प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 दिसंबर, 2018 को हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर जाएंगे। वह राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोहों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री सरकार की उपलब्धियों को उजागर करने वाला एक दस्तावेज जारी करेंगे। प्रधानमंत्री कांगड़ा जिले में धर्मशाला में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर वह विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभान्वितों के साथ बातचीत करेंगे।
Published By : Admin |
December 26, 2018 | 18:22 IST
Login or Register to add your comment
पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के लिए भेजें अपने विचार एवं सुझाव
September 05, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार 27 सितंबर को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए आप भी अपने विचार एवं सुझाव साझा कर सकते हैं। पीएम मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों एवं सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल करेंगे।
नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपने विचार एवं सुझाव साझा करें।


