प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज थाईलैंड द्वारा आयोजित 6वें बिम्सटेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। शिखर सम्मेलन का विषय था - "बिम्सटेक: समृद्ध, लचीला और खुला"। इसमें शामिल नेताओं की प्राथमिकताओं और बिम्सटेक क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं के साथ-साथ वैश्विक अनिश्चितताओं के समय में साझा विकास सुनिश्चित करने में बिम्सटेक के प्रयासों को दर्शाया गया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने म्यांमार और थाईलैंड में आए विनाशकारी भूकंप में जनहानि पर शोक व्यक्त करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने समूह को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए प्रधानमंत्री शिनावात्रा को धन्यवाद दिया। श्री मोदी ने दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के बीच बिम्सटेक को एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में रेखांकित करते हुए कहा कि समूह क्षेत्रीय सहयोग, समन्वय और प्रगति के लिए एक प्रभावशाली मंच बन गया है। उन्होंने बिम्सटेक के एजेंडे और क्षमता को और मजबूत करने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने बिम्सटेक में संस्थान और क्षमता निर्माण की दिशा में भारत के नेतृत्व वाली कई पहलों की घोषणा की। इनमें भारत में आपदा प्रबंधन, सतत समुद्री परिवहन, पारंपरिक चिकित्सा और कृषि में अनुसंधान एवं प्रशिक्षण पर बिम्सटेक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करना शामिल है। श्री मोदी ने युवाओं को कौशल प्रदान करने के लिए एक नए कार्यक्रम - बोधि [मानव संसाधन अवसंरचना के संगठित विकास के लिए बिम्सटेक] की भी घोषणा की, जिसके तहत पेशेवरों, छात्रों, शोधकर्ताओं, राजनयिकों और अन्य लोगों को प्रशिक्षण और छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। उन्होंने डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना में क्षेत्रीय आवश्यकताओं का आकलन करने के लिए भारत द्वारा एक प्रायोगिक अध्ययन और क्षेत्र में कैंसर देखभाल के लिए एक क्षमता निर्माण कार्यक्रम की भी पेशकश की। श्री मोदी ने अधिक क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण का आह्वान करते हुए, बिम्सटेक चैंबर ऑफ कॉमर्स की स्थापना और भारत में प्रत्येक वर्ष बिम्सटेक बिजनेस समिट आयोजित करने की पेशकश की।

श्री मोदी ने इस क्षेत्र को एक साथ लाने वाले ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर देते हुए, लोगों से लोगों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए कई पहलों की घोषणा की। भारत इस वर्ष बिम्सटेक एथलेटिक्स मीट और 2027 में पहले बिम्सटेक खेलों की मेजबानी करेगा, जब समूह अपनी 30वीं वर्षगांठ मनाएगा। यह बिम्सटेक पारंपरिक संगीत समारोह की भी मेजबानी करेगा। क्षेत्र के युवाओं को करीब लाने के लिए प्रधानमंत्री ने युवा नेताओं के शिखर सम्मेलन, हैकाथॉन और युवा पेशेवर आगंतुक कार्यक्रम की घोषणा की। प्रधानमंत्री द्वारा घोषित पहलों की पूरी सूची यहाँ देखी जा सकती है।

शिखर सम्मेलन में निम्नलिखित को अपनाया गया:

1. शिखर सम्मेलन घोषणा।

2. बिम्सटेक बैंकॉक विज़न 2030 दस्तावेज़, जो क्षेत्र की सामूहिक समृद्धि के लिए रोड मैप तैयार करता है।

3. बिम्सटेक समुद्री परिवहन समझौते पर हस्ताक्षर, जिसके अंतर्गत निम्नलिखित प्रावधान हैं - जहाजों, चालक दल और कार्गो के लिए राष्ट्रीय उपचार और सहायता; प्रमाणपत्रों/दस्तावेजों की पारस्परिक मान्यता; संयुक्त जहाजरानी समन्वय समिति; और विवाद निपटान तंत्र।

4. बिम्सटेक के लिए भविष्य संबंधी सिफारिशें करने हेतु गठित बिम्सटेक प्रतिष्ठित व्यक्ति समूह की रिपोर्ट।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Boost for India! IMF raises GDP growth forecast to 6.5% for FY27 despite Middle East conflict; lower US tariffs to benefit economy

Media Coverage

Boost for India! IMF raises GDP growth forecast to 6.5% for FY27 despite Middle East conflict; lower US tariffs to benefit economy
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दीं
April 15, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह पवित्र देवभूमि अपनी समृद्ध परंपराओं, अनुपम सांस्कृतिक धरोहर तथा यहां के लोगों की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता के कारण एक विशेष पहचान रखती है।

इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के सभी परिवारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

प्रधानमंत्री ने एक्स(X) पर लिखा;

“समस्त हिमाचलवासियों को हिमाचल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन देवभूमि अपनी समृद्ध परंपराओं, अनुपम सांस्कृतिक धरोहर और यहां के लोगों की कर्मठता, कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता के कारण विशेष पहचान रखती है। इस पुनीत अवसर पर मैं प्रदेश के सभी परिवारजनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।”