग्रेस का तुष्टीकरण मॉडल चलता था तो सिर्फ और सिर्फ कुछ परिवारों का ही लाभ हुआ। सामाजिक न्याय के नाम पर गरीब, दलित, पिछड़ों के साथ छल हुआ है छल, अपराध हुआ है। कच्चे घर, गंदा पानी, खुले में शौच न जाने कितने अपमान, बिजली गैस का अभाव। (कोई इस बच्चे से फोटो ले लीजिए उस बच्चे को इतने प्यार से आया है। बेटे थोड़े आगे आ जाओ तुम, बेटा आगे आ जाओ थोड़ा। एसपीजी वाले आप उसको बेचारे को परेशान मत करो। देखिए कितना बढ़िया स्केच बना के लाया है। वाह खुद बनाते हो बेटा खुद बनाते हो। अच्छा पीछे तुम्हारा नाम पता लिखा है, हां तो मैं चिट्ठी लिखूंगा तुझे। देखिए तुम इतना अच्छा बनाते हो तो पढ़ाई भी उसी में करना तुम बहुत अच्छे आर्टिस्ट बनोगे।) साथियों, गरीब को कैसे अभाव में जीना पड़ता था, बिजली नहीं, गैस के चूल्हे का तो सवाल नहीं, राशन नहीं, अस्पताल में इलाज नहीं, नौजवान के लिए पलायन करने के सिवाय कोई चारा नहीं और वो जहां जाते थे वहां भी चैन से नहीं रह सकते थे। उनकी पीठ पीछे यहां दबंग माफिया घर और जमीन पर कब्जा कर लेते थे। जब वापस आते थे तो घर पर कोई और बैठ जाता था।

भाइयों और बहनों,

मोदी के संतुष्टिकरण, संतोष वाला मॉडल ने स्थिति बदल दी है। यूपी में भाजपा ने, जमीन माफिया की कमर तोड़ दी है, ये जो उद्योग चल रहा था उसकी कमर तोड़ दी। अब नागरिकों का हित सर्वोपरि है। जो जौनपुर में राशनकार्ड बना है, अब उसी पर मुंबई जाओ, सूरत जाओ, हैदराबाद जाओ मुफ्त राशन उस पर मिल जाएगा। क्योंकि मोदी ने वन नेशन, वन राशन कार्ड लागू कर दिया है। यहां यूपी में 50 लाख पक्के घर लाभार्थियों को मिल चुके हैं। इसमें से 1 लाख घर यहीं जौनपुर जिले में मिले हैं। 1 लाख घर जिले में। मुझे बताइए, हर मां मोदी को आशीर्वाद देगी कि नहीं देगी। फिर ये ईवीएम ईवीएम करके चिल्लाते हैं। अरे इनको मालूम नहीं है ये ईवीएम का खेल नहीं है यह हर मां बहन के आशीर्वाद है, जिसको रहने के लिए पक्का घर मिला है। और मुझे कभी-कभी मौका मिल जाता है तो मैं इन लाभार्थियों के घर में जाकर देखता हूं इनमें शौचालय, नल से जल, बिजली, सस्ता सिलेंडर ये सारी सुविधाएं घर के साथ होती हैं, सिर्फ चार दीवारें नहीं, घर याने पक्का घर। और ज्यादातर घर, हमारे समाज का रिवाज कैसा है मेरी माताएं-बहनों को जरूर बता देना। मेरी ये बात जरूर बता देंगे आप लोग। हमारे यहां परंपरा क्या थी घर है तो पति के नाम। (ये क्या बढ़िया मोदी योगी बना लाए हो भाई। और ये मोदी तो इतना सुंदर लग रहा है, क्या बढ़िया मेकअप किया है भाई। और हाथ भी बढ़िया वाह दोनों मोदी योगी बनके आ गए। शाबाश बहुत बढ़िया किया आपने। देखिए सब अखबार वालों की नजर मेरे से हट गई आप पर आ गई। बढ़िया है वाह। ये मोदी को तो हाथ हिलाना भी आ गया है)

अच्छा माताएं बहनें सुनिए, (भाई उन बच्चों को बिठाइए परेशान मत कीजिए। मैं उनका बहुत आभारी हूं) देखिए हमारे समाज में कैसा रहा घर है तो मालिक कौन कोई पति या पुत्र, दुकान है तो मालिक कौन पति या पुत्र, गाड़ी लाए तो मालिक कौन पति या पुत्र, खेत है तो मालिक कौन पति या पुत्र, हमारी माताओं-बहनों के नाम पर कुछ नहीं। मोदी ने कह दिया ये नहीं चलेगा और इसलिए मोदी जो घर देता है ना वह महिलाओं के नाम पर देता है। और मैंने तो तय किया है मैं तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने वाला हूं। और मैं आपको एक और गारंटी दूंगा जिनको भी घर, गैस, पानी का नल नहीं मिला है, मेरा एक काम करोगे आप लोग? हाथ ऊपर करके सबके सब बताओ तो बोलूंगा मेरा एक काम करोगे, पक्का करोगे। जरा हाथ ऊपर करके बताइए मेरा एक काम करोगे? देखिए इस चुनाव में आप जहां-जहां जाएंगे और हो सकता है किसी गांव में एकाध दो परिवार ऐसे मिल जाएं जिनको अभी पक्का घर नहीं मिला है, किसी को नल से जल नहीं मिला है, किसी को गैस का कनेक्शन नहीं मिला है तो उसका नाम पता लिख कर के मुझे भेज दीजिए और उसको कह देना कि मोदी जी ने गारंटी दी है कि 4 जून के बाद जब तीसरी बार सरकार बनेगी तो जिनको अभी घर नहीं मिला उनको मिल जाएगा, जिनको गैस नहीं मिला मिल जाएगा, ये मेरा काम करोगे? मुझे सबको देना है क्योंकि मेरे लिए तो ये माताओं-बहनों की पूजा है, भक्ति है मेरी। ये भक्ति मैं करूंगा और प्रसाद में चढ़ाऊंगा उनके लिए पक्का घर। ये मेरी भक्ति है।

साथियों,

अब मोदी ने और एक काम तय किया है। मैंने तय किया है कि आपका जो बिजली का बिल है ना घर में अब मोदी ने बिजली तो दी, लेकिन लोग आके भड़काते हैं, देखो बिजली दी क्या मिला, इतना बिल दिया मोदी ने तो। अब मैंने कह दिया है अब मोदी ने बिजली तो दी अब बिल भी मुझे जीरो करना है, बिजली का बिल जीरो। इतना ही नहीं आप बिजली पैदा भी करेंगे और घर के काम की बिजली के अतिरिक्त जो बिजली होगी वह सरकार खरीद करके आपको कमाई भी होगी। यह पीएम सूर्य घर योजना के तहत होगा। मोदी की एक और गारंटी आपके परिवार की बचत बढ़ाने वाली है। अब देखिए हर परिवार में बुजुर्ग लोग होते हैं। 70 वर्ष से ऊपर की आयु के माता पिता दादा दादी चाचा चाची नाना नानी कोई कोई तो होता ही है। और 70 साल हो जाते हैं तो छोटी मोटी बीमारी भी आ जाती है। अब जो बेटा और बेटी कमाते हैं उनके सामने एक तरफ खुद का रोजमर्रा की जिंदगी, दूसरी तरफ बच्चों का भविष्य और ऊपर से बुजुर्ग माता-पिता की जिम्मेवारी और उसमें भी अगर कोई बीमारी आ गई तो तो वह परिवार बेचारा तबाह हो जाता है। कितना ही मेहनती बेटा हो कितनी मेहनती बेटी हो, लेकिन बीमारी परिवार में मुसीबत कर देती है। तो मोदी की एक और गारंटी आपके माता-पिता दादा-दादी चाचा-चाची नाना-नानी अगर वो 70 साल से ऊपर के हैं तो उनके इलाज की चिंता आप नहीं, ये मोदी करेगा, आपका बेटा करेगा। और इससे आपका जो पैसा बचेगा उससे आपको अपने बच्चों का भविष्य बनाना है। बनाएंगे?

भाइयों और बहनों,

एक तरफ मोदी संतुष्टिकरण से सच्चा सामाजिक न्याय देने में जुटा है तो वहीं सपा-कांग्रेस का इंडी-गठबंधन तुष्टिकरण के गर्त में गिरता ही चला जा रहा है। वोट बैंक की राजनीति से ऊपर नहीं उठता है। आए दिन कभी छिप करके, कभी खुलेआम हिंदू-मुसलमान हिंदू-मुसलमान 70 साल से यही खेल करते रहे। अब मुझे बताइए भाइयों, इस देश को 500 साल के इंतजार के बाद राम मंदिर मिला कि नहीं मिला। आपको आनंद हुआ कि नहीं हुआ। गर्व हुआ कि नहीं हुआ। पूरा देश खुश है दुनिया में रहने वाला हर हिंदुस्तानी खुश है। लेकिन यह परिवारवादी गालियां दे रहे हैं गालियां। सपा के शहजादे, उनके चाचा वह तो राम मंदिर को कहते हैं बेकार है। ये सपा के शहज़ादे काशी का मज़ाक उड़ाते हैं।

साथियों,

अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए ये लोग हर हद पार कर रहे हैं। मुझे तो हैरानी है, 21वीं सदी और ये तीन तलाक का झंडा लेकर घूम रहे हैं। यह माताओं-बहनों के साथ जुल्म हो रहा है। ये समझने को तैयार नहीं, क्यों? वोट मिलता है। यह आर्टिकल 370 जो हटाया हमने, देश का संविधान पूरे देश में लागू किया। अब कहते नहीं, हम 370 की दीवार फिर से बना देंगे। ये धर्म के आधार पर देश में आरक्षण की वकालत करते हैं। ये देश का संविधान बदल एससी एसटी ओबीसी को जो आरक्षण मिला है उसका हक छीनना चाहते हैं, डाका डालना चाहते हैं। और ये काम उन्होंने कर्नाटक में कर दिया। वहां उन्होंने क्या किया, जितने मुसलमान थे कर्नाटका में, कितने ही सुखी हो, संपन्न हो, पढ़े लिखे हो, उन्होंने रातों रात सभी मुसलमानों को एक हुकम करके ओबीसी बना दिया। इससे क्या हुआ जो ओबीसी को आरक्षण मिला था उसमें बहुत बड़ा डाका डाल दिया रातोंरात आरक्षण के दो हिस्से हो गए। एक हिस्सा उनके पास चला गया और बाकी जो इतने सालों से ओबीसी का आरक्षण था वे बेचारे रोते रह गए। और यह पूरा मॉडल पूरे देश में लागू कर करना चाहते हैं। भाइयों बहनों, मैं भी आप के बीच में से निकला हूं। क्या मेरे जीते जी कर पाएंगे क्या? मेरे जीते जी यह ओबीसी का आरक्षण छीन पाएंगे क्या? मेरे जीते जी एससी का आरक्षण छीन पाएंगे क्या? मेरे जीते जी एसटी का आरक्षण छीन पाएंगे क्या? भाइयों बहनों मैं जिंदा हूं ना तब तक मैं इनको ये राजनीति नहीं करने दूंगा। अब आपने सुना होगा ये कांग्रेस वाले एक एक्सरे मशीन लाए एक्सरे मशीन लाया, जरा उससे सावधान रहने की जरूरत है। ये कांग्रेस वाले अभी पिछले एक हफ्ते से मैं उनके हिडन एजेंडे को खुला कर रहा हूं तबसे डर गए हैं। मुझे लगता है उनका एक्सरे मशीन बिगड़ा हुआ है रिपेरिंग में गया लगता है। वो कहते हैं हम आपकी संपत्ति का एक्सरे निकालेंगे। शादी करके आए तो आपके पास कितना सोना था, कितने गहने थे, आपके पास मंगल सूत्र था कि नहीं था, बैंक में कुछ पैसा पड़ा है कि नहीं पड़ा है। खेत खलिहान कितना है, गाड़ी वाड़ी व्यापार वगैरह... बोले हम सारा एक्सरे निकालेंगे और आपके आवश्यकता से ज्यादा है वो हम छीन लेंगे। मुझे बताइए, आप छीनने देंगे क्या? आपका खेत खलिहान छीनने देंगे क्या? आपका मंगलसूत्र छीनने देंगे क्या? आपके गहने छीनने देंगे क्या? भाइयों बहनों, इनका तो इरादा है कि अब आपके पास जो है ना, वह मरने के बाद आप अपने बच्चों को नहीं दे सकते हैं बताइए। हमारे देश में मां-बाप जीवन के आखिर में चाहता है कि मेरे पास कुछ ज्यादा हो ताकि मैं बच्चों को देकर के जाऊं। ये कहते हैं मरने के बाद आप अपने बच्चों को नहीं दे पाएंगे आधे से ज्यादा सरकार ले लेगी। क्या आप लेने देंगे क्या?

साथियों,

आपको कांग्रेस की एक्स-रे मशीन से भी सावधान रहना है। कांग्रेस के शहज़ादे एक्स-रे मशीन लेकर घूम रहे हैं। वो कहते हैं कि जो आपने अपनी संतानों के लिए बचाया है, कमाया है... उसका एक्स-रे करेंगे और एक हिस्सा अपने वोटबैंक को दे देंगे। अब आप ही बताइए साथियों... आप अपनी कमाई...अपनी तनख्वाह का आधा हिस्सा...अपनी संपत्ति का आधा हिस्सा सपा-कांग्रेस को देंगे क्या?

भाइयों-बहनों,

ये सपा-कांग्रेस के खेल खतरनाक हैं। शहजादों की नीति खतरनाक है। वो यहां आपसे वोट मांग रहे हैं और दक्षिण भारत में जाकर के उत्तर प्रदेश के लोगों का अपमान करते हैं, गालियां देते हैं। उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए अनाप शनाप भाषा बोलते हैं। ये लोग सनातन धर्म को गालियां दिलवाते हैं। इनके साथी डीएमके के लोग हों, केरल में लेफ्ट के लोग हों, कर्नाटक और तेलंगाना कांग्रेस के लोग हों जब वो दल यूपी के लोगों को गालियां देते हैं तो सपा-कांग्रेस वाले अपने कान में रुई डाल देते हैं। क्या यूपी के लोगों को गाली देने वाले इंडी गठबंधन को आप माफ कर देंगे क्या? हम उत्तर प्रदेश के लोगों को गाली देने वालों को माफ कर देंगे क्या?

साथियों,

विकसित भारत के लिए हमें भारत भाजपा को जिताना है। हमें भारत को मजबूत बनाना है। ई बताव हम ईहां से जीत के लिए आश्वस्त होई के जाई ना? बोला...? मछलीशहर में भी कमल के फूल खिली न, बोला खिली न? यही जोश है, जिसके चलते देश कह रहा है- फिर एक बार…मोदी सरकार ! मैं बहुत-बहुत आपका आभारी हूं। मेरे साथ बोलिए, भारत माता की। भारत माता की। भारत माता की।

बहुत बहुत धन्यवाद

Explore More
ਸ੍ਰੀ ਰਾਮ ਜਨਮ-ਭੂਮੀ ਮੰਦਿਰ ਧਵਜਾਰੋਹਣ ਉਤਸਵ ਦੌਰਾਨ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਭਾਸ਼ਣ ਦਾ ਪੰਜਾਬੀ ਅਨੁਵਾਦ

Popular Speeches

ਸ੍ਰੀ ਰਾਮ ਜਨਮ-ਭੂਮੀ ਮੰਦਿਰ ਧਵਜਾਰੋਹਣ ਉਤਸਵ ਦੌਰਾਨ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਭਾਸ਼ਣ ਦਾ ਪੰਜਾਬੀ ਅਨੁਵਾਦ
Great To See How He Supports Art': 'Fauda' Star Lior Raz On Meeting PM Modi In Israel

Media Coverage

Great To See How He Supports Art': 'Fauda' Star Lior Raz On Meeting PM Modi In Israel
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
The HPV vaccination campaign, launched from Ajmer, marks a significant step towards empowering the nation’s Nari Shakti: PM Modi in Rajasthan
February 28, 2026
Our government is committed to all-round development: PM
Today, I had the privilege of launching the nationwide HPV vaccination campaign from Ajmer, inaugurating and laying foundation stones for multiple projects and distributing appointment letters to the youth: PM
The HPV vaccination campaign has commenced from Ajmer, this campaign is a significant step towards empowering the Nari Shakti of the country: PM
The double-engine government is moving forward by taking both Rajasthan’s heritage and development together: PM
The campaign to link rivers started by our government will significantly benefit Rajasthan: PM
There is no shortage of sunlight in Rajasthan, this very sunshine is becoming a source of savings and income for the common man: PM
A very significant role is being played by the PM Surya Ghar Free Electricity Scheme, this scheme has the power to change Rajasthan's destiny: PM

भारत माता की जय।

भारत माता की जय।

भारत माता की जय।

तीर्थराज पुष्कर और माता सावित्री की इस पावन भूमि पर, आज मुझे आप सबके बीच आने का, आपके आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला है। इस मंच से मैं सुरसुरा के तेजाजी धाम को, पृथ्वीराज की भूमि अजमेर को प्रणाम करता हूं।

मेरे साथ बोलिए –

तीर्थराज पुष्कर की जय।

तीर्थराज पुष्कर की जय।

वीर तेजाजी महाराज की जय।

वीर तेजाजी महाराज की जय।

भगवान देव नारायण की जय।

भगवान देव नारायण की जय।

वरूण अवतार भगवान झूलेलाल जी की जय।

भगवान झूलेलाल जी की जय।

मंच पर विराजमान राजस्थान के राज्यपाल हरिभाउ बागडे जी, राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी, पूर्व मुख्यमंत्री बहन वसुंधरा जी, केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे साथी भगीरथ चौधरी जी, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद भैरवा जी, दिया कुमारी जी, संसद में मेरे साथी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर जी, उपस्थित अन्य मंत्रिगण, अन्य महानुभाव और राजस्थान के मेरे प्यारे भाई और बहनों। मैं पूज्य संतों का बहुत आभारी हूं, कि हमें आशीर्वाद देने के लिए इतनी बड़ी संख्या में पूज्य संतगण यहां मौजूद हैं।

साथियों,

अजमेर आस्था और शौर्य की धरती है। यहां तीर्थ भी है और क्रांतिवीरों के पदचिन्ह भी हैं। अभी कल ही मैं इजराइल की यात्रा को पूरा करके भारत लौटा हूं। राजस्थान के सपूत मेजर दलपत सिंह के शौर्य को इजराइल के लोग आज भी गौरव से याद करते हैं। मुझे भी इजराइल की संसद में, मेजर दलपत सिंह जी के शौर्य को नमन करने का सौभाग्य मिला। राजस्थान के वीर बाकुरों की, इजराइल के हाइफा शहर को आजाद कराने में जो भूमिका थी, मुझे उसका गौरवगान करने का अवसर मिला है।

साथियों,

कुछ समय पहले ही, राजस्थान में भाजपा की डबल इंजर सरकार को दो साल पूरे हुए हैं, मुझे संतोष है कि आज राजस्थान विकास के नए पथ पर अग्रसर है। विकास के जिन वायदों के साथ भाजपा सरकार आपकी सेवा में आई थी, उन्हें तेजी के साथ पूरा कर रही है। और आज का दिन, विकास के इसी अभियान को तेज करने का दिवस है। थोड़ी देर पहले यहां राजस्थान के विकास से जुड़ी करबी 17 हजार करोड़ रूपयों की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, हर क्षेत्र में नई शक्ति जुड़ रही है। ये सारे प्रोजेक्टस राजस्थान की जनता की सुविधा बढ़ाएंगे और राजस्थान के युवाओं के लिए, रोजगार के भी अवसर पैदा करेंगे।

साथियों,

भाजपा की डबल इंजर सरकार लगातार युवा शक्ति को सशक्त कर रही है। दो साल पहले तक राजस्थान से भर्तियों में भ्रष्टाचार और पेपर लीक की ही खबरें चमकती रहती थीं, आती रहती थीं। अब राजस्थान में पेपर लीक पर लगाम लगी है, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो रही है। आज यहां इसी मंच से राजस्थान के 21 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए हैं। ये बहुत बड़ा बदलाव आया है। मैं इस बदलाव के लिए, नई नौकरियों के लिए, विकास के सभी कामों के लिए, राजस्थान के आप सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

साथियों,

आज वीरांगनाओं की इस धरती से, मुझे देशभर की बेटियों के लिए एक अहम अभियान शुरू करने का अवसर मिला है। यहां अजमेर से HPV वैक्सीनेशन अभियान शुरू हुआ है। ये अभियान, देश की नारीशक्ति को सशक्त करने की दिशा में अहम कदम है।

साथियों,

हम सब जानते हैं कि परिवार में जब मां बीमार होती है, तो घर बिखर सा जाता है। अगर मां स्वस्थ है, तो परिवार हर संकट का सामना करने में सक्षम रहता है। इसी भाव से, भाजपा सरकार ने महिलाओं को संबल देने वाली अनेक योजनाएं चलाई हैं।

साथियों,

हमने 2014 से पहले का वो दौर देखा है, जिसमें शौचालय के अभाव में बहनों-बेटियों को कितनी पीड़ा, कितना अपमान झेलना पड़ता था। बच्चियां स्कूल छोड़ देती थीं, क्योंकि वहां अलग टॉयलेट की सुविधा नहीं होती थी। गरीब बेटियां सेनिटरी पैड्स नहीं ले पाती थीं। पहले जो सत्ता में रहे, उनके लिए ये छोटी बातें थीं। इसलिए इन समस्याओं की चर्चा तक नहीं होती थी। लेकिन हमारे लिए ये बहनों-बेटियों को बीमार करने वाला, उनके अपमान से जुड़ा संवेदनशील मसला था। इसलिए, हमने इनका मिशन मोड पर समाधान किया।

साथियों,

गर्भावस्था के दौरान कुपोषण माताओं के जीवन के लिए बहुत बड़ा खतरा होता था। हमने सुरक्षित मातृत्व के लिए योजना चलाई, मां को पोषक आहार मिले, इसके लिए पांच हज़ार रुपए बहनों के खाते में जमा करने की योजना शुरु की। मां धुएं में खांसती रहती थी, लेकिन उफ्फ तक नहीं करती थी। हमने कहा ये नहीं चलेगा। और इसलिए उज्जवला गैस योजना बनाई गई। ये सब इसलिए संभव हुआ, क्योंकि भाजपा सरकार, सत्ता भाव से नहीं, संवेदनशीलता के साथ काम करती है।

साथियों,

21वीं सदी का एक चौथाई हिस्सा बीत चुका है। आज का समय राजस्थान के विकास के लिए बड़ा महत्वपूर्ण है। भाजपा की डबल इंजन सरकार, राजस्थान की विरासत और विकास, दोनों को साथ लेकर चल रही है। हम सब जानते हैं, अच्छी सड़क, अच्छी रेल और हवाई सुविधा सिर्फ सफर आसान नहीं करती, वो पूरे इलाके की किस्मत बदल देती है। जब गांव-गांव तक अच्छी सड़क पहुँचती है, तो किसान अपनी फसल सही दाम पर बेच पाता है। व्यापारी आसानी से अपना सामान बाहर भेज पाते हैं। और हमारा अजमेर-पुष्कर तो, उसकी पर्यटन की ताकत कौन नहीं जानता। अच्छी कनेक्टिविटी का पर्यटन पर सबसे अच्छा असर पड़ता है। जब सफर आसान होता है, तो ज्यादा लोग घूमने आते हैं।

और साथियों,

जब पर्यटक आते हैं तो स्वाभाविक है होटल चलते हैं, ढाबे चलते हैं, कचौड़ी और दाल बाटी ज्यादा बिकती है, यहां राजस्थान के कारीगरों का बनाया सामान बिकता है, टैक्सी चलती है, गाइड को काम मिलता है। यानी एक पर्यटक कई परिवारों की रोज़ी-रोटी बन जाता है। इसी सोच के साथ हमारी सरकार, राजस्थान में आधुनिक कनेक्टिविटी पर बहुत बल दे रही है।

साथियों,

जैसे-जैसे राजस्थान में कनेक्टिविटी का विस्तार हो रहा है, वैसे-वैसे यहां निवेश के लिए भी अवसर लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के इर्द-गिर्द उद्योगों के लिए एक बहुत ही शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जा रहा है। यानी राजस्थान को अवसरों की भूमि बनाने के लिए, डबल इंजन सरकार हर संभव, अनेक विध काम कर रही है।

साथियों,

राजस्थान की माताएं अपने बच्चों को पालने में ही, राष्ट्र भक्ति का संस्कार देती हैं। राजस्थान की ये धरा जानती है कि देश का सम्मान क्या होता है, और इसीलिए आज राजस्थान की इस धरा पर, मैं आप लोगों से एक और बात कहने आया हूं।

साथियों,

हाल में ही, दिल्ली में, दुनिया का सबसे बड़ा AI सम्मेलन हुआ, Artificial Intelligence इसमें दुनिया के अनेक देशों के प्रधानमंत्री, अनेक देशों के राष्ट्रपति, अनेक देशों के मंत्रि, उस कार्यक्रम में आए थे। दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां, उन कंपनियों के कर्ता-धर्ता वो भी एक छत के नीचे इकट्ठे हुए थे। सबने भारत की खुले मन से प्रशंसा की। मैं जरा राजस्थान के मेरे भाई-बहनों से पूछना चाहता हूं। जब दुनिया के इतने सारे लोग, भारत की प्रशंसा करते हैं, ये सुनकर के आपको गर्व होता है की नहीं होता है? आपको गर्व होता है कि नहीं होता है? आपको अभिमान होता है कि नहीं होता है? आपका माथा ऊंचा हुआ या नहीं हुआ? आपका सीना चौड़ा हुआ कि नहीं हुआ?

साथियों,

आपको गर्व हुआ, लेकिन हताशा निराशा में डूबी, लगातार पराजय के कारण थक चुकी कांग्रेस ने क्या किया, ये आपने देखा है। दुनियाभर के मेहमानों के सामने, कांग्रेस ने देश को बदनाम करने की कोशिश की। इन्होंने विदेशी मेहमानों के सामने देश को बेइज्जत करने के लिए पूरा ड्रामा किया।

साथियों,

कांग्रेस, पूरे देश में ल्रगातार हार रही है, और गुस्से में वो इसका बदला, वो भारत को बदनाम करके ले रही है। कभी कांग्रेस, INC यानी इंडियन नेशनल कांग्रेस थी, लेकिन अब INC नहीं बची है, इंडियन नेशनल कांग्रेस नहीं बची है, आज वो INC के बजाय MMC, MMC बन गई है। MMC यानी मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस हो चुकी है।

राजस्थान के मेरे वीरों,

इतिहास गवाह है, मुस्लिम लीग भारत से नफरत करती थी, और इसलिए मुस्लिम लीग ने देश बांट दिया। आज कांग्रेस भी वही कर रही है। माओवादी भी, भारत की समृद्धि, हमारे संविधान और हमारे सफल लोकतंत्र से नफरत करते हैं, ये घात लगाकर हमला करते हैं, कांग्रेस भी घात लगाकर, देश को बदनाम करने के लिए कहीं भी घुस जाती है। कांग्रेस के ऐसे कुकर्मों को देश कभी माफ नहीं करेगा।

साथियों,

देश को बदनाम करना, देश की सेनाओं को कमजोर करना, ये कांग्रेस की पुरानी आदत रही है। आप याद कीजिए, यही कांग्रेस है, जिसने हमारी सेना के जवानों को हथियारों और वर्दी तक के लिए तरसा कर रखा था। ये वही कांग्रेस है, जिसने सालों तक हमारे सैनिक परिवारों को वन रैंक वन पेंशन से वंचित रखा था। ये वही कांग्रेस है, जिसके जमाने में विदेशों से होने वाले रक्षा सौदों में बड़े-बड़े घोटाले होते थे।

साथियों,

बीते 11 वर्षों में भारत की सेना ने हर मोर्चे पर आतंकियों पर, देश के दुश्मनों पर करारा प्रहार किया। हमारी सेना, हर मिशन, हर मोर्चे में विजयी रही। सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक, वीरता का लोहा मनवाया, लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने इसमें भी दुश्मनों के झूठ को ही आगे बढ़ाया। देश के लिए जो भी शुभ है, जो भी अच्छा है, जो भी देशवासियों का भला करने वाला है, कांग्रेस उस सबका विरोध करती है। इसलिए, देश आज कांग्रेस को सबक सिखा रहा है।

साथियों,

राजस्थान में तो आपने कांग्रेस के कुशासन को करीब से अनुभव किया है। यहां जितने दिन कांग्रेस की सरकार रही, वो भ्रष्टाचार करने और आपसी लड़ाई-झगड़े में ही उलझी रही। कांग्रेस ने हमारे किसानों को भी हमेशा धोखा दिया है। आप याद कीजिए, कांग्रेस ने दशकों तक सिंचाई की परियोजनाओं को कैसे लटकाए रखा। इसका राजस्थान के किसानों को बहुत अधिक नुकसान हुआ है। ERCP परियोजना को कांग्रेस की सरकारों ने केवल फाइलों और घोषणाओं में उलझाकर रखा। हमारी सरकार ने आते ही इस स्कीम को फाइलों से निकालकर धरातल पर उतारने का प्रयास किया है।

साथियों,

हमारी सरकार ने नदियों को जोड़ने का जो अभियान शुरु किया है, उसका बहुत अधिक फायदा राजस्थान को मिलना तय है। संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना हो, यमुना-राजस्थान लिंक प्रोजेक्ट हो, डबल इंजन सरकार ऐसी अनेक सिंचाई परियोजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। आज भी झालावाड़, बारां, कोटा और बूंदी जिले के लिए पानी की अनेक परियोजनाओं पर काम शुरु हुआ है। हमारा प्रयास है, कि राजस्थान में भूजल का स्तर भी ऊपर उठे।

साथियों,

भाजपा सरकार, राजस्थान के सामर्थ्य को समझते हुए, योजनाएं बना रही है, उन्हें लागू कर रही है। मुझे खुशी है कि राजस्थान अब, सूरज की ताकत से समृद्धि कमाने वाली धरती बन गया है। हम सब जानते हैं, हमारे राजस्थान में धूप की कोई कमी नहीं। अब यही धूप, सामान्य मानवी के घर की बचत और कमाई का साधन बन रही है। और इसमें बहुत बड़ी भूमिका है, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की। इस योजना में राजस्थान का भाग्य बदलने की ताकत है। इस योजना में भाजपा सरकार लोगों को अपनी छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए 78 हजार रुपए की सहायता देती है। सरकार सीधे आपके बैंक खाते में पैसे भेजती है। आजादी के बाज सब बजट, सब योजनाएं देख लीजिए, जिसमें मध्यम वर्ग को सबसे ज्यादा लाभ होने वाला है, ऐेसी योजना कभी नजर नहीं आएगी, आज इन परिवारों को सोलर पैनल लगाने के लिए 78 हजार रुपए सीधा सरकार देती है। सबसे अधिक लाभ मध्यम वर्ग के लोग ले रहे हैं। और जिससे घर पर एक छोटा सा बिजली घर तैयार हो जाता है। दिन में सूरज की रोशनी से बिजली बनती है, घर में वही बिजली काम आती है और जो ज्यादा बिजली बनती है, वो बिजली ग्रिड में जाती है। और जिस घर में बिजली बनी होती है, उसे भी इसका लाभ मिलता है।

साथियों,

आज राजस्थान में सवा लाख से अधिक परिवार इस योजना से जुड़ चुके हैं। और इस योजना की वजह से, कई घरों का बिजली बिल लगभग जीरो आ रहा है। यानी खर्च कम हुआ है, बचत ज़्यादा हुई है।

साथियों,

विकसित राजस्थान से विकसित भारत के मंत्र पर हम लगातार काम कर रहे हैं। आज जिन योजनाओं पर काम शुरू हुआ है, वो विकसित राजस्थान की नींव को और अधिक मजबूत करेंगे। जब राजस्थान विकसित होगा, तो यहां के हर परिवार का जीवन समृद्ध होगा। आप सभी को एक बार फिर, विकास परियोजनाओं के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मेरे साथ बोलिये-

भारत माता की जय!

भारत माता की जय!

वंदे मातरम के 150 साल देश मना रहा है। मेरे साथ बोलिये-

वंदे मातरम।

वंदे मातरम।

वंदे मातरम।

वंदे मातरम।

वंदे मातरम।

वंदे मातरम।

वंदे मातरम।

वंदे मातरम।

वंदे मातरम।

वंदे मातरम।

बहुत-बहुत धन्यवाद।