प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ब्राजील के रियो डी जनेरियो में जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर इंडोनेशिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति महामहिम प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति सुबियांतो को उनके पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। दोनों नेताओं ने अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी के ढांचे में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने व्यापार एवं निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, कनेक्टिविटी, पर्यटन, स्वास्थ्य तथा दोनों देशों के लोगों के बीच पारस्परिक संबंधों के क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहे हैं और इस अवसर को उचित तरीके से मनाने का आह्वान किया।

दोनों नेताओं ने विभिन्न वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। जी 20 के भीतर अपने घनिष्ठ सहयोग पर चर्चा करते हुए, उन्होंने ग्लोबल साउथ की चिंताओं को प्रधानता देने का आह्वान किया। दोनों नेताओं ने आसियान सहित विविध एवं बहुपक्षीय क्षेत्रों में जारी सहयोग की भी समीक्षा की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Project Cheetah: How A Species Declared Extinct During Nehru Era Returned To India Under Modi Govt

Media Coverage

Project Cheetah: How A Species Declared Extinct During Nehru Era Returned To India Under Modi Govt
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने दमन में नमो हॉस्पिटल का उद्घाटन किया
June 05, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज दमन में नमो अस्पताल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य उपचार प्रदान करने की दिशा में चल रहे प्रयासों के अनुरूप है। उन्होंने रेखांकित किया कि आधुनिक सुविधाओं से लैस यह अस्पताल इस केंद्र शासित प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में बेहद मददगार साबित होगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:

"लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य उपचार प्रदान करने के हमारे प्रयासों के अनुरूप, दमन में नमो अस्पताल का उद्घाटन किया गया है। यह आधुनिक सुविधाओं से लैस है और इस केंद्र शासित प्रदेश तथा आसपास के क्षेत्रों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में बेहद मददगार साबित होगा।"