The Congress Party has only indulged in appeasement politics, baseless criticism of the welfare programs of the poor, and the unnecessary hurling of abuses towards the OBCs, Lingayat Community, and Me: PM Modi
The BJP Government has not only been working for the poor by ameliorating poverty and providing them with socio-economic benefits but is at every level trying to reduce costs by progressive interventions: PM Modi
The Chalukyan Dynasty’s greatness in terms of promoting the culture and traditions of Badami is extremely prominent and we have always worked towards preserving the same: PM Modi
The Congress Party has only worked to destabilize and discourage India’s ancient democratic traditions. Congress Party does not even acknowledge India as the ‘Mother of Democracy’ in the world: PM Modi

भारत माता की.. भारत माता की... बजरंगबली की.. बजरंगबली की.. बजरंगबली की..
चालुक्य साम्राज्यदा राजधानी बादामिया सहोदर-सहोदरीयरिगे नमस्कारगळु!
भवानी बनशंकरी की भूमि को मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। कर्नाटका में आप सभी द्वारा जिस प्रकार का स्नेह, जितना आशीर्वाद बीजेपी को मिल रहा है, वो अभूतपूर्व है। मेरी जो लोग अभी आ रहे हैं उनसे प्रार्थना है, अंदर कहीं जगह नहीं है आप जहां हैं वहीं रुक जाइए, और आपको जो असुविध हुई है, उसके लिए मैं क्षमा मांगता हूं, क्योंकि ये सबकुछ छोटा पड़ गया। आप मुझे देख नहीं पाएंगे आप मुझे क्षमा कीजिए, मैं आपका दर्शन कर पा रहा हूं, मेरा यह सौभाग्य है। इससे पहले आज सुबह बेंगलुरु में जनता जनार्दन के दर्शन के लिए निकला था। बेंगलुरू के लोगों ने भी आपकी तरह इतना प्यार दिया कि मैं अभीभूत हूं। 25 किलोमीटर से ज्यादा लंबे रास्ते में, दोनों तरफ लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ था, चप्पे-चप्पे पर लोग मौजूद थे। मैं तो हैरान था, लोग पूरा का पूरा परिवार लेकर आए थे। क्या बच्चे, क्या बुजुर्ग, माताएं, बहने नौजवान, प्रोफेशनल्स, दिव्यांगजन, हर कोई हमें आशीर्वाद देने आया था। मैंने देखा लोग अपने नवजात शिशुओं को भी लेकर आए थे। इतना प्यार देना, इतना स्नेह देना, ये कर्नाटक के लोगों की विशेषता है। कर्नाटक के लोगों का ये उत्साह, ये उमंग, ये जोश बता रहा है कि यहां फिर एक बार डबल इंजन की सरकार बननी तय है।

साथियों,
कभी-कभी हम राजनेता भ्रम में होते हैं, हम सोचते हैं कि हम चुनाव का प्रचार कर रहे हैं, हम चुनाव ल़ड़ा रहे हैं, लेकिन मैं जहां-जहां कर्नाटक में गया हूं और आज जो बेंगलुरू में देखा है, मैं विश्वास से कहता हूं कि ये चुनाव न मोदी लड़वा रहा है, न बीजेपी के नेता लड़वा रहे हैं ना ही हमारे उम्मीदवार लड़वा रहे हैं, ये कर्नाटक का चुनाव बीजेपी के लिए कर्नाटक की जनता लड़ रही है। पूरे चुनाव का कंट्रोल मैं जनता के हाथ में देख रहा हूं। और तब जाकर चारों तरफ सुनाई दे रहा है। कोने-कोने से आवाज़ आ रही है- ई बारिया निर्धारा.. ई बारिया निर्धारा.. ई बारिया निर्धारा.. ई बारिया निर्धारा बहुमतदा बीजेपी सरकारा।

सहोदर-सहोदरियरे,
बीजेपी आपके बीच कर्नाटक को नंबर वन बनाने के लिए एक रोडमैप लेकर आई है। आप मुझे बताइये, आज पूरे हिंदुस्तान में कर्नाटक को नंबर वन बनाना चाहिए कि नहीं बनाना चाहिए। आप सच्चे दिल से बताइए कर्नाटक को नंवर वन कौन बना सकता है?.. कौन बना सकता है?.. कौन बना सकता है? आपका एक वोट बना सकता है जो बीजेपी को आप वोट देंगे ना वो कर्नाटक को नंबर एक बनाएगा। भाइयों-बहनों हम तो कर्नाटक को नंबर वन बनाने के लिए लेकर आए हैं काम, लेकिन कांग्रेस ने तय किया है कि वो अपनी पुरानी आदतें नही छोड़ेगी। वो एपीजमेंट..तुष्टिकरण, तालाबंदी और गाली को ही चुनावी मुद्दा बनाएगी। तुष्टिकरण- अपने वोट बैंक का। तालाबंदी- बीजेपी सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं को बंद करना। गाली- ओबीसी समाज को गाली, लिंगायत समुदाय को गाली और जब इनसे भी जी ना भरे तो मोदी को गाली। कांग्रेस की इस कुनीति से पूरा कर्नाटका नाराज़ है। इसलिए कोने-कोने से आवाज आ रही है कि ई बारिया निर्धारा बहुमतदा बीजेपी सरकारा।



स्नेहितरे,
मैंने सुना है कि सिद्धारामैया जी यहां कह रहे हैं कि बीते साढ़े 3 साल में जो विकास यहां हुआ है, ये उन्होंने कराया है। अब उनका ये वाक्य, उनका ये कबूलनामा ये अपनेआप में बता रहा है कि काम अगर कोई करता है तो डबल इंजन सरकार काम करती है और ये भी बताया है कि बिना किसी भेदभाव करती है। ये बीजेपी सरकार की ही योजनाएं हैं जिनका लाभ इस क्षेत्र के लोगों को मिला है। यहां गांव की सड़कें अच्छी हुई हैं, तो ये प्रधानमंत्री सड़क योजना के कारण संभव हुआ है। यहां हाईवे अच्छे हो रहे हैं, तो ये भी डबल इंजन सरकार के प्रयास के कारण हो रहा है। आज रेलवे के इतने सारे प्रोजेक्ट्स पर तेज़ गति से काम चल रहा है, ये भी डबल इंजन सरकार की देन हैं।

स्नेहितरे,
वैसे तो सिद्धारामैया जी अब इस क्षेत्र को छोड़कर, आपको छोड़कर, दूसरी जगह चले गए हैं। वो हवा का रुख समझ गए हैं। लेकिन अगर अटकते-भटकते इधर आ जाएं तो उनसे एक सवाल ज़रूर पूछिएगा। आप सिद्धारामैया जी से सवाल पूछेंगे क्या? पूछेगे क्या? आप उनसे एक सवाल पूछेंगे? हाथ ऊपर करके बताइए पूछेंगे? आप उनसे पूछिएगा कि आखिर इस क्षेत्र के गरीब भाई-बहन, इतनी सारी मूलभूत सुविधाओं से इसके पहले वंचित क्यों थे? बागलकोटे के Three Lakhs से ज्यादा परिवारों को पहली बार नल से जल की सुविधा डबल इंजन सरकार ने दी। बागलकोटे के Twenty Five Thousand से अधिक गरीब परिवारों के लिए पक्के घर डबल इंजन सरकार ने स्वीकृत किए। बागलकोटे के लगभग Six Lakhs परिवारों को आयुष्मान भारत के तहत मुफ्त इलाज का सुरक्षा कवच मिला। करीब Five Lakhs साथी दुर्घटना और जीवन बीमा की सरकारी योजना से जुड़े। करीब One Lakh साथियों को पहली बार अटल पेंशन की सुविधा मिली। जिले के Eight Lakhs साथियों के पहली बार जनधन बैंक अकाउंट खुले। Seven Lakhs छोटे उद्यमियों को मुद्रा योजना के तहत बिना गारंटी का ऋण मिला। इतना सारा लाभ कांग्रेस सरकार में कभी नहीं मिल सकता। जिस पार्टी का ट्रैक रिकॉर्ड Eighty Five परसेंट कमीशन खाने का हो, वो कभी जनता के हित में इस सेवाभाव से काम नहीं कर सकती।

स्नेहितरे,
कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था कि कांग्रेस सरकार गरीब के लिए अगर दिल्ली से Hundred पैसा भेजती है, एक रुपया भेजती है, Hundred पैसे भेजती है तो सिर्फ Fifteen पैसे ही लोगों तक पहुंचते है। आप कल्पना कर सकते हैं। ये कांग्रेस के प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री पद से बोला था.. कि Eighty five परसेंट बीच में ही कोई लूट लेता है। भाइयों बहनों ये कौन सा पंजा है जो एक रुपये में 85 खा जाता है। यही कांग्रेस का काम करने का तरीका रहा है। कांग्रेस के यही कुकर्म रहे कि हमारा देश सदियों तक पिछड़ा बना रहा।

सहोदर-सहोदरियरे,
जिन बीमारियां को कांग्रेस ने अपने बरसों के शासन में मजबूत किया, अब बीजेपी उन्हीं बीमारियों का परमानेंट इलाज कर रही है। कांग्रेस की लूट के सिस्टम को बीजेपी ने आधार, मोबाइल और जनधन अकाउंट का ऐसा त्रिशूल चलाया है कि उनकी सारी पुरानी आदतें तहस नहस हो गई है। बीते Nine Years में बीजेपी सरकार ने Twenty Nine Lakh करोड़ रुपए, याद रखेंगे, मैं जो आंकड़ा बोलता हूं उसे याद रखेंगे, जरा हाथ ऊपर करके बताइए.. याद रखेंगे? उधर से आवाज आनी चाहिए.. याद रखेंगे? याद रखेंगे? बीते Nine Years में बीजेपी सरकार ने Twenty Nine Lakh करोड़ रुपए गरीब और मध्यम वर्ग के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर किए हैं। ये पूरा का पूरा पैसा, एक नए पैसे की चोरी के बिना लोगों के पास पहुंचे हैं। अगर यहीं कांग्रेस सरकार के समय होता, तो इसमें से Twenty Four Lakh करोड़ रुपए, कांग्रेस के नेता ही लूट लेते।, राजीव गांधी का जो हिसाब था उस हिसाब से Twenty Nine Lakh करोड़ में Twenty Four Lakh करोड़ रुपये कांग्रेस के नेता ही खा लेते। अब आप बताइए, किसी का Twenty Four Thousand का नुकसान हो जाए तो वो दुखी हो जाता है। यहां तो मोदी ने कांग्रेस का Twenty Four Lakh करोड़ रुपए का नुकसान कर दिया। अब यही पैसे देश के विकास में काम आ रहे हैं। अब ऐसे में कांग्रेस मुझे गाली देगी या नहीं देगी? मुझे बताइए।

सहोदर-सहोदरियरे,
बीजेपी सरकार ना सिर्फ गरीब और मध्यम वर्ग को उनके हक का पैसा दे रही है बल्कि उनके पैसे बचाने का भी प्रयास कर रही है। बीजेपी सरकार ने जो सस्ते LED बल्ब देने का अभियान शुरू किया, उसकी वजह से आज देश के नागरिकों के हर साल Twenty Thousand करोड़ रुपए बिजली बिल में बच रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना की वजह से देश के गरीबों के Eighty Thousand करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होने से बचे हैं। सस्ती दवाइयों वाले जन-औषधि स्टोर्स की वजह से गरीब और मध्यम वर्ग के करीब Twenty Thousand करोड़ रुपए खर्च होने से बचे हैं। हार्ट के स्टेंट की कीमत कम करने से, Knee Implant की कीमत कम करने से भी गरीब और मध्यम वर्ग के करीब Fifteen Thousand करोड़ रुपए बचे हैं।

सहोदर-सहोदरियरे,
बीजेपी सरकार की नीति और निर्णयों से कैसे आपके पैसे बच रहे हैं, इसका एक उदाहरण आपका मोबाइल फोन भी है। एक समय था जब भारत में ज्यादातर मोबाइल विदेशों से आते थे। आज भारत दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल निर्माता देशों में से एक है। एक समय था जब भारत में मोबाइल बनाने वाली सिर्फ Two Factories थीं। आज भारत में मोबाइल बनाने वाली Two Hundred से ज्यादा फैक्ट्रियां काम कर रही हैं। भारत आज दुनिया के उन देशों में है जहां डेटा इतना सस्ता है। मैं आपको एक आंकड़ा दूंगा, आप बहुत ध्यान से सुनिएगा। और ये आंकड़ा पूरे कर्नाटक को, और विशेषतौर पर कर्नाटक के नौजवानों को जरूर सुनना चाहिए।

सहोदर-सहोदरियरे,
Two Thousand Fourteen से पहले, हमलोग सत्ता में आए उससे पहले, जब दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बैठी थी, तो 1GB डेटा की कीमत Three Hundred रुपए के करीब होती थीं। आज बीजेपी सरकार में 1GB डेटा का खर्च केवल Ten Rupees तक आ गया है। आज जितना डेटा आप लोग एक महीने में इस्तेमाल करते हैं, अगर पहले वाला ही रेट होता तो आपका बिल कितना आता, कभी आपने सोचा है। ये मैं बताता हूं आपको। डेटा की कीमत अगर कांग्रेस सरकार के समय वाली होती तो आज आपका मोबाइल बिल आता- Four to Five Thousand Rupees Monthly. चार से पांच हजार रुपये महीने का, आज बीजेपी सरकार में ये बिल कितना कम हो गया है, ये आपको हर महीने पता चल रहा है। आज भारत के लोगों के हर महीने, मोबाइल बिल में करीब-करीब Four Thousand Rupees बच रहे हैं।

सहोदर-सहोदरियरे,
बादामी-बागलकोटे का ये पूरा क्षेत्र भारत के सामर्थ्य का साक्षी है। भारत सोने की चिड़िया सिर्फ धन-दौलत से ही नहीं था, बल्कि हमारा ज्ञान-विज्ञान, इनोवेशन, आर्किटेक्चर, लिटरेचर, सबकुछ श्रेष्ठ दर्जे का था। सैकड़ों वर्ष पहले चालुक्य काल में हम किस बेहतरीन क्वालिटी का काम कर रहे थे, वो यहां दिखता है। लेकिन कांग्रेस ने भारत की इस समृद्धि को समझा नहीं, इस विरासत का सम्मान नहीं किया। कांग्रेस के लोग आज भी देश-दुनिया में भारत को मदर ऑफ डेमोक्रेसी कहने की हिम्मत नहीं करते। ये सिर्फ भारत की डेमोक्रेसी पर हमला करते हैं। इनको भगवान बस्वेश्वरा के अनुभव मंटपा के बारे में विश्व मंच पर बोलना पसंद नहीं है। यही गुलामी की मानसिकता है, जिससे आज भारत बाहर आ रहा है।

बंधु-भगिनियरे,
बीजेपी सरकार अपनी संस्कृति, अपनी विरासत के विकास के लिए समर्पित है। हम अपनी इन धरोहरों के विकास के लिए अनेकों टूरिस्ट सर्किट्स पर काम कर रहे हैं। हम्पी, बादामी, ऐहोले, पट्टद-कल्लु, बीजापुर टूरिज्म सर्किट से यहां के नौजवानों के लिए अनेकों नए अवसर बनेंगे। हमारी विरासत का एक और हिस्सा है, हमारा शिल्प, हमारी हस्तकला, हमारा आर्ट एंड क्राफ्ट। ये देश की संपदा है, इसलिए बीजेपी सरकार ने इसके सच्चे साधकों को ईमानदारी से सम्मानित किया है। कर्नाटक के कबीर कहे जाने वाले इब्राहिम सुतार जी हो या फिर बीदरी आर्ट के लिए समर्पित कादरी जी, इनकी साधना को बीजेपी सरकार ने पद्म सम्मान दिया है। हमारे यहां पीढ़ी-दर-पीढ़ी ऐसे कुशल कारीगरों की परंपरा है। हमारे कुंब्बारा, कम्मारा, अक्कसालिगा, शिल्पी, गारे-केलसदवा, बड़गी, ये हमारी बहुत बड़ी ताकत है। बागलकोटे तो पारंपरिक बुनकरों का एक प्रकार से हब है। इल्कल साड़ी और गुलेदगुड्डा खाना साड़ी देश की शान है। कांग्रेस की सरकारों ने इस प्रकार की पारंपरिक कला पर कभी ध्यान नहीं दिया। आज हम अपनी इस पारंपरिक कला की प्रतिष्ठा को फिर बढ़ाने में जुटे हैं। स्थानीय उत्पाद सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि दुनिया के बाज़ारों तक पहुंचे, इसके लिए बीजेपी सरकार काम कर रही है। ऐसे हर उत्पाद को देश के रेलवे स्टेशनों पर जगह मिले, इसके लिए वन स्टेशन, वन प्रॉडक्ट अभियान भी शुरू किया है। आज भारत में टेक्स्टाइल सेक्टर में अभूतपूर्व काम हो रहा है। हम पूरे देश में Seven नए मेगा टेक्सटाइल पार्क्स बना रहे हैं, जिसमें से एक कलबुर्गी में भी बनने जा रहा है। इससे पूरे ‘कल्याण कर्नाटक’ के कपास किसानों को तो लाभ होगा ही, रोज़गार के भी हज़ारों नए अवसर बनेंगे।

सहोदर-सहोदरियरे,
केंद्र सरकार की पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना भी आपके लिए बहुत मददगार साबित होने जा रही है। इससे पारंपरिक कला को नई टेक्नॉलॉजी, बाज़ार, फंडिंग, हर प्रकार की मदद दी जाएगी। कर्नाटक की बीजेपी सरकार की नेकारा सम्मान योजने, भी इसी भावना का विस्तार है।

सहोदर-सहोदरियरे,
बागलकोटे को तो प्रकृति ने लाल मिट्टी और काली मिट्टी दोनों से समृद्ध किया है। इसलिए यहां अनेक प्रकार की खेती संभव है। पिछले 9 वर्षों में बीजेपी की सरकार ने दलहन और तिलहन यानि Pulses and Edible Oil के उत्पादन पर बहुत अधिक फोकस किया है। आप याद कीजिए पहले कांग्रेस के शासन में दाल की उपज कितनी कम हो गई थी। इसकी वजह ये थी कि कांग्रेस को विदेशों से Import करना पसंद था, क्योंक उसमें कमीशन के अवसर थे। इसलिए कांग्रेस हमारे किसान जो दाल पैदा करते थे, उन किसानों को MSP भी कम देती थी और खरीद भी कम करती थी। कांग्रेस की सरकार ने 2014 से पहले के Five Years में सिर्फ One Point Five Lakh मीट्रिक टन दाल MSP पर खरीदी थी। हमारी सरकार ने इस खरीद को लगभग Hundred Times बढ़ाया है। कांग्रेस की सरकार ने दाल किसानों को Five Years में Six Hundred करोड़ रुपए ही MSP के रूप में दिए थे। बीजेपी सरकार अभी तक Eighty Thousand करोड़ रुपए दाल किसानों को MSP के रूप में दे चुकी है। यहां कर्नाटक बीजेपी सरकार ने भी किसानों को करोडों रुपए की मदद की है। ऐसे ही प्रयासों के कारण बीते सालों में देश में दाल का उत्पादन कई गुणा बढ़ा है और आयात कम हुआ है। पहले जो हज़ारों करोड़ रुपए विदेश जाते थे, वो अब कर्नाटक के, देश के किसानों को मिल रहे हैं।

बंधु-भगिनियरे,
जो परिवर्तन दलहन के क्षेत्र में हुआ है, हम उसी को तिलहन के क्षेत्र में भी दोहराना चाहते हैं। पिछले कुछ वर्षों में तिलहन का उत्पादन Twenty Percent से ज्यादा बढ़ा है, लेकिन इसको बहुत अधिक बढ़ाने की जरूरत है। अभी खाने के तेल के आयात के लिए हमें One point Five Lakh करोड़ रुपए तक हर वर्ष विदेश भेजने पड़ते हैं।
मैं चाहता हूं कि ये पैसा देश के किसानों को मिले, हम खाने के तेल में आत्मनिर्भर बनें। इसके लिए मिशन ऑयल पाम के तहत तिलहन किसानों को मदद भी दी जा रही है।

स्नेहितरे,
खेती हो, उद्योग हो, टूरिज्म हो, हर सेक्टर तभी आगे बढ़ेगा जब कर्नाटक नंबर वन राज्य बनेगा। और कर्नाटक को नंबर वन बनाने के लक्ष्य पर बीजेपी काम कर रही है। ऐसी अस्थिर सरकार जो 5 वर्ष आपस में लड़ती रहे, या फिर केंद्र सरकार से लड़ती रहे, वो ये काम नहीं कर सकती। इसलिए एक ही संकल्प है- हमें कर्नाटक में पूर्ण बहुमत वाली बीजेपी की मजबूत सरकार बनानी है। और इसिलए एक ही मंत्र गूंज रहा है ई बारिया निर्धारा, बहुमतदा बीजेपी सरकारा! हमें घर-घर जाकर ये संकल्प दोहराना है। कांग्रेस सिर्फ अपने वोटबैंक को खुश करने में जुटी है। हमें सर्वसमाज को एकजुट करना है, सबसे जुड़ना है।

भाइयों-बहनों,
ये सभा तो बड़ी जबरदस्त हो गई, लोग अभी भी यहां आ रहे हैं, चारों तरफ लोग ही लोग हैं, लेकिन इतनी ब़ड़ी सभा हो गई, तो अब जाकर के सो तो नहीं जाओगे ना.. जाकर के सो तो नहीं जाओगे ना.. काम करोगे? पोलिंग बूथ में जाओगे? जरा हाथ ऊपर कर के जोर से बताइए... पोलिंग बूथ में जाओगे? घर-घर जाओगे? मतदाताओं से मिलेंगे? ज्यादा से ज्यादा मतदान कराओगे? पोलिंग बूथ जीतोगे? पक्का जीतोगे? एक भी पोलिंग बूथ हारना नहीं है.. मंजूर है? ये काम करोगे? अच्छा मेरा भी एक काम करना है। करोगे? मेरे काम की बात आई तो आप ठंडे पड़ गए। मेरा एक काम करोगे? ऐसे नहीं.. पूरी ताकत से बताइए करोगे? पक्का करोगे? जरूर करोगे... देखिए मेरा एक काम है। घर-घर जाकर के सभी मतदाताओं से मिलना और उनसे कहना कि मोदी जी बादामी आए थे। और मोदी जी ने यादकर के आपको नमस्कार भेजा है। मेरा नमस्कार पहुंचाओगे? पक्का पहुंचाओगे? उनका आशीर्वादा मुझे कर्नाटक को नंबर वन बनाने में काम आएगा भाइयों-बहनों। बोलिए भारत माता की जय!

Explore More
अयोध्येत श्री राम जन्मभूमी मंदिर ध्वजारोहण उत्सवात पंतप्रधानांनी केलेले भाषण

लोकप्रिय भाषण

अयोध्येत श्री राम जन्मभूमी मंदिर ध्वजारोहण उत्सवात पंतप्रधानांनी केलेले भाषण
PM Modi urges people to take 9 pledges on health, saving water, others

Media Coverage

PM Modi urges people to take 9 pledges on health, saving water, others
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Women’s participation reflects India’s cultural commitment as the Mother of Democracy: PM Modi in Lok Sabha
April 16, 2026

आदरणीय अध्यक्ष जी,

इस महत्वपूर्ण विधेयक पर आज सुबह से चर्चा प्रारंभ हुई है। काफी साथी यहां से भी जिन मुद्दों को स्पर्श किया गया है, उसको तथ्यों से और तर्क से सदन को जरूर जानकारी देंगे। और इसलिए मैं उन विषयों में जाना नहीं चाहता।

आदरणीय अध्यक्ष जी,

राष्ट्र के जीवन में कुछ महत्वपूर्ण पल आते हैं और उस समय की समाज की मनोस्थिति और नेतृत्व की क्षमता, उस पाल को कैप्चर करके एक राष्ट्र की अमानत बना देती है, एक मजबूत धरोहर तैयार कर देती है। मैं समझता हूं कि भारत के संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में यह वैसे ही पल हैं। आवश्यकता तो यह थी कि 25-30 साल पहले जब से यह विचार सामने आया, आवश्यकता महसूस हुई, हम इसको लागू कर देते और हम आज उसको काफी परिपक्वता तक पहुंचा देते हैं। और आवश्यकता के अनुसार उसमें समय-समय पर सुधार भी होते और यही तो लोकतंत्र की ब्‍यूटी होती है। हमारी, हम मदर ऑफ डेमोक्रेसी हैं। हमारी हजारों साल की लोकतंत्र की एक विकास यात्रा रही है, और उस विकास यात्रा में एक नया आयाम जोड़ने का एक शुभ अवसर सदन के हम सभी साथियों को मिला है। और मैंने प्रारंभ में कहा है कि हम सब भाग्यवान हैं कि हमें ऐसे महत्वपूर्ण और देश की आधी आबादी को इस राष्ट्र निर्माण की नीति निर्धारण प्रक्रिया में हिस्सेदार बनाने का सौभाग्य मिल रहा है। यह हम लोगों के लिए सौभाग्य है और मैं चाहता हूं कि मेरे सभी माननीय सांसद, मैं इधर-उधर की आज बात नहीं करना चाहता हूं, हम सभी सांसद इस महत्वपूर्ण अवसर को जाने ना दें। हम भारतीय सब मिलकर के देश को नई दिशा देने जा रहे हैं। हमारी शासन व्यवस्था को संवेदनशीलता से भरने का एक सार्थक प्रयास करने के लिए जा रहे हैं और मुझे विश्वास है कि इस मंथन से जो अमृत निकलेगा, वह देश की राजनीति की भी, उसके रूप स्वरूप को तो तय करने ही करने वाला है, लेकिन यह देश की दिशा और दशा भी तय करने वाला है, इतने महत्वपूर्ण मोड़ पर हम खड़े हैं।

आदरणीय अध्यक्ष जी,

21वीं सदी में भारत एक नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। विश्व में भी आज भारत की स्वीकृति हम सब महसूस कर रहे हैं और यह हम सबके लिए गौरव का पल है। एक समय हमारे पास आया है, और इस समय को हमने एक विकसित भारत के संकल्प के साथ जोड़ा है। और मैं पक्का मानता हूं कि विकसित भारत का मतलब केवल उत्तम प्रकार के रेल, रास्ते, इंफ्रास्ट्रक्चर या कुछ आर्थिक प्रगति के आंकड़े, सिर्फ इतने से ही विकसित भारत की सीमित कल्पना वाले हम लोग नहीं हैं। हम चाहते हैं कि विकसित भारत, जिसके नीति निर्धारण में सबका साथ सबका विकास का मंत्र समाहित हो। देश की 50% जनसंख्या नीति निर्धारण का हिस्सा बने, यह समय की मांग है। हम पहले ही देरी कर चुके हैं, कारण कोई भी होंगे, जिम्‍मेवार कोई भी होंगे, लेकिन इस सच्चाई को हमें स्वीकार करना होगा कि जब हम अकेले मिलते हैं, तब मानते हैं हां यार! लेकिन जब सामूहिक रूप से मिलते हैंं, मुझे याद है जब इसकी प्रक्रिया चली थी, सभी दलों से मिलना हुआ है, एक दल को छोड़कर के, जिन-जिन से मिलना हुआ है, हर एक ने सैद्धांतिक विरोध नहीं किया है। बाद में जाकर के जो कुछ भी हुआ होगा, राजनीतिक दिशा पकड़ी जा रही है। लेकिन जो राजनीतिक दिशा में ही सोचते हैं, मैं उनको भी एडवाइस करना चाहूंगा, एक मित्र के रूप में एडवाइस करता हूं और सबको काम आएगी। हमारे देश में जबसे वूमेन रिजर्वेशन को लेकर चर्चा हुई है और उसके बाद जब-जब चुनाव आया है, हर चुनाव में महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिस ने विरोध किया है, जिस-जिस ने विरोध किया है, देश की महिलाओं ने उन्हें माफ नहीं किया है। उनका हाल बुरे से बुरा किया है। लेकिन यह भी देखिए कि 24 का चुनाव में ऐसा नहीं हुआ। क्यों नहीं हुआ? यह इसलिए नहीं हुआ कि 24 में सबने सहमति से इसको पारित किया, तो यह विषय ही नहीं रहा। किसी के पक्ष में पॉलिटिकल फायदा नहीं हुआ, किसी का नुकसान भी नहीं हुआ। सहज रूप से जो मुद्दे थे, उन मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ा, क्योंकि 24 में सब साथ में थे। कुछ लोग यहां हैं, कुछ लोग नहीं है, लेकिन सब साथ में थे। आज भी मैं कहता हूं, अगर हम सब साथ में जाते हैं, तो इतिहास गवाह है कि यह किसी एक के राजनीतिक पक्ष में नहीं जाएगा। यह देश के लोकतंत्र के पक्ष में जाएगा, देश के सामूहिक निर्णय शक्ति के पक्ष में जाएगा और हम सब उसके यश के हकदार होंगे। ना ट्रेजरी बैंक इसका हकदार रहेगा, ना मोदी उसका हकदार रहेगा, यहां बैठे हुए सब हकदार रहेंगे और इसलिए जिन लोगों को इसमें राजनीति की बू आ रही है, मैं चाहूंगा कि वह खुद के परिणामों को पिछले 30 साल में देख लें। फायदा उनका भी इसी में है, रास्ता दिखा रहा हूं कि इसी में फायदा है कि जो नुकसान हो रहा है, उससे बच जाओगे और इसलिए मैं समझता हूं कि इसमें राजनीतिक रंग देने की जरूरत नहीं है।

आदरणीय अध्यक्ष जी,

मुझे याद है, तब तो मैं शासकीय व्यवस्था की राजनीति में नहीं था, मैं एक एक संगठन के कार्यकर्ता के नाते काम करता था। उस समय एक चर्चा सुनने को मिलती थी गलियारों में कि देखिए यह कैसे लोग हैं, पंचायतों में आरक्षण देना है, तो बहुत आराम से दे देते हैं। लेकिन पंचायतों में आरक्षण देना है, तो आराम से देते हैं क्योंकि उसमें उनको खुद का पद जाने का डर नहीं लगता है। उसको लगता है, हम सुरक्षित है यार, वहां दे दो। यह उस समय गलियारों में बहुत चर्चा थी कि बोले यह कभी नहीं करेंगे यहां बैठे हुए, क्यों? क्योंकि उनका कुछ जाएगा और इसलिए और बाकी पंचायत का हो जाता है, 50% तक पहुंच गए।

मैं राजनीतिक दृष्टि से और भी एक बात समझाना चाहता हूं साथियों,

आज से 25 साल, 30 साल पहले जिसने भी विरोध किया, तो विरोध राजनीतिक सतह से नीचे नहीं गया था। आज ऐसा समझने की गलती मत करना, पिछले 25-30 साल में ग्रास रूट लेवल पर पंचायती चुनाव व्यवस्थाओं में जीत कर के आई हुई बहनों में एक political consciousness है, वह ओपिनियन मेकर हैं ग्रास रूट लेवल पर, 30 साल पहले वह शांत रहती थी, बोलती नहीं थी, समझती थी, बोलती नहीं थी। आज वह वोकल है और इसलिए अब जो भी पक्ष-विपक्ष होगा, वो जो लाखों बहनें कभी ना कभी पंचायत में काम कर चुकी हैं, प्रतिनिधित्व कर चुकी है, जनता के सुख-दुख की समस्याओं को गहराई से देखा है, वह आंदोलित है। वह कहती हैं कि झाड़ू-कचरा वाले काम में तो हमें जोर देते हो, वह तो परिवार में भी पहले होता था, अब हमें निर्णय प्रक्रिया में जोड़ो और निर्णय प्रक्रियाएं विधानसभा में और पार्लियामेंट में होती हैं। और इसलिए मैं राजनीतिक जीवन में जो लोग प्रगति चाहते हैं, मैं किसी भी संसद की बात करता हूं, किसी भी एमलए की बात करता हूं, यह दल वो दल की बात मैं नहीं कर रहा हूं। जो भी राजनीतिक जीवन में सफलतापूर्वक आगे बढ़ना चाहते हैं, उनको यह मानकर चलना पड़ेगा कि पिछले 25-30 साल में लाखों बहनें ग्रास रूट लेवल पर लीडर बन चुकी हैं। अब उनके अंदर सिर्फ यहां 33% का नहीं, वहां भी वह आपके फैसलों को प्रभावित करने वाली हैं और इसलिए जो आज विरोध करेंगे उसको लंबे समय तक कीमत चुकानी पड़ेगी, लंबे समय तक कीमत चुकानी पड़ेगी। और इसलिए राजनीतिक समझदारी भी इसी में है कि हम ग्रास रूट लेवल पर महिलाओं की जो पॉलिटिकल लीडरशिप खड़ी हुई है, उसको आपने अब कंसीडर करना पड़ेगा। यहां मैंने सुना, हमारे मुलायम सिंह जी थे तब से एक विषय चला रहे हैं, उनके परिवार वाले भी चला रहे हैं। आप देश की बहनों पर भरोसा करो ना, उनकी समझदारी पर भरोसा करो, एक बार 33% बहनों को यहां आने दो, आकर के उनको निर्णय करने दो, किसको देना है, किसको नहीं देना है, इस वर्ग को देना है, उस वर्ग को देना है, करेंगे वह निर्णय, हम उनके सामर्थ्य पर आशंका क्यों करते हैं भाई? एक बार आने तो दो! उनको आने तो दो! जब आएंगे, तो 34 में और धर्मेंद्र जी, धर्मेंद्र जी मैं आपका बहुत आभारी हूं कि आपने मेरी पहचान करा दी। यह बात सही है, मैं अति पिछड़े समाज से आता हूं। धर्मेंद्र जी, मैं आपका बहुत आभारी हूं और अखिलेश जी मेरे मित्र हैं, तो कभी-कभी मदद कर देते हैं। यह बात सही है कि मैं अति पिछडे समाज से आता हूं, लेकिन मेरा दायित्व समाज के सबको साथ लेकर के चलने का है और यही मेरे संविधान ने मुझे यही रास्ता दिखाया है। मेरे लिए, मेरे लिए संविधान ही सर्वोपरि है और इसलिए और यह संविधान की ताकत है कि मेरे जैसा अत्यंत छोटे समाज का अति पिछड़े समाज के व्यक्ति को इतना बड़ा दायित्व देश ने दिया है। और इसलिए मैं तो देशवासियों का ऋणी हूँ और मैं तो संविधान निर्माताओं का ऋणी हूँ कि जिसके कारण आज मैं यहां हूं।

लेकिन आदरणीय अध्यक्ष जी!

आदरणीय अध्यक्ष जी,

आज जीवन के हर एक क्षेत्र में हम देखें कि नारी शक्ति देश के गौरव को बढ़ाने वाले, परचम लहराने में कहीं पीछे नहीं हैं जी। हम गर्व कर सकें, इस प्रकार से जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में आज हमारी माताएं-बहनें बहुत बड़ा योगदान, हमारी बेटियां तो कमाल कर रही हैं, जीवन के हर क्षेत्र में! इतना बड़ा सामर्थ्‍य, उसको हम हिस्सेदारी से रोकने के लिए क्यों इतनी ताकत खपा रहे हैं जी, उनके जुड़ने से सामर्थ्‍य बढ़ने वाला है और इसलिए मैं आज अपील करने आया हूं आपके पास कि इसको राजनीति के तराजू से मत तौलिये। यह राष्ट्रहित का निर्णय है।

आदरणीय अध्यक्ष जी,

आज का हमारा यह, हमारे सामने यह अवसर एक साथ बैठकर के, एक दिशा में सोच करके विकसित भारत बनाने में हमारी नारी शक्ति की भागीदारी को एक खुले मन से निर्णय करने का अवसर है, स्वीकार करने का अवसर है और मैंने जैसा पहले भी कहा कि आज पूरा देश और विशेष करके नारी शक्ति, हमारे निर्णय तो देखेंगी, लेकिन निर्णय से ज्यादा हमारी नीयत को देखेगी। और इसलिए हमारी नीयत की खोट, देश की नारी शक्ति कभी माफ नहीं करेगी।

आदरणीय अध्यक्ष जी,

2023 में इस नए सदन में हमने सर्वसम्मति से एक प्रकार से इस अधिनियम को स्वीकार किया था। पूरे देश में खुशी का वातावरण बना, उस पर कोई राजनीतिक रंग नहीं लगे और इसलिए वह कभी राजनीतिक इशू भी नहीं बना, एक अच्छी स्थिति है। अब सवाल यह है कि हमें कितने समय तक इसको रोकना है, अब यहां जो लोग जनसंख्या वगैरा के विषय उठाते हैं, क्या आपको मालूम नहीं है, मैं चाहूंगा कि अमित भाई अपने भाषण में इन सारी चीजों को उल्‍लेख करेंगे, जब कि हमने जनगणना के संबंध में कब-कब क्या-क्या किया था, बाद में कोविड आया, उसके कारण क्या मुसीबत आई, कैसे रुकावटें आई। यह सारी बात हम सबके सामने हैं, इसमें कोई विषय नहीं है। लेकिन पिछले दिनों जब हम 23 में चर्चा कर रहे थे, तब भी व्यापक रूप से बात यह थी कि इसको जल्दी करो, हर कोई कह रहा था जल्दी करो। अब 24 में संभव नहीं था क्योंकि इतने कम समय में यह करना मुश्किल था। अब 29 में हमारे पास अवसर है, अगर हम उन 29 में भी नहीं करते, तो स्थिति क्या बनेगी, हम कल्पना कर सकते हैं, तो फिर हम देश की माताओं-बहनों को यह विश्वास नहीं बना पाएंगे कि हम सचमुच में यह प्रयास सच्चे अर्थ से कर सकते हैं। और इसलिए समय की मांग है कि अब हम ज्यादा विलंब ना करें, इस दरमियान राजनीतिक दल के लोगों से, संविधान के जानकार लोगों से, जो महिलाओं में एक्टिविस्ट के नाते काम करने वाले, ऐसे लोगों से भी कई चर्चाएं हुई, कुछ लोगों ने खुद होकर के भी सुझाव दिए। सारा मंथन करते-करते यहां भी सभी दलों से लगातार बातें करके होती रही हैं। स्ट्रक्चरल वे में भी हुई है, इनफॉर्मल वे में भी हुई है और उसमें से आखिर बनाए हुए यह कुछ रास्ता निकालना होगा, ताकि हम हमारी माताओं-बहनों की शक्ति को जोड़ सकते हैं।

आदरणीय अध्यक्ष जी,

मैं एक बात जरूर कहना चाहूंगा। यहां बैठ करके हमें किसी को संविधान ने देश को टुकड़ों में सोचने का अधिकार ही नहीं दिया है। जो शपथ लेकर के हम बैठे हैं ना, हम सबको एक राष्ट्र के रूप में विचार करना हमारा दायित्व बनता है। चाहे कश्मीर हो या कन्याकुमारी, हम टुकड़ों में ना सोच सकते हैं, ना टुकड़ों में हम निर्णय कर सकते हैं। और इसलिए निराधार रूप में, जिसमें कोई सच्चाई नहीं, रत्ती भर सच्चाई नहीं, सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के लिए जो बवंडर खड़ा किया जा रहा है, मैं आज बड़ी जिम्मेवारी के साथ इस सदन में इस पवित्र जगह से कहना चाहता हूं, क्या यह दक्षिण हो, उत्तर हो, पूरब हो, पश्चिम हो, छोटे राज्य हो, बड़े राज्य हो, मैं आज यह जिम्मेवारी से कहना चाहता हूं कि यह निर्णय प्रक्रिया किसी के साथ भी भेदभाव नहीं करेगी, यह निर्णय प्रक्रिया किसी के साथ अन्याय नहीं करेगी, भूतकाल में जो सरकारें रहीं और जिनके कालखंड में जो परिसीमन हुआ और जो अनुपात उस समय से चला आ रहा है, तो उस अनुपात में भी कोई बदलाव नहीं होगा और वृद्धि भी उसी अनुपात पर होगी। अगर गारंटी शब्द चाहिए, तो मैं गारंटी शब्द उपयोग करता हूं। वादा की बात करते हो, तो मैं वादा शब्द उपयोग करता हूं। अगर तमिल में कोई अच्छा शब्द हो, तो वो भी मैं बोलने के लिए तैयार हूं, क्योंकि जब नियत साफ है, तो फिर शब्दों का खेल करने की हमें जरूरत नहीं है जी।

आदरणीय अध्यक्ष जी,

मैं आज सदन के सभी साथियों को यह भी कहना चाहता हूं कि साथियों, हम भ्रम में ना रहे, हम उस अहंकार में ना रहे हैं और मैं हम शब्द का उपयोग कर रहा हूं। मैं और तुम की बात नहीं कर रहा हूं मैं, हम इस भ्रम में ना रहें कि हम देश की नारी शक्ति को हम कुछ दे रहे हैं, जी नहीं। उसका हक है; और हमने, हमने कई दशकों से उसको रोका हुआ है, आज उसका प्रायश्चित करके हमें उस पाप में से मुक्ति पाने का यह अवसर है। हम सब जानते हैं, हर एक ने कैसे चालाकी की हर बार, चतुराई की, बिल्कुल हम तो इसके पक्ष में ही है, लेकिन; हम इसके साथ ही हैं, लेकिन; हर बार कोई ना कोई टेक्निकल पूंछ लगा दी इसको और इसको रोका गया है। हर बार ऐसे ही चीजें लाई गई हैं। हिम्मत नहीं हैं कि हम 33% महिलाओं के आरक्षण का विरोध कर पाए, वह तो जमाना चला गया, आपको करना नहीं है, लेकिन कहने की हिम्मत भी नहीं है। और इसलिए टेक्निकल बहानेबाजी, यह करो तो यह, वो करो तो वो, ढिकना करो तो, अब देश की नारी को यह नहीं समझा पाओगे, सदन में नंबर का खेल क्या होता है, वह तो समय तय करेगा, लेकिन यह पक्का है कि अब इन भांति-भांति के बहानेबाजी, भांति-भांति टेक्निकल मुद्दों के आधार पर चीजों को उलझा करके तीन दशक तक इसको अड़ंगे डालें हमने फंसा-फंसा कर रखा, आपने जो अचीव करना था, कर लिया, अब छोड़ दो ना भाई! तीन दशक कम पढ़ते हैं क्या रोकने में, तीन दशक तक आपने रोका, फिर भी कुछ कर नहीं पाए, तो अब तो करो।

आदरणीय अध्यक्ष जी,

यहां कुछ लोगों को लगता है।

आदरणीय अध्यक्ष जी,

यहां कुछ लोगों को लगता है, इसमें कहीं ना कहीं मोदी का राजनीतिक स्वार्थ है। अरे भाई, इनको बोलने दीजिए, वहां पर बेचारे के मुंह पर ताला लगा हुआ है, वहां बंगाल में कोई बोलने नहीं देता उसको।

आदरणीय अध्यक्ष जी,

आदरणीय अध्यक्ष जी,

देखिए इसका अगर विरोध करेंगे, तो स्वाभाविक है कि राजनीतिक लाभ मुझे होगा। लेकिन साथ चलेंगे, तो किसी को भी नहीं होगा, यह लिखकर रखो। किसी को नहीं होगा, क्योंकि फिर अलग पहलू हो जाता है, फिर किसी को फायदा नहीं होता। और इसलिए हमें क्रेडिट नहीं चाहिए, जैसे ही यह पारित हो जाए, मैं कल advertisement दे करके सबका धन्यवाद करने के लिए तैयार हूं, सबकी फोटो छपवाने के लिए तैयार हूं, क्रेडिट आप ले लो चलो! क्रेडिट की चिंता है क्या जी? ले लो ना क्रेडिट, आपको जिसकी फोटो छपवानी है, सरकारी खर्चे से हम करवा देंगे। सामने से, सामने से क्रेडिट का ब्लैंक चेक आपको दे रहा हूँ।

आदरणीय अध्यक्ष जी,

हमारी संसदीय लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी यह सिर्फ आंकड़ों का खेल या एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में सुधार, इतना सीमित नहीं है। लोकतंत्र की जननी के रूप में, मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में यह निर्णय भारत का कमिटमेंट है, यह सांस्कृतिक कमिटमेंट है और इसी कमिटमेंट के कारण पंचायतों में यह व्यवस्था बनी और अब तो 20 से अधिक राज्‍यों में 50% हुआ है और हमने अनुभव किया है, मुझे लंबे अरसे तक, मुझे लंबे अरसे तक मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करने का जनता ने अवसर दिया और उसी कालखंड में ग्रासरूट लेवल पर वूमेन लीडरशिप को मैंने देखा है। मेरा अनुभव है कि संवेदनशीलता के साथ समस्याओं के समाधान में उनका कमिटमेंट बहुत ही परिणामकारी रहते थे, विकास की यात्रा को गति देने में रहते थे और उस अनुभव के आधार पर मैं कहता हूं कि इस सदन में उनकी आवाज नई शक्ति बनेगी, नई सोच जुड़ेगी, देश की दिशा में एक संवेदनशीलता जुड़ेगी, तथ्य और तर्क के आधारों पर अनुभव जब जुड़ता है, तब मैं समझता हूं उसका सामर्थ्य अनेक गुना बढ़ जाता है और सदन कितना समृद्ध होता है।

आदरणीय अध्यक्ष जी,

हमारे देश में अनुभवी नारी शक्ति की कोई कमी नहीं है, सामर्थ्यवान में कोई कमी नहीं है, हम भरोसा करें, वह कंट्रीब्यूट करेंगी, बहुत अच्छा कंट्रीब्यूट करेंगी और आज भी जितनी हमारी बहनें यहां हैं, जब भी उनको अवसर मिला है, उन्होंने बहुत अच्छे ढंग से अपनी बात बताई है, सदन को समृद्ध किया है।

आदरणीय अध्यक्ष जी,

आज देश में वर्तमान में, देश में 650 से ज्यादा पंचायत हैं, डिस्ट्रिक्ट पंचायत, करीब पौने तीन सौ महिलाएं उसका नेतृत्व कर रही हैं और केंद्र के कैबिनेट मिनिस्टर से ज्यादा उनके पास जिम्मेदारी और धन और व्यवस्था होती है, काम करती हैं जी। करीब 6700 ब्लॉक पंचायतों में 2700 से अधिक ब्लॉक पंचायत ऐसी हैं, जिसका नेतृत्व महिलाओं के हाथ में है। आज देश में 900 से अधिक शहरों में अर्बन लोकल बॉडीज की हेड के रूप में मेयर्स हों या स्टैंडिंग कमेटी का काम देखने वाली बहनें हैं, उनकी ताकत है। और मैं मानता हूं कि आज देश जो प्रगति कर रहा है, उस प्रगति में इनका भी महत्वपूर्ण योगदान है, उस ऋण को हमें स्वीकार करने का यह अवसर है। और जब यह अनुभव सदन के साथ जड़ेगा, तब वह अनेक गुना ताकत बढ़ा देगा।

आदरणीय अध्यक्ष जी,

एक लंबी प्रतीक्षा यानी एक प्रकार से हम सबके लिए यह सवालिया निशान पैदा हो, ऐसी परिस्थिति हम ही लोगों ने पैदा की है। यह अवसर है कि हम पुरानी जो कुछ भी मर्यादा रही होंगी, मुश्किलें रही होंगी, उससे बाहर निकले, हिम्मत के साथ हम आगे बढ़े और नारी शक्ति का राष्ट्र के विकास में उनकी सहभागिता को हम सुनिश्चित करें और मैं पक्का मानता हूं कि अगर आज हम मिलकर के निर्णय करते हैं और मैं तो आग्रह करूंगा कि हमें सर्व सहमति से इसको को आगे बढ़ना चाहिए और जब सर्वसम्मति से बढ़ता है, तो ट्रेजरी बैंक पर एक दबाव रहता है जी, उनको भी लगता है कि नहीं भाई सबको सबका इसमें हक है, हर एक की बात मान के चलो, कोई नुकसान नहीं है। सामूहिक शक्ति से तो अनेक परिणाम हमें अच्छे मिलते हैं।

आदरणीय अध्यक्ष जी,

मैं ज्यादा समय न लेते हुए इतना ही कहूंगा कि इसको राजनीति के तराजू से ना तोलें। हम जब भी कुछ निर्णय करने जा रहे हैं, तो देश के, इतने बड़े देश का आधा जिम्मा जो उठा रहे हैं, उनका भी कोई हक बनता है यहां आने का, हमें रोकना नहीं चाहिए। और दूसरा संख्या के संबंध में भी, संख्या के संबंध में भी, संख्या के संबंध में भी एक मत पहले से बनता आया था, चर्चा थी कि साहब यह जो है, इनका कम मत करो, अधिक कर दो, तो जल्दी हो जाएगा। वह अधिक वाला विषय अब आया है कि चलो भाई पहले जो संख्या थी 33% और बढ़ा दो, ताकि किसी को ऐसा ना लगे कि मेरा हक चला गया। एक नई शक्ति जुड़ेगी, अतिरिक्त शक्ति जुड़ेगी और अब सदन के रचना भी तो अब, जो पहले से हमने सोच कर रखा है, जगह तो बना ली है।

और आदरणीय अध्यक्ष जी,

मैं लाइटर वे में जरूर कहना चाहूंगा, हर एक के अपने राजनीतिक कारण होते हैं और पराजय का डर जरा हैरान करने वाला होता है। लेकिन अपने यहां जब कोई भी शुभ काम होता है, उसको नजर ना लग जाए, इसलिए काला टीका लगाने की परंपरा है। मैं आपका धन्यवाद करता हूं काला टीका लगाने के लिए!

बहुत-बहुत धन्यवाद!