प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष महामहिम श्री एंटोनियो कोस्टा तथा यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष महामहिम सुश्री उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

जनवरी 2026 में भारत में आयोजित ऐतिहासिक 16वें भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन का स्मरण करते हुए नेताओं ने तब से भारत-यूरोपीय संघ द्विपक्षीय संबंधों में हुई उल्लेखनीय प्रगति का स्वागत किया। नेताओं ने हाल में भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हुई वार्ता के सफल समापन को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया तथा इस पर शीघ्र हस्ताक्षर और इसके त्वरित कार्यान्वयन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इससे व्यापार एवं निवेश के लिए व्यापक अवसर खुलेंगे तथा विशेषकर वर्तमान अशांत भू-राजनीतिक परिस्थितियों में आपूर्ति श्रृंखलाओं के विविधीकरण को बढ़ावा मिलेगा।

विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्र होने के साथ-साथ खुली बाजार अर्थव्यवस्थाओं और बहुलतावादी समाजों के रूप में भारत और यूरोपीय संघ के संबंध आपसी विश्वास, साझा मूल्यों तथा भविष्य के लिए समान विज़न पर आधारित हैं। नेताओं ने जनवरी 2026 में अनुमोदित भारत-यूरोपीय संघ संयुक्त व्यापक रणनीतिक एजेंडा के कार्यान्वयन में हुई प्रगति की समीक्षा की तथा इस बात पर सहमति व्यक्त की कि यह भारत-यूरोपीय संघ की रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करेगा तथा दोनों पक्षों के लिए लाभकारी एवं परिवर्तनकारी परिणाम सुनिश्चित करेगा।

पारस्परिक हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करते हुए नेताओं ने पश्चिम एशिया में हुए हालिया घटनाक्रमों का स्वागत किया। उन्होंने शांति एवं स्थिरता, समृद्धि तथा सतत् विकास को बढ़ावा देने वाली एक सुदृढ़ बहुध्रुवीय वैश्विक व्यवस्था के निर्माण के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian Railways clears ₹755-crore project to build third line between Champa and Korba

Media Coverage

Indian Railways clears ₹755-crore project to build third line between Champa and Korba
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 17 जून 2026
June 17, 2026

PM Narendra Modi's Dual Legacy: Commanding Global Respect While Delivering Health Miracles, Rail Revolution & Digital Leadership