प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी कल 21 नवंबर 2019 को नयी दिल्‍ली में महालेखाकारों और उपमहालेखाकारों के सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे।संबोधन के पहले प्रधानमंत्री महालेखापरीक्षक के मुख्‍यालय में राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वर्तमान सम्‍मेलन की थीम ट्रांसफार्मिंग ऑडिट एंड एश्‍योरेंश इन ए डिजिटल वर्ल्‍ड है। सम्‍मेलन का उद्देश्‍य अनुभवों और जानकारियों को समेकित करते हुए भारतीय लेखा परीक्षा विभाग के लिए अगले पांच वर्षों की कार्य योजना की रूपरेखा तय करना है। सम्‍मेलन में विभाग को प्रौद्योगिकी से लैस करने के उपायों पर पैनल चर्चा की जाएगी, इसमें प्रशासन के स्‍तर पर नीतियां तय करने के लिए आंकड़ों के इस्‍तेमाल के बढ़ते चलन पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

विभाग लेखा परीक्षा की प्रक्रिया के आटोमेशन का काम कर रहा है इसके लिए आईए और एडी के लिए एक प्रणाली विकसित की जा रही है। विभाग इंटरेक्टिव खातों और डिजिटल ऑडिट रिपोर्ट पेश करने के लिए ऑडिट इकाइयों का दौरा करने की आवश्यकता को कम करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ज्ञान संसाधनों को क्यूरेट करने के लिए आईटी आधारित प्लेटफॉर्म का लाभ उठाने और कभी भी, कहीं भी सीखने और ऑडिटर्स के लिए आईटी आधारित टूलकिट विकसित करने का काम भी किया जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारतीय लेखा परीक्षा और महालेखा विभाग ने नए युग की बदलती परिस्थितियों के अनुरूप का सामना करने के लिए लेखा परीक्षा के तरीकों को बदलने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Sanand 2.0's swift semicon wave accelerates India's chip ambitions

Media Coverage

Sanand 2.0's swift semicon wave accelerates India's chip ambitions
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सिविल सर्विस परीक्षा, 2025 के सफल उम्मीदवारों को बधाई दी
March 06, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उन सभी को बधाई दी है जिन्होंने सिविल सर्विस परीक्षा, 2025 सफलतापूर्वक पास की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उम्मीदवारों के समर्पण, लगन और कड़ी मेहनत ने उन्हें यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल करने में मदद की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सिविल सर्विस परीक्षा पास करना जन सेवा की महत्वपूर्ण यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने सफल उम्मीदवारों को देश की सेवा करने और लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने उन्हें भी संदेश दिया जिन्हें परीक्षा में मनचाहा परिणाम नहीं मिला होगा। उन्होंने माना कि ऐसे पल मुश्किल हो सकते हैं, लेकिन इस बात पर ज़ोर दिया कि यह बड़ी यात्रा का सिर्फ़ एक कदम है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भविष्य की परीक्षाओं में और उन कई रास्तों में आगे कई मौके हैं, जिनके ज़रिए लोग देश के लिए योगदान दे सकते हैं। इसके साथ प्रधानमंत्री ने उन्हें आगे के रास्ते के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने X पर लिखा;

“सिविल सर्विस परीक्षा, 2025 को सफलतापूर्वक पास करने वाले सभी को बधाई। उनके समर्पण, लगन और कड़ी मेहनत ने उन्हें यह महत्वपूर्ण मुकाम दिलाया है।

देश की सेवा करने और लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के सफर पर उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

“जिन्हें सिविल सर्विस परीक्षा में मनचाहा परिणाम नहीं मिला है, मैं समझता हूँ कि ऐसे पल मुश्किल हो सकते हैं। हालाँकि, यह बड़े सफ़र की तरफ सिर्फ़ एक कदम है।आने वाली परीक्षा में और अन्य कई तरीकों से आगे कई अवसर हैं, जिनके ज़रिए आप हमारे देश के लिए योगदान दे सकते हैं। आगे के सफ़र के लिए मेरी शुभकामनाएँ।”