प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 2-3 जुलाई, 2025 को घाना की यात्रा पर जाएंगे। यह प्रधानमंत्री की घाना की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। भारत के किसी प्रधानमंत्री की घाना की यह यात्रा तीन दशकों के बाद हो रही है। यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री घाना के राष्ट्रपति के साथ मजबूत द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा करने और आर्थिक, ऊर्जा एवं रक्षा सहयोग तथा विकास सहयोग साझेदारी के माध्यम से इसे बढ़ाने के लिए आगे के अवसरों पर चर्चा करने के लिए वार्ता करेंगे। यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने और ईसीओडब्ल्यूएएस [इकोनॉमिक कम्युनिटी ऑफ वेस्ट अफ्रीकन स्टेट्स] और अफ्रीकी संघ (अफ्रीकन यूनियन) के साथ भारत की भागीदारी को मजबूत करने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करेगी।
अपनी यात्रा के दूसरे चरण में, त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य की प्रधानमंत्री, महामहिम कमला प्रसाद-बिसेसर के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री 3 से 4 जुलाई, 2025 तक त्रिनिदाद और टोबैगो (टीएंडटी) की आधिकारिक यात्रा करेंगे। यह प्रधानमंत्री के रूप में इस देश की उनकी पहली यात्रा होगी और 1999 के बाद से टीएंडटी की प्रधानमंत्री स्तर की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति महामहिम क्रिस्टीन कार्ला कंगालू और प्रधानमंत्री महामहिम कमला प्रसाद-बिसेसर के साथ वार्ता करेंगे और भारत-त्रिनिदाद और टोबैगो के संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री के टीएंडटी की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने की भी उम्मीद है। प्रधानमंत्री की टीएंडटी यात्रा दोनों देशों के बीच गहरे और ऐतिहासिक संबंधों को नई गति प्रदान करेगी।

अपनी यात्रा के तीसरे चरण में, अर्जेंटीना गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री जेवियर माइली के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री 4-5 जुलाई, 2025 को अर्जेंटीना की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। प्रधानमंत्री राष्ट्रपति माइली के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें पहले से जारी सहयोग की समीक्षा की जाएगी और रक्षा, कृषि, खनन, तेल और गैस, नवीकरणीय ऊर्जा, व्यापार और निवेश, तथा लोगों के बीच आपसी संबंधों सहित प्रमुख क्षेत्रों में भारत-अर्जेंटीना साझेदारी को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री की द्विपक्षीय यात्रा भारत और अर्जेंटीना के बीच बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करेगी।

अपनी यात्रा के चौथे चरण में, ब्राजील के संघीय गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2025 में भाग लेने के लिए 5-8 जुलाई, 2025 तक ब्राजील की यात्रा करेंगे, जिसके बाद वे राजकीय यात्रा पर रहेंगे। यह प्रधानमंत्री की ब्राजील की चौथी यात्रा होगी। 17वां ब्रिक्स नेताओं का शिखर सम्मेलन रियो डी जेनेरियो में आयोजित किया जाएगा। शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री वैश्विक शासन में सुधार, शांति और सुरक्षा, बहुपक्षवाद को मजबूत करने, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के जिम्मेदारी पूर्ण उपयोग, जलवायु, वैश्विक स्वास्थ्य, आर्थिक और वित्तीय मामलों सहित प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री के शिखर सम्मेलन के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें करने की भी संभावना है। ब्राजील की राजकीय यात्रा के लिए, प्रधानमंत्री ब्रासीलिया जाएंगे, जहां वे राष्ट्रपति लूला के साथ व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य और लोगों के बीच संबंधों सहित आपसी हित के क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को व्यापक बनाने पर द्विपक्षीय चर्चा करेंगे।

अपनी यात्रा के अंतिम चरण में, नामीबिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवा के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री 9 जुलाई, 2025 को नामीबिया की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। यह प्रधानमंत्री की नामीबिया की पहली यात्रा होगी और भारत से नामीबिया की अब तक की तीसरी प्रधानमंत्री यात्रा होगी। अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री राष्ट्रपति नंदी-नदैतवा के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री नामीबिया के संस्थापक पिता और पहले राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. सैम नुजोमा को श्रद्धांजलि भी देंगे। उनके नामीबिया की संसद को संबोधित करने की भी उम्मीद है। प्रधानमंत्री की यह यात्रा नामीबिया के साथ भारत के बहुआयामी और गहरे ऐतिहासिक संबंधों की पुनरावृत्ति है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India records highest-ever startup surge with 55,200 recognised in FY26

Media Coverage

India records highest-ever startup surge with 55,200 recognised in FY26
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया
April 17, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस घटना के बारे में सुनकर व्यथित हैं और उन्होंने अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया:

“तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुए हादसे के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ है। मैं इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ। हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ: पीएम @narendramodi”