प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 20 जुलाई, 2022 को सुबह 10 बजे राष्ट्रमंडल खेल (सीडब्ल्यूजी) 2022 में भाग लेने जा रहे भारतीय दल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करेंगे। इस बातचीत में एथलीटों के साथ-साथ उनके कोच भी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री की यह बातचीत प्रमुख खेल आयोजनों में भाग लेने से पहले एथलीटों को प्रेरित करने के उनके निरंतर प्रयास का एक हिस्सा है। पिछले साल, प्रधानमंत्री ने टोक्यो 2020 ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों के दल के साथ-साथ टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों में भाग लेने वाले भारतीय पैरा-एथलीटों के दल के साथ भी बातचीत की थी।

यहां तक की खेल प्रतियोगिताओं के दौरान भी, प्रधानमंत्री ने एथलीटों की प्रगति में गहरी दिलचस्पी ली। कई मौकों पर तो, उन्होंने एथलीटों को व्यक्तिगत रूप से फोन कर उनकी सफलता एवं ईमानदार प्रयासों के लिए बधाई दी और उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा, भारतीय दल के देश लौटने के बाद भी प्रधानमंत्री ने उनके साथ मुलाकात और बातचीत की।

राष्ट्रमंडल खेल (सीडब्ल्यूजी) 2022 बर्मिंघम में 28 जुलाई 2022 से लेकर 08 अगस्त, 2022 के दौरान आयोजित किये जाएंगे। कुल 215 एथलीट 19 खेलों की 141 स्पर्धाओं में भाग लेकर राष्ट्रमंडल खेल (सीडब्ल्यूजी) 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's car industry may hit record 59 lakh sales in FY27 on GST boost, UV demand: Crisil Ratings

Media Coverage

India's car industry may hit record 59 lakh sales in FY27 on GST boost, UV demand: Crisil Ratings
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 13 मई 2026
May 13, 2026

Leadership That Leads by Example: PM Modi's Push for Mindful Growth, Innovation & Infrastructure