प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 17 फरवरी 2021 को शाम 4:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तमिलनाडु में तेल और गैस क्षेत्र की प्रमुख परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री चेन्नई पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड, मनाली में रामनाथपुरम - थुथुकुडी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन और गैसोलीन डिसल्फराइजेशन यूनिट राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वह नागपट्टीनम में कावेरी बेसिन रिफाइनरी की आधारशिला भी रखेंगे। इन परियोजनाओं के परिणामस्वरूप सामाजिक-आर्थिक लाभ होगा और देश ऊर्जा आत्‍मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा। इस अवसर पर तमिलनाडु के राज्यपाल और मुख्यमंत्री और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

परियोजनाओं के बारे में

एन्‍नौर- थिरुवल्लूर- बेंगलुरु- पुदुचेरी- नागापट्टीनम- मदुरै- तूतीकोरिन प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के रामनाथपुरम- थन्नुकुडी खंड (143 किमी) को लगभग 700 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। यह ओएनजीसी गैस क्षेत्रों से गैस का उपयोग करने और उद्योगों और अन्य वाणिज्यिक ग्राहकों को फीडस्टॉक के रूप में प्राकृतिक गैस वितरित करने में मदद करेगा।

चेन्नई पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीपीसीएल), मनाली में गैसोलीन डीसल्‍फराइजेशन इकाई को लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। यह निम्‍न सल्फर (8 पीपीएम से कम) पर्यावरण के अनुकूल गैसोलीन का उत्पादन करेगा, उत्सर्जन को कम करने में मदद करेगा और एक स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में योगदान देगा।

नागपट्टनम में स्थापित की जाने वाली कावेरी बेसिन रिफाइनरी की क्षमता 90 लाख मीट्रिक टन प्रति वर्ष होगी। इसे आईओसीएल और सीपीसीएल के संयुक्त उद्यम के माध्यम से 31,500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से स्थापित किया जाएगा। यह बीएस-VI विनिर्देशों को पूरा करने वाली मोटर स्पिरिट और डीज़ल और मूल्य वर्धित उत्‍पाद के रूप में पॉलीप्रोपाइलीन का उत्पादन करेगा।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Villagers in Bastar gather for PM's Mann Ki Baat at former Maoist meeting ground

Media Coverage

Villagers in Bastar gather for PM's Mann Ki Baat at former Maoist meeting ground
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने दृढ़ संकल्प, आत्मसंयम और बुद्धिमत्ता के गुणों पर आधारित संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
June 02, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया। इसका तात्‍पर्य है दृढ़ संकल्प और आत्म-संयम ही वह शक्तियां हैं जो कठिनतम मार्गों को भी सुगम बना देती हैं। श्री मोदी ने कहा कि आज हमारे युवा इसी दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण में निरंतर जुटे हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में लिखा:

"दृढ़ निश्चय और आत्म-संयम वह शक्ति है, जो कठिन से कठिन राह को भी आसान बना देती है। आज हमारे युवा साथी इसी संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण में निरंतर जुटे हुए हैं।

निश्चित्य यः प्रक्रमते नान्तर्वसति कर्मणः।

अबन्ध्यकालो वश्यात्मा स वै पण्डित उच्यते॥"

जो व्यक्ति किसी कार्य को भली-भांति सोच-समझकर दृढ़ निश्‍चय के साथ आरंभ करता है और बीच में अधूरा नहीं छोड़ता, जो समय का सदुपयोग करता है तथा अपनी इन्द्रियों पर पूर्ण नियंत्रण रखता है। ऐसा व्‍यक्ति ही वास्‍तव में बुद्धिमान होता है।