Your Excellency राष्ट्रपति टीनुबू,

नाइजीरिया के राष्ट्रीय पुरस्कार, Grand Commander of the Order of the Niger’ से सम्मानित किए जाने पर मैं आपका, नाइजीरिया की सरकार और लोगों का, हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मैं इस सम्मान को विनम्रता और आदरभाव से स्वीकार करता हूँ। और, इस सम्मान को 140 करोड़ भारतवासियों और भारत-नाइजीरिया की गहरी मित्रता को समर्पित करता हूँ। ये सम्मान हमें भारत और नाइजीरिया के बीच Strategic Partnership को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Friends,

भारत और नाइजीरिया के संबंध आपसी सहयोग, सद्भाव और परस्पर सम्मान पर आधारित हैं। दो vibrant democracies और dynamic economies के रूप में हम मिलकर दोनों देशों के लोगों की भलाई के लिए काम करते रहे हैं। दोनों देशों में सामाजिक और सांस्कृतिक विविधता हमारी पहचान है, हमारी ताकत है। नाइजीरिया के "Renewed Hope एजेंडा” और विकसित भारत 2047 के बीच कई समानताएं हैं। पिछले साल, राष्ट्रपति टीनुबू की भारत यात्रा से हमारे संबंधो में नया अध्याय जुड़ा था। आज, हमने आपसी सहयोग को और अधिक सुदृढ़ और व्यापक बनाने पर विस्तार से चर्चा की। अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, कृषि, सुरक्षा, fintech, Small and Medium scale enterprise और सांस्कृतिक क्षेत्रों में नई संभावनाओं की पहचान की है। एक करीबी और विश्वसनीय पार्टनर के रूप में, नाइजीरिया के लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप skill development और capacity building पर विशेष रूप से बल दिया जायेगा। नाइजीरिया में रहने वाले 60 हजार से अधिक भारतीय समुदाय, हमारे संबंधों में अहम कड़ी हैं। उनकी देखभाल के लिए मैं राष्ट्रपति टीनुबू और उनकी सरकार का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।

Friends,

अफ्रीका में नाइजीरिया की बहुत बड़ी और सकारात्मक भूमिका रही है। और, अफ्रीका के साथ करीबी सहयोग भारत की उच्च प्राथमिकता रहा है। हमारे सभी प्रयासों में हम नाइजीरिया जैसे मित्र देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़े हैं।

जैसा अफ्रीका में कहा जाता है: A friend is someone you share the path with. भारत और नाइजीरिया भी मिलकर दोनों देशों के लोगों और पूरे अफ्रीका महाद्वीप की समृद्धि के लिए मिलकर आगे बढ़ेंगे।

हम करीबी समन्वय के साथ काम करते हुए, ग्लोबल साउथ के हितों और प्राथमिकताओं को महत्व देंगे।

Excellency,

एक बार फिर, इस सम्मान के लिए, मैं 140 करोड़ भारतवासियों की ओर से, बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूँ। 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's creator economy quadruples in five years as non-metro creators dominate growth: Report

Media Coverage

India's creator economy quadruples in five years as non-metro creators dominate growth: Report
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister pays homage to Thiru K. Kamaraj Ji on his birth anniversary
July 15, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi today, paid homage to Thiru K. Kamaraj Ji on his birth anniversary, remembering him as a stalwart of India's freedom movement and an exceptional public figure who dedicated his life to nation-building. Shri Modi said that Thiru K. Kamaraj Ji's unwavering commitment to education, inclusive development and the welfare of the underprivileged continues to inspire generations.

Shri Modi posted on X;

Remembering Thiru K. Kamaraj Ji on his birth anniversary. A stalwart of India’s freedom movement and an exceptional public figure, he dedicated his life to nation-building. His unwavering commitment to areas like education, inclusive development and the welfare of the underprivileged continues to guide generations.