प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हेग में भारतीय समुदाय के स्वागत समारोह में हिस्सा लिया। श्री मोदी के आगमन पर नीदरलैंड में रहने वाले प्रवासी भारतीयों और भारत के मित्रों की एक विशाल सभा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए उत्साहपूर्ण और रंगारंग स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने डच समाज में भारतीय प्रवासी समुदाय के योगदान और भारत और नीदरलैंड के बीच मित्रता के जीवंत सेतु के रूप में उनकी भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने सूरीनामी-हिंदुस्तानी समुदाय के भारत के साथ गहरे और स्थायी ऐतिहासिक संबंधों को भी याद किया और पीढ़ियों से उनकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने के उनके प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने इस बात का उल्लेख किया कि प्रौद्योगिकी क्षेत्र में बड़ी संख्या में भारतीय पेशेवर और डच विश्वविद्यालयों में भारतीय छात्रों की बढ़ती संख्या विशेष रूप से नवाचार-आधारित क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच समकालीन साझेदारी को मजबूती प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि खेल संबंध विशेष रूप से क्रिकेट और हॉकी दोनों देशों के बीच घनिष्ठ जन-संबंधों को और अधिक बढ़ावा दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी और नवाचार प्रमुख केन्द्रित क्षेत्रों के रूप में उभर रहे हैं और नीदरलैंड के साथ द्विपक्षीय सहयोग लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने दोनों देशों के बीच मजबूत और बढ़ते व्यापार एवं आर्थिक संबंधों पर जोर देते हुए कहा कि नीदरलैंड यूरोप में भारत के सबसे बड़े निर्यात स्थलों में से एक है और इसके प्रमुख निवेश साझेदारों में से एक है। उन्होंने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता दोनों पक्षों के लिए नए अवसर खोलेगा।

प्रधानमंत्री ने 2047 तक विकसित भारत बनने के उद्देश्य से भारत में हो रही वृद्धि और प्रगति का भी जिक्र किया। उन्होंने बुनियादी ढांचे, विनिर्माण, स्वच्छ ऊर्जा और डिजिटल प्रणालियों में व्यापक प्रगति के माध्यम से भारत में जारी परिवर्तन और गति का उल्लेख किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत आत्मविश्वास से अपने भविष्य को आकार दे रहा है और वैश्विक विकास एवं समृद्धि में योगदान दे रहा है।
श्री मोदी ने भारतीय समुदाय को आश्वासन दिया कि भारत सरकार विदेश में रहने वाले प्रत्येक भारतीय के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उनसे नीदरलैंड में अपने अनुभव का लाभ उठाकर विकसित भारत की यात्रा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

नीदरलैंड, यूरोप में भारतीय मूल के लोगों की सबसे बड़ी आबादी वाला देश है जिसमें सूरीनामी-हिंदुस्तानी समुदाय के लगभग 200,000 सदस्य शामिल हैं। इस संदर्भ में उन्होंने चौथी पीढ़ी से छठी पीढ़ी तक सूरीनामी-हिंदुस्तानी प्रवासी समुदाय के लिए ओसीआई पात्रता में छूट के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री का पूरा भाषण यहां देखा जा सकता है [लिंक] ।
मानवता का इतिहास साक्षी है कि समय के साथ अनेक संस्कृतियां मिट गईं।
— PMO India (@PMOIndia) May 16, 2026
लेकिन भारत का diverse culture, आज भी अपने लोगों के दिलों में धड़कता है: PM @narendramodi
13 वर्ष मुख्यमंत्री के रूप में... 12 वर्ष प्रधानमंत्री का सेवाकाल... Democratic World में 25 वर्षों तक... करोड़ों-करोड़ वोटर्स का लगातार समर्थन... ये मेरे लिए बहुत ही बड़े सौभाग्य की बात है।
— PMO India (@PMOIndia) May 16, 2026
मेरे लिए ये सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है... ये मेरी बहुत बड़ी पूंजी है: PM @narendramodi
जब भारत में Aspirations Unlimited हैं, तो Efforts भी Limitless हो रहे हैं: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) May 16, 2026
भारत chip making में, semiconductor sector में भी बड़े कदम उठा रहा है।
— PMO India (@PMOIndia) May 16, 2026
अभी भारत में 12 semiconductor plants पर काम चल रहा है। इनमें से दो plants में production भी शुरु हो चुका है।
यानि अब chip भी, designed in India, made in India होगी: PM @narendramodi
भारत की aspiration driven journey, हमारी democracy को सशक्त कर रही है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) May 16, 2026
भारत... अपने हर citizen की democratic participation को value करता है।
— PMO India (@PMOIndia) May 16, 2026
और mother of democracy के रूप में, ये हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है: PM @narendramodi


