प्रधानमंत्री हार्पर और मीडिया के सदस्यों ,

इस खूबसूरत देश और इस आकर्षक शहर में आकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। मैं कनाडा के साथ भारत के संबंधों को सर्वोच्च महत्व देता हूं।

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कनाडा का मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा है।

हमारे संबंध काफी पुराने हैं। हाल के वर्षों में, प्रधानमंत्री हार्पर की दृष्टि और नेतृत्व ने हमारे संबंधों का कायाकल्प किया है।

55 PM Modi with Canada PM Stephen Harper at Exchange of Agreements and Press Statements (8)

मैं अपने संबंधों के इतिहास में इस दौरे के महत्व को समझता हूं। मैं यहां ऐसे समय आया हूं जब हमारे दोनों देशों के लिए इन संबंधों का महत्व कतई मजबूत नहीं रहा है।

हम दोनों प्रमुख लोकतंत्र हैं और दोनों के साझा जीवन मूल्य हैं।

दुनिया में कुछ देश ही भारत के आर्थिक कायाकल्प में भागीदार होने की कनाडा की संभावना की बराबरी कर रकते हैं। और यह भारत में नए माहौल में विद्यमान है जो उदार, अनुकूल, स्थिर और बिजनस के लिए सुगम है।

इसी तरह, भारत के कायाकल्प की विशाल संभावना और हमारी तीव्र आर्थिक वृद्धि कनाडा के लिए असीम अवसर उपलब्ध कराती है।

मैं भारत की राष्ट्रीय प्राथमिकता के हर क्षेत्र - ऊर्जा और बुनियादी ढांचे, विनिर्माण एवं कौशल, स्मार्ट शहरों और खेती उद्योग तथा अनुसंधान एवं शिक्षा में कनाडा का सहयोग और निवेश चाहता हूं।

प्रधानमंत्री हार्पर और मैं आर्थिक भागीदारी के लिए नई रूपरेखा स्थापित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। मुझे खुशी है कि हमने लंबित समझौतों पर तेजी से प्रगति की है।

मुझे विश्वास है कि हम बहुत जल्द आपसी निवेश संवर्धन और संरक्षण समझौता कर सकते हैं। हम सितंबर 2015 तक व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता करने के लिए रूपरेखा को भी कार्यान्वित कर लेंगे ।

कौशल विकास पर तेरह समझौतों से भारत और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भारत के युवाओं को विश्व स्तरीय कौशल ये सशक्त बनाने की मेरी प्रतिबद्धता का पता चलता है।

55 PM Modi with Canada PM Stephen Harper at Exchange of Agreements and Press Statements (4)

हमारे असैन्य इस्तेमाल के लिए परमाणु बिजलीघरों के लिए कनाडा से यूरेनियम की खरीद के समझौते से आपसी परमाणु सहयोग का नया युग आरंभ हुआ है।

इससे आपसी विश्वास और भरोसे के नए स्तर का भी पता चलता है। इससे स्वच्छ ऊर्जा के साथ अपनी वृद्धि करने के भारत के प्रयासों को ताकत भी मिलेगी।

अंतरिक्ष पर समझौते से हम उन्नत प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग के लिए मजबूत तालमेल किया है।

दोनों देशों की जनता के बीच अधिक संपर्क के लिए हमने कनाडा के लिए अपनी वीजा नीति को उदार बनाया है। हम कनाडा के नागरिकों को पर्यटन वीजा के लिए इलेक्ट्रॉनिक वीजा अनुमति जारी करेंगे। वे अब दस वर्ष के लिए वीजा भी ले सकेंगे।

प्रधानमंत्री और मैं मजबूत आपसी संबंध के लिए सहमत हुए हैं जो हमारे सामान्य अंतर्राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाने के लिए ठोस बुनियाद उपलब्ध कराएगा।

हम इस बात पर भी सहमत हैं कि आज के संकटग्रस्त विश्व में, हमारा सहयोग दुनिया में शांति और हमारे साझा जीवन मूल्यों को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

भारत में तब हमने कनाडा का दर्द महसूस किया जब इसके शहर पर बेरहम आतंकी हमला हुआ।

आतंकवाद का खतरा बढ़ता जा रहा है, इसका काला साया हमारे शहरों और दुनिया भर में मंडरा रहा है।

55 PM Modi with Canada PM Stephen Harper at Exchange of Agreements and Press Statements (9)

हम आतंकवाद और उग्रवाद से निपटने में अपना सहयोग प्रगाढ़ करेंगे। हम आतंकवाद के सभी स्रोतों और उसे समर्थन देने वाले सभी कुकृत्यों से निपटने के लिए व्यापक वैश्विक रणनीति और सतत नीति को भी प्रोत्साहन देंगे।

हम अपना रक्षा और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर भी सहमत हुए हैं। मैं साइबर सुरक्षा पर अपने हाल के समझौते का स्वागत करता हूं।

हम दोनों मानते हैं कि पश्चिम एशिया में शांति एवं स्थिरता हमें अधिक सुरक्षित बनाएगी और इसी तरह अफगानिस्तान का सफल कायाकल्प हो सकेगा

मुझे विश्वास है कि कनाडा एशिया प्रशांत क्षेत्र की प्रमुख ताकत है तथा इसे क्षेत्र के लिए स्थिर एवं समृद्ध भविष्य को प्रोत्साहन देने में क्षेत्रीय संस्थानों सहित अधिक सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

मुझे जी 20 में हमारी भागीदारी जारी रहने की आशा है।

निष्कर्ष रूप में, मुझे लगता है कि साझा जीवन मूल्यों की हमारी कुदरती भागीदारी है। यह परस्पर असीम लाभ की आर्थिक भागीदारी है।

यह ऐसा संबंध है जो 12 लाख जोशीले भारतीय समुदाय के भावनात्मक संबंध से फला-फूला है

55 PM Modi with Canada PM Stephen Harper at Exchange of Agreements and Press Statements (12)

मुझे विश्वास है कि यह दौरा हमारे दोनों लोकतंत्रों के बीच नई महत्वपूर्ण भागीदारी के लिए प्रेरणा बनेगा।

अंत में, मुझे टोरंटो और बैंकूवर ले जाने के लिए मैं प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करता हूं। मैं उन्हें हमारी विरासत के बहुमूल्य हिस्से को दिखाने के लिए भी धन्यवाद देता हूं।

हमारे संबंधों के लिए उनकी प्रतिबद्धता का इससे बेहतर कोई प्रमाण नहीं हो सकता। इस देश की महान विविधता को अनुभव करने का इससे बेहतर कोई रास्ता नहीं हो सकता था।

धन्यवाद !

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India poised to be global hub for small satellites, in-orbit manufacturing

Media Coverage

India poised to be global hub for small satellites, in-orbit manufacturing
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
स्वामी नारायण मंदिर का उद्घाटन भारत- फ्रांस के सांस्कृतिक संबंधों का नया युग स्तंभ: पीएम मोदी
September 06, 2026
पेरिस में बीएपीएस स्वामीनारायण हिंदू मंदिर का लोकार्पण अत्यंत हर्ष का विषय है: प्रधानमंत्री
यह मंदिर निश्चित रूप से फ्रांस की विविधता को समृद्ध करेगा और हमारे सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा: प्रधानमंत्री
भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी विशेष है क्योंकि यह पुराने सांस्कृतिक और राजनीतिक संबंधों की मजबूत बुनियाद पर टिकी है: प्रधानमंत्री

पूज्य महंत स्वामी, फ्रांस सरकार के सम्मानित प्रतिनिधिगण, उपस्थित अतिथिगण, इंडियन कम्युनिटी के मेरे साथी, देश दुनिया से जुड़े सभी हरि भक्त, देवियों और सज्जनों, जय स्वामीनारायण!

आज फ्रांस की राजधानी पेरिस में भव्य स्वामीनारायण मंदिर का लोकार्पण हो रहा है। यह लोकार्पण भारत और फ्रांस के सांस्कृतिक संबंधों का नया युग स्तंभ है। पूज्य संत जनों और सनातन परंपरा के श्रेष्ठ जनों के आशीर्वाद के साथ आज इस लोकार्पण का मंच ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के भाव का मंच बन गया है। भगवान स्वामीनारायण की कृपा और हमारे संतों का स्नेह, संतों का आशीर्वाद, मेरा सौभाग्य है कि मुझे ऐसे पुण्य अवसरों से जुड़ने का अवसर हमेशा मिलता रहता है। आज भी मैं भले ही पेरिस में आप सबके बीच उपस्थित नहीं हूं, लेकिन मन से और हृदय से, मैं स्वयं को आपके बीच ही अनुभव कर रहा हूं।

साथियों,

आज इस अवसर पर मैं परम पूज्य प्रमुख स्वामी जी महाराज का भी श्रद्धापूर्वक स्मरण करता हूं। प्राचीन काल में भारत का जो सांस्कृतिक आध्यात्मिक वैभव था, उन्होंने उसके पुनर्जागरण का एक अभियान शुरू किया था। आज उसका प्रकाश यूरोप समेत पूरी दुनिया में फैल रहा है। 2024 में अबू धाबी में भव्य मंदिर का लोकार्पण हुआ था। आज वहां हजारों लोग दर्शन करने जाते हैं और अब यहां पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर का निर्माण सृजन की यह निरंतरता, यह संतों की संकल्प शक्ति का ही प्रमाण है। मैं पुनीत कार्य के लिए पूज्य महंत स्वामी का आभार प्रकट करता हूं, मैं उनके चरणों में प्रणाम करता हूं। मैं BAPS स्वामीनारायण संस्था को और करोड़ों हरि भक्तों को इस अवसर पर हृदय की गहराई से बधाई देता हूं।

साथियों,

BAPS के माध्यम से जब अलग-अलग देश में मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा होती है, तो वहां भारत के प्राचीन विचार और मानवीय मूल्य भी साथ-साथ ही जाते हैं और भारत का विचार कहता है ‘समानं मनः सह चित्तमेषाम्’ अर्थात हमारे मन समान हो, हमारे हृदय साथ जुड़े। इसलिए आज जब फ्रांस में इतना भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है, यह फ्रांस की विविधता को तो समृद्ध करेगा ही, इससे भारत और फ्रांस के सांस्कृतिक संबंधों को भी ऊर्जा मिलेगी।

साथियों,

बीते वर्षों में भारत और फ्रांस के संबंध नई ऊंचाइयों तक पहुंचे हैं। मेरे मित्र, प्रेसिडेंट मैक्रों के साथ मिलकर दोनों देश एक Special Global Strategic Partnership बना रहे हैं। Technology, AI और Defence से लेकर Space और Climate Action तक हम एक नई गति और नई ऊर्जा के साथ मिलकर के आगे बढ़ रहे हैं। हम 2026 को India-France Year of Innovation के रूप में भी सेलिब्रेट कर रहे हैं। भारत-फ्रांस की ये Strategic Partnership इसलिए भी खास है, क्योंकि ये हमारे पुराने सांस्कृतिक-राजनैतिक सम्बन्धों की मजबूत बुनियाद पर टिकी है। इतिहास गवाह है, फ्रांस में भारतीय सैनिकों के बलिदान का इतिहास आज भी मन-मंदिर में जीवित है। भाषा से जुड़े विषयों में रुचि रखने वाले लोग यह भी जानते हैं कि फ्रेंच स्कॉलर्स ने संस्कृत को लोकप्रिय बनाने में कितनी अहम भूमिका निभाई है। रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद पर रोमाँ रोलाँ की की लेखनी हमारी सोसाइटीज़ को और करीब लाई है। पेरिस से पुडुचेरी के अरबिंदो आश्रम तक 'The mother' की spiritual journey, उसने कितने ही भारतीय और फ्रेंच साधकों को inspire किया है।

साथियों,

दशकों पहले श्रील प्रभुपाद स्वामी भी फ्रांस आए थे। इस्कॉन के जरिए भारत फ्रांस के बीच आध्यात्मिक सम्बन्धों का नया अध्याय उन्होंने शुरू किया था। आज योग भी भारत-फ्रांस के people to people कनेक्ट का एक माध्यम बन चुका है। 'इंटरनेशनल योगा डे' पर एफिल टॉवर के सामने से आने वाली तस्वीरें फ्रांस में योग की लोकप्रियता का उदाहरण बनती हैं और अब BAPS के इस भव्य मंदिर के जरिए, हमारे उन सांस्कृतिक सम्बन्धों में एक नया अध्याय जुड़ रहा है।

साथियों,

इन दिनों, भारत फ्रांस Joint Ventures की संभावनाओं पर बातें होती हैं। स्वामीनारायण मंदिर ने इस संभावना में भी एक नया आयाम जोड़ा है। यह मंदिर 'मेड इन इंडिया' है और 'बिल्ट इन फ्रांस' है। इसके काफी पत्थरों को भारत में तराशा गया है। भारत की प्राचीन प्रतिभा यहाँ फ्रांस में आधुनिक इंजीनियरिंग से आकर जुड़ चुकी है। पेरिस में इस भव्य मंदिर ने आकार लिया है। इसलिए, मैं आशा करता हूँ, यह मंदिर सदियों तक भारत और फ्रांस के बीच सहयोग और संभावनाओं का भी प्रतीक बनकर उभरेगा।

साथियों,

स्वामीनारायण मंदिर हमेशा से भक्ति के साथ-साथ सेवा का माध्यम भी रहे हैं। मुझे बताया गया है, यह मंदिर भी सेवा प्रकल्पों का वैसा ही केंद्र बनेगा। मुझे विश्वास है कि यहाँ से भारतीय संस्कृति के जो स्वर निकलेंगे, उनका लाभ पूरे यूरोप में लोगों को मिलेगा। भविष्य में मुझे जब भी समय मिलेगा, मैं इस मंदिर में दर्शन करने का प्रयास अवश्य करूंगा। इन्हीं शब्दों के साथ, एक बार फिर आज के इस लोकार्पण समारोह में सम्मिलित सभी अतिथिगणों को, सभी परिवारों को, सभी हरि भक्तों को और पूरी Indian Diaspora को मेरी ओर से इस शुभारंभ पर्व की ढेरों शुभकामनाएं!

बहुत-बहुत धन्यवाद!

मर्सी बोकू!

जय स्वामीनारायण!