प्रधानमंत्री संत शिरोमणि गुरुदेव श्री रविदास जी स्मारक स्थल पर भूमि पूजन करेंगे
प्रधानमंत्री 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित होने वाले संत शिरोमणि गुरुदेव श्री रविदास जी स्मारक का शिलान्यास करेंगे
प्रधानमंत्री 1580 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित की जाने वाली दो सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे
प्रधानमंत्री कोटा-बीना रेल मार्ग के दोहरीकरण का लोकार्पण करेंगे, जिसे 2475 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 12 अगस्त, 2023 को मध्य प्रदेश की यात्रा पर जाएंगे। दोपहर करीब 2.15 बजे प्रधानमंत्री सागर जिला पहुंचेंगे, जहां वे संत शिरोमणि गुरुदेव श्री रविदास जी स्मारक स्थल पर भूमि पूजन करेंगे। दोपहर करीब 3.15 बजे प्रधानमंत्री धाना में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वे संत शिरोमणि गुरुदेव श्री रविदास जी स्मारक का शिलान्यास करेंगे।

प्रमुख संतों और समाज सुधारकों को सम्मानित करना, प्रधानमंत्री द्वारा किए गए कार्यों की एक विशेष पहचान रही है। उनके विजन से प्रेरित होकर, 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 11.25 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में संत शिरोमणि गुरुदेव श्री रविदास जी स्मारक का निर्माण किया जाएगा। इस भव्य स्मारक में संत शिरोमणि गुरुदेव श्री रविदास जी के जीवन, दर्शन और शिक्षाओं को प्रदर्शित करने के लिए एक प्रभावशाली कला संग्रहालय और कला दीर्घा भी होगी। इसमें स्मारक पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भक्त निवास, भोजनालय आदि सुविधाएं भी होंगी।

कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री 4000 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क क्षेत्र की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

प्रधानमंत्री कोटा-बीना रेल मार्ग के दोहरीकरण के पूरा होने को चिन्हित करने वाली परियोजना का लोकार्पण करेंगे। 2475 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित लागत से निर्मित यह परियोजना, राजस्थान के कोटा और बारां जिले तथा मध्य प्रदेश के गुना, अशोकनगर और सागर जिलों से होकर गुजरती है। अतिरिक्त रेल लाइन बेहतर परिवहन के लिए क्षमता में वृद्धि करेगी और इस मार्ग पर ट्रेन की गति में सुधार करने में भी मदद करेगी।

प्रधानमंत्री 1580 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित की जाने वाली दो सड़क परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इनमें मोरीकोरी-विदिशा-हिनोतिया को जोड़ने वाली चार लेन की सड़क परियोजना और हिनोतिया को मेहलुवा से जोड़ने वाली सड़क परियोजना शामिल है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s power sector set for strong FY27 growth on rising demand, capacity additions: Report

Media Coverage

India’s power sector set for strong FY27 growth on rising demand, capacity additions: Report
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 20 जुलाई 2026
July 20, 2026

Yuva to Global Stage: How PM Modi’s Policies Are Turning India’s Youth, Farms & Factories into Growth Engines