कावेरी नदी के पानी वितरण को लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु में जो स्थिति पैदा हुई है वह काफी दुखद है: प्रधानमंत्री
हिंसा से किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। प्रजातंत्र में संयम और आपसी बातचीत से ही समाधान निकाला जाता हैः प्रधानमंत्री
पिछले दो दिनों से जारी हिंसा और आगजनी से केवल गरीबों और देश की सम्पत्ति का नुकसान हो रहा है: प्रधानमंत्री
मैं कर्नाटक और तमिलनाडु की जनता से संवेदनशीलता दिखाने और अपनी नागरिक जिम्मेदारियों को भी ध्यान में रखने की अपील करता हूंः नरेंद्र मोदी

प्रिय, भाईयों और बहनों

कावेरी नदी के पानी वितरण को लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु में जो स्थिति पैदा हुई है वह काफी दुखद है। मैं पैदा हुई परिस्थितियों से व्यक्तिगत रूप से काफी दुखी हूं। हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकती। प्रजातंत्र में किसी भी समस्या का समाधान संयम और आपसी बातचीत के माध्यम से ही निकाला जा सकता है।

इस समस्या का समाधान केवल कानूनी दायरे के अंतर्गत ही निकाला जा सकता है। कानून तोड़ना इस समस्या का विकल्प नहीं हो सकता। पिछले दो दिनों से जारी हिंसा और आगजनी से केवल गरीबों और देश की सम्पत्ति का नुकसान हो रहा है।

देश में जब भी इस तरह के हालात उत्पन्न हुए हैं, देश के अन्य हिस्सों की जनता की तरह ही कर्नाटक और तमिलनाडु की जनता ने भी ऐसे मामलों को संवेदनशीलता के साथ सामना किया है। मैं दोनों राज्यों की जनता से संवेदनशीलता दिखाने और अपनी नागरिक जिम्मेदारियों को भी ध्यान में रखने की अपील करता हूं।

मुझे विश्वास है कि आप राष्ट्र हित और राष्ट्र निर्माण को किसी भी चीज से ऊपर रखेंगे, और संयम, सद्भाव, समस्या के समाधान, हिंसा को खत्म करने, विनाश और आगजनी को रोकने को प्राथमिकता देंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Kamal Haasan Backs PM Modi's Call To Save Energy Amid US-Iran War: 'India Will Emerge Stronger'

Media Coverage

Kamal Haasan Backs PM Modi's Call To Save Energy Amid US-Iran War: 'India Will Emerge Stronger'
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने चीन में हुए कोयला खदान हादसे में जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया
May 23, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के शांक्सी प्रांत में एक खदान दुर्घटना के कारण हुई दुखद मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

भारतीय लोगों की तरफ से प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीन के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। श्री मोदी ने कहा कि शोक संतप्त परिवारों को इस दुखद घड़ी को सहने की शक्ति मिले, साथ ही उन्होंने शेष सभी लापता लोगों के शीघ्र और सुरक्षित बाहर निकलने की भी कामना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"चीन के शांक्सी प्रांत में एक खदान हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूँ। भारत के लोगों की तरफ से, राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीन के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। इस दुखद घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति मिले। सभी लापता लोगों की शीघ्र और सुरक्षित बरामदगी के लिए प्रार्थना करता हूं।"