प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की जनता से प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से संबंधित नामांकन प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया है।

श्री मोदी ने समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले जमीनी स्तर के नायकों को सम्‍मानित करने के महत्व पर जोर दिया। नामांकन प्रक्रिया के पारदर्शी और सहभागी दृष्टिकोण पर जोर देते हुए श्री मोदी ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि पहले से अनेक नामांकन प्राप्त हो चुके हैं। साथ ही उन्‍होंने और अधिक लोगों से प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों के लिए आधिकारिक पोर्टल awards.gov.in के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को नामित करने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पोस्ट में कहा;

“पिछले दशक में हमने अनगिनत जमीनी स्तर के नायकों को #PeoplesPadma से सम्मानित किया है। इन पुरस्कार विजेताओं की जीवन यात्रा ने अनगिनत लोगों को प्रेरित किया है। उनका साहस और दृढ़ता उनके समृद्ध कार्यों में स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर होती है। व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सहभागी बनाने की भावना से हमारी सरकार जनता को विभिन्न पद्म पुरस्कारों के लिए व्‍यक्तित्‍वों को नामित करने के लिए आमंत्रित कर रही है। मुझे इस बात की खुशी है कि अनेक नामांकन आ चुके हैं। व्‍यक्तित्‍वों को नामित करने की अंतिम तिथि इस महीने की 15 तारीख है। मैं और अधिक लोगों से पद्म पुरस्कारों के लिए प्रेरक व्यक्तित्वों को नामित करने का आग्रह करता हूं। आप ऐसा awards.gov.in पर कर सकते हैं।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data

Media Coverage

Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
August 31, 2026
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया। श्री मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

श्री मोदी ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मृत्यु से अत्यंत दुखी हूँ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi