Published By : Admin |
October 19, 2023 | 10:35 IST
Share
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ममता की प्रतीक देवी स्कंदमाता से उनके सभी भक्तों के लिए आशीर्वाद देने की कामना की।
श्री मोदी ने देवी की प्रार्थना (स्तुति) का पाठ भी साझा किया।
अपनी एक एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा;
“नवरात्रि में आज ममता की प्रतीक देवी स्कंदमाता की विशेष पूजा होती है। देवी मां आप सभी उपासकों को नवचेतना एवं नवसृजन का आशीर्वाद दें, यही कामना है।"
नवरात्रि में आज ममता की प्रतीक देवी स्कंदमाता की विशेष पूजा होती है। देवी मां अपने सभी उपासकों को नवचेतना और नवसृजन का आशीर्वाद दें, यही कामना है। pic.twitter.com/3AaL8N65Zk
प्रधानमंत्री ने उत्साह की शक्ति को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
March 05, 2026
Share
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सफलता अर्जित करने में उत्साह और दृढ़ संकल्प के महत्व को दर्शाने वाला संस्कृत का एक सुभाषितम् साझा किया है।
प्रधानमंत्री ने निम्नलिखित श्लोक साझा किया-
“उत्साहो बलवानार्य नास्त्युत्साहात् परं बलम्। सोत्साहस्यास्ति लोकेऽस्मिन् न किञ्चिदपि दुर्लभम्॥” सुभाषितम् का अर्थ है कि उत्साह सबसे बड़ी शक्ति है। एक उत्साही व्यक्ति के लिए वास्तव में कुछ भी प्राप्त करना अंसभव नहीं है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;
“उत्साहो बलवानार्य नास्त्युत्साहात् परं बलम्।
सोत्साहस्यास्ति लोकेऽस्मिन् न किञ्चिदपि दुर्लभम्॥”