प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति महामहिम श्री वलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। मैरीन्स्की पैलेस पहुंचने पर, प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति जेलेंस्की ने स्वागत किया।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा की और आपसी हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। बैठक के बाद, एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया गया। देखने के लिए यहां क्लिक करें।

दोनों नेता चार समझौतों पर हस्ताक्षर के साक्षी बने। इन समझौतों में शामिल हैं (i) कृषि एवं खाद्य उद्योग के क्षेत्र में सहयोग से संबंधित समझौता; (ii) चिकित्सा उत्पादों के विनियमन के क्षेत्र में सहयोग से संबंधित समझौता ज्ञापन; (iii) उच्च प्रभाव वाले सामुदायिक विकास से जुड़ी परियोजनाओं के कार्यान्वयन हेतु भारतीय मानवीय अनुदान सहायता से संबंधित समझौता ज्ञापन; और (iv) 2024-2028 के दौरान सांस्कृतिक सहयोग हेतु कार्यक्रम।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Assam tea drives India’s export surge as tea shipments rise 93% to Rs 8,719 crore

Media Coverage

Assam tea drives India’s export surge as tea shipments rise 93% to Rs 8,719 crore
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सामूहिक समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
May 22, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज संस्कृत में एक सुभाषितम् साझा किया। जिसमें सभी के विकास, समृद्धि और सामूहिक कल्याण के लिए आशीर्वाद का आह्वान किया गया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"वनस्पते शतवल्शो वि रोह सहस्रवल्शा वि वयं रुहेम।

यं त्वामयं स्वधितिस्तेजमानः प्रणिनाय महते सौभगाय॥"


हे वनस्पति, तुम सैकड़ों-हजारों शाखाओं के साथ विकसित और समृद्ध बनो, और हम भी तुम्हारे साथ उन्नति करें। जिस तेजस्वी शक्ति ने तुम्हें महान कल्याण और समृद्धि के लिए विकसित किया है, वही हम सबके लिए भी मंगलकारी हो।