प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 27 अक्‍टूबर को ‘प्रधानमंत्री स्‍वनिधि योजना’ के उत्तर प्रदेश के लाभार्थियों के साथ वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए सुबह 10:30 बजे संवाद करेंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।

प्रधानमंत्री स्‍ट्रीट वेंडर्स आत्‍मनिर्भर निधि (पीएम स्‍वनिधि) योजना की शुरुआतसड़कों और पटरियों पर सामान बेचने वाले उन गरीब लोगों के लिए 1 जून, 2020 को की गई थी जो कोविड-19 के चलते प्रभावित हुए थे। इन लोगों ने अपनी आजीविका पुन: शुरू कर दी है और अब तक इस योजना के अंतर्गत 24 लाख से अधिक आवेदन प्राप्‍त हुए हैं। इनमें से 12 लाख आवेदनों को मंजूरी दी जा चुकी है और लगभग 5.35 लाख के ऋण वितरित किये जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश में 6 लाख से अधिक आवदेन प्राप्त हुए हैं जिनमें से 3.27 लाख को मंजूरी दी जा चुकी है और 1.87 लाख का ऋण वितरित किया जा चुका है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के लाभार्थी प्रधानमंत्री के साथ संवाद करेंगे और कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्‍ट दूरदर्शन समाचार पर किया जाएगा।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Jal Jeevan Mission 2.0: Beyond pipes & pumps

Media Coverage

Jal Jeevan Mission 2.0: Beyond pipes & pumps
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
राजस्थान के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
March 25, 2026

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक पोस्ट में कहा;

“राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp ने आज प्रधानमंत्री @narendramodi से मुलाकात की।”

@RajCMO