Excellencies

नमस्कार !

आज इस समिट के शानदार आयोजन के लिए मैं थाईलैंड की प्रधान मंत्री Her Excellency शिन्नावात जी का आभार व्यक्त करता हूँ।

Excellencies

सबसे पहले, मैं म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के कारण हुई जान-माल की हानि पर सभी भारतीयों की ओर से गहरी शोक संवेदनाएं प्रकट करता हूँ। और, इस आपदा में जो लोग घायल हुए हैं, उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।

Excellencies,

पिछले तीन वर्षों में बिम्सटेक की अध्यक्षता और संचालन को कुशलतापूर्वक और प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ाने के लिए मैं प्रधानमंत्री और उनकी टीम को बधाई देता हूँ।

बिम्सटेक दक्षिण एशिया और पूर्व एशिया को जोड़ने वाला एक सेतु है, यह क्षेत्रीय संपर्क, सहयोग और समृद्धि की नई राहें खोलने के लिए एक प्रभावी मंच के रूप में उभर रहा है।

यह ख़ुशी की बात है कि पिछले साल ‘BIMSTEC Charter’ लागू हो गया है। मुझे विश्वास है आज हम जो ‘बैंकॉक विज़न 2030’ अपना रहे हैं, वह Bay of Bengal क्षेत्र में समृद्धि, सुरक्षा और समावेशिता के हमारे संकल्प को साकार करेगा।

Excellencies,

बिम्सटेक को और सशक्त बनाने के लिए हमें इसके कार्यक्षेत्र और क्षमता का निरंतर विस्तार करते रहना होगा।

यह खुशी की बात है कि Home Ministers’ मेकनिज़म को संस्थागत रूप दिया जा रहा है। Cyber crime, cyber security, counter-terrorism, drug and human trafficking के खिलाफ लड़ाई में यह फोरम अहम भूमिका निभा सकता है। इसके लिए मैं इस वर्ष भारत में इसकी पहली बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव रखता हूँ।

Excellencies,

क्षेत्रीय विकास के लिए, physical के साथ साथ digital और energy connectivity अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मुझे ख़ुशी है कि बंगलुरु स्थित BIMSTEC Energy Centre ने कार्य शुरू कर दिया है। मेरा सुझाव है कि हमारी टीम्स electric grid interconnection पर तेजी से काम करें।

भारत में Digital Public Infrastructure, यानि DPI से पब्लिक सर्विस डेलीवेरी में क्रांति आई है। गुड गवर्नेंस और पारदर्शिता बढ़ी है। और फाइनेंसियल inclusion को बल मिला है। बिम्सटेक देशों के साथ DPI का अनुभव साझा करने में हमें ख़ुशी होगी। इसके लिए बिम्सटेक देशों की जरूरतों को समझने के लिए एक pilot study की जा सकती है।

साथ ही, भारत के Unified payment Interface, यानि UPI और बिम्सटेक क्षेत्र में payment systems के बीच connectivity का भी प्रस्ताव रखता हूँ। इससे व्यापार, उद्योग और टूरिज्म, सभी स्तरों पर लाभ होगा।

Excellencies,

व्यापार और व्यवसायिक कनेक्टिविटी भी हमारी प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है।

हमारे businesses के बीच सहयोग और समन्वय बढ़ाने के लिए, मैं BIMSTEC Chamber of Commerce की स्थापना का प्रस्ताव रखता हूँ। साथ ही, हर साल BIMSTEC Business Summit भी आयोजित की जायेगी।

मेरा सुझाव है कि बिम्सटेक क्षेत्र में local currency में व्यापार की संभावनाओं पर एक feasibility study भी की जानी चाहिए।

Excellencies,

Free, open, secure and safe Indian ocean हमारी साझी प्राथमिकता है। आज संपन्न हुए Maritime Transport Agreement से मर्चेन्ट शिपिंग और कार्गो ट्रांसपोर्ट में सहयोग मजबूत होगा। व्यापार को गति मिलेगी।

हमारा प्रस्ताव है कि भारत में एक Sustainable Maritime Transport Centre की स्थापना की जाये। यह Centre क्षमता निर्माण, रिसर्च, इनोवेशन और मैरीटाइम नीतियों में समन्वय बढ़ाने के लिए काम करेगा। मैरीटाइम सिक्युरिटी में हमारे सहयोग को भी बढ़ावा मिलेगा।

Excellencies,

हाल ही में आए भूकंप ने हमें याद दिलाया कि बिम्सटेक क्षेत्र प्राकृतिक आपदाओं के प्रति कितना vulnerable है।

भारत हमेशा अपने मित्र देशों के लिए First Responder की तरह कार्य करता है। यह हमारा सौभाग्य है कि म्यांमार के लोगों के लिए समय पर राहत पहुँचाने में सक्षम रहे हैं। आपदाओं को रोका नहीं जा सकता, लेकिन उनसे निपटने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए।

इस संदर्भ में, मैं भारत में BIMSTEC Centre of Excellence for Disaster Management स्थापित करने का प्रस्ताव रखता हूँ। यह Centre, आपदा प्रबंधन, राहत और पुनर्वास में सहयोग करेगा। साथ ही, इस वर्ष बिम्सटेक Disaster Management Authorities के बीच चौथी joint exercises भारत में की जाएगी।

Excellencies,

पब्लिक हेल्थ हमारी सामाजिक प्रगति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।

मुझे कहते हुए ख़ुशी है कि बिम्सटेक देशों में cancer care में ट्रेनिंग और capacity building के लिए भारत सहयोग देगा। होस्लिस्टिक हेल्थ की दृष्टि से, traditional medicine में रिसर्च और प्रसार के लिए एक Centre of excellence स्थापित किया जाएगा।

उसी तरह, किसानों के लाभ के लिए knowledge and best practices के आदान प्रदान, research और capacity building के लिए, भारत में एक Centre of Excellence खोलने का प्रस्ताव रखते हैं।

Excellencies,

Space क्षेत्र में भारत के वैज्ञानिकों ने जो प्रगति की है, वह ग्लोबल साउथ के सभी युवाओं के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है। हम अपने अनुभव आप सभी के साथ साझा करने के लिए तैयार हैं।

इस संदर्भ में, बिम्सटेक देशों के लिए मैनपावर ट्रेनिंग, Nano Satellites के निर्माण और लॉन्च, remote sensing data के उपयोग के लिए ग्राउंड स्टेशन स्थापित करने का प्रस्ताव रखता हूँ।

Excellencies,

युवाओं की skilling के लिए हम "BODHI”, यानि, "BIMSTEC for Organised Development of Human resource Infrastructure” initiative शुरू करेंगे।

इसके अंतर्गत, बिम्सटेक देशों के 300 युवाओं को हर साल भारत में ट्रैनिंग दी जाएगी।

भारत के Forestry Research Institute में बिम्सटेक छात्रों के लिए स्कॉलरशिप दी जाएंगी। नालंदा विश्वविद्यालय में भी स्कॉलरशिप स्कीम का विस्तार किया जाएगा। बिम्सटेक देशों के युवा diplomats के लिए हर साल ट्रेनिंग programme आयोजित किया जाएगा।

Excellencies,

हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत हमारे संबंधों की मजबूत नीव हैं।

ओडिशा की ‘बाली जात्रा’, बौद्ध और हिन्दू परंपराओं के गहरे ऐतिहासिक संबंध, हमारी भाषाएँ, यह सभी हमारे सांस्कृतिक जुड़ाव के प्रतीक हैं।

इन संपर्कों को उजागर करने के लिए, इस वर्ष भारत में पहले बिम्सटेक Traditional Music Festival का आयोजन किया जाएगा।

Excellencies,

हमारे युवाओं के बीच आदान-प्रदान बढाने के लिए, इस वर्ष BIMSTEC Young Leaders’ Summit आयोजित की जाएगी। और, बिम्सटेक Hackathon और Young Professional Visitors programme की शुरुआत की जाएगी।

खेलों के क्षेत्र में, भारत में इस वर्ष ‘BIMSTEC Athletics Meet’ आयोजित करने का प्रस्ताव रखता हूँ। 2027 में, बिम्सटेक की तीसवीं वर्षगांठ के अवसर पर, हम पहले BIMSTEC Games host करने की घोषणा करते हैं।

Excellencies,

बिम्सटेक हमारे लिए केवल एक क्षेत्रीय संगठन नहीं है। यह हमारे समावेशी विकास और सुरक्षा का एक मॉडल है। यह हमारे साझा संकल्पों और सामूहिक शक्ति का प्रतीक है।

यह ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास’ की अवधारणा का एक साकार रूप है।

मुझे विश्वास है कि हम एकजुटता, सहयोग और विश्वास की भावना को और मजबूत करेंगे, और मिलकर बिम्सटेक को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे!

अंत में, मैं बिम्सटेक के आगामी अध्यक्ष बांग्लादेश का स्वागत करता हूं, और उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।

बहुत-बहुत धन्यवाद!

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s first, 2 geothermal wells commissioned in Ladakh

Media Coverage

India’s first, 2 geothermal wells commissioned in Ladakh
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister extends best wishes to Skyroot Aerospace
July 18, 2026
Prime Minister invites citizens to witness launch of Orbital Launch Vehicle, Vikram-1

Prime Minister Shri Narendra Modi, today, extended his best wishes to Skyroot Aerospace ahead of the maiden orbital launch of Vikram-1, India's first privately developed launch vehicle, describing it as a historic milestone in the nation's space journey. Shri Modi said that the launch of Vikram-1 marks the opening of a new frontier for India's space ambitions and reflects the country's growing capabilities in innovation, technology and entrepreneurship.

The Prime Minister also urged citizens, particularly the youth, to witness this landmark mission.

The Prime Minister posted on X:

A historic new frontier for India’s space journey!

At 11:30 AM today, Skyroot Aerospace will undertake the maiden orbital launch of Vikram-1, India’s first privately developed launch vehicle.

This four-stage rocket is designed to provide rapid and on-demand launch services. This mission highlights the talent, determination and entrepreneurial spirit of our youth. It also shows how our space-sector reforms are unlocking new opportunities for innovation and enterprise.

My best wishes to the entire Skyroot Aerospace team for a successful launch. May Vikram-1 soar high, create history and inspire a generation of innovators.

I urge all Indians, especially my young friends, to follow this historic mission and join in wishing Team Skyroot success using #IndiaWithVikram1.

@SkyrootA