प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चुस्त-दुरुस्त रहने के महत्त्व पर जोर दिया और 75 लाख सूर्य नमस्कार चैलेंज की प्रशंसा की।

आज भारत के दिग्गज एथलीटों के साथ 75 लाख सूर्य नमस्कार चैलेंज पर भारतीय खेल प्राधिकरण के ट्वीट के उत्तर में प्रधानमंत्री ने ट्वीट कियाः

“मौजूदा विश्व महामारी ने चुस्त-दुरुस्त रहने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के महत्त्व की एक बार फिर पुष्टि कर दी है। इस दिशा में यह एक महान प्रयास है।

साथ ही, मैं आप सबसे अपील करता हूं कि सभी कोविड-19 सम्बंधी प्रोटोकॉल का पालन करें, मास्क पहनें और अगर टीका लगवाने के पात्र हैं, तो टीका लगवायें।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Tariff cut to open door wider for exports, lift rupee, fund inflows: Nirmala Sitharaman

Media Coverage

Tariff cut to open door wider for exports, lift rupee, fund inflows: Nirmala Sitharaman
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी 7-8 फरवरी 2026 को कुआलालंपुर, मलेशिया के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे
February 04, 2026

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मलेशिया के प्रधानमंत्री महामहिम दातो सेरी अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर 07-08 फरवरी 2026 को मलेशिया के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे।

यह प्रधानमंत्री का मलेशिया का तीसरा दौरा होगा, और अगस्त 2024 में भारत-मलेशिया द्विपक्षीय संबंधों को ‘कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ तक बढ़ाने के बाद पहला दौरा होगा।

इस दौरे में पीएम मोदी, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ-साथ इंडस्ट्री और बिजनेस के प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के साथ ही 10वां इंडिया-मलेशिया CEO फोरम भी आयोजित किया जाएगा।

भारत और मलेशिया के बीच ऐतिहासिक, सभ्यतागत और सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित मित्रता के दीर्घकालिक रिश्ते हैं। मलेशिया में 29 लाख भारतीयों की मौजूदगी से यह रिश्ता और मजबूत होता है, जो दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा भारतीय प्रवासी समुदाय है।

भारत और मलेशिया के संबंध बहुआयामी हैं और लगातार मजबूत हो रहे हैं। पीएम की आगामी यात्रा; दोनों नेताओं को व्यापार और निवेश, रक्षा, सुरक्षा एवं समुद्री सहयोग से लेकर डिजिटल व फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी, ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन तथा लोगों के आपसी संपर्क तक, द्विपक्षीय सहयोग के हर पहलू की समीक्षा का अवसर देगी। साथ ही, आपसी लाभ के लिए भविष्य के सहयोग की दिशा भी तय की जाएगी।