प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के मोतिहारी में स्वामी शक्ति शरणानंद सरस्वती जी महाराज से मुलाकात की। श्री मोदी ने महाराज जी का आशीर्वाद लिया और उनके स्नेह, आत्मीयता और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।
श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:
“आज मोतिहारी में स्वामी शक्ति शरणानंद सरस्वती जी महाराज से आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला। उनके व्यक्तित्व में जहां तेज और ओज का वास है, वहीं वाणी में आध्यात्मिकता रची-बसी है। महाराज जी की आत्मीयता, स्नेह और मार्गदर्शन से अभिभूत हूं!”
आज मोतिहारी में स्वामी शक्ति शरणानंद सरस्वती जी महाराज से आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला। उनके व्यक्तित्व में जहां तेज और ओज का वास है, वहीं वाणी में आध्यात्मिकता रची-बसी है। महाराज जी की आत्मीयता, स्नेह और मार्गदर्शन से अभिभूत हूं! pic.twitter.com/7PTxDNv0tH
— Narendra Modi (@narendramodi) July 18, 2025


