प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 की जूडो स्पर्धा में स्वर्ण पदक अर्जित करने पर हर्ष सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री ने इसे भारतीय जूडो के इतिहास में एक स्वर्णिम दिन बताते हुए कहा कि हर्ष सिंह का यह असाधारण प्रदर्शन उनकी लगन और निष्ठा का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने उनके भविष्य के प्रयासों के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
एक्स पर एक संदेश साझा करते हुए, प्रधानमंत्री ने लिखा;
"भारतीय जूडो के लिए एक ऐतिहासिक दिन!
स्वर्ण पदक जीतने पर हर्ष सिंह को बहुत-बहुत बधाई। उनका यह शानदार प्रदर्शन उनकी लगन और निष्ठा को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए उन्हें मेरी अनेक शुभकामनाएं।
#CWG2026"
Historic Day for Indian Judo!
— Narendra Modi (@narendramodi) July 31, 2026
Congrats to Harsh Singh for winning a Gold. His passion and dedication are clearly reflected in the exceptional performance. Best wishes for the upcoming endeavours.#CWG2026


