प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल से मुलाकात की। श्री मोदी ने कहा, "भारत और जर्मनी अपनी रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहे हैं। जीवंत लोकतंत्र और अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं के रूप में, हम व्यापार, प्रौद्योगिकी, नवाचार, स्थिरता, विनिर्माण और गतिशीलता में परस्पर लाभप्रद सहयोग को बढ़ाने की अपार संभावनाएँ देखते हैं।"

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:

"जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल से मिलकर प्रसन्नता हुई। भारत और जर्मनी अपनी रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहे हैं। जीवंत लोकतंत्र और अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं के रूप में, हम व्यापार, प्रौद्योगिकी, नवाचार, स्थिरता, विनिर्माण और गतिशीलता में परस्पर लाभप्रद सहयोग को बढ़ाने की अपार संभावनाएँ देखते हैं। हम बहुध्रुवीय विश्व, शांति और संयुक्त राष्ट्र सुधारों के लिए दृष्टिकोण साझा करते हैं। मैंने जर्मन चांसलर को शीघ्र भारत आने का निमंत्रण दोहराया।"

@_FriedrichMerz

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Centre allows 100% FDI in insurance via auto route

Media Coverage

Centre allows 100% FDI in insurance via auto route
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने दिल्ली के शाहदरा जिले में आग लगने की घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया
May 03, 2026
प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के शाहदरा जिले में आग लगने की घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने इस दुखद हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

श्री मोदी ने घोषणा की कि प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:

"दिल्ली के शाहदरा जिले में आग लगने की घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। मैं उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री"