दोनों नेताओं ने जारी द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की तथा साझेदारी को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई
उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिनलैंड के राष्ट्रपति श्री एलेक्जेंडर स्टब के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

दोनों नेताओं ने डिजिटलीकरण, स्थिरता और गतिशीलता के क्षेत्रों सहित दोनों देशों के बीच जारी सहयोग की समीक्षा की। उन्होंने क्वांटम, 5जी-6जी, एआई और साइबर-सुरक्षा के क्षेत्रों सहित इस भागीदारी को और मजबूत तथा प्रगाढ़ करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

नेताओं ने यूक्रेन की स्थिति सहित आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। राष्ट्रपति स्टब ने भारत-यूरोपीय संघ के घनिष्ठ संबंधों और जल्द से जल्द पारस्परिक रूप से लाभकारी एफटीए समझौते को पूरा करने के लिए अपने देश के समर्थन को व्यक्त किया।

दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Defence ministry inks Rs 5,083 cr pact for acquisition of six Mk-III light helicopters and missiles

Media Coverage

Defence ministry inks Rs 5,083 cr pact for acquisition of six Mk-III light helicopters and missiles
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 4 मार्च 2026
March 04, 2026

Citizens Celebrate Colours of Confidence: PM Modi's Vision Powers Holi Joy, Jobs, Security, and Global Trust