प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 9 नवंबर को सुबह 10:30 बजे वाराणसी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 614 करोड़ रुपये है। प्रधानमंत्री इस आयोजन के दौरान इन परियोजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी करेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।

जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जायेगा उनमें सारनाथ लाइट एंड साउंड शो, लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर का उन्नयन, सीवरेज संबंधित कार्य, गायों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए बुनियादी ढांचागत सुविधाओं का प्रबंध, बहुउद्देशीय बीज भंडार गृह, 100 मीट्रिक टन कृषि उपज क्षमता वाले गोदाम, आईपीडीएस चरण-2, संपूर्णानंद स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिये एक आवास, वाराणसी शहर के स्मार्ट लाइटिंग कार्य, 105 आंगनवाड़ी केंद्र और 102 गौ आश्रय केंद्र शामिल हैं।

आयोजन के दौरान, प्रधानमंत्री दशाश्वमेध घाट और खिड़किया घाट का पुनर्विकास, पीएसी पुलिस बल के लिए बैरक, काशी के कुछ वार्डों का पुनर्विकास, बनिया बाग में पार्क के पुनर्विकास के साथ पार्किंग सुविधा, गिरिजा देवी संस्कृत शंकुल में बहुउद्देश्यीय हॉल के उन्नयन सहित शहर में सड़कों की मरम्मत और पर्यटन स्थलों के विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India-UK social security pact to benefit 90-95% of Indian professionals working in Britain

Media Coverage

India-UK social security pact to benefit 90-95% of Indian professionals working in Britain
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने भारत में बढ़ते वैश्विक जुड़ाव और निवेश का उल्‍लेख किया
June 19, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एक बेहतर धरती के निर्माण में भारत के योगदान की तत्परता का उल्‍लेख करते हुए कहा कि दुनिया आशा और उत्साह के साथ भारत के साथ जुड़ रही है और उसमें निवेश कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की 140 करोड़ जनता के कारण ही दुनिया भारत को आशा और उत्साह के भाव से देखती है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि दुनिया भारत के साथ जुड़ रही है और भारत में निवेश कर रही है।

प्रधानमंत्री ने #12YearsOfIndiaFirst के अंतर्गत इन जानकारियों का उल्‍लेख किया।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा;

“भारत एक बेहतर पृथ्‍वी के निर्माण में योगदान देने के लिए सदेव तत्पर रहता है। साथ ही, भारत की 140 करोड़ आबादी के कारण दुनिया भारत को आशा और उत्साह के भाव से देखती है। यही कारण है कि दुनिया भारत के साथ जुड़ रही है और भारत में निवेश कर रही है।”

#12YearsOfIndiaFirst