We have spent the last five years in infusing vigour and strength in our armed forces and developing a coherent policy on national security that ensures greater security for all Indians: PM Modi
We conducted surgical strikes and air strikes against Pakistan-based terrorists to send our message to the world that India is well capable of defending itself: PM Modi in Haryana
The BJP government in Haryana has been continuously carrying out development and providing a clean and transparent government for every community in the state: PM Modi

भारत माता की जय
भारत माता की जय

मंच पर विराजमान हरियाणा के लोकप्रिय और यशस्वी मुख्यमंत्री श्रीमान मनोहर लाल जी, मंच पर उपस्थित सभी वरिष्ठ नेतागण, इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के तीनों प्रत्याशी और विशाल संख्या में पधारे हुए मेरे प्यारे भाइयो और बहनो।

न्याय और ज्ञान की धरती पर कुरुक्षेत्र के अलावा करनाल और अंबाला से पधारे सभी साथियों का बहुत-बहुत अभिनंदन। आपकी यही ऊर्जा, यही आशा, आकांक्षा ही मुझे दिन-रात मेहनत करने के लिए प्रेरित करती है।

साथियो, भगवद्गीता में भगवान कृष्ण ने कहा है की, नियतं कुरु कर्म त्वं, कर्म ज्यायो ह्यकर्मणः। यानी व्यक्ति को अपना कर्म करते रहना चाहिए, क्योंकि कुछ ना करने से कुछ करना हमेशा श्रेष्ठ होता है। यही प्रयास आपके इस सबसे बड़े सेवक का, इस कामगार का हमेशा रहा है। मैं 130 करोड़ सपनों के लिए अपने जीवन को समर्पित कर देश को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा हूं। इसीलिए फिर से एक बार, फिर से एक बार आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। भाइयो और बहनो, बीते 5 वर्षों में गांव की सड़क से लेकर सैटेलाइट तक, हाईवे से लेकर आई-वे तक इनफार्मेशन वे तक, मोबाइल से लेकर मिसाइल तक, शौचालय से लेकर कार्यालय तक, सफाई से लेकर दवाई तक, सिपाही से लेकर, सिंचाई से लेकर EMI तक, सामान्य मानवी के जीवन को आसान बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास हुआ है। पहले के मुकाबले दो गुनी गति से काम हुआ है। जैसे मनोहर लाल जी ने बताया हरियाणा आना मतलब मेरे लिए अपने घर आने वाली बात है। कभी यहां स्कूटर पर दौरा करता रहता था, कभी झोला लेकर के कभी बस से उतर कर के पैदल चला आता था। यहां की हर गली मोहल्ले से वाकिफ रहा हूं। मैं जब हरियाणा आया हूं तो आपसे पूछना चाहता हूं, आप बताएंगे, पूरी ताकत से जवाब देंगे? ऐसे ढीला-ढीला बोल रहे हो यार। गर्मी बहुत लग रही है क्या? मैंने सारे काम अभी गिनाए, आप मुझे बताइए सब कुछ किसने किया? किसने किया? मैं हरियाणा से हूं एक प्रकार से लेकिन आपका जवाब गलत है। आप बुरा मान गए, आप कह रहे हैं मोदी, मोदी, मोदी। मैं कह रहा हूं आपका जवाब गलत है, सही जवाब बता दूं, बता दूं? ये मोदी ने नहीं ये आपके एक वोट ने किया है।

साथियो, 2014 में आपके एक वोट ने देश के लोगों तक जरूरी सुविधाओं को पहुंचाने का काम किया। अब आपका अगला वोट 12 तारीख को चुनाव है ना, 12 तारीख को आपका कमल के फूल का आपका अगला वोट एक वैभवशाली भारत के निर्माण का रास्ता मजबूत करेगा।

साथियो, हम भारत के ज्ञान-विज्ञान और अध्यात्म की समृद्ध परंपरा को साथ लेते हुए नए भारत के निर्माण के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। योग और आयुर्वेद को लेकर देश और दुनिया में जो जागरूकता बढ़ी है, वो इसी का परिणाम है। कुरुक्षेत्र को तो अब आयुष यूनिवर्सिटी के रूप में एक नई पहचान भी मिल रही है और यहां मनोहर लाला जी की सरकार ने अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती की महोत्सव की भी आन-बान और शान के साथ शुरुआत की है। लेकिन साथियो, जब भारत की संस्कृति की बात आती है तो न जाने क्यों कांग्रेस के मुंह पर वोट बैंक का ताला लग जाता है। ध्यान रखिएगा, इनकी मानसिकता क्या है? रामायण और महाभारत को दिन-रात गाली देने वालों के समर्थक आज भी ये महामिलवटियों के बीच में हैं। भगवान का नाम लेने पर जेल भेजने की मानसिकता, ये मानसिकता वाले लोगों के साथ ये लोग मंच पर बैठ करके हाथ पकड़ के नाचते हैं। 

साथियो, इन लोगों को पाकिस्तान की हरकतें पसंद हैं, लेकिन देश के गौरव को स्थापित करने वालों को ये दिन रात गलियां देते हैं। पाकिस्तान से तो इनको इतना लगाव है की ये भारत की कुशलता का श्रेय भी ये पाकिस्तान को देते हैं। आप याद कीजिए एयर स्ट्राइक के बाद याद है ना? याद है की नहीं है? एयर स्ट्राइक के बाद जब भारत ने आतंकियों को घर में घुसकर मारा तब हमारे एक वीर सपूत को पाकिस्तान ने कब्जे में ले लिया था। 48 घंटे के भीतर-भीतर पाकिस्तान को उसे छोड़ना पड़ा था। वाघा बॉर्डर तक छोड़ने आना पड़ा था और तब आपने उनकी मुंडी देखी होगी टीवी पर। आपको, आपको गर्व हुआ की नहीं हुआ? आपका सीना चौड़ा हुआ की नहीं हुआ, आपका माथा ऊंचा हुआ की नहीं हुआ? भारत की आन, बान और शान इसका अनुभव हुआ की नहीं हुआ? लेकिन ये कांग्रेस और उसके रागदरबारियों ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के नाम के कसीदे पीटना शुरू कर दिया। यहां तक कह दिया की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। भारत की कूटनीतिक सफलता से हमारा सपूत सकुशल वापस आया, लेकिन कांग्रेस और उसके राग दरबारी पाकिस्तानी सरकार का गुणगान करने लग गए।

साथियो, यही इनकी सच्चाई है, बल्कि इन्होंने तो उल्टा, भारत की संस्कृति और परंपरा को बदनाम करने का अभियान छेड़ा हुआ है।
साथियो, पानीपत के पास जब समझौता एक्सप्रेस में ब्लास्ट हुआ था? याद है आपको? याद है की भूल गए? कांग्रेस ने हिन्दू आतंकवाद का झूठ गढ़ने के लिए निर्दोष लोगों को सालों तक जेलों में बंद रखा था। लेकिन कांग्रेस के इस झूठ का, इस साजिश का पर्दाफाश हो गया।

साथियो, कांग्रेस द्वारा हमारी हजारों वर्ष पुरानी महान संस्कृति को दाग लगाने की कोशिश में असली आतंकवादियों के बचने का रास्ता खोल दिया। भारत को बदनाम करने वाली कांग्रेस को देश कभी माफ नहीं करेगा, माफ करेगा क्या, करेगा क्या?आप माफ करेंगे क्या?

साथियो, कांग्रेस सिर्फ एक ही परिवार की चिंता में डूबी रहती है, इसलिए भारत के हितों की रक्षा करने में कभी गंभीरता नहीं दिखाई गई। भारत ने भाइयो-बहनो, भारत ये अनेक नदियां, पाकिस्तान से जाकर के आगे बढ़ती हैं। वहां की जमीन को सोना बनाती हैं और ये सच्चाई है की हमारे हक का पानी पाकिस्तान की नदियों में जा रहा है। देश आजाद हुआ तब से अब तक हिंदुस्तान के किसानों के हक का पानी पाकिस्तान में जा रहा है। लेकिन हमारे हक के पानी को रोकने का काम भी ये कांग्रेस सरकार ने दशकों तक उस नदी का न भी नहीं बोले, नदी का न भी नहीं बोले। अब आपका ये चौकीदार भारत के हक का एक-एक बूंद, भारत के किसान तक पहुंचाने के लिए संकल्प लेकर के बैठा है और काम कर के रहेगा। अब एक बूंद पानी जो हिंदुस्तान के हक का है वो पाकिस्तान नहीं जाएगा दोस्तों। इसके लिए अनेक परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है। आने वाले पांच वर्षों में ऐसे अनेक प्रोजेक्ट हम खड़े करेंगे। जिससे हरियाणा सहित देश के अनेक हिस्सों को पर्याप्त पानी उपलब्ध हो पाएगा।
साथियो, हरियाणा जय जवान-जय किसान का एक प्रकार से स्वर्ग है। यहां के अन्नदाता हमारे किसान, पूरे देश के लिए एक मिसाल हैं। हम कृषि व्यवस्था को कम लागत और पारदर्शी बनाने का काम कर रहे हैं। हरियाणा कि सभी मंडियों को ऑनलाइन यानी E-NAM प्लेटफॉर्म से जोड़ने का प्रयास चल रहा है। इसी तरह छोटे किसान परिवारों के बैंक खाते में सीधी मदद आनी शुरु हो चुकी है। भाइयो और बहनो, किसानों के साथ-साथ जो हमारे व्यापारी साथी हैं उनका भी ध्यान है। हमने तय किया है, पहली बार देश में एक राष्ट्रीय व्यापारी आयोग बने इतना ही नहीं। व्यापारियों, उद्यमियों के लिए 50 लाख रुपए तक के बिना गारंटी के ऋण की सुविधा भी देने वाले हैं। वहीं छोटे दुकानदारों को, छोटे किसानों को, खेत मजदूरों को, 60 वर्ष के बाद पेंशन की व्यवस्था भी हम करने वाले हैं।

भाइयो और बहनो, मैं बहुत ईमानदारी से, बहुत परिश्रम से, दिन रात एक करके आपकी सेवा में जुटा हूं। आप ही मेरा परिवार हैं, आपकी ही खुशहाली यही मेरा कर्तव्य है। लेकिन क्योंकि मैं कांग्रेस और उसके महामिलावटी साथियों को उनकी मनमानी नहीं करने देता, उनके भ्रष्टाचार को रोकता हूं, उनके वंशवाद को चुनौती देता हूं, इसलिए ये लोग बार-बार प्रेम, प्रेम, प्रेम का नकाब पहनकर मुझे गालियां देते रहते हैं। इनके प्रेम की डिक्शनरी में इस गरीब मां के बेटे के लिए इस चाय वाले के लिए किस तरह का प्यार उमड़ा है, कैसे ये प्यार जताने में एक-दूसरे से होड़ लगाते हैं। आज मैं अपने घर आया हूं हरियाणा आया हूं, कुरुक्षेत्र सत्य की भूमि है वहां आया हूं तो मैं आज कुरुक्षेत्र की इस धरती से देशवासियों को खुद बताना चाहता हूं की इनकी प्रेम की डिक्शनरी क्या है? उनकी प्रेम की डिक्शनरी में शब्द कौन से है? ये प्रेम वर्षा मोदी पर कैसे करती हैं, सुनाऊं? 

साथियो, कांग्रेस के एक नेता ने मुझे गंदी नाली का कीड़ा कहा, तो दूसरा मुझे गंगू तेली कहने आ गया। इनके एक नेता ने मुझे पागल कुत्ता कहा, तो दूसरा नेता सामने आया और मुझे भस्मासुर की उपाधि दे दी। कांग्रेस के एक और नेता है, देश के विदेश मंत्री रह चुके हैं, उन्होंने मुझे बंदर कहा। इनके और एक मंत्री ने मुझे वायरस कहा तो दूसरे ने दाऊद इब्राहिम का दर्जा दे दिया। इनके एक नेता ने मुझे हिटलर कहा तो दूसरे ने मुझे बदतमीज नालायक बेटा कहा। इतना ही नहीं, मुझे रेबीज बीमारी से पीड़ित बंदर बोला गया, चूहा बोला गया, लहू पुरुष बोला गया, असत्य का सौदागर बोला गया।

साथियो, कांग्रेस के नेताओं ने मुझे रावण, सांप, बिच्छू, गंदा आदमी, जहर बोने वाला तक बोला। कांग्रेस के नेता जिसके सामने नतमस्तक हैं, उन्होंने भी मुझे मौत का सौदागर कहा। ये इनका प्रेम करने का तरीका है, ये इनकी प्रेम की डिक्शनरी है। ये मुझ पर हो रहा प्रेम वर्षा का ये सैंपल है और भाइयो और बहनो, सुनिए जरा देश सुन रहा है सुनें।

भाइयो-बहनो, इनकी ख्वाहिश तो इनकी सोच तो मोदी की बोटी-बोटी करने की भी रही हैं। खुले आम मेरे खिलाफ मोदी की बोटी-बोटी करने वालों की घोषणा करने को कांग्रेस ने हमेशा आगे बढ़ाया है, चुनाव में टिकट देकर उनका मनोबल भी बढ़ाया है क्योंकि वो मोदी की बोटी-बोटी करना चाहते हैं। मुझे पता है की सार्वजनिक मंच से इस तरह के शब्द बोलना सही नहीं है। परिवार में भी छोटे-छोटे बच्चे आठवीं, दसवीं, बारहवीं कक्षा में जाने वाले बच्चे कॉलेज के छात्रा-छात्राएं। वो भी आज ये सब सुन रहे हैं, इस तरह की भाषा न उन बच्चों को ना सुननी चाहिए ना सीखनी चाहिए। लेकिन कांग्रेस के नामदार जिस तरह अपने प्रेम की डिक्शनरी दिखा रहे हैं और कोई ये बड़े देश की लोकतंत्र की मजा देखिए, कोई उन पर सवाल नहीं उठा रहा है, इसलिए आज मैं देश के सामने सारी सच्चाई रख रहा हूं। भाइयो और बहनो, मुझे गाली देते हुए इन लोगों ने कितनी बार मर्यादा तार-तार की है, ये भी इनकी प्रेम वाली डिक्शनरी से पता चलता है। और साथियो, अब जो शब्द मैं आपको गिनाने जा रहा हूं वो भी सब नहीं थोड़े बहुत सैंपल, अब वो शब्द मैं गिनाने जा रहा हूं, ये सारे ये चाय वाला प्रधानमंत्री बना उसके बाद बोले गए हैं। ये दावा करते हैं की ये प्रधानमंत्री पद की बहुत इज्जत करते हैं, बहुत सम्मान देते हैं। इसीलिए उन्होंने मुझे प्रधानमंत्री बनने के बाद क्या-क्या उपहार दिए, कैसी प्रेम वर्षा की है, कैसी सौगातें दी हैं। मैं आज, मेरे अपने घर आया हूं तो मेरे देशवासियों को कुरुक्षेत्र की सत्या की इस धरती से फिर बताना चाहता हूं। ये सारे चैप्टर नंबर-2 पीएम बनने के बाद का प्रेम क्या बोला। मुझे बताया गया मोस्ट स्टुपिड पीएम कहा गया, मुझे कहा गया जवानों के खून का दलाल है। इनके प्रेम की डिक्शनरी से मेरे लिए गद्दाफी, मुसोलिनी, हिटलर जैसे शब्द भी चलते रहते हैं। भाइयो और बहनो, इनके बड़े-बड़े नेताओं ने मुझे मानसिक तौर पर बीमार बताया, नीच आदमी बताया, यहां तक की ये भी पूछा गया कि मेरे पिता कौन थे ये नहीं मालूम, मेरे दादा कौन थे, ये नहीं मालूम।


साथियो, याद रखिएगा, मुझे ये सारे उपहार प्रधानमंत्री बनने के बाद इनकी प्रेम वर्षा निमित्त आज भी दिए जा रहे हैं। निकम्मा, नशेड़ी, औरंगजेब से भी क्रूर तानाशाह, अनपढ़, गंवार, नमक हराम, नालायक बेटा, तुगलक, नटवरलाल, नकारा बेटा, सब कुछ ये प्रेम वर्षा नामदार की और उसके साथियों की प्रेम वर्षा देखो।


साथियो, इन लोगों ने मेरी मां को गाली दी, ये भी पूछा की मेरे पिता कौन हैं। और याद रखिएगा, ये सब कुछ कहा गया मेरे प्रधानमंत्री बनने के बाद। बहुत अच्छे संस्कार हैं कांग्रेस और उसके नेताओं के और ये हैं उनके प्रेम की डिक्शनरी का सच। मेरे देश के लोगों से बस यही प्रार्थना है की कांग्रेस की ये प्रेम की डिक्शनरी अपने बच्चों के हाथ न लग जाए बस इतनी चिंता करना। मुझे मेरी नहीं आपके बच्चों की चिंता है, उनके संस्कार की चिंता हैं, उनके भविष्य की चिंता है, भाइयो।

साथियो, इन लोगों की गलियों की परवाह न करते हुए, पूरी शक्ति से देश की सेवा कर रहा हूं। हरियाणा भी बीते 5 वर्षों में एक बहुत बड़े परिवर्तन का गवाह रहा है। पानीपत से ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का अभियान मैंने शुरु किया था। हरियाणा ने इन 5 वर्षों में बेटियों का बहुत ध्यान रखा है। आपने मेरी बात का, देश की भावना का मान रखा है, इसके लिए हर हरियाणा वासी, हर हरियाणा वासी का मैं शीष झुकाकर वंदन करता हूं। भाइयो और बहनो, हरियाणा की बेटियां भारत को गौरवान्वित कर रही हैं। मेरा तो सपना है की भारत स्पोर्टिंग सुपर पावर बने। इसमें हरियाणा के सपूतों विशेष तौर पर बेटियों की बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है। हमने फाइटर पायलट और मिलिट्री पुलिस तक के रास्ते भी बेटियों के लिए खोल दिए हैं। नए भारत को विकसित और सुरक्षित बनाने में हमारी वीर बेटियां और हमारे वीर बेटों की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है। मुझे विश्वास है की कुरुक्षेत्र, अंबाला और करनाल का एक-एक बटन कमल के फूल पर दबेगा। आपका हर वोट सीधा मोदी के खाते में आएगा।
भाइयो-बहनो, मेरा एक काम करोगे? आवाज नहीं आई। मेरा एक काम करोगे, करोगे? आज मैंने पहली बार मेरे सार्वजनिक जीवन में मैं बहुत लंबा समय मुख्यमंत्री रहा हूं, पांच साल से प्रधानमंत्री के रूप में काम कर रहा हूं। मैंने ये दर्द भरी दास्तां अपनी जुबान से पहले कभी नहीं बोली है। आज मैंने अपने घर आया तो ऐसे ही मेरा दिल खुल गया जी भर के बहुत कुछ कह दिया। मैं नहीं जनता हूं जो मैं ये चीज, ये जो विस्तार से मैंने प्रेम वर्षा की कथा बताई है। ये मीडिया के लोग आने वाले 10 दिन तक इसको बताने की हिम्मत करेंगे की नहीं करेंगे मुझे मालूम नहीं है। क्योंकि ये परिवार ये परिवार इन लोगों को बड़ी कृपा रही है वो करें या ना करें, करें तो उनको मैं एडवांस में बहुत धन्यवाद करता हूं। लेकिन क्या आप इन बातों को सोशल मीडिया में मोबाइल फोन पर हिंदुस्तान के कोने-कोने पहुंचा सकते हो?

भाइयो-बहनो, एकतरफा जो मुझ पर जुल्‍म हो रहा है। इसीलिए देश को सच बताना जरूरी है। मैं जनता हूं ये मैं पहली बार नहीं मीडिया में कही ना कही ढूंढो तो कुछ नजर आएगा लेकिन दबा दिया गया है। सबूत के साथ चीजे मौजूद है। भाइयो-बहनो, आप सच्चे दिल में मोदी, मोदी करते हो मोदी को सच्चा प्यार करते हो, सच्चा प्यार करते हो? वो झूठी प्रेम वर्षा, झूठी प्रेम वर्षा नहीं गलियों को छुपाने के लिए बताई गई प्रेम वर्षा नहीं दिल से प्रेम वर्षा करते हो?ये मेरा छोटा सा वीडियो घर-घर पहुंचाओगे, पूरे हिंदुस्तान में जहां भी रिश्तेदार हो पहुंचाओगे? मैं आज विशेष रूप से चाहता हूं क्योंकि इतना झूठ, इतना झूठ चलाया जा रहा है तब जाकर के भाइयो और बहनो, मैं जनता हूं हरियाणा मेरे साथ पूरी तरह खड़े रहने वाला है, हरियाणा में सब की सब सीटों पर कमल खिलने वाला है, मुझे विश्वास है। इसी मिट्टी ने मुझे पाला पोसा बड़ा बनाया है, जिस मिट्टी ने मुझे बड़ा बनाया है उस मिट्टी के लिए मैं जीना मरना भी जनता हूं, दोस्तो। और इसीलिए भाइयो-बहनो, मैं आपसे आग्रह करता हूं 12 तारीख तक चैन से बैठना नहीं है। घर-घर जाएंगे, घर-घर जाएंगे? ऐसा जवाब नहीं चाहिए। घर-घर जाएंगे, सब के सब जाएंगे, पोलिंग बूथ मजबूत बनाएंगे, लोगों को मतदान करवाएंगे? सुबह कितनी गर्मी क्यों ना हो 10 बजे से पहले ज्यादा से ज्यादा मतदान करवा दोगे, सब जगह पर कमल खिलेगा। बहुत बहुत धन्यवाद भाइयो। मेरे साथ हाथ ऊपर कर के बोलिए, भारत माता की जय। दोनों हाथ ऊपर करके बोलिए

भारत माता की… जय
भारत माता की… जय
भारत माता की… जय
बहुत बहुत धन्यवाद।

Explore More
প্রধান মন্ত্রীনা শ্রী রাম জন্মভুমি মন্দির দ্বাজরোহন উৎসবতা পীখিবা ৱারোলগী মৈতৈলোন্দা হন্দোকপা

Popular Speeches

প্রধান মন্ত্রীনা শ্রী রাম জন্মভুমি মন্দির দ্বাজরোহন উৎসবতা পীখিবা ৱারোলগী মৈতৈলোন্দা হন্দোকপা
India stands tall in shaky world economy as Fitch lifts FY26 growth view to 7.5%

Media Coverage

India stands tall in shaky world economy as Fitch lifts FY26 growth view to 7.5%
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Barak Valley will become a major logistics and trade hub for the North East: PM Modi in Silchar, Assam
March 14, 2026
Today, North-East India is the center of India’s Act East Policy; It is becoming a bridge that connects India with South-East Asia: PM
The farmers of Barak Valley and tea garden workers have made a significant contribution to Assam’s development; the Government is continuously working for farmers’ welfare: PM
We consider border villages as the nation’s first villages; the next phase of the Vibrant Village Programme was launched from Cachar district to boost development in several Barak Valley villages as well: PM

भारत माता की जय।

भारत माता की जय।

भारत माता की जय।

प्रानोप्रिय बोराक उपत्यकार, सम्मानित नागरिकवृंद, आपनादेर शोबाई के आमार प्रोणाम जानाई।

राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा जी, केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे साथी सर्बानंद सोनोवाल जी, उपस्थित राज्य सरकार के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधिगण और मेरे प्यारे भाईयों और बहनों।

संस्कृति, साहस और जीवंतता से भरपूर बराक वैली के आप सभी परिवारजनों के बीच आना बहुत विशेष अनुभव रहता है। सिलचर को तो बराक घाटी का गेटवे कहा जाता है। ये वो जगह है जहां इतिहास, भाषा, संस्कृति और उद्यम ने मिलकर अपनी एक विशेष पहचान बनाई है। यहां बांग्ला बोली जाती है, असमिया की गूँज सुनाई देती है और अन्य जनजातीय परंपराएं भी फुलती-फलती हैं। यहां इतनी विविधता को अपनी ताकत बनाकर आप सभी भाईचारे के साथ, सद्भाव के साथ, इस पूरे क्षेत्र का विकास कर रहे हैं। ये बराक वैली का बहुत बड़ा सामर्थ्य है

साथियों,

बराक नदी के उपजाऊ मैंदानों ने, यहां के चाय बागानों ने, यहां के किसानों को, यहां के ट्रेड रूट्स को, एजुकेशन सेंटर्स को हमेशा प्रोत्साहित किया है। ये क्षेत्र असम ही नहीं, पूरे नॉर्थ ईस्ट और पश्चिम बंगाल को भी कनेक्ट करता है। बराक घाटी के इसी महत्व को 21वीं सदी में और अधिक सशक्त करने के लिए मैं आज आपके बीच आया हूं, आपके आशीर्वाद लेने आया हूं। थोड़ी देर पहले यहां बराक वैली की कनेक्टिविटी से जुड़े, नॉर्थ ईस्ट की कनेक्टिविटी से जुड़े, हजारों करोड़ रूपये के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। रोड़ हो, रेल हो, एग्रीकल्चर कॉलेज हो, ऐसे हर प्रोजेक्ट्स से बराक वैली नॉर्थ ईस्ट का एक बड़ा लॉजिस्टिक और ट्रेड हब बनने जा रहा है। इससे यहां के नौजवानों के लिए रोजगार के, स्वरोजगार के अनगिनत, अनगिनत अवसर बनने जा रहे हैं। मैं आप सभी को इन सभी विकास परियोजाओं के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

साथियों,

आजादी के अनेक दशकों तक कांग्रेस की सरकारों ने नॉर्थ ईस्ट को दिल्ली से और दिल से, दोनों से ही दूर रखा। कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट को एक प्रकार से भुला दिया था। लेकिन बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने नॉर्थ ईस्ट को ऐसे कनेक्ट किया है कि आज हर तरफ इसकी चर्चा है। आज नॉर्थ ईस्ट भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्र है, दक्षिण पूर्व एशिया के साथ भारत को जोड़ने वाला सेतु बन रहा है।

लेकिन साथियों,

जैसे कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट को अपने हाल पर छोड़ दिया था, ठीक वैसे ही बराक वैली को भी बेहाल करने में कांग्रेस की बहुत बड़ी भूमिका रही है। जब देश आज़ाद हुआ, तो कांग्रेस ने ऐसी बाउंड्री खींचने दी, जिससे बराक घाटी का समंदर से संपर्क ही कट गया। जो बराक वैली कभी ट्रेड रूट के रूप में, एक औद्योगिक केंद्र के रूप में जानी जाती थी, उस बराक वैली से उसकी ताकत ही छीन ली गई। आज़ादी के बाद भी दशकों तक कांग्रेस की सरकारें रहीं, लेकिन बराक घाटी के विकास के लिए कुछ खास नहीं हुआ।

साथियों,

बीजेपी की डबल इंजन सरकार, इस स्थिति को बदल रही है। हम बराक घाटी को फिर से व्यापार कारोबार का बड़ा हब बनाने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। आज इस दिशा में एक बहुत बड़ा और अत्यंत महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। आज करीब 24 हजार करोड़ रुपए के शिलांग-सिलचर हाई-स्पीड कॉरिडोर का भूमि पूजन हुआ है, 24 हजार करोड़ रुपए, कितने? कितने? 24 हजार करोड़ रुपए। कितने? कितने? कितने? ये जरा कांग्रेस वालों को पूछना, जरा कागज पेन देना और उनको कहना कि जरा कागज पर 24 हजार करोड़ लिखो तो, कितने, कितने जीरो लगते हैं, आएगा नहीं उनको। ये कांग्रेस वालों के दिमाग का ताला जहां बंद हो जाता है ना, वहां हमारा काम शुरू हो जाता है। यह नॉर्थ-ईस्ट का पहला Access Controlled High-Speed Corridor होगा।

साथियों,

ये सिर्फ एक हाईवे प्रोजेक्ट नहीं है, ये नॉर्थ ईस्ट के लोगों के दशकों पुराने इंतजार का अंत हो रहा है। इस कॉरिडोर से सिलचर, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा, ये सब राज्य कनेक्ट होने वाले हैं। इन तीनों राज्यों से आगे बांग्लादेश और म्यांमार हैं और फिर आगे दक्षिण-पूर्व एशिया का विशाल बाजार है। यानी बराक घाटी, एक बहुत उज्जवल भविष्य की तरफ जुड़ने का आज शिलान्यास कर रही है। इसका फायदा असम सहित पूरे नॉर्थ ईस्ट के किसानों को होगा, यहां के नौजवानों को होगा। इतनी अच्छी कनेक्टिविटी वाले ये सारा क्षेत्र बनने से, इस पूरे क्षेत्र में इंडस्ट्री को बल मिलेगा, टूरिज्म को फायदा होगा और सबसे बड़ी बात, हिन्दुस्तान का कोना-कोना आसानी से आप लोगों से जुड़ जाने वाला है।

साथियों,

आप सभी यहां सिलचर में ट्रैफिक को लेकर भी काफी परेशान रहे हैं। अब सिलचर फ्लाईओवर से ये समस्या भी कम हो जाएगी। सिल्चर मेडिकल कॉलेज, NIT सिल्चर और असम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे युवा साथियों के लिए, ये बहुत अच्छी सुविधा हो गई है। इससे आने-जाने में उनका बहुत ही कीमती समय बचने वाला है।

साथियों,

डबल इंजन की बीजेपी सरकार, असम की रेल कनेक्टिविटी पर भी बहुत अधिक काम कर रही है। खासतौर पर रेलवे का बिजलीकरण हमारी बहुत बड़ी प्राथमिकता रहा है। अब असम का ढाई हजार किलोमीटर से अधिक का रेल नेटवर्क, अब इलेक्ट्रिफाई हो चुका है। अब यहां भी तेज़ गति से ट्रेनें चल पाएंगी, इससे बराक वैली के स्वच्छ वातावरण को भी फायदा मिलेगा।

साथियों,

बराक वैली के किसानों और यहां के चाय-बागानों में काम करने वाले श्रमिकों का असम के विकास में बहुत बड़ा योगदान है। डबल इंजन सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कदम उठा रही है। कल ही, गुवाहाटी से मैंने पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किश्त जारी की है। अब तक पीएम किसान सम्मान निधि का देश के किसानों को लाखों करोड़ रूपया, और अकेले हमारे असम के किसानों को 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा पैसा असम के किसानों को मिल चुका है। अब आप सोचिये, हमने 10 साल में यहां के किसानों की जेब में, 20 हजार करोड़ रुपया उनकी जेब में दिया है। ये कांग्रेस वालों ने 10 साल राज किया, प्रधानमंत्री तो असम से चुनकर के गए थे, उसके बावजूद भी एक फूटी कौड़ी नहीं दी, एक फूटी कौड़ी किसानों को नहीं दी, हमने 20 हजार करोड़ रूपया दिया है। कल बराक वैली के हज़ारों किसानों के खाते में भी, ये आखिरी किस्त भी पहुंची है, ये वाली किस्त पहुंची है और फिर जब चुनाव के बाद आएगा समय, तब भी पहुंचेगी। ये पैसा खेती से जुड़ी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में, मेरे गांव के छोटे-छोटे किसान भाई-बहनों को बहुत बड़ी मदद कर रहा है।

साथियों,

बराक वैली अब अपनी फसलों के लिए ही नहीं, बल्कि कृषि से जुड़ी पढ़ाई और रिसर्च के लिए भी जानी जाएगी। पत्थरकांडी में बराक घाटी के पहले एग्रीकल्चर कॉलेज का निर्माण कार्य आज से शुरु हो रहा है। इससे किसानों को तो फायदा होगा ही, यहां के नौजवानों को कृषि स्टार्टअप्स के लिए सहयोग, समर्थन और प्रोत्साहन मिलेगा।

साथियों,

भाजपा का मंत्र है- जो विकास की दौड़ में पीछे रह गया, उसे प्राथमिकता देना। कांग्रेस की सरकारें बॉर्डर एरिया को, देश के अंतिम गांव मानती थीं। हम बॉर्डर के गांवों को देश के पहले गांव मानते हैं। और इसलिए, बॉर्डर एरिया के विकास के लिए, कछार जिले से ही वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का अगला चरण शुरु किया था। इससे बराक वैली के अनेक गांवों में भी सुधार होना तय हो गया है।

साथियों,

यहां बड़ी संख्या में चाय-बागानों में कार्य करने वाले साथी भी हैं। असम सरकार ने, चाय-बगानों से जुड़े हजारों परिवारों को, उनकी जमीन का अधिकार देने का ऐतिहासिक काम किया है, वो इन परिवारों के भविष्य को बदलने की एक बड़ी शुरुआत है। जमीन के पट्टे मिलने से, इन परिवारों को सुरक्षा मिली है, उन्हें सम्मान का जीवन मिलना सुनिश्चित हुआ है।

साथियों,

आप जरा वहां से दूर रहिए, अब जगह नहीं है, आगे नहीं आ सकते हैं। देखिए वहां से जरा दूर रखिये उनको, अब आगे नहीं आ सकते भईया, अरे हमारे असम के भाई-बहन तो बड़े समझदार हैं। आपका से प्यार, आपका आशीर्वाद, ये इतनी बड़ी ताकत है, कृपा करके आप।

साथियों,

मैं हेमंता जी की सरकार को बधाई देता हूं, चाय-बागानों में करीब 200 सालों से सेवा दे रही अनेक पीढ़ियों के संघर्ष को आपने आज सम्मान दिया है। देखिए मेरी इस बात पर बादल भी गरजने लग गए। मुझे खुशी है कि जिनको पहले की सरकारों ने अपने हाल पर छोड़ दिया था, उनकी सुध बीजेपी सरकार ने ली है।

साथियों,

ये सिर्फ भूमि पर कानूनी अधिकार का ही मामला नहीं है। इससे ये लाखों परिवार, केंद्र और राज्य सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाओं से भी तेज़ी से जुड़ेंगे। पक्के घर की योजना हो, बिजली, पानी और गैस की योजनाएं हों, इन सब स्कीम्स का पूरा फायदा अब इन परिवारों को मिलना संभव होगा।

साथियों,

बीते सालों में बीजेपी सरकार ने चाय-बागानों में अनेक स्कूल खोले हैं, बच्चों को स्कॉलरशिप्स दिए हैं। सरकारी नौकरियों के लिए भी रास्ते खोले गए हैं। ऐसे प्रयासों से चाय-बागानों के युवाओं के लिए सुनहरे भविष्य के द्वार खुल रहे हैं।

साथियों,

बीजेपी की डबल इंजन सरकार के लिए शिक्षा, कौशल विकास और स्वास्थ्य सुविधाएं बहुत बड़ी प्राथमिकताएं रही हैं। असम ने तो शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर कांग्रेस की उपेक्षा को बहुत लंबे समय तक भुगता है। आज असम शिक्षा और स्वास्थ्य का बहुत बड़ा हब बनकर सामने आ रहा है। इसका बहुत अधिक फायदा बराक वैली को मिला है। आज यहां शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े अनेक बड़े संस्थान बन चुके हैं।

साथियों,

कांग्रेस ने असम के युवाओं को सिर्फ हिंसा और आतंकवाद के कुचक्र में ही उलझाए रखा था। कांग्रेस ने असम को फूट डालो और राज करो की नीति की प्रयोगशाला बनाया। आज असम के युवाओं के सामने अवसरों का खुला आसमान है। आज असम भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर का अहम हिस्सा बन रहा है। यहां नेक्स्ट जेनरेशन टेक्नॉलॉजी से जुड़ा इकोसिस्टम और टैलेंट तैयार हो रहा है। यहां IIT और IIM जैसे संस्थान बन रहे हैं। मेडिकल कॉलेज, एम्स और कैंसर अस्पतालों का सशक्त नेटवर्क बन रहा है। शांति और प्रगति का ये नया दौर, अनेक बलिदानों और अनेक प्रयासों से आया है। अब ऐसी हर ताकत को मुंहतोड़ जवाब देना है, जो असम को पुराने दौर में धकेलने की कोशिश करती है।

साथियों,

आज मैं सिलचर से असम को सावधान-सतर्क भी करना चाहता हूं। आपने कांग्रेस को असम से बाहर किया। आज देश का हर राज्य कांग्रेस को सबक सिखा रहा है। कांग्रेस एक के बाद एक चुनाव हार रही है। अब निकट भविष्य में, कांग्रेस खुद के पराजय के इतिहास की सेंचूरी मारने वाला है। हार की हताशा से भरी कांग्रेस ने देश के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के नेता देश को बदनाम करने में जुट गए हैं, आपने देखा है, दिल्ली में इतनी बड़ी AI समिट हुई। आज पूरी दुनिया जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, AI को लेकर बहुत ही उत्सुक है। दिल्ली में सफलतापूर्वक विश्व की एक नई आशा पैदा करने वाला AI समिट हुआ। दुनियाभर के नेता, दुनियाभर की टेक्नॉलॉजी कंपनियां, टेक्नॉलॉजी के बड़े-बड़े लीडर दिल्ली आए थे। कांग्रेस ने इस समिट को बदनाम करने के लिए कपड़ा फाड़ प्रदर्शन किया। अब कांग्रेस के पास खुद के कपड़े फाड़ने के सिवा कुछ नहीं बचा है। पूरे देश ने कांग्रेस के इस भौंडे और भद्दे प्रदर्शन की आलोचना की। लेकिन दिल्ली में जो कांग्रेस का शाही परिवार है, वो इस कांड को भी अपना मेडल बता रहा है, देश को बदनाम करने वालों की वाहवाही कर रहा है। ऐसी कांग्रेस, जो देश की विरोधी हो, वो किसी राज्य का भला नहीं कर सकती, वो असम के युवाओं का कभी भला नहीं सोच सकती।

साथियों,

आजकल दुनिया में चारों तरफ और हमारे तो अड़ोस पड़ोस में ही युद्ध के हालात और आप सब भलिभांति युद्ध कि क्या भयानकता है, वो रोजमर्रा देख रहे हो। युद्ध से जो स्थितियां बनी हैं, हमारी सरकार उनसे निपटने के लिए, हमारे देश के नागरिकों को कम से कम मुसीबत आए इसलिए हो सके उतने सारे प्रयास कर रही है। हमारा प्रयास है कि देश के नागरिकों पर युद्ध का कम से कम प्रभाव पड़े। इस समय कांग्रेस से उम्मीद थी कि वो एक जिम्मेदार राजनीतिक दल की भूमिका निभाए, लेकिन कांग्रेस देश हित के इस महत्वपूर्ण काम में भी फिर एक बार फेल हो गई। कांग्रेस पूरी कोशिश कर रही है कि देश में पैनिक क्रिएट हो, देश मुश्किल में फंस जाए। और उसके बाद कांग्रेस भर-भर कर मोदी को गाली दे।

साथियों,

कांग्रेस के लिए और कांग्रेस असम के लिए, देश के लिए कांग्रेस का कोई विजन ही नहीं है, इसलिए, इन्होंने अफवाहों को, झूठ-प्रपंच को ही, और जैसे झूठे रील बनाने की इंडस्ट्री खोलकर रखी है, उसी को हथियार बना दिया है। दुनिया में जो ताकतें भारत के तेज़ विकास को नहीं पचा पा रहीं हैं, जिन विदेशी ताकतों को देश की प्रगति रास नहीं आ रही, कांग्रेस देश का दुर्भाग्य देखिए, कांग्रेस उनके हाथ की कठपुतली बनती जा रही है। इसलिए, असम के हर नागरिक को, हर नौजवान को कांग्रेस से सावधान रहना है।

साथियों,

असम हो, बराक वैली हो, अब ये विकास के पथ पर बढ़ चुका है। बराक वैली, अपनी भाषा, अपने साहित्य, अपनी संस्कृति के लिए जानी जाती है। वो दिन दूर नहीं, जब बराक वैली को विकास के नए सेंटर के रूप में पहचान मिलेगी।

साथियों,

आप इतनी बड़ी तादाद में हमें आशीर्वाद देने आए हैं। जो राजनीति के भविष्य की रेखाएं अंकित करने वाले लोग हैं, वो भांति-भांति की जो संभावनाएं तलाशते रहते हैं, वे आज बराक वैली का ये दृश्य, कल बोड़ो समुदाय का वो दृश्य, टी गार्डन वालों के समूह का दृश्य, ये साफ-साफ बता रहा है कि, इस चुनाव का नतीजा भी क्या होने वाला है। और आप इतनी बड़ी तादाद में आशीर्वाद देने के लिए आए हैं, मैं आपका हृदय से आभारत व्यक्त करता हूं और आप सभी को फिर से विकास परियोजनाओं की बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मेरे साथ बोलिये-

भारत माता की जय!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!