प्रधानमंत्री 10 जनवरी को सोमनाथ मंदिर में ओंकार मंत्र जाप में भाग लेंगे
प्रधानमंत्री 11 जनवरी को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होंगे
प्रधानमंत्री 11 जनवरी को राजकोट में कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री 11 जनवरी को अहमदाबाद मेट्रो चरण 2 के शेष खंड का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री 12 जनवरी को अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ से मुलाकात करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जर्मन चांसलर मर्ज़ साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे और अहमदाबाद में अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 10 से 12 जनवरी तक गुजरात दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री 10 जनवरी की शाम को सोमनाथ पहुंचेंगे और रात लगभग 8 बजे ओंकार मंत्र जाप में भाग लेंगे। इसके बाद वे सोमनाथ मंदिर में ड्रोन शो देखेंगे।

प्रधानमंत्री 11 जनवरी को सुबह लगभग 9:45 बजे शौर्य यात्रा में भाग लेंगे, जो सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले अनगिनत योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने का औपचारिक जुलूस है। इसके बाद सुबह लगभग 10:15 बजे प्रधानमंत्री सोमनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। सुबह लगभग 11 बजे प्रधानमंत्री सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके बाद 11 जनवरी को ही प्रधानमंत्री कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए राजकोट के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर करीब 1:30 बजे, वे सम्मेलन में व्यापार शो और प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। दोपहर करीब 2 बजे, प्रधानमंत्री राजकोट के मारवाड़ी विश्वविद्यालय में कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

राजकोट से प्रधानमंत्री अहमदाबाद जाएंगे। शाम करीब 5:15 बजे महात्मा मंदिर मेट्रो स्टेशन पर, प्रधानमंत्री अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण के सेक्टर 10ए से महात्मा मंदिर तक के शेष हिस्से का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री12 जनवरी को अहमदाबाद में जर्मनी के चांसलर श्री फ्रेडरिक मर्ज़ से मुलाकात करेंगे। सुबह करीब 9:30 बजे दोनों नेता साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे और फिर सुबह करीब 10 बजे साबरमती रिवरफ्रंट पर अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव में भाग लेंगे।

इसके पश्चात् सुबह 11:15 बजे से गांधीनगर के महात्मा मंदिर में द्विपक्षीय वार्ताएं होंगी, जिसमें प्रधानमंत्री और जर्मन चांसलर भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। हाल ही में इस साझेदारी के 25 वर्ष पूरे हुए हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
UPI@10: How platform changed the way we pay

Media Coverage

UPI@10: How platform changed the way we pay
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
UPI के 10 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने नागरिकों से अपने अनुभव साझा करने की अपील की
August 25, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) की परिवर्तनकारी यात्रा को स्मरण किया, जिसका शुभारंभ एक दशक पहले हुआ था। यूपीआई ने भारत की डिजिटल भुगतान व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण बदलाव लाते हुए देश में त्वरित, सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक डिजिटल लेन-देन को नई गति प्रदान की।

पिछले दस वर्षों में यूपीआई ने देश के कोने-कोने तक अपनी व्यापक पहुंच बनाते हुए डिजिटल भुगतान को आम नागरिकों के दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बना दिया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने यूपीआई की इस उल्लेखनीय और गौरवपूर्ण यात्रा को रेखांकित करते हुए कहा कि इसकी उपलब्धियों पर हर भारतीय गर्व कर सकता है। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से अपने यूपीआई उपयोग के अनुभव साझा करने और यह बताने का भी आग्रह किया कि यूपीआई ने उनके दैनिक जीवन को किस प्रकार सरल, सुविधाजनक और सहज बनाया है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में लिखा:

एक दशक पहले शुरू हुई यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई), भारत की डिजिटल भुगतान यात्रा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि सिद्ध हुई है। इसने देश में डिजिटल लेन-देन को सरल, तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाते हुए भुगतान के तौर-तरीकों में एक बड़ा बदलाव ला दिया है।

यूपीआई की व्यापक पहुंच और विस्तार पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए।

मुझे अपने यूपीआई अनुभव के बारे में बताएं और इसने आपके जीवन को कैसे प्रभावित किया...

#10YearsOfUPI