"ये बजट 100 साल की भयंकर आपदा के बीच, विकास का नया विश्वास लेकर आया है"
"ये बजट, अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ ही सामान्य मानवी के लिए, अनेक नए अवसर बनाएगा"
"ये बजट मोर इन्फ्रास्ट्रक्चर, मोर इनवेस्टमेंट, मोर ग्रोथ और मोर जॉब्स की नई संभावनाओं से भरा हुआ है"
"इस बजट का एक महत्वपूर्ण पहलू है- गरीब का कल्याण"
"बजट के प्रावधानों का उद्देश्य कृषि को आकर्षक और नए अवसरों से परिपूर्ण बनाना है"

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि ये बजट 100 साल की भयंकर आपदा के बीच, विकास का नया विश्वास लेकर आया है। श्री मोदी ने कहा, "ये बजट, अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ ही सामान्य मानवी के लिए, अनेक नए अवसर बनाएगा।"

लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश किए जाने के बाद अपनी टिप्पणी में प्रधानमंत्री ने कहा कि ये बजट मोर इन्फ्रास्ट्रक्चर, मोर इनवेस्टमेंट, मोर ग्रोथ और मोर जॉब्स की नई संभावनाओं से भरा हुआ है|  उन्होंने कहा कि इससे ग्रीन जॉब्स का भी क्षेत्र और खुलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बजट न केवल समसामयिक समस्याओं का समाधान करता है बल्कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को भी सुनिश्चित करता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों के लिए ड्रोन, वंदे भारत रेलगाड़ियां, डिजिटल मुद्रा, 5-जी सेवाएं, राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य ईकोसिस्टम जैसे कदमों के  माध्यम से जीवन के हर क्षेत्र में आधुनिकता और प्रौद्योगिकी  की खोज से हमारे युवाओं,  मध्यम वर्ग, गरीबों, दलित और पिछड़ा वर्ग को अत्यधिक लाभ होगा।

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि इस बजट का एक महत्वपूर्ण पहलू है- गरीब का कल्याण। हर गरीब के पास पक्का घर हो, नल से जल आता हो, उसके पास शौचालय हो, गैस की सुविधा हो, इन सभी पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके साथ ही आधुनिक इंटरनेट कनेक्टिविटी पर भी उतना ही जोर है।

प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, नॉर्थ ईस्ट, ऐसे क्षेत्रों के लिए पहली बार देश में पर्वतमाला योजना शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि ये योजना पहाड़ों पर ट्रांसपोर्टेशन की आधुनिक व्यवस्था का निर्माण करेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के कोटि-कोटि जनों की आस्था, मां गंगा की सफाई के साथ-साथ किसानों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड,  पश्चिम बंगाल, इन पांच राज्यों में गंगा किनारे, नैचुरल फॉर्मिंग को प्रोत्साहन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह किसानों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे गंगा को रसायन मुक्त बनाने में भी मदद मिलेगी।

बजट के प्रावधानों का उद्देश्य कृषि को आकर्षक और नए अवसरों से परिपूर्ण बनाना है। नए कृषि स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष कोष और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए पैकेज जैसे उपायों से किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि एमएसपी खरीद के जरिए 2.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जा रहे हैं.

 

श्री मोदी ने कहा कि इस बजट में क्रेडिट गारंटी में रिकॉर्ड वृद्धि के साथ ही कई अन्य योजनाओं का ऐलान किया गया है। डिफेंस  के  कैपिटल  बजट  का 68 परसेंट डोमेस्टिक इंडस्ट्री को रिजर्व करने  का भी बड़ा लाभ, भारत के एमएसएमई  सेक्टर  को मिलेगा। उन्होंने कहा, ''7.5 लाख करोड़ रुपये का सार्वजनिक निवेश अर्थव्यवस्था को नई शक्ति प्रदान करेगा और छोटे और अन्य उद्योगों के लिए नए अवसर पैदा करेगा।''

प्रधानमंत्री ने अंत में कहा कि मैं वित्त मंत्री निर्मला जी और उनकी पूरी टीम को इस पीपुल फ्रेंडली और प्रोग्रेसिव बजट के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Synergy of steel & software: How Indian Railways got on the digital track

Media Coverage

Synergy of steel & software: How Indian Railways got on the digital track
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने युवा-नेतृत्व वाले विकास और भारत के मजबूत इनोवेशन इकोसिस्टम को रेखांकित किया
June 13, 2026
प्रधानमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में युवा शक्ति के उल्लेखनीय योगदान और वैश्विक पटल पर उनके बढ़ते प्रभाव पर जोर दिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कहा कि सरकार युवा नेतृत्व वाले विकास की दिशा में मजबूती से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों की एक प्रमुख विशेषता यह रही है कि भारत के युवाओं ने अपने सपनों को आत्मविश्वास के साथ साकार किया है।

श्री मोदी ने इस बात का उल्‍लेख किया कि स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया और अटल इनोवेशन मिशन जैसी पहलों के माध्यम से एक ऐसा वातावरण विकसित हुआ है जो नवाचार, उद्यमिता और उद्यम को प्रोत्साहित करता है। प्रधानमंत्री ने बताया कि आज भारत विश्व के अग्रणी स्टार्टअप केंद्रों में से एक है और इन सफलताओं की कई कहानियां छोटे शहरों और गांवों से हमारी युवा शक्ति द्वारा लिखी जा रही हैं।

उन्‍होंने कहा कि भारत के युवा विज्ञान और प्रौद्योगिकी से लेकर विनिर्माण, अंतरिक्ष, सेमीकंडक्टर और ड्रोन तक विभिन्न क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। यह देखकर बहुत खुशी होती है कि युवा भारतीय उन क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं जो राष्ट्र और विश्व के भविष्य को आकार देंगे। श्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि हमारे युवाओं ने खेल के क्षेत्र में भी देश का नाम रोशन किया है और कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार राष्ट्रीय गौरव को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि एक मजबूत खेल व्यवस्था, बेहतर बुनियादी ढांचा और खिलाड़ियों को मिलने वाला अधिक समर्थन युवा प्रतिभाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है और उन्हें खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्‍स पर कई पोस्टों की एक श्रृंखला में साझा किया:

"राजग सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास की दिशा में मजबूती से काम कर रही है। पिछले 12 वर्षों की एक प्रमुख विशेषता यह रही है कि भारत के युवाओं ने आत्मविश्वास के साथ अपनी आकांक्षाओं को पूरा किया है।"

स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया और अटल इनोवेशन मिशन जैसी पहलों के माध्यम से एक ऐसा प्रक्रियागत तंत्र उभरा है जो नवाचार, उद्यमिता और उद्यम को प्रोत्साहित करता है।

आज भारत दुनिया के अग्रणी स्टार्टअप गंतव्यों में से एक है और इन सफलता की कहानियों में से कई हमारी युवा शक्ति द्वारा लिखी जा रही हैं, और वह भी छोटे कस्बों और गांवों से।

#युवाशक्तिके12साल

“भारत के युवा विज्ञान और प्रौद्योगिकी से लेकर विनिर्माण, अंतरिक्ष, सेमीकंडक्टर और ड्रोन तक विभिन्न क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। यह देखकर बेहद खुशी होती है कि युवा भारतीय उन क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं जो हमारे राष्ट्र और दुनिया के भविष्य को आकार देंगे।”

हमारे युवाओं ने खेल के क्षेत्र में भी देश का नाम रोशन किया है। अनेक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय युवा खिलाड़ियों ने लगातार राष्ट्रीय गौरव को बढ़ाया है।

इसके साथ ही, एक मजबूत खेल व्यवस्था, बेहतर बुनियादी ढांचा और खिलाड़ियों को मिलने वाला अधिक समर्थन युवा प्रतिभाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है और उन्हें खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

#युवाशक्तिके12साल