"आज का दिन कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ समेत पूरे हड़ौती क्षेत्र के लिए नई उम्मीद और नई उपलब्धि का दिन है": प्रधानमंत्री
1,500 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहा ये आधुनिक एयरपोर्ट, आने वाले समय में पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाला है: प्रधानमंत्री
इस विमान पत्तन के चालू होने पर कोटा समेत पूरे क्षेत्र में यात्रा आसान हो जाएगी और व्यापार में तेजी से वृद्धि होगी": प्रधानमंत्री
कोटा आज संपर्क के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है"
"अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कोटा के दोनों प्रमुख रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है": प्रधानमंत्री
"कोटा और बूंदी से होकर गुजरने वाला दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पूरे क्षेत्र के विकास के लिए एक नया द्वार खोल रहा है": प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वीडियो संदेश के माध्यम से कोटा विमान पत्तन के शिलान्यास समारोह को संबोधित किया। यह हड़ौती क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। श्री मोदी ने जोर देते हुए कहा, “राजस्थान अभूतपूर्व गति से प्रगति कर रहा है और यह नया विमान पत्तन आर्थिक और औद्योगिक विकास में सहायक होगा।”

सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने अजमेर की अपनी हालिया यात्रा का उल्लेख किया, जहां हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया और 21,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर लगातार आयोजित ये कार्यक्रम राज्य के विकास पथ के बारे में सशक्त संदेश देते हैं और बताते हैं कि "ये हमें बताते हैं कि राजस्थान आज कितनी तेजी से प्रगति कर रहा है।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ के लिए नई उम्मीदों का दिन है, क्योंकि लगभग 1,500 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक विमान पत्तन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। श्री मोदी ने क्षेत्र के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "यह आधुनिक विमान पत्तन आने वाले समय में पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगा।"

प्रधानमंत्री ने नवंबर 2023 में अपनी यात्रा को याद करते हुए संतोष व्यक्त किया कि विमान पत्तन के संबंध में जनता से किया गया वादा अब पूरा हो रहा है। उड़ानों के लिए जयपुर या जोधपुर जाने की पिछली असुविधा से मुक्ति का उल्‍लेख करते हुए श्री मोदी ने कहा, "जब यह विमान पत्तन शुरू होगा, तो यात्रा आसान हो जाएगी और कोटा सहित पूरे क्षेत्र में व्यापार तेजी से बढ़ेगा।"

प्रधानमंत्री ने कोटा को शिक्षा और ऊर्जा दोनों का एक अनूठा केंद्र बताया, जो परमाणु, कोयला, गैस और जल स्रोतों से विद्युत उत्पादन करता है। श्री मोदी ने कोटा डोरिया साड़ियों, कोटा पत्‍थर और बूंदी के बासमती चावल जैसे स्थानीय कृषि उत्पादों की वैश्विक पहचान की प्रशंसा करते हुए कहा कि "कोटा में इस नए विमान पत्तन से ये संभावनाएं कई गुना बढ़ जाएगी।"

क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं का उल्‍लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने श्री मथुराधीश जी और गराडिया महादेव के आध्यात्मिक महत्व के साथ-साथ मुकुंदरा पहाड़ियों जैसे वन्यजीव केंद्रों का भी उल्लेख किया। श्री मोदी ने जोर देते हुए कहा, “बेहतर वायु संपर्क से वैश्विक पर्यटक इस क्षेत्र में आएंगे और इसका सीधा लाभ यहां के युवाओं, व्यापारियों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा।”

प्रधानमंत्री ने कोटा में हो रही व्यापक संपर्क क्रांति का भी उल्‍लेख किया जिसमें अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे शामिल है। कृषि आधारित उद्योगों की ओर बढ़ते रुझान पर जोर देते हुए श्री मोदी ने कहा, "रेल और सड़क के बाद वायु संपर्क का यह नया अध्याय कोटा के विकास को और गति प्रदान करेगा।"

स्थानीय नेतृत्व के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए, प्रधानमंत्री ने कोटा से सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की क्षेत्र की प्रगति के प्रति समर्पण की सराहना की। संसद में श्री बिरला की भूमिका के बारे में बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "वे एक ऐसे शिक्षक हैं जो कुछ बड़े परिवारों के अनुशासनहीन छात्रों का सामना करते समय भी पूरी कक्षा को अच्छे से संभालते हैं।"

देश के विमानन परिदृश्य पर विचार करते हुए प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि विमान पत्तनों की संख्या 2014 में 70 से बढ़कर आज 160 से अधिक हो गई है। दिल्ली के पास नए टर्मिनलों और विमान पत्तनों को विकेंद्रीकृत विकास के उदाहरण के रूप में बताते हुए श्री मोदी ने कहा, "मुझे विश्वास है कि कोटा का यह नया विमान पत्तन भी इसी तरह इस क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगा।"

अपने समापन भाषण में प्रधानमंत्री ने तीव्र प्रगति हासिल करने के लिए "डबल इंजन" सरकार के महत्व और स्पष्ट इरादों पर जोर दिया। उन्होंने एक समृद्ध और सशक्त राज्य की परिकल्पना प्रस्तुत करते हुए कहा कि "विकसित राजस्थान की यह मजबूत नींव विकसित भारत के संकल्प को और अधिक बल प्रदान कर रही है।"

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Jumbo Indian contingent comprising 768 athletes, support staff and officials for Asian Games

Media Coverage

Jumbo Indian contingent comprising 768 athletes, support staff and officials for Asian Games
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 4 सितंबर 2026
September 04, 2026

Make in India, Power India, Play for India: Multi-Sector Momentum Under PM Modi’s Leadership