प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के भारत को आत्‍मनिर्भर बनाने के ‘वोकल फॉर लोकल’की कल की गई अपील को आध्‍यात्मिक गुरु का जबर्दस्‍त समर्थन मिला है। संत समाज ने प्रधानमंत्री की इस अपील का काफी उत्‍साहपूर्वक समर्थन किया है। आध्‍यात्मिक गुरुओं ने देश को आत्‍मनिर्भर बनाने की दिशा में ‘वोकल फॉर लोकल’ आह्वान को लोकप्रिय बनाने तथा इसे बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की है और इसे समर्थन देने का संकल्‍प भी व्‍यक्‍त किया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जैन आचार्य श्री विजय वल्‍लभ सुरीश्‍वर जी महाराज की 151वीं जयंती समारोह के मौके पर ‘स्‍टैच्‍यू ऑफ पीस’ के अनावरण के दौरान यह आह्वान किया था। श्री मोदी ने कहा है किजिस तरह भक्ति आंदोलन ने स्‍वतंत्रता संग्राम को आधार दिया था, उसी तरह आज आत्‍मनिर्भर भारत को संतों, महात्‍माओं, महंतों और देश के आचार्यों की ओर से आधार प्रदान किया जाएगा। उन्‍होंने आध्‍यात्मिक गुरुओं से अपनी शिक्षाओं और अपने अनुयायियों से संवाद करते समय आत्‍मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने की अपील की।

श्रीश्री रविशंकर ने प्रधानमंत्री के आह्वान के समर्थन में कहाकि उनके संगठनों के युवा वर्ग ने एक ऐप विकसित किया है और दैनिक जीवन में वस्‍तुओं के इस्‍तेमाल में आत्‍मनिर्भर भारत के संकल्‍प को दोहराया है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

Media Coverage

"J&K Important Part Of India": US Ambassador Sergio Gor In Srinagar
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रू मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की
August 20, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्री मोदी ने एक्‍स पर एक पोस्ट में कहा;

“भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।”