प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज शहीद दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक असम आंदोलन से जुड़े सभी वीरों को याद किया।

श्री मोदी ने कहा कि असम आंदोलन पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने राज्य की सांस्कृतिक शक्ति एवं समग्र विकास के स्वप्न को साकार करने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपने संदेश में कहा:

आज, शहीद दिवस के अवसर पर, हम असम आंदोलन में शामिल सभी वीरों को याद करते हैं। यह आंदोलन हमारे इतिहास में सदैव एक महत्वपूर्ण स्थान रखेगा। हम असम आंदोलन के सहभागियों के स्वप्न को साकार करने की विशेष रूप से असम की संस्कृति को सुदृढ़ बनाने और राज्य के सर्वांगीण विकास की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।

“আজি শ্বহীদ দিৱস উপলক্ষে অসম আন্দোলনত অংশগ্ৰহণ কৰা সকলোৰে শৌৰ্য্যক স্মৰণ কৰিছো। এই আন্দোলনে সদায় আমাৰ ইতিহাসত এক গুৰুত্বপূৰ্ণ স্থান অধিকাৰ কৰি থাকিব। আমি পুনৰ উল্লেখ কৰিব বিচাৰো যে, অসমৰ সংস্কৃতিক সবল কৰাৰ লগতে ৰাজ্যখনৰ সৰ্বাংগীন উন্নয়নৰ সপোন যিসকল আন্দোলনকাৰীয়ে দেখিছিল, সেই সপোনসমূহ পূৰণ কৰিবলৈ আমি প্ৰতিশ্ৰুতিবদ্ধ।” 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Over 5.5 crore ITRs filed for AY27 so far

Media Coverage

Over 5.5 crore ITRs filed for AY27 so far
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में जूडो में स्वर्ण पदक जीतने पर हर्ष सिंह को बधाई दी
July 31, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 की जूडो स्पर्धा में स्वर्ण पदक अर्जित करने पर हर्ष सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने इसे भारतीय जूडो के इतिहास में एक स्वर्णिम दिन बताते हुए कहा कि हर्ष सिंह का यह असाधारण प्रदर्शन उनकी लगन और निष्ठा का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने उनके भविष्य के प्रयासों के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

एक्स पर एक संदेश साझा करते हुए, प्रधानमंत्री ने लिखा;

"भारतीय जूडो के लिए एक ऐतिहासिक दिन!

स्वर्ण पदक जीतने पर हर्ष सिंह को बहुत-बहुत बधाई। उनका यह शानदार प्रदर्शन उनकी लगन और निष्ठा को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए उन्हें मेरी अनेक शुभकामनाएं।

#CWG2026"