प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बैंकॉक में आयोजित 6वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री श्री के.पी. शर्मा ओली से मुलाकात की।

दोनों नेताओं ने भारत और नेपाल के बीच अद्वितीय और घनिष्ठ संबंधों की समीक्षा की। उन्होंने भौतिक और डिजिटल संपर्क, जन - से - जन संपर्क और ऊर्जा के क्षेत्र में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने दोनों देशों और दोनों देशों के लोगों के बीच बहुआयामी साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में काम करना जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।

नेपाल भारत की पड़ोसी प्रथम नीति के तहत उसका एक प्राथमिकता प्राप्त साझेदार है। यह बैठक दोनों देशों के बीच नियमित उच्च स्तरीय संवाद की परंपरा को जारी रखने की प्रतीक है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
After Modi's Push For Domestic Tourism, Here Are 8 Places Seeing A Surge

Media Coverage

After Modi's Push For Domestic Tourism, Here Are 8 Places Seeing A Surge
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 25 मई 2026
May 25, 2026

Economic Powerhouse Meets Compassionate Leadership: India’s Rise Under PM Narendra Modi