" सुदृढ ऊर्जा क्षेत्र राष्ट्र की प्रगति का शुभ संकेत"
"वैश्विक विशेषज्ञ भारत की विकास गाथा से उत्साहित हैं"
"भारत न केवल अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहा है बल्कि वैश्विक विकास की दिशा भी निर्धारित कर रहा है"
"भारत अभूतपूर्व गति से आधारभूत अवसंरचना के निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रहा है"
"वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन ने वैश्विक सरकारों, संस्थानों और उद्योगों को एक मंच प्रदान किया "
"हम 'अपशिष्ट से धन प्रबंधन' के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति दे रहे हैं"
"भारत अपने ऊर्जा स्रोतों को बढ़ाने के लिए पर्यावरण के प्रति जागरूक ऊर्जा संसाधनों के विकास पर बल दे रहा है"
"हम सौर ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित कर रहे हैं"
"भारत ऊर्जा सप्ताह कार्यक्रम केवल भारत का कार्यक्रम ही नहीं है बल्कि 'भारत विश्व के साथ और विश्व के लिए' भावना को प्रतिबिंबित करता है"

गोवा के राज्यपाल श्रीमान पीएस श्रीधरन पिल्लई जी, गोवा के युवा मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत जी, केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी हरदीप सिंह पुरी जी, रामेश्वर तेली जी, विभिन्न देशों से आए अतिथि गण, देवियों और सज्जनों।

India Energy Week के इस दूसरे संस्करण में, मैं आप सभी का अभिनंदन करता हूं। हमारे लिए ये बहुत खुशी की बात है कि India Energy Week का ये आयोजन, हमेशा Energy से भरे रहने वाले गोवा में हो रहा है। गोवा अपने आतिथ्य भाव के लिए जाना जाता है। पूरी दुनिया से यहां आने वाले पर्यटक यहां की सुंदरता और संस्कृति से प्रभावित होते हैं। गोवा आज वो राज्य भी है जो विकास के नए प्रतिमानों को छू रहा है। इसलिए आज जब हम पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता की बात करने के लिए एकजुट हुए हैं...Sustainable Future के बारे में बात करने जा रहे हैं...तो इसके लिए गोवा, बहुत ही Perfect Destination है। मुझे विश्वास है, इस समिट में आए सभी विदेशी मेहमान, अपने साथ गोवा की लाइफटाइम मेमोरी लेकर जाएंगे।

साथियों,

India Energy Week का ये आयोजन एक बहुत महत्वपूर्ण कालखंड में हो रहा है। इस वित्तीय वर्ष के पहले 6 महीनों में ही, भारत की GDP दर साढ़े सात फीसदी से अधिक हो गई है। ये दर, Global Growth को लेकर जो अनुमान लगाया गया है, उससे भी बहुत अधिक है। भारत आज विश्व की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था है। और हाल ही में, IMF ने भी ये भविष्यवाणी की है कि हम ऐसे ही तेज गति से आगे बढ़ेंगे। आज पूरी दुनिया के एक्सपर्ट्स ये मान रहे हैं कि भारत जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। भारत की इस ग्रोथ स्टोरी में Energy Sector की बहुत महत्वपूर्ण, स्‍वाभाविक रूप से उसका महात्‍मय बढ़ रहा है।

साथियों,

भारत पहले ही विश्व का तीसरा सबसे बड़ा Energy Consumer है। भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा Oil Consumer और तीसरा सबसे बड़ा LPG Consumer भी है। हम दुनिया के चौथे सबसे बड़े LNG Importer, चौथे सबसे बड़े Refiner, और चौथे सबसे बड़े Automobile Market वाले देश हैं। आज भारत में दो पहिया और चार पहिया वाहनों की बिक्री के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। भारत में EVs की लगातार डिमांड बढ़ रही है। ऐसे अनुमान भी हैं कि भारत की Primary Energy Demand 2045 तक दोगुनी हो जाएगी। यानी आज अगर हमें हर रोज जो 19 मिलियन बैरल्स के आसपास तेल की जरूरत होती है, तो वो 2045 तक 38 मिलियन बैरल्स तक पहुंच जाएगी।

साथियों,

भविष्य की इन जरूरतों को देखते हुए, समझते हुए भारत अभी से तैयारी कर रहा है। बढ़ती हुई Energy Demand के बीच भारत, देश के हर कोने में Affordable Energy को भी Ensure कर रहा है। भारत ऐसा देश है, जहां अनेक Global Factors के बाद भी बीते 2 सालों में पेट्रोल और डीजल के दाम कम हुए हैं। इसके अलावा भारत ने 100 परसेंट इलेक्ट्रिसिटी कवरेज हासिल करते हुए बिजली को करोड़ों घरों तक पहुंचाया है। और ऐसे प्रयासों के कारण ही आज भारत विश्व के मंच पर Energy Sector में इतना आगे बढ़ रहा है। भारत ना सिर्फ अपनी जरूरतों को पूरा कर रहा है, बल्कि विश्व के विकास की दिशा भी तय कर रहा है।

साथियों,

आज भारत, अपने यहां 21वीं सदी का आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहा है। हम Infrastructure Building Mission पर काम कर रहे हैं। इस वित्तीय वर्ष में हम इंफ्रास्ट्रक्चर पर करीब 10 लाख करोड़ रुपये इंवेस्ट कर रहे हैं। अभी एक सप्ताह पहले जो भारत का बजट आया है, उसमें हमने अब इंफ्रास्ट्रक्चर पर 11 लाख करोड़ रुपए से अधिक के खर्च का संकल्प लिया है। इसका एक बड़ा हिस्सा Energy Sector के खाते में जाना तय है। इस बड़ी राशि से रेलवे, रोडवेज, वाटरवेज, एयरवेज या हाउसिंग जो भी इंफ्रास्ट्रक्चर देश में बनेगा, सभी को Energy की जरूरत होगी। और इसी कारण, आप देख रहे होंगे कि भारत कैसे अपनी ऊर्जा क्षमता को, Energy Capacity को लगातार बढ़ा रहा है।

हमारी सरकार ने जो Reforms किए हैं, उससे भारत में घरेलू गैस का उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है। हम Primary Energy Mix में Natural Gas को Six Percent से बढ़ाकर Fifteen Percent तक करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए अगले 5-6 वर्षों में करीब Sixty Seven बिलियन डॉलर्स का निवेश होने जा रहा है। हम पहले ही विश्व के सबसे बड़े Refiners में से एक हैं। आज हमारी Refining Capacity, Two Fifty Four MMTPA से अधिक हो गई है। हमने 2030 तक भारत की रिफाइनिंग कैपेसिटी को Four Fifty MMTPA तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। भारत Petrochemical और अन्य Finished Products के क्षेत्र में भी एक बड़ा निर्यातक बनकर उभरा है।

मैं आपको ऐसे कई और उदाहरण दे सकता हूं। लेकिन इन सारी बातों का मूल ये है कि भारत इस समय एनर्जी पर इतना निवेश कर रहा है, जितना पहले कभी नहीं हुआ था। और इसलिए आज दुनिया में Oil, Gas और Energy Sector से जुड़ा करीब-करीब हर लीडर भारत में निवेश करना चाहता है। कितने ही लीडर्स इस समय मेरे सामने बैठे हुए हैं। हम पूरी गर्मजोशी से, आप का भी स्वागत करते हैं।

साथियों,

Circular Economy भारत की प्राचीन परंपरा का हिस्सा रही है। Reusing का Concept भी हमारे जीने के तरीके से जुड़ा हुआ है। और ये बात Energy Sector से भी उतनी ही जुड़ी हुई है। पिछले वर्ष जी-20 समिट में हमने जिस Global Biofuels Alliance को शुरू किया था, वो हमारी इसी भावना का प्रतीक है। इस Alliance ने पूरे विश्व की सरकारों, संस्थाओं और Industries को एक साथ इकट्ठा कर दिया है। जब से ये Alliance बना है, इसे व्यापक समर्थन मिल रहा है। बहुत कम समय में ही, 22 देश और 12 इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन इस Alliance से जुड़ गए हैं। इससे पूरे विश्व में Biofuels के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा। इससे करीब 500 बिलियन डॉलर की आर्थिक संभावनाओं को बनाने में भी मदद मिलेगी।

साथियों,

अपने यहां भी भारत ने इस क्षेत्र में बड़ी प्रगति की है। पिछले कुछ वर्षों में भारत में Biofuels का Adoption तेजी से बढ़ा है। 10 साल पहले हमारे यहां पेट्रोल में Ethanol की Blending डेढ़ प्रतिशत के आसपास थी। 2023 में ये 12 प्रतिशत से अधिक हो गई है। इससे लगभग 42 मिलियन मीट्रिक टन कार्बन Emission घटा है। हम 2025 तक पेट्रोल में 20 प्रतिशत Ethanol Blending करने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। आप में से कई लोग जानते होंगे...पिछले India Energy Week के दौरान ही भारत ने 80 से ज्यादा रिटेल आउटलेट्स पर 20 प्रतिशत Ethanol Blending की शुरुआत की थी। अब हम देश के 9 हजार आउटलेट्स पर यही काम कर रहे हैं।

साथियों,

सरकार का प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को Waste to Wealth Management के मॉडल पर नई गति देने का भी है। इसके लिए भारत में 5000 Compressed Biogas Plants लगाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

साथियों,

विश्व की 17 प्रतिशत जनसंख्या वाला देश होने के बाद भी, विश्व में भारत का Carbon Emission Share सिर्फ 4 प्रतिशत है। इसके बाद भी, हम अपने Energy Mix को और बेहतर करने के लिए, पर्यावरण के प्रति संवेदनशील Energy Sources के विकास पर बल दे रहे हैं। 2070 तक हम Net Zero Emission का लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं। आज भारत Renewable Energy Installed Capacity में विश्व में चौथे स्थान पर है। हमारी Installed Electricity Capacity, इसका 40 प्रतिशत हिस्सा Non Fossil Fuel Sources से आता है। बीते एक दशक में भारत की Solar Energy Installed Capacity 20 गुना से ज्यादा बढ़ी है।

सौर ऊर्जा से जुड़ने का अभियान, भारत में जन-आंदोलन बन रहा है। कुछ दिन पहले ही, भारत में एक और बड़े मिशन की शुरुआत हुई है। भारत में 1 करोड़ घरों में Solar Rooftop लगाने की योजना का ऐलान किया गया है। इससे हमारे एक करोड़ परिवार, ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होंगे। उनके घरों में जो अतिरिक्त बिजली बनेगी, उसे सीधे ग्रिड तक पहुंचाने की भी व्यवस्था की जा रही है। आप कल्पना कर सकते हैं, भारत जैसे देश में इस योजना का कितना बड़ा असर होने जा रहा है। इससे आपके लिए भी इस पूरी Solar Value Chain में निवेश की बहुत बड़ी संभावना बनने वाली है।

साथियों,

आज भारत ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के कारण भारत जल्द ही हाइड्रोजन प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट का केंद्र बनने वाला है। मुझे विश्वास है, भारत का ग्रीन एनर्जी सेक्टर Investors और Industries, दोनों को Sureshot winner बना सकता है।

साथियों,

India Energy Week का ये आयोजन सिर्फ भारत का आयोजन नहीं है। ये आयोजन ‘India with the world and India for the world’ इस भावना का प्रतिबिंब है। और इसलिए ये मंच आज Energy Sector से जुड़े विचार विमर्श और अनुभवों को साझा करने का मंच बन गया है।

आइए, एक दूसरे से सीखने पर, तकनीक की साझेदारी पर, और Sustainable Energy के नए रास्तों को तलाशने पर एक साथ आगे बढ़ते हैं। Let us learn from each other, Let us collaborate on cutting-edge technologies, and Let us explore avenues for sustainable energy development.

हम एक साथ मिलकर एक ऐसा भविष्य बना सकते हैं जो समृद्ध भी हो और जिसमें पर्यावरण का संरक्षण भी हो सके। मुझे विश्वास है कि ये मंच हमारे प्रयासों का प्रतीक बनेगा। एक बार फिर, मैं इस आयोजन के लिए आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

बहुत-बहुत धन्यवाद।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India at Davos: From presence to partnership in long-term global growth

Media Coverage

India at Davos: From presence to partnership in long-term global growth
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
आज भारत रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़ा है, इसका उद्देश्य जीवन और कारोबार दोनों को आसान बनाना है: 18वें रोजगार मेले में पीएम मोदी
January 24, 2026
बीते वर्षों में, रोजगार मेला एक संस्था बन गया है और इसके जरिए लाखों युवाओं को सरकार के अलग-अलग विभागों में नियुक्ति पत्र मिल चुके हैं: प्रधानमंत्री
आज, भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है; हमारी सरकार का निरंतर प्रयास है कि भारत की युवाशक्ति के लिए देश-दुनिया में नए-नए अवसर बनें: प्रधानमंत्री
आज, भारत सरकार कई देशों के साथ व्यापार और आवागमन समझौते कर रही है जो देश के युवाओं के लिए अनेकों नए अवसर लेकर आ रहे हैं: प्रधानमंत्री
आज, देश रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़ा है, इसका उद्देश्य देश में जीवन और कारोबार दोनों को आसान बनाने का है: प्रधानमंत्री

सभी युवा साथियों, आप सबको मेरा नमस्कार! साल 2026 का आरंभ, आपके जीवन में नई खुशियों का आरंभ कर रहा है। इसके साथ ही जब वसंत पंचमी कल ही गई है, तो आपके जीवन में भी ये नई वसंत का आरंभ हो रहा है। आपको ये समय, संविधान के प्रति अपने दायित्वों से भी जोड़ रहा है। संयोग से इस समय देश में गणतंत्र का महापर्व चल रहा है। कल 23 जनवरी को हमने नेताजी सुभाष की जयंती पर पराक्रम दिवस मनाया, और अब कल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस है, फिर उसके बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस है। आज का दिन भी विशेष है। आज के ही दिन हमारे संविधान ने ‘जन गण मन’ को राष्ट्रीय गान और ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया था। आज के इस महत्वपूर्ण दिन, देश के इकसठ हज़ार से ज्यादा नौजवान जीवन की नई शुरुआत कर रहे हैं। आज आप सबको सरकारी सेवाओं के नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं, ये एक तरह से Nation Building का Invitation Letter है। ये विकसित भारत के निर्माण को गति देने का संकल्प पत्र है। आप में बहुत सारे साथी, देश की सुरक्षा को मज़बूत करेंगे, हमारे एजुकेशन और हेल्थकेयर इकोसिस्टम को और सशक्त करेंगे, कई साथी वित्तीय सेवाओं और एनर्जी सिक्योरिटी को मज़बूती देंगे, तो कई युवा हमारी सरकारी कंपनियों की ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मैं आप सभी युवाओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

साथियों,

युवाओं को कौशल से जोड़ना और उन्हें रोजगार-स्वरोजगार के अवसर देना, ये हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है। सरकारी भर्तियों को भी कैसे मिशन मोड पर किया जाए, इसके लिए रोज़गार मेले की शुरुआत की गई थी। बीते वर्षों में रोज़गार मेला एक इंस्टीट्यूशन बन गया है। इसके जरिए लाखों युवाओं को सरकार के अलग-अलग विभागों में नियुक्ति पत्र मिल चुके हैं। इसी मिशन का और विस्तार करते हुए, आज देश के चालीस से अधिक स्थानों पर ये रोजगार मेला चल रहा है। इन सभी स्थानों पर मौजूद युवाओं का मैं विशेष तौर पर अभिनंदन करता हूं।

साथियों,

आज भारत, दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। हमारी सरकार का निरंतर प्रयास है कि भारत की युवाशक्ति के लिए देश-दुनिया में नए-नए अवसर बनें। आज भारत सरकार, अनेक देशों से ट्रेड और मोबिलिटी एग्रीमेंट कर रही है। ये ट्रेड एग्रीमेंट भारत के युवाओं के लिए अनेकों नए अवसर लेकर आ रहे हैं।

साथियों,

बीते समय में भारत ने आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अभूतपूर्व निवेश किया है। इससे कंस्ट्रक्शन से जुड़े हर सेक्टर में रोजगार बहुत बढ़े हैं। भारत के स्टार्ट-अप इकोसिस्टम का दायरा भी तेज़ गति से आगे बढ़ रहा है। आज देश में करीब दो लाख रजिस्टर्ड स्टार्ट-अप हैं। इनमें इक्कीस लाख से ज्यादा युवा काम कर रहे हैं। इसी प्रकार, डिजिटल इंडिया ने, एक नई इकॉनॉमी को विस्तार दिया है। एनिमेशन, डिजिटल मीडिया, ऐसे अनेक क्षेत्रों में भारत एक ग्लोबल हब बनता जा रहा है। भारत की क्रिएटर इकॉनॉमी बहुत तेज़ गति से ग्रो कर रही है, इसमें भी युवाओं को नई-नई अपॉरचुनिटीज मिल रही हैं।

मेरे युवा साथियों,

आज भारत पर जिस तरह दुनिया का भरोसा बढ़ रहा है, वो भी युवाओं के लिए अनेक नई संभावनाएं बना रहा है। भारत दुनिया की एकमात्र बड़ी इकॉनॉमी है, जिसने एक दशक में GDP को डबल किया है। आज दुनिया के सौ से अधिक देश, भारत में FDI के जरिए निवेश कर रहे हैं। वर्ष 2014 से पहले के दस वर्षों की तुलना में भारत में ढाई गुना से अधिक FDI आया है। और ज्यादा विदेशी निवेश का अर्थ है, भारत के युवाओं के लिए रोजगार के अनगिनत अवसर।

साथियों,

आज भारत एक बड़ी मैन्युफेक्चरिंग पावर बनता जा रहा है। Electronics, दवाएं और वैक्सीन, डिफेंस, ऑटो, ऐसे अनेक सेक्टर्स में भारत के प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट, दोनों में अभूतपूर्व वृद्धि हो रही है। 2014 के बाद से भारत की electronics manufacturing में छह गुना वृद्धि हुई है, छह गुना। आज ये 11 लाख करोड़ रुपए से अधिक की इंडस्ट्री है। हमारा इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट भी चार लाख करोड़ रुपए को पार कर चुका है। भारत की ऑटो इंडस्ट्री भी सबसे तेजी से ग्रो करने वाले सेक्टर्स में से एक बन गई है। वर्ष 2025 में टू-व्हीलर की बिक्री दो करोड़ के पार पहुंच चुकी है। ये दिखाता है कि देश के लोगों की खरीद शक्ति बढ़ी है, इनकम टैक्स और GST कम होने से उन्हें अनेक लाभ हुए हैं, ऐसे अनेक उदाहरण हैं, जो बताते हैं कि देश में बड़ी संख्या में रोजगार का निर्माण हो रहा है।

साथियों,

आज के इस आयोजन में 8 हजार से ज्यादा बेटियों को भी नियुक्ति पत्र मिले हैं। बीते 11 वर्षों में, देश की वर्कफोर्स में वीमेन पार्टिसिपेशन में करीब-करीब दोगुनी बढ़ोतरी हुई है। सरकार की मुद्रा और स्टार्ट अप इंडिया जैसी योजनाओं का, बहुत बड़ा फायदा हमारी बेटियों को हुआ है। महिला स्व-रोजगार की दर में करीब 15 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है। अगर मैं स्टार्ट अप्स और MSMEs की बात करूं, तो आज बहुत बड़ी संख्या में वीमेन डायरेक्टर, वीमेन फाउंडर्स हैं। हमारा जो को-ऑपरेटिव सेक्टर है, जो हमारे सेल्फ हेल्प ग्रुप्स गांवों में काम कर रहे हैं, उनमें बहुत बड़ी संख्या में महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं।

साथियों,

आज देश रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़ा है। इसका उद्देश्य, देश में जीवन और कारोबार, दोनों को आसान बनाने का है। GST में नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म्स का सभी को फायदा हुआ है। इससे, हमारे युवा आंत्रप्रन्योर्स को लाभ हो रहा है, हमारे MSMEs को फायदा हो रहा है। हाल में देश ने ऐतिहासिक लेबर रिफॉर्म्स लागू किए हैं। इससे, श्रमिकों, कर्मचारियों और बिजनेस, सबको फायदा होगा। नए लेबर कोड्स ने, श्रमिकों के लिए, कर्मचारियों के लिए, सामाजिक सुरक्षा का दायरा और सशक्त किया है।

साथियों,

आज जब रिफॉर्म एक्सप्रेस की चर्चा हर तरफ हो रही है, तो मैं आपको भी इसी विषय में एक काम सौंपना चाहता हूं। आप याद कीजिए, बीते पांच-सात साल में कब-कब आपका सरकार से किसी न किसी रूप में संपर्क हुआ है? कहीं किसी सरकारी दफ्तर में काम पड़ा हो, किसी और माध्यम से संवाद हुआ हो और आपको इसमें परेशानी हुई हो, कुछ कमी महसूस हुई हो, आपको कुछ न कुछ खटका हो, जरा ऐसी बातों को याद करिए। अब आपको तय करना है, कि जिन बातों ने आपको परेशान किया, कभी आपके माता पिता को परेशान किया, कभी आपके यार दोस्तों को परेशान किया, और वो जो आपको अखरता था, बुरा लगता था, गुस्सा आता था, अब वो कठिनाइयां, आपके अपने कार्यकाल में आप दूसरे नागरिकों को नहीं होने देंगे। आपको भी सरकार का हिस्सा होने के नाते, अपने स्तर पर छोटे-छोटे रिफॉर्म करने होंगे। इस अप्रोच को लेकर के आपको आगे बढ़ना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों का भला हो। Ease of living, Ease of doing business, इसको ताकत देने का काम, जितनी नीति से होता है, उससे ज्यादा स्थानीय स्तर पर काम करने वाले सरकारी कर्मचारी की नीयत से होता है। आपको एक और बात याद रखनी है। तेज़ी से बदलती टेक्नॉलॉजी के इस दौर में, देश की ज़रूरतें और प्राथमिकताएं भी तेज़ी से बदल रही हैं। इस तेज़ बदलाव के साथ आपको खुद को भी अपग्रेड करते रहना है। आप iGOT कर्मयोगी जैसे प्लेटफॉर्म का जरूर सदुपयोग करें। मुझे खुशी है कि इतने कम समय में, करीब डेढ़ करोड़ सरकारी कर्मचारी iGOT के इस प्लेटफॉर्म से जुड़कर खुद को नए सिरे से ट्रेन कर रहे हैं, Empower कर रहे हैं।

साथियों,

चाहे प्रधानमंत्री हो, या सरकार का छोटा सा सेवक, हम सब सेवक हैं और हम सबका एक मंत्र समान है, उसमें न कोई ऊपर है, न कोई दाएं बाएं है, और हम सबके लिए, मेरे लिए भी और आपके लिए भी मंत्र कौन सा है- ‘’नागरिक देवो भव’’ ‘’नागरिक देवो भव’’ के मंत्र के साथ हमें काम करना है, आप भी करते रहिए, एक बार फिर आपके जीवन में ये जो नई वसंत आई है, ये नया जीवन का युग शुरू हो रहा है और आप ही के माध्यम से 2047 में विकसित भारत बनने वाला है। आपको मेरी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। बहुत-बहुत धन्यवाद।