प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हूल दिवस के पावन अवसर पर भारत के जनजातीय समुदायों के अदम्य साहस और असाधारण वीरता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ऐतिहासिक संथाल क्रांति का स्‍मरण करते हुए प्रधानमंत्री ने सम्मानित स्वतंत्रता सेनानियों- सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो के साथ-साथ अनगिनत वीर जनजातीय शहीदों की चिरस्थायी विरासत को नमन किया, जिन्होंने औपनिवेशिक उत्पीड़न के खिलाफ़ अपने प्राणों की आहुति दी।

एक्स पर अपनी एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा:

“हूल दिवस हमें अपने आदिवासी समाज के अदम्य साहस और अद्भुत पराक्रम की याद दिलाता है। ऐतिहासिक संथाल क्रांति से जुड़े इस विशेष अवसर पर सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो के साथ ही उन सभी वीर-वीरांगनाओं का हृदय से नमन और वंदन, जिन्होंने विदेशी हुकूमत के अत्याचार के खिलाफ लड़ते हुए अपने जीवन का बलिदान कर दिया। उनकी शौर्यगाथा देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्रेरित करती रहेगी।”

“ᱦᱩᱞ ᱢᱟᱦᱟ ᱫᱚ ᱟᱵᱚ ᱟᱹᱫᱤᱵᱟ.ᱥᱤ ᱥᱟᱶᱛᱟ ᱨᱮᱭᱟᱜ ᱫᱤᱞ ᱫᱟᱲᱮ ᱟᱨ ᱦᱟᱦᱟᱲᱟᱜ ᱵᱤᱨᱚᱛᱛᱚ ᱨᱮᱭᱟᱜ ᱠᱟᱛᱷᱟᱭ ᱩᱭᱦᱟᱹᱨ ᱟᱵᱚᱱᱟ ᱾ ᱱᱟᱜᱟᱢᱟᱱᱟᱜ ᱥᱟᱱᱛᱟᱞ ᱦᱩᱞ ᱥᱟᱶᱛᱮ ᱥᱟᱹᱜᱟᱹᱭ ᱟᱱ ᱱᱚᱣᱟ ᱟᱠᱷᱲᱟ ᱨᱮ ᱟᱞᱮ ᱥᱤᱫᱩ,ᱠᱟᱱᱦᱩ,ᱪᱟᱸᱫᱽ ᱵᱷᱟᱭᱨᱳ ᱟᱨ ᱯᱷᱩᱞᱳᱼᱡᱷᱟᱱᱳ ᱛᱮᱠᱚ ᱤᱝᱨᱮᱡᱽ ᱵᱤᱨᱩᱫᱷ ᱨᱮ ᱡᱤᱣᱤ ᱠᱚ ᱟᱞᱟᱭ ᱞᱮᱫ ᱥᱟᱱᱟᱢ ᱥᱟᱦᱚᱥᱟᱱ ᱵᱤᱨᱵᱟᱱᱴᱟ ᱟᱨ ᱦᱩᱞᱜᱟᱹᱨᱤᱭᱟᱹ ᱠᱚ ᱜᱩᱱᱢᱟᱱ ᱥᱟᱞᱟᱜ ᱜᱚᱰ ᱟᱨ ᱡᱚᱦᱟᱨ ᱞᱮ ᱪᱟᱞ ᱟᱠᱚ ᱠᱟᱱᱟ ᱾ ᱩᱱᱠᱩ ᱠᱚᱣᱟᱜ ᱠᱟ.ᱦᱱᱤ ᱛᱟᱭᱚᱢ ᱫᱟᱨᱟᱢ ᱫᱤᱥᱚᱢᱨᱮᱱ ᱥᱟᱱᱟᱢ ᱯᱚᱯᱚᱝᱲᱟ ᱜᱮ ᱫᱤᱥᱚᱢ ᱨᱮᱭᱟᱜ ᱢᱟᱹᱱ ᱨᱩᱠᱷᱤᱭᱟᱹ ᱞᱟᱜᱤᱫ ᱵᱷᱚᱨᱥᱟᱭ ᱡᱚᱜᱟᱣ ᱟᱠᱚᱣᱟ ᱾”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s GDP To Grow 7% In FY26: Crisil Revises Growth Forecast Upward

Media Coverage

India’s GDP To Grow 7% In FY26: Crisil Revises Growth Forecast Upward
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 16 दिसंबर 2025
December 16, 2025

Global Respect and Self-Reliant Strides: The Modi Effect in Jordan and Beyond