प्रधानमंत्री मोदी ने प्रेरणादायक महिलाओं को सम्मानित करने के लिए ‘She Inspires Us’ अभियान शुरू किया जिसके बाद कल्पना रमेश ने पानी की कमी और जल संरक्षण के महत्वपूर्ण विषय पर अपने विचार साझा करने के लिए पीएम मोदी का सोशल मीडिया अकाउंट संभाल लिया।
कल्पना एक 'जल योद्धा' है और वह हमारे बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पानी के लिए कार्य कर रही है। वह मानती है कि छोटे प्रयास बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं।
प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल पर वह लिखती हैं, “पानी एक मूल्यवान चीज है जो हमें विरासत के तौर पर मिली है। हमारी आने वाली पीढ़ियों को इससे वंचित न होने दें। जिम्मेदारी से पानी का उपयोग, वर्षा जल का संचयन करें, झीलों को बचाएं, उपयोग किए गए पानी को रिसाइकल करें और जागरूकता पैदा करें।”
कल्पना रमेश ने कहा कि मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं चिड़ियों को वापस किसी झील में ला सकती हूं या प्रधानमंत्री के अकाउंट से ट्वीट कर सकती हूं। दृढ़ संकल्प के साथ असंभव को प्राप्त किया जा सकता है। हम जल संसाधनों के प्रबंधन पर सामूहिक कार्रवाई के साथ समुदायों में बदलाव ला सकते हैं। आइये हम परेशानी को खत्म करने वाले बनें।
Be a warrior but of a different kind!
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2020
Be a water warrior.
Have you ever thought about water scarcity? Each one of us can collectively act to create a water secure future for our children
Here is how I am doing my bit. @kalpana_designs pic.twitter.com/wgQLqmdEEC


