प्रधानमंत्री ने महिलाओं, युवाओं और समाज के कमजोर वर्गों के लिए जरूरी फैसलों से संबंधित फाइलों पर हस्ताक्षर किए
उठाए गए महत्वपूर्ण नए कदम: पीएम राहत (PM RAHAT) योजना, लखपति दीदियों के लक्ष्य को दोगुना कर 6 करोड़ करना, एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड को दोगुना कर ₹2 लाख करोड़ किया गया, ₹10,000 करोड़ के कॉर्पस के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0

सेवा तीर्थ में स्थानांतरित होने के उपरांत, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने निर्णयों की प्रथम श्रृंखला में उन महत्वपूर्ण फाइलों पर हस्ताक्षर किए, जो सेवा की भावना को परिलक्षित करते हैं। ये निर्णय समाज के प्रत्येक वर्ग को स्पर्श करते हैं: किसान, महिलाएं, युवा और वंचित नागरिक।

1. पीएम राहत (PM RAHAT) योजना: प्रत्येक नागरिक के लिए जीवन रक्षक सुरक्षा

प्रधानमंत्री ने पीएम राहत (PM RAHAT) योजना के शुभारंभ को मंजूरी दे दी है।

इस पहल के अंतर्गत, दुर्घटना पीड़ितों को ₹1.5 लाख तक का कैशलेस उपचार मिलेगा, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि तत्काल चिकित्सा सहायता के अभाव में किसी की जान न जाए।

2. लखपति दीदियों के लक्ष्य को दोगुना कर 6 करोड़ करना

सरकार ने मार्च 2027 की तय समय-सीमा से एक वर्ष से भी अधिक समय पहले, 3 करोड़ लखपति दीदियों का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है।

प्रधानमंत्री ने अब मार्च 2029 तक 6 करोड़ लखपति दीदियों का एक नया और महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है, जिससे इस पहल के पैमाने और आकांक्षा, दोनों को दोगुना कर दिया गया है।

3. किसानों के लिए बड़ी सौगात: एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के ऋण लक्ष्य को दोगुना कर ₹2 लाख करोड़ किया गया।

भारत की संपूर्ण एग्रीकल्चर वैल्यू चेन को मजबूत करने के उद्देश्य से, प्रधानमंत्री ने एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के ऋण लक्ष्य को ₹1 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹2 लाख करोड़ करने की घोषणा की है।

4. ₹10,000 करोड़ के कॉर्पस के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0: नवाचार की अगली लहर

भारत के नवाचार इकोसिस्टम को शक्ति प्रदान करने के लिए, विशेष रूप से डीप टेक, शुरुआती चरण के विचारों (अर्ली-स्टेज आइडियाज), उन्नत विनिर्माण और ब्रेकथ्रू टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में, प्रधानमंत्री ने ₹10,000 करोड़ के कॉर्पस के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स (एफओएफ) 2.0 को मंजूरी दी है

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Odisha’s Dhenkanal farmers export 3 tonne of mango to London

Media Coverage

Odisha’s Dhenkanal farmers export 3 tonne of mango to London
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 14 मई 2026
May 14, 2026

Kisan Kalyan to Viksit Bharat: PM Modi Delivers Jobs, Markets & Dignity Across Rural and Industrial India