Excellency,
Prime Minister
Mahinda Rajapaksa

नमस्कार,
आयुबोवान,

वनक्कम।

Excellency,

मैं इस वर्चुअल समिट में आपका हार्दिक स्वागत करता हूँ।हमेशा की तरह, आपकी पहली Official Visit पर भारत में आपका स्वागत करके हमें बहुत खुशी होती। वह निमंत्रण हमेशा आपके लिए रहेगा। वर्तमान स्थिति को देखते हुए मुझे खुशी है कि हम यह वर्चुअल समिट कर रहे हैं। इस समिट के लिए आपने मेरा निमंत्रण स्वीकार किया, इसके लिए मैं आपको बहुत धन्यवाद देता हूं।

मैं आपको प्रधानमंत्री पद ग्रहण करने के लिए बधाई देता हूँ। संसदीय चुनावों में SLPP की भारी जीत के लिए भी आपको फिर से बधाई देता हूँ। यह ऐतिहासिक जीत जनता का आपके नेतृत्व में विश्वास दिखाती है।

भारत और श्रीलंका के बहुमुखी संबंध हजारों साल पुराने हैं। मेरी सरकार की Neighbourhod First नीति और सागर Doctrine के तहत श्रीलंका से संबंधों को हम विशेष और उच्च प्राथमिकता देते हैं।
 

भारत और श्रीलंका बिम्सटेक, IORA, SAARC मंचों पर भी घनिष्ठ सहयोग करते हैं।आपकी पार्टी की हाल ही की जीत के बाद भारत और श्रीलंका संबंधों में एक नए ऐतिहासिक अध्याय को जोड़ने का बहुत अच्छा अवसर बना है। दोनों देशों के लोग नई आशा और उत्साह के साथ हमारी ओर देख रहे हैं।

मुझे पूरा विश्वास है कि आपको प्राप्त मजबूत जनादेश और आपकी नीतियों को संसद से मिल रहे मजबूत समर्थन से हमें द्विपक्षीय सहयोग के सभी क्षेत्रों में प्रगति करने में मदद मिलेगी। अब मैं प्रधानमंत्री राजपक्ष को अपने ओपनिंग रिमार्क्स देने की विनंती करता हूँ।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian Railways to roll out the first rake of 20 LHB coaches for Bangladesh Railway on August 12

Media Coverage

Indian Railways to roll out the first rake of 20 LHB coaches for Bangladesh Railway on August 12
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 12 अगस्त 2026
August 12, 2026

India Rising on Every Front: Economic Strength, Global Recognition & Self-Reliance Under PM Modi’s Vision