प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज कानपुर में पहलगाम आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिले। श्री मोदी ने कहा, "उन्होंने आतंक के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के लिए हमारी पराक्रमी सेना का आभार जताया।"
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
"पहलगाम के कायराना आतंकी हमले में जान गंवाने वाले हमारे कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी के परिजनों से आज मुलाकात हुई। उन्होंने आतंक के खिलाफ ऑपरेशन सिन्दूर के लिए हमारी पराक्रमी सेना का आभार जताया। उनका ये जज़्बा देशवासियों को प्रेरित करने वाला है।"
पहलगाम के कायराना आतंकी हमले में जान गंवाने वाले हमारे कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी के परिजनों से आज मुलाकात हुई। उन्होंने आतंक के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के लिए हमारी पराक्रमी सेना का आभार जताया। उनका ये जज्बा देशवासियों को प्रेरित करने वाला है।
— Narendra Modi (@narendramodi) May 30, 2025


