'Har ek ke haath mein light hain toh lantern (RJD symbol) chahiye kya?': PM Modi in Samastipur
NDA will achieve record-breaking victory under Nitish Kumar’s leadership in Bihar: PM Modi in Samastipur
Murder, kidnapping prospered as 'industry' during RJD rule, victimised women, poor people, alleges PM Modi at Samastipur rally

मिथिला के हृदयस्थली समस्तीपुर के एही पवित्र धरती हम हृदय से प्रणाम करै छी। ई धरती माता सीता आ राजा जनक के तपस्या से पावन बनलई ह। हम थनेश्वर मंदिर, बाबा कुशेश्वरनाथ, श्यामा माई… विद्यापति धाम आ संपूर्ण मिथिला के आस्था-स्थल के श्रद्धापूर्वक नमन करैई छी।

साथियों,

लोकतंत्र के महापर्व का बिगुल बज चुका है...पूरा बिहार कह रहा है-फिर एक बार NDA सरकार... फिर एक बार सुशासन सरकार... जंगलराज वालों को दूर रखेगा बिहार !

साथियों,

मैं आप सभी के इस प्यार में, इस अपनेपन से अभिभूत हूं। मैं एक सच बता दूं? मैंने जिंदगी गुजरात में खपाई, लेकिन दीपावली के दो दिन के बाद अगर मुझे इससे आधे लोग भी इकट्ठे करने हों तो वो मैं नहीं कर सकता इतनी बड़ी तादाद में आप सब का आना, त्योहारों के बीच आना, ये आपका प्यार आपका आशीर्वाद हम सबके लिए एक बहुत बड़ी शक्ति है। मैं आप सबका सर झुकाकर के नमन करता हूं। इस समय आप GST बचत उत्सव का भी खूब आनंद ले रहे हैं। और कल से छठी मैया का महापर्व भी शुरू होने जा रहा है। ऐसे व्यस्त समय में भी, आप इतनी विशाल संख्या में यहां आए हैं। समस्तीपुर का ये जो माहौल है...मिथिला का जो मूड है... उसने पक्का कर दिया है-

नई रफ्तार से चलेगा बिहार...

जब फिर आएगी NDA सरकार...

भाइयों और बहनों,

आज का दिवस मेरे जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण दिवस है यहां आने से पहले मैं कर्पूरी ग्राम गया था। वहां मुझे भारत रत्न, जननायक, कर्पूरी ठाकुर जी को श्रद्दापूर्वक स्मरण करने का उन्हे नमन करने का अवसर मिला। ये उनका ही आशीर्वाद है कि आज हम मेरे जैसे, यहां बैठे हुए चाहे नीतीश जी हों या रामनाथ जी हो सब हम जैसे पिछड़े और गरीब परिवारों से निकले लोग इस मंच पर खड़े हैं। आज़ाद भारत में सामाजिक न्याय लाने में...गरीब और वंचितों को नए अवसरों से जोड़ने में..भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की भूमिका बहुत बड़ी रही है। वो मां भारती के अनमोल रत्न थे। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने का सौभाग्य हमारी सरकार को मिला...ये हमारे लिए सम्मान की बात है।

साथियों,

हमारी सरकार, भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को प्रेरणा पुंज मानती है। वंचितों को वरीयता...पिछड़ों को प्राथमिकता... गरीब की सेवा...हम इस संकल्प के साथ आगे बढ़े हैं। आप मुझे बताइए...गरीब को पक्का घर देना...ये गरीब की सेवा है या नहीं है? मैं दोबारा पूछता हूं मुझे बताइए गरीब को पक्का घर देना...ये गरीब की सेवा है या नहीं है? गरीब को मुफ्त अनाज देना...गरीब की सेवा है या नहीं? मुफ्त इलाज, शौचालय, नल से जल...सम्मान का जीवन जीने के लिए हर सुविधा NDA सरकार दे रही है।

साथियों,

सामाजिक न्याय के दिखाए कर्पूरी बाबू के रास्ते को भाजपा-एनडीए ने सुशासन का आधार बनाया है। हमने गरीबों, दलितों, महादलितों, पिछड़ों, अतिपछिड़ों के हितों को प्राथमिकता दी है। ये हमारी सरकार है, जिसने सामान्य वर्ग के गरीबों को दस प्रतिशत आरक्षण देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया। भाजपा-एनडीए ने ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को भी दस साल के लिए और आगे बढ़ाया।

साथियों,

डॉक्टर की पढ़ाई के लिए जो अखिल भारतीय कोटा होता है, उसमें पहले पिछड़ों को, गरीबों को आरक्षण नहीं था। ये संविधान लेकर जो गुमराह कहते हैं ना, तब ऐसा लाभ.. ये हक नहीं मिलता था। NDA सरकार ने ही ये भी प्रावधान किया। हमारे देश में ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देने की मांग कई दशकों से हो रही थी। ये मांग भी NDA सरकार ने ही पूरी की।

साथियों,

कर्पूरी बाबू, मातृभाषा में, स्थानीय भाषा में पढ़ाई के बहुत बड़े हिमायती थे आग्रही थे। NDA सरकार ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में स्थानीय भाषा में पढ़ाई पर बल दिया है। अब गरीब, वंचित परिवार का बेटा-बेटी भी, अपनी भाषा में पढ़ाई कर सकता है, परीक्षा दे सकता है...

साथियों,

हम जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रेरणा से सुशासन को समृद्धि में बदल रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ, RJD और कांग्रेस वाले क्या कह रहे हैं और क्या कर रहे हैं...ये आपको मुझसे ज्यादा पता है, मुझे आपको याद दिलाने की जरूरत नहीं है। हजारों करोड़ रुपए के घोटालो में जमानत पर चल रहे लोग है ...जमानत पर... और जो जमानत पर हैं….वो चोरी के मामले में जमानत पर हैं। अब चोरी की इनकी आदत ऐसी है कि अब जननायक की उपाधि की चोरी में जुटे हैं। बिहार के लोग जननायक कर्पूरी बाबू का ये अपमान कभी नहीं सहेंगे। कभी नहीं सहेंगे।

साथियों,

जब नीयत साफ हो...नेतृत्व का विजन स्पष्ट हो...और नीतियां देशहित और जनहित में हों...तो जनता भरपूर आशीर्वाद देती है। बीते 11 वर्षों में हमने देखा है...एक के बाद एक राज्यों में लोगों ने भाजपा को, NDA को बार-बार अवसर दिया है। और ये मैं सिर्फ बाते नहीं कर रहा हूं मैं आपको हकीकत बताना चाहता हूं। अभी महाराष्ट्र में देखिए...महाराष्ट्र की जनता ने पहले से कहीं अधिक प्रचंड जनादेश देकर हमारी सरकार बनाई। एनडीए की सरकार बनाई। अभी अभी हरियाणा में भी यही हुआ। हरियाणा की जनता ने तीसरे कार्यकाल के लिए, भाजपा को पहले से भी कहीं अधिक सीटें दीं। मध्य प्रदेश में भी भाजपा कई सालों से सरकार चला रही है। और वहां भी पिछले चुनाव में भाजपा को जबरदस्त जीत मिली। यही रुझान हमने गुजरात में देखा..उत्तराखंड में देखा। वहां भी और गुजरात में तो दो दशक की भाजपा सरकार को, फिर से बहुमत मिला...और वो भी गुजरात का जन्म हुआ तब से लेकर के सारे रिकॉर्ड तोड़ कर के लोगों ने सीटें दे दी। यूपी और उत्तराखंड में पांच साल बाद सत्ता बदलती थी, ये परंपरा बन गई थी। वहां की जनता ने भाजपा को फिर से अवसर देकर, एक नई परिपाटी बना दी है।

साथियों,

ये सारे उदाहरण बताते हैं...NDA यानि सुशासन...NDA यानि जनता की सेवा...NDA यानि विकास की गारंटी...और इसलिए आज आपका ये उत्साह देखकर मैं कह सकता हूं...इस बार बिहार में भी नीतीश बाबू के नेतृत्व में NDA जीत के अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाला है। इन चुनावों में बिहार, NDA को अब तक का सबसे बड़ा जनादेश देगा…

साथियों

ये साल 2005 का अक्टूबर महीना ही था...जब बिहार ने जंगलराज से मुक्ति पाई थी। नीतीश जी के नेतृत्व में NDA का सुशासन शुरु हुआ था। लेकिन उस दौर में दस साल तक केंद्र में कांग्रेस-आरजेडी की सरकार रही। कांग्रेस-आरजेडी ने नीतीश जी के सामने भांति-भांति के रोड़े अटकाए। बिहार का नुकसान करने में दिल्ली में बैठी हुई कांग्रेस और आरजेडी की सरकार ने दस साल तक कोई कमी नहीं रखी थी। RJD बिहार के आप लोगों से बदला लेती रही कि आपने नीतीश जी को वोट क्यों दिया... नीतीश जी की सरकार क्यों बनाई। हालात तो ये थी कि...ये RJD वाले कांग्रेस को आए दिन धमकाते थे धमकी देते थे कि अगर बिहार में आपने नीतीश जी की कोई बात मानी, भाजपा एनडीए की कोई बात मानी बिहार में अगर कोई प्रोजेक्ट दिया तो फिर आरजेडी कांग्रेस से समर्थन तोड़ देगी और सरकार गिरा देगी। ऐसे डराते थे।

साथियों,

नीतीश जी ने...स्वर्गीय सुशील मोदी जी, स्वर्गीय रामविलास पासवान जी…और आज हमारे जीतन राम मांझी जी, उपेंद्र कुशवाहा जी… भाई चिराग सबके साथ मिलकर नीतीशजी दिन-रात काम कर रहे हैं... बिहार को उस बड़ी मुसीबत से बाहर निकाला है। अब 2024 के बाद से बिहार में विकास का एक नया दौर शुरू हुआ है। आज बिहार का ऐसा कोई कोना नही है…जहां विकास का कोई ना कोई काम नहीं हो रहा है आप किसी भी दिशा में 50-100 किलोमीटर चले जाइए आपको विकास का कोई ना कोई काम चलता हुआ दिखाई देगा।

साथियों,

NDA सरकार...सड़क, बिजली, पानी, इंटरनेट, गैस कनेक्शन...इनको सिर्फ सुविधा नहीं मानती... ये सशक्तिकरण के, समृद्धि के भी माध्यम हैं। इनसे श्रमिकों को, इंजीनियरों को, मैकेनिक को, ऑटो-रिक्शा-ट्रक-टैक्सी चलाने वाले को रोजगार मिलता है। किसान की, पशुपालक की उपज सही समय पर बड़े बाजार तक पहुंच पाती है। और इसलिए, बीते 10-11 वर्षों से ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर पर अभूतपूर्व निवेश किया जा रहा है। मैं आपको एक आंकड़ा देता हूं...लेकिन आप याद रखोगे क्या? मैं एक आंकड़ा देता हूं…आप याद रखोगे... जरा मुझे जोर से बताइए याद रखोगे? इधर, आप याद रखोगे, इतनी बड़ी संख्या में माताएं आई है आप याद रखोगे? कांग्रेस के समय में बिहार को जितना पैसा मिला था...उससे तीन गुना ज्यादा पैसा भाजपा-एनडीए की सरकार ने बिहार के विकास के लिए दिया है। तीन गुना ज्यादा, अब जब तीन गुना ज्यादा पैसा आएगा...तो विकास भी तो तीन गुना तेजी से होगा कि नहीं होगा। आप देखिए...समस्तीपुर से पूर्णिया के लिए सिक्स लेन हाईवे बन रहा है... नई रेल लाइनें बन रही हैं... बिहार में वंदे भारत जैसी तेज ट्रेनें चल रही हैं। दरभंगा में एयरपोर्ट बना है.. बिहार में बिजली के नए-नए कारखाने लग रहे हैं।

साथियों,

आज बिहार में एक माहौल बना है... ज्यादा से ज्यादा निवेशक बिहार आना चाहते हैं...यहां फैक्ट्री लगाना चाहते हैं, नई कंपनियां खोलना चाहते हैं। मेरी बात आप लिख रखिए...वो समय दूर नहीं जब बिहार के जिले-जिले में, हमारे युवाओं की स्टार्ट-अप कंपनियां होंगी। ये मै आपको विश्वास से कह सकता हूं।

साथियों,

NDA सरकार ने एक और बहुत बड़ा काम किया है। जो मैं आपको जरूर बताउंगा, लेकिन उससे पहले आप सभी मेरा एक काम करिए। करेंगें? जरा आप अपना मोबाइल फोन बाहर निकालिए और अपना मोबाइल फोन निकालकर उसकी लाइट चालू कीजिए। उसकी लाइट जलाइए सबके सब। जिनके पास मोबाइल है वे जरा अपनी लाइट जलाइए, जिसके पास मोबाइल है...
अच्छा आपका लाइट जल रहा है, अब आप मुझे एक बात बताइए... जब इतनी लाइट है...हर एक के हाथ में लाइट है तो लालटेन चाहिए क्या? साथियों, पूरा देश आपको सुन रहा है...देख रहा है...बिहार को लालटेन और उसके साथी नहीं चाहिए।

साथियों,

ये NDA की सरकार है जिसने बिहार के गांव-गांव में इंटरनेट पहुंचाया है। और ये हमारी सरकार है... जिसने इंटरनेट का डेटा इतना सस्ता कर दिया है। दुनिया के बड़े-बड़े देशों में आज भी एक जीबी डेटा सौ डेढ़ सौ रुपए में आता है...लेकिन भारत में आपके इस चायवाले ने पक्का कर दिया है...कि एक जीबी डेटा एक कप चाय से ज्यादा महंगा नहीं होगा।

साथियों,

इस सस्ते डेटा का सबसे ज्यादा फायदा बिहार के मेरे नौजवानों ने उठाया है। ये जो रील्स पर रील्स बन रही हैं ना... सारी क्रिएटिविटी दिख रही है... उसमें भाजपा और एनडीए की नीतियों का बहुत बड़ा योगदान है। बिहार के बहुत सारे युवा इंटरनेट से अच्छी-खासी कमाई भी कर रहे हैं।

साथियों,

मिथिला का ये क्षेत्र...खेती, पशुपालन, मछली पालन के लिए जाना जाता है...आप कहते भी हैं..
पग-पग पोखर, माछ, मखान,
सरस बोल मुसकी मुख पान

साथियों,

जहां पग-पग पोखर है... उस जगह की स्थिति ये थी कि बिहार को दूसरे राज्यों से मछली मंगवानी पड़ती थी। मुझे 2013 में आपके बीच एक बात कही थीं। वो बात आज भी मुझे याद है तब मैंने कहा था तब मैंने कहा था कि बिहार में इतना पानी है फिर भी वो मछली बाहर से क्यों मंगाए... 2014 में केंद्र सरकार बनने के बाद हमने ये स्थिति बदलने की ठानी। हमने पीएम मत्स्य संपदा योजना शुरू की। हमारी सरकार ने मछुआरे साथियों को भी किसान क्रेडिट कार्ड दिया। और मैं आज बिहार के मछली पालकों का, नीतीश जी और उनकी टीम का बहुत अभिनंदन करना चाहता हूं... बीते एक दशक में बिहार में मछली उत्पादन करीब-करीब दोगुना हो गया है। जो बिहार कभी, दूसरे राज्यों से मछली मंगाता था... आज वो बहुत बड़ी मात्रा में मछली, दूसरे राज्यों को भेज रहा है।

साथियों,

जो सफलता हमने मछली उत्पादन के क्षेत्र में पाई है...उसको हम मखाना के सेक्टर में भी दोहराना चाहते हैं। मेरा सपना है कि इस दुनिया के हर कोने में मखाना की पहचान बने, मखाना के लिए आकर्षण बढ़े, लोग नाश्ते में पहली पसंद के रूप में मखाना को देखें। मखाने की पौष्टिकता से पूरी दुनिया परिचित हो... कुछ महीने पहले, मैंने मॉरीशस के राष्ट्रपति को मखाना भेंट किया। जब मैंने इसके फायदे बताए तो, वे बहुत खुश हो गए। मैं सभी मखाना किसानों से, अपने नौजवानों से कहूंगा...ये जो हमने नया मखाना बोर्ड बनाया है, ये एक नई क्रांति का आरंभ है। आप इसका भरपूर लाभ उठाइए और दुनियाभर में छा जाइए।

साथियों,

हमारी सरकार बिहार के छोटे किसानों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। इन छोटे किसानों को न बैंकों से कभी सस्ता ऋण मिलता था… अरे बौंकों के दरवाजे तक छोटे किसान नहीं जा सकता था और ना ही छोटे किसानों को सरकारी मदद मिलती थी। पहली बार, NDA सरकार ने छोटे किसान के लिए बैंकों के दरवाज़े खोले.. पीएम किसान सम्मान निधि से हमने छोटे किसानों के बैंक खाते में सीधे पैसा भेजने शुरु किए। बिहार के किसानों के खाते में भी 28 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा जमा किए जा चुके हैं। यहां समस्तीपुर के भी किसानों को भी पीएम किसान सम्मान निधि के करीब करीब 800 करोड़ रुपया समस्तीपुर के किसानों के खाते में जमा किए हैं। आप मुझे बताइए...अगर जंगलराज वालों की सरकार होती... तो क्या आपके पैसे आपके खाते तक पहुंच पाते? क्या आपके पैसे बीच में ही चोरी हो जाते की नहीं हो जाते। उनके तो प्रधानमंत्री कहते थे कि 1 रूपया निकलता था तो सिर्फ 15 पैसा पहुंचता था, आखिर वो कौन सा पंजा था जो 85 पैसे घिस लेता था। आपके पैसे आपको मिलते रहें...इसके लिए बिहार में NDA सरकार जरूरी है।

साथियों,

बिहार के लोगों के सपने… आपके सपने, हर बिहारी का सपना ये मोदी की संकल्प है। आप जैसा समृद्ध बिहार चाहते हैं...NDA भी वैसा ही बिहार बनाने के लिए ईमानदारी से जुटी है। हमारे लिए, बिहार के नौजवानों का सुनहरा भविष्य बहुत बड़ी प्राथमिकता है... लेकिन RJD और कांग्रेस वालों से आप ऐसी उम्मीद नहीं कर सकते। RJD और कांग्रेस को अपने-अपने परिवारों के राजनीतिक भविष्य की ही चिंता है। इसलिए वो आज बिहार के नौजवानों के सामने झूठ के नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। ये लोग सोचते हैं कि इनके हर झूठ पर बिहार का मेरा प्रतिभासाली युवा...क्या ऐसे ही विश्वास कर लेगा। RJD-कांग्रेस वालों...मत भूलो... ये आर्यभट्ट की धरती है...ये मेरा बिहार का नौजवान सारा गुणा-गणित समझता है।

साथियों,

RJD और कांग्रेस का विकास से छत्तीस का नाता है। और आप भी जानते हैं...विकास के लिए सबसे जरूरी है कानून व्यवस्था। जहां RJD जैसे दल हों...वहां कानून-व्यवस्था हो ही नहीं सकती। RJD के शासन में यहां रंगदारी, हत्या, फिरौती, अपहरण...ये एक उद्योग के रूप में फले-फूले। RJD के जंगलराज ने, बिहार की कई पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया।

साथियों,

RJD के कुशासन के सबसे बड़ी भुक्तभोगी...बिहार की मेरी माताएं-बहनें बिहार की महिलाएं रहीं, बिहार के नौजवान रहे, बिहार के दलित-पिछड़े, बिहार के अतिपिछड़े रहे। जंगलराज में दलितों के लिए, अतिपिछड़ों के लिए पुलिस थाने के दरवाज़े बंद थे। न्याय की उम्मीद दम तोड़ देती थी।

साथियों,

RJD के जंगलराज में नक्सलवाद- माओवादी आतंक भी खूब फला-फूला...एक समय था जब बिहार के डेढ़ दर्जन से अधिक जिले माओवादी आतंक से प्रभावित थे। लोगों का दिन-दहाड़े बाहर निकलना मुश्किल था। माओवादी आतंक ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली...

साथियों,

2014 में आपने दिल्ली में NDA को अवसर दिया। मैंने संकल्प लिया कि बिहार के और देश के नौजवानों को इस माओवादी आतंक से मुक्ति दिला कर रही रहूंगा। मुझे, गरीब माताओं के बेटे-बेटियों को मौत के चंगुल से हर कीमत पर बचाना था। आज मैं बिहार की माताओं-बहनों को बड़ी नर्मता के साथ और बड़े संतोष के साथ कह सकता हूं... हमने बिहार में नक्सलवाद-माओवाद की माओवादी आतंक की कमर तोड़ दी है। बहुत जल्द पूरा देश, पूरा बिहार, माओवादी आतंक से पूरी तरह मुक्त होगा..ये मोदी की गारंटी है। लेकिन साथियों, मैं आज आपको RJD और कांग्रेस वालों की बदनीयत से भी सावधान करूंगा। ये लठबंधन वाले जिन लोगों को चुनाव लड़वा रहे हैं...उससे साफ हो जाता है कि ये पुराने दिन वापस लाना चाहते हैं। ज़मीन पर इनके प्रचार को सुनिए तो जंगलराज ही याद आएगा। “अभी से RJD-कांग्रेस के लोग...छर्रा, कट्टा, दुनाली और घर से उठा लेने की धमकी देने लग गए हैं। इनका प्रचार...इन्हीं धुनों पर चल रहा है। इसलिए बिहार के लोगों को सावधान रहना है...सतर्क रहना है...इस चुनाव में भी जंगलराज वालों का डिब्बा गोल करना ज़रूरी है।

साथियों,

महिलाओं की गरिमा...बहनों-बेटियों का जीवन आसान बनाना...ये हमारी सरकार की प्राथमिकता में है। केंद्र सरकार ने आपको मुफ्त गैस कनेक्शन दिया...लाखों शौचालय बनाए...5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी...पीएम आवास योजना के लाखों घर महिलाओं के नाम पर ही हैं...लखपति दीदी योजना ने भी महिलाओं को नई ताकत दी है। आज जब बिहार, सुशासन से समृद्धि की नई यात्रा पर निकला है... तब बिहार की बहनों-बेटियां की भूमिका और बढ़ गई है। इस समय बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की भी बहुत प्रशंसा हो रही है। बिहार की एक करोड़ 20 लाख बहनों को...रोज़गार के लिए...हर एक बहन के बैंक खाते में दस हज़ार रुपए की मदद भेजी गई है। और मुझे बताया गया है कि...त्योहारों के दौरान बिहार की बहनों ने इस राशि से कई तरह के काम भी शुरु कर दिए हैं। किसी ने दीये बनाए, किसी ने खाने-पीने का सामान बनाया, किसी ने सूप बनाए...ऐसे अनेक काम शुरु हुए हैं। और बिहार की बहनें कह रही हैं कि उन्हें यहीं नहीं रुकना है। रूकने वाली नहीं है। वे अपने छोटे से उद्यम को सफल बनाने में जुटी हैं… मैं आपको विश्वास दिलाता हूं.. 14 नवंबर के बाद जब फिर से NDA सरकार बनेगी...तो बिहार की लाखों बहनों को रोजगार बढ़ाने के लिए और अधिक प्रोत्साहन दिया जाएगा।

साथियों,

मिथिला के आप सभी लोग तो गर्व से कहते हैं... जगत में हमरा सब के आन.. मिथिला छाड़ी जगत में कहां के दुलहा छथिन भगवान। ये सौभाग्य आपको ही मिला है कि आपके पाहुन, आपके दामाद, आपके जमाई...खुद भगवान राम हैं। इसलिए, जब अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना, तो पूरा देश, पूरा बिहार, पूरा मिथिला उत्सव में डूब गया। अयोध्या में भव्य राम-मंदिर के साथ-साथ... महर्षि वाल्मीकि जी और निषादराज उनके मंदिर भी, जहां भगवान राम का मंदिर है ना वहां उतने ही शान से निषादराज वाल्मीकि जी का भी वहां भव्य धाम बनाया गया है। और अब तो आपकी खुशी भी दोगुनी हो रही है। पुनौरा धाम में माता जानकी का भव्य मंदिर का भी निर्माण हो रहा है। बहुत जल्द, माता सीता का ये भव्य धाम, देश-दुनिया के भक्तों के लिए निर्मित हो जाएगा। हमारी सरकार मैथिली को, मिथिला कला को भी आगे बढ़ाने में जुटी है। सरकार ने देश के संविधान का माता सीता की भाषा, मैथिली में संविधान का अनुवाद करवाया है।

साथियों,

हम बिहार की धरोहर को रोजगार से भी जोड़ रहे हैं। यहां रामायण सर्किट, बुद्ध सर्किट...धरोहर आधारित ऐसे पर्यटन हब विकसित किए जा रहे हैं। इससे बिहार के युवाओं को रोजगार के और ज्यादा मौके मिलेंगे।

साथियों,

अब बिहार रुकेगा नहीं... बीजेपी के, NDA के हर कार्यकर्ता से मेरा आग्रह है... कि आप ऐसे ही परिश्रम करते रहिए... जहां लठ-बंधन वाले, एक-दूसरे को निपटाने में जुटे हैं... वहीं NDA के हर कार्यकर्ता को बूथ-बूथ पर एकजुट प्रयास करना है। जो काम हरियाणा ने किया, महाराष्ट्र ने किया, उसको हमें बिहार में दोहराना है...

साथियों,

भाजपा, जेडीयू, एलजेपी, हम पार्टी, RLSP...सभी इस मंच पर हैं, इसमें से जिसका भी केंडिडेट मैदान में है... हमें उन्हें विजय बनाने के लिए पूरी ताकत लगानी है। हमें ये जरूर पक्का करना है कि 6 और 11 नवंबर को भाजपा-NDA का हर समर्थक पोलिंग बूथ जरूर पहुंचे। समस्तीपुर में तो 6 नवंबर को मतदान होना है... 6 नवंबर भूलना नहीं है। आप सभी याद रखना...पहले मतदान, फिर जलपान। इस बार हमें वोटिंग का भी रिकॉर्ड बनाना है...विजय का भी नया रिकॉर्ड बनाना है... इसी आह्वान के साथ... छठ महापर्व की फिर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप हमें आशीर्वाद देने आए, इसके लिए आपका बहुत-बहुत आभार। मेरे साथ बोलिए
भारत माता की... भारत माता की... भारत माता की..

बहुत-बहुत धन्यवाद

Explore More
প্রধান মন্ত্রীনা শ্রী রাম জন্মভুমি মন্দির দ্বাজরোহন উৎসবতা পীখিবা ৱারোলগী মৈতৈলোন্দা হন্দোকপা

Popular Speeches

প্রধান মন্ত্রীনা শ্রী রাম জন্মভুমি মন্দির দ্বাজরোহন উৎসবতা পীখিবা ৱারোলগী মৈতৈলোন্দা হন্দোকপা
PM Modi Highlights 10 Traditional Indian Summer Drinks In Mann Ki Baat

Media Coverage

PM Modi Highlights 10 Traditional Indian Summer Drinks In Mann Ki Baat
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
PM to visit Surat and Daman on 5th June
June 04, 2026
PM to inaugurate, dedicate to the nation and lay the foundation stone of various development projects worth around ₹18,800 Crore in Surat
PM to dedicate key packages of the 8-Lane Access-Controlled Vadodara-Mumbai Expressway to the nation
PM to lay foundation stone for four-laning of critical sections on NH-56; project to enhance connectivity across tribal regions and boost access to the Statue of Unity
PM to inaugurate, dedicate to the nation and lay the foundation stone of development projects worth around ₹2,970 Crore in Daman
PM to dedicate New Terminal Building of NAMO Airport in Daman
PM to lay foundation stones of port projects worth ₹885 Crore for the UT of Lakshadweep

Prime Minister Shri Narendra Modi will visit Gujarat and Daman on 5th June, 2026. At around 2:30 PM, Prime Minister will visit Hazira in Surat district and review ongoing industrial operations and infrastructure projects. At around 4:15 PM, Prime Minister will inaugurate, dedicate to the nation and lay the foundation stone of various development projects worth around ₹18,800 crore in Surat. He will also address the gathering on the occasion.

Prime Minister will then travel to Daman, where at around 6:15 PM, he will inaugurate the New Terminal Building of NAMO Airport in Daman. This will be followed by the dedication of NAMO Hospital in Daman to the nation. Thereafter, at around 7:15 PM, Prime Minister will inaugurate, dedicate and lay the foundation stone of various development projects worth around ₹2,970 crores in Daman. He will also lay the foundation stone of four important projects for the Union Territory of Lakshadweep worth around ₹885 crore. He will also address the gathering on the occasion.

PM in Surat

Prime Minister will inaugurate, dedicate to the nation and lay the foundation stone of multiple development projects worth over ₹18,800 crore in Surat across the road, power and industrial sectors.

Prime Minister will dedicate Packages VI and VII of the Vadodara-Mumbai Expressway to the nation, enhancing high-speed transportation, logistics efficiency and economic connectivity between Gujarat and Maharashtra. Prime Minister will lay the foundation stone for key infrastructure projects which includes the four-laning of critical sections on NH-56 to enhance connectivity across tribal regions and boost access to the Statue of Unity.

Prime Minister will also inaugurate a 200 bedded ESIC Hospital in Surat, providing modern secondary healthcare across key specialties, backed by a central laboratory and essential ancillary services. It also features 24/7 emergency and trauma care to ensure the timely management of occupational injuries and medical emergencies. Prime Minister will inaugurate critical utility and industrial infrastructure projects, including the Transmission Network Expansion in Gujarat to enhance power evacuation capacity under the Inter-State Transmission System. Prime Minister will also inaugurate several important initiatives of Government of Gujarat, including modern power distribution upgrades under the Revamped Reforms-Based Distribution Sector Scheme in Valsad, advanced effluent disposal and treatment infrastructure at Dahej Petroleum, Chemicals and Petrochemical Investment Region (PCPIR) and Sarigam Gujarat Industrial Development Corporation (GIDC), and essential layout utilities at the Jambusar Bulk Drug Park.

PM in Daman

Prime Minister will inaugurate, dedicate to the nation and lay the foundation stone of development projects worth around ₹2,970 crore in Daman. These projects span various sectors including healthcare, civil aviation, tourism, infrastructure, connectivity and public welfare and are expected to provide a major boost to the overall development of the Union Territory of Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu.

Prime Minister will inaugurate and dedicate projects worth around ₹1,340 crore, including the New Terminal Building of NAMO Airport and NAMO Hospital, among others in Daman. The new airport terminal will significantly enhance regional air connectivity and facilitate economic growth in the region. NAMO Hospital, the district hospital in Daman district, has been developed to cater to nearly 1,500 OPD patients per day and will strengthen access to quality healthcare services for the people.

Prime Minister will also lay the foundation stone of projects worth around ₹1,630 crore. Major projects include the Iconic Bridge, the Daman Convention Centre and the NIFT Campus at Daman, among others. These projects are expected to strengthen modern infrastructure, boost tourism, promote investment, generate employment opportunities and improve the quality of life of the people.

Prime Minister will also lay the foundation stone of important projects for the Union Territory of Lakshadweep worth around ₹885 crore. These projects include Development of Port Facilities on the Eastern and Western Sides of both Kalpeni Island and Kadmat Island. The development of these multipurpose jetties will facilitate year-round berthing of large passenger vessels, including cruise vessels of up to 300 metres in length. The projects will enable safe and efficient passenger and cargo handling and provide integrated facilities for fish handling, fuel distribution, ice supply and boat repair. These initiatives will strengthen maritime connectivity, support the livelihoods of local fishermen, promote tourism and contribute to the socio-economic development of the islands.