प्रधानमंत्री मोदी गुजरात, तमिलनाडु, दमन एवं दीव और पुडुचेरी का दौरा करेंगे
दमन एवं दीव: पीएम मोदी विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान करेंगे
तमिलनाडु: प्रधानमंत्री चेन्नई में राज्य सरकार की एक कल्याणकारी योजना – अम्मा टू व्हीलर योजना के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित होंगे
प्रधानमंत्री मोदी पुडुचेरी में अरबिंदो आश्रम का दौरा करेंगे, श्री अरविंद इंटरनेश्नल सेंटर ऑफ एजुकेशन के छात्रों के साथ बातचीत करेंगे
पीएम मोदी गुजरात में ‘रन फॉर न्यू इंडिया मैराथन’ को हरी झंडी दिखाएंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अगले 2 दिनों के दौरान 2 राज्यों – गुजरात और तमिलनाडु तथा 2 केंद्र शासित प्रदेशों – दमन एवं दीव और पुद्दुचेरी का दौरा करेंगे।

प्रधानमंत्री शनिवार को दमन पहुंचेंगे। वे वहां विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र सौंपेंगे। वे एक आम सभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री फिर तमिलनाडु जायेंगे। चेन्नई में राज्य सरकार की एक कल्याणकारी योजना – अम्मा टू व्हीलर योजना के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित होंगे।

रविवार को प्रधानमंत्री पुद्दुचेरी का दौरा करेंगे। अरविंद आश्रण में वे श्री अरविंद को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और श्री अरविंद इंटरनेश्नल सेंटर ऑफ एजुकेशन के छात्रों के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री ऑरोविले का भी दौरा करेंगे। ऑरोविले के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर वे स्मारक-डाक टिकट जारी करेंगे। इस अवसर पर वे संबोधन भी करेंगे।

प्रधानमंत्री पुद्दुचेरी में एक आम सभा को भी संबोधित करेंगे।

रविवार की शाम को प्रधानमंत्री सूरत, गुजरात में रहेंगे, जहां वे ‘रन फॉर न्यू इंडिया मैराथन’ का शुभारंभ करेंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data

Media Coverage

Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
August 31, 2026
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया। श्री मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

श्री मोदी ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मृत्यु से अत्यंत दुखी हूँ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi