प्रधानमंत्री श्री नेतन्याहू ने इजराइल और ईरान के बीच बने हालात के बारे में प्रधानमंत्री श्री मोदी को जानकारी दी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्तमान हालात को लेकर भारत की गहरी चिंता को साझा किया और क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और स्थिरता की बहाली की आवश्यकता पर जोर दिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज इजराइल के प्रधानमंत्री महामहिम श्री बेंजामिन नेतन्याहू से टेलीफोन पर बातचीत की।

चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री श्री नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को हाल के घटनाक्रमों और इजरायल तथा ईरान के बीच जारी स्थिति से अवगत कराया।

इस बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत की गहरी चिंता को साझा किया और क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और स्थिरता की बहाली की आवश्यकता पर जोर दिया।

दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर भी सहमति जताई।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'Smartphone PLI plan exceeds targets, value addition quadruples': Industry informs govt

Media Coverage

'Smartphone PLI plan exceeds targets, value addition quadruples': Industry informs govt
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने दृढ़ विश्वास और सकारात्मक सोच की शक्ति पर आधारित संस्कृत सुभाषित साझा किया
July 09, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच ही सफलता की सच्ची कुंजी हैं। उन्होंने रेखांकित किया कि देश के युवा इन्हीं गुणों से प्रेरित होकर 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषित साझा किया—

“अनिर्वेदः श्रियो मूलमनिर्वेदः परं सुखम्।

अनिर्वेदो हि सततं सर्वार्थेषु प्रवर्तकः॥”

इस सुभाषित का भावार्थ है कि प्रगति का आधार उत्साह, दृढ़ विश्वास और निरंतर प्रयास है। जो व्यक्ति निराशा के आगे झुके बिना अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास करता रहता है, वह अंततः सफलता प्राप्त करता है। इसलिए, व्यक्ति को अटूट विश्वास और समर्पण के साथ निरंतर कार्य करते रहना चाहिए, क्योंकि यही गुण जीवन में मनुष्य को प्रगति, सफलता और उत्कृष्टता की ओर ले जाते हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा;

“दृढ़ विश्वास, सतत प्रयास और सकारात्मक सोच सफलता की असली कुंजी है। हमारे युवा साथी इन्हीं गुणों के साथ पूरे समर्पण भाव से विकसित भारत के निर्माण में जुटे हैं।

अनिर्वेदः श्रियो मूलमनिर्वेदः परं सुखम्।

अनिर्वेदो हि सततं सर्वार्थेषु प्रवर्तकः॥”