The pot of TMC’s sins is now full: PM Modi in Asansol, West Bengal

Published By : Admin | April 9, 2026 | 11:40 IST
In Asansol, PM Modi says incidents like RG Kar and the horrific scenes of Sandeshkhali show that TMC stands with the perpetrators
There was a time when red pamphlets were issued, threatening Hindus with violence. Today, TMC is repeating the same, once again threatening Hindus: PM

भारत माता की...

भारत माता की...

भारत माता की...

मेरे बहुत सारे युवा मित्र बाल मित्र, कुछ बेटियां.. बढ़िया-बढ़िया पेंटिंग बनाकर लाई है मेरे लिए। अगर आपने इसके पीछे अपना नाम-पता लिखा है तो मेरी चिट्ठी आपको आ जाएगी। और मैं एसपीडी को कहता हूं कि इन सबसे कलेक्ट कर लीजिए.. आप मेरे एसपीजी के लोगों को दे जीजिए... ये मुझतक पहुंच जाएगा और मेरी चिट्ठी भी आपको आएगी। बोलिए भारत माता की.. भारत माता की... भारत माता की... इस चुनाव में जो कैंडिडेट हैं ऐसेंबली में उन सभी कैंडिडेट को आगे आने के लिए मेरी रिक्वेस्ट है। सब खड़े हो जाइए... मैं एक मिनट ये मेरे सभी कैंडिडेट्स को मिलकर आता हूं।

भारत माता की...

आशानशोलेर पुन्यो भूमि ते आपनादेर शोबाई के आमार प्रोणाम//

इस मंच से...मैं मां कल्याणेश्वरी के चरणों में नमन करता हूं। मैं घाघर बुड़ी चंडी माता को भी प्रणाम करता हूं।

साथियों,

हमेशा की तरह, पश्चिम बर्धमान की जनता का ये प्यार…. इतना बड़ा जन-सैलाब.....ये उत्साह, ये जोश, ये माहौल...ये बता रहा है...कि बंगाल में परिवर्तन की ताजा हवा चल रही है। बंगाल में परिवर्तन अब पत्थर की लकीर बन चुका है। पूरा आसनसोल अब परिवर्तन चाहता है...पूरा बंगाल परिवर्तन चाहता है...मेरे साथ बोलिए पाल्टानो दोरकार, पाल्टानो दोरकार, पाल्टानो दोरकार, पाल्टानो दोरकार, पाल्टानो दोरकार, चाइ बीजेपी शोरकार,,, पाल्टानो दोरकार, चाइ बीजेपी शोरकार

भाइयों बहनों,

ये गूंज यहां से दुर्गापुर तक जाएगी...रानीगंज... सालतोरा और रघुनाथपुर तक जाएगी। ये बंगाल के जन-जन की आवाज है। बंगाल में TMC के पापों का घड़ा अब भर चुका है। बंगाल में अगली सरकार, डबल इंजन सरकार बनेगी। 4 मई के बाद बंगाल विकास के एक नए युग में प्रवेश करेगा।

साथियों,

बंगाल की प्रगति के लिए, TMC से मुक्ति जरूरी है। है कि नहीं है... है कि नहीं है... टीएमसी जानी चाहिए कि नहीं जानी चाहिए...क्योंकि, आज जब देश पूरा देश तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है...तृणमूल काँग्रेस, बंगाल को पीछे धकेलने में लगी है। यहाँ के संसाधन... यहाँ की संभावनाएं और अवसर....सब पर TMC के गुंडों का कब्जा है। बंगाल की जो संपत्ति विकास के काम आनी चाहिए...उसकी खुली लूट हो रही है। हमारे आसनसोल के लोगों से बेहतर ये और कौन जानेगा? आप देखिए....आसनसोल कोल बेल्ट का इतना बड़ा इलाका है। लेकिन, TMC राज में इस पूरे कारोबार पर सिंडीकेट का कब्जा है। कोयले की कालाबाजारी...कोयला माफिया…बालू माफिया…भू-माफिया...ये सब इस पूरे इलाके पर बोझ बन गए हैं। बंगाली मानुष इससे परेशान है।

साथियों,

आसनसोल और दुर्गापुर का ये पूरा इलाका..जो कभी बंगाल ही नहीं, पूरे देश के औद्योगिक विकास का बड़ा केंद्र था...साइकिल से लेकर रेल तक, पेपर से लेकर स्टील तक, एल्यूमिनियम से लेकर ग्लास तक, यहां कारखानों की लंबी चेन थी। पूरे देश से लोग यहां काम करने आते थे। लेकिन, आज यहां उद्योगों का लगातार पलायन हो रहा है। यहाँ के युवाओं को घर छोड़कर बाहर जाना पड़ रहा है। पूरे बंगाल का यही हाल है। पूरा बंगाल इसी संकट से घिरा है।

साथियों,

मैं आपको कुछ आंकड़े भी बताना चाहता हूं। हमारा भारत एक बहुत बड़ा परिवार है...बहुत बड़ा परिवार है.. 140 करोड़ देशवासियों का परिवार है। जिसमें अलग-अलग राज्य उस परिवार के महत्वपूर्ण हिस्सा है। ये राज्य जितना कमाते हैं, उतना ही परिवार की आय बढ़ती है। हमारा देश जब आज़ाद हुआ...तब पूरे भारत की कमाई अगर सौ रूपए थी...तो इसमें से 11-12 रुपए अकेले बंगाल कमाता था। 100 में 12 रुपया। लेकिन यहां कांग्रेस और वामपंथी शासन ने सब तबाह कर दिया... बर्बाद कर दिया। 2011 में जब आपने TMC को मौका दिया....तब देश की कमाई में बंगाल का हिस्सा घटकर छह रुपए रह गया था। आपने TMC पर विश्वास किया था कि वो हालात सुधारेगी। लेकिन TMC ने तो बंगाल के साथ निर्ममता की सारी हदें पार कर दीं। और आज क्या हालत है? आज अगर देश 100 रुपए कमाता है...तो बंगाल का योगदान सिर्फ पांच-साढ़े पांच रुपए रह गया है। कभी 12 रुपया सौ में से और आज पांच रुपया सौ में से...

साथियों,

एक आम बंगाली इसकी आमदनी लगातार कम हो रही है और TMC के विधायकों और मंत्रियों के, टीएमसी को टोलाबाजों के, टीएमसी के सिंडिकेट के बंगले बड़े-बड़े हो रहे हैं...जिस बंगाल में आसनसोल जैसा सामर्थ्यवान शहर हो...जहां इतनी बड़ी संख्या में उद्यमी हों...उस बंगाल को टीएमसी का कुशासन नहीं...बीजेपी की गुड गवर्नेंस चाहिए।

साथियों,

ये बीजेपी सरकार है जो मेड इन इंडिया को सपोर्ट करती है, ये बीजेपी सरकार है जो देश में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए नीतियां बनाती है। ये बीजेपी सरकार है जिसने उद्योगों की अड़चनें जो कानून रुकावट बने थे... कितने ही पुराने कानूनों को समाप्त किया है। इसलिए साथियों, यह चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का चुनाव नहीं है। ये आसनसोल को फिर से उसकी पुरानी औद्योगिक शक्ति लौटाने का चुनाव है। ये माफियाराज से मुक्ति पाने का चुनाव है। और ये काम सिर्फ बीजेपी-एनडीए सरकार ही कर सकती है।

साथियों,

बीते कई दशकों में बंगाल ने हर पार्टी पर विश्वास करके देखा है। पहले कांग्रेस, फिर लेफ्ट, फिर TMC….लेकिन, ये सबके सब एक चट्टे-बट्टे के कट्टे हैं, लेकिन सबने एक ही काम किया बंगाल के लोगों को धोखा दिया। बंगाल के लोगों के सपनों को मिट्टी में मिला दिया। बंगाल के लोगों के भविष्य को कुचल दिया। इसलिए लोग केवल बातों पर भरोसा करना नहीं चाहते। बंगाल की जनता अब काम और ट्रैक रेकॉर्ड देखकर फैसला करना चाहती है। बंगाल में विकास करने का....बंगाल को प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ाने का...ये ट्रैक रेकॉर्ड केवल और केवल बीजेपी का ट्रैक रिकॉर्ड सबसे मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है। आसनसोल और पश्चिम बर्धमान के लोगों ने देखा है...TMC द्वारा हजारों रुकावटों के बावजूद...केंद्र सरकार इस इलाके के विकास में लगी है। यहां औद्योगीकरण में मदद के लिए...स्टील प्लांट के विस्तार के लिए... 45 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए गए हैं... 45 हजार करोड़ रुपया। दुर्गापुर-हल्दिया गैस पाइपलाइन सेक्शन भी राष्ट्र को समर्पित किया गया है। इसी तरह, यहां कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए...आसनसोल-बोकारो ट्रेन सर्विस शुरू हुई। दो वंदे भारत और दो अमृत भारत ट्रेनें भी इसी क्षेत्र को मिली हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अंडाल रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाया जा रहा है। आसनसोल डिविजन में भारतीय रेलवे का गति शक्ति कार्गो टर्मिनल भी शुरू किया गया है।

साथियों,

आपका स्वास्थ्य भी हमारी प्राथमिकता में है। यहां ECI हॉस्पिटल का विस्तार करके इलाज की सुविधा बेहतर करने का प्रयास है। और ऐसे कामों की एक लंबी लिस्ट है... जिन्हें केंद्र की बीजेपी-एनडीए सरकार...राज्य सरकार के तमाम अड़ंगों के बावजूद...बंगाल के विकास के लिए आगे बढ़ाया है।

भाइयों बहनों,

हमारे आसनसोल और दुर्गापुर में मेगासिटी बनने की क्षमता है। आप मुझे बताइए, ये मेगासिटी बनना चाहिए कि नहीं बनना चाहिए... हिंदुस्तान भर में नाम रोशन होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए। लेकिन, निर्मम सरकार में यहां जीवन की मूलभूत सुविधाओं का भी संकट है। यहां पीने के पानी की इतनी परेशानी है। सड़क, पुल और कनेक्टिविटी की दिक्कत भी लोगों की बड़ी चिंता का विषय है। एक और बड़ी चिंता है, पॉल्यूशन की। फैक्ट्रियों में उचित व्यवस्था ना होने के कारण यहां के लोग गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। कई जगह अवैध खनन की वजह से जमीन धंसने की शिकायत है। घरों पर खतरा है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ....4 मई के बाद, निर्मम सरकार जाएगी... निर्मम सरकार जाएगी...बीजेपी सरकार आएगी... बीजेपी सरकार आएगी... इस इलाके की एक-एक परेशानी का समाधान किया जाएगा। आपका ये प्यार सर आंखों पर, ये आपका जोश नौजवानों आपने तो पूरे बंगाल का मिजाज दिखा दिया आज।

साथियों,

हमारा बंगाल शक्ति पूजा की धरती है। इसीलिए, आसनसोल बिमल प्रतिमा देवी जैसी वीरांगनाओं की कर्मभूमि हुआ करती थी। लेकिन, निर्मम सरकार में उसी बंगाल की क्या हालत हुई है? आरजी कार जैसी वीभत्स घटनाएं....संदेशखली के खौफनाक मंजर....TMC ही हमेशा खुलकर बलात्कारियों के पक्ष में खड़ी होती है। इसीलिए, आज बंगाल में महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहीं हैं। एसिड अटैक के मामले में बंगाल सबसे आगे पहुँच गया है।

साथियों,

बंगाल की महिलाएं सुरक्षा भी चाहती हैं और सम्मान भी चाहती हैं। बंगाल की महिलाएं सुविधा भी चाहती हैं और आगे बढ़ने के अवसर भी चाहती हैं। भाइयों बहनों, महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने वाली, महिलों को अधिकार दिलाने वाली अगर कोई पार्टी है, वो पार्टी का नाम है भारतीय जनता पार्टी। उस पार्टी का नाम है... उस पार्टी का नाम है भारतीय जनता पार्टी। आज नमो ड्रोन दीदी योजना से...लखपति दीदी योजना से...महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। पीएम आवास योजना के तहत अधिकतर मकान परिवार की महिला सदस्य के नाम पर आवंटित किए गए हैं। आज देश की बेटियां फाइटर जेट भी उड़ा रही हैं, और बड़े-बड़े पदों पर भी पहुंच रहीं हैं। अभी ऐसे कई बड़े काम और होने हैं। मेरा आपसे आग्रह है...मेरी बहनें जितनी मजबूती से बीजेपी के साथ खड़ी होंगी...उतने ही बड़े परिवर्तन आपके जीवन में आएंगे।

साथियों,

15 साल तक बंगाल पर कब्जा करने के लिए TMC ने हर हथकंडा अपनाया है। इन्होंने अपनी ही जनता पर अत्याचार किया। भय को हथियार बनाया... सरकारी योजनाओं में- सिंडीकेट का भय! धार्मिक यात्रा निकालने में- पत्थरबाजी और बमबाजी का भय! चुनाव में- आपका वोट कब्जाने का भय! विपक्षी कार्यकर्ताओं की राजनैतिक हत्या का भय!

लेकिन TMC वाले ये भूल गए हैं....कि भय और आतंक की यही मशीनरी पहले लेफ्ट वालों के पास थी। बंगाल की जनता ने लेफ्ट के आतंक को भी हराया था....और, अब वही जनता TMC के भय का भी अंत कर रही है। इसीलिए, इस चुनाव में TMC का एक भी हथकंडा काम नहीं आ रहा है। ये लोग पूरी तरह बौखलाए हुये हैं। अभी मालदा में जो हुआ... अपनी बौखलाहट में TMC ने बहुत बड़ी भूल कर दी है।

ये घटना TMC के इस महाजंगलराज के ताबूत में आखिरी कील साबित हो रही है। इसी बौखलाहट में अब TMC वाले देश के सुरक्षाबलों को, CRPF को गाली दे रहे हैं। इसका जवाब बंगाल की देशभक्त जनता देकर के रहेगी। और मैं TMC को ये साफ कह देना चाहता हूं... बंगाल में कानून का राज स्थापित होने से अब वो रोक नहीं सकती। बंगाल में कानून का असली राज 4 मई के बाद शुरू होगा। 4 मई के बाद हर गुंडागर्दी का हिसाब किया जाएगा। चुन-चुन कर के हिसाब लिया जाएगा। बंगाल में अब TMC का भय नहीं, भाजपा का भरोसा चलेगा।

आर काटमानीर खेला… चोलबे ना, माफिया-देर मेला… चोलबे ना,

साथियों,

बंगाल के लोगों की एक बहुत बड़ी चिंता घुसपैठियों की है। जो लोग पीढ़ियों से अपने गाँव, अपने मोहल्लों में रहते आ रहे थे...उनके देखते देखते उन पर घुसपैठियों का कब्जा हो रहा है। कुछ जगह तो डेमोग्राफी इतनी बदल गई है...कि लोगों को मंदिर जाने और पूजा करने की इजाजत नहीं मिल रही! कई जगह, श्रद्धालुओं के रोज मंदिर जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। केवल दुर्गा पूजा के अवसर पर ही पूजा करने दी जाती है! बंगाल की पहचान का ऐसा संकट...घुसपैठ को बढ़ावा देकर आज ऐसे हालात पैदा कर दिये गए हैं। और, ये सब TMC सरकार ही करवा रही है।

साथियों,

एक समय था...जब लाल इश्तेहार जारी करके हिंदुओं को नरसंहार की धमकी दी जाती थी। TMC भी आज वही कर रही है। एक समुदाय के नाम पर, फिर से हिंदुओं को धमकाया जा रहा है। भाइयों बहनों, आसनसोल और बंगाल के लोग चाहते हैं कि उनकी जमीन सुरक्षित रहे, उनकी आस्था सुरक्षित रहे, उनकी आजीविका सुरक्षित रहे, और उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे। इसलिए, आने वाले 23 अप्रैल को भविष्य के फैसले की घड़ी है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, बीजेपी ने ही भारत की पश्चिमी सीमाओं को सुरक्षित किया है। बीजेपी ही भारत की पूर्वी सीमा को सुरक्षित करेगी। इसलिए, आपका एक वोट बंगाल के भविष्य की सुरक्षा की गारंटी बनेगा।

साथियों,

23 अप्रैल को आप सभी बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए निकलना है। आप निर्भय होकर पूरे परिवार के साथ वोट देने जाइए। अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित कीजिए। इस बार आपका वोट विकास के लिए पड़ेगा, इस बार आपका वोट सुरक्षा के लिए पड़ेगा, इस बार आपका वोट बंगाल के भविष्य के लिए पड़ेगा। इस बार का आपका वोट आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पड़ने वाला है। और साथियों आपने कई बार मेरे मुंह से सुना है सबका साथ, सबका विकास.. सबका साथ सबका विकास.... सबका साथ सबका विकास....लोकिन आज, आज मैं बंगाल की जनता को भरोसा देता हूं, आज मैं बंगाल की जनता को गारंटी देता हूं कि बंगाल के अंदर विकास के लिए हमारा मंत्र होगा सबका साथ सबका विकास, लेकिन जिन्होंने बंगाल को लूटा है, जिन्होंने बंगाल को बर्बाद किया है उनके लिए मेरा मंत्र है सबका हिसाब... सबका हिसाब होने वाला है। और इसलिए सबका साथ सबका विकास और बंगाल में लुटेरों का होगा हिसाब।

मेरे साथ बोलिए...

पाल्टानो दोरकार......

पाल्टानो दोरकार......

पाल्टानो दोरकार...

चाइ बीजेपी शोरकार...

बोलिए,

भारत माता की...

भारत माता की...

भारत माता की...

वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे...

Explore More
अयोध्येत श्री राम जन्मभूमी मंदिर ध्वजारोहण उत्सवात पंतप्रधानांनी केलेले भाषण

लोकप्रिय भाषण

अयोध्येत श्री राम जन्मभूमी मंदिर ध्वजारोहण उत्सवात पंतप्रधानांनी केलेले भाषण
How GST 2.0 changed India’s car market and boosted small car sales

Media Coverage

How GST 2.0 changed India’s car market and boosted small car sales
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 19 मे 2026
May 19, 2026

Exports Up, Economy Strong, World Collaborating: PM Modi's Reforms Delivering Jobs, Growth & Green Future