प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने संसद के दोनों सदनों द्वारा शांति विधेयक पारित होने का स्वागत करते हुए इसे भारत के प्रौद्योगिकी परिदृश्य के लिए एक परिवर्तनकारी क्षण बताया है।

प्रधानमंत्री ने विधेयक का समर्थन करने के लिए संसद सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विधेयक कृत्रिम बुद्धिमत्ता को सुरक्षित रूप से शक्ति प्रदान करेगा, हरित विनिर्माण को सक्षम बनाएगा और देश तथा विश्व में स्वच्छ ऊर्जा के भविष्य को निर्णायक रूप से बढ़ावा देगा।

श्री मोदी ने कहा कि शांति विधेयक निजी क्षेत्र और युवाओं के लिए भी अनेक अवसरों का सृजन करेगा, और यह भारत में निवेश, नवाचार और निर्माण करने का आदर्श समय है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर अपनी एक पोस्‍ट में लिखा;

संसद के दोनों सदनों द्वारा शांति विधेयक का पारित होना हमारे प्रौद्योगिकी परिदृश्य के लिए एक महत्वपूर्ण परिवर्तनकारी क्षण है। इसके पारित होने में सहयोग देने वाले सांसदों के प्रति मेरी कृतज्ञता। कृत्रिम बुद्धिमत्ता को सुरक्षित रूप से संचालित करने से लेकर हरित विनिर्माण को सक्षम बनाने तक, यह विधेयक देश और विश्व के स्वच्छ ऊर्जा भविष्य को निर्णायक गति प्रदान करता है। यह निजी क्षेत्र और हमारे युवाओं के लिए भी अनेक अवसर खोलता है। भारत में निवेश, नवाचार और विकास करने का यह आदर्श समय है

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s digital economy enters mature phase as video dominates: Nielsen

Media Coverage

India’s digital economy enters mature phase as video dominates: Nielsen
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के लिए भेजें अपने विचार एवं सुझाव
May 05, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार 31 मई को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए आप भी अपने विचार एवं सुझाव साझा कर सकते हैं। पीएम मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों एवं सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल करेंगे।

नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपने विचार एवं सुझाव साझा करें।