प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वियतनाम के दा नांग में आयोजित 2026 अंडर 23 एशियन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए आज भारतीय पहलवानों को बधाई दी।
श्री मोदी ने कहा कि हमारी पुरुष फ्रीस्टाइल और महिला कुश्ती टीमों ने चैंपियनशिप में टीम खिताब जीते।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती टीम ने 4 स्वर्ण पदकों समेत 9 पदक जीते, जो अंडर 23 एशियन चैंपियनशिप के इतिहास में भारत के अब तक के सर्वाधिक पदक हैं।
उन्होंने कहा कि महिला कुश्ती दल ने 6 स्वर्ण पदकों समेत 10 पदक जीते।
प्रधानमंत्री ने इस बात को भी रेखांकित किया कि ग्रीको-रोमन टीम ने 8 पदक जीतकर अब तक के सर्वाधिक पदक अपने नाम किए।
प्रधानमंत्री ने पहलवानों को बधाई देते हुए उनके भावी प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ दीं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;
“हमारे पहलवानों का शानदार प्रदर्शन!
हमारी पुरुषों की फ़्रीस्टाइल और महिलाओं की कुश्ती टीमों ने वियतनाम के दा नांग में 2026 अंडर 23 एशियाई चैंपियनशिप में टीम खिताब जीते।
पुरुषों की फ़्रीस्टाइल कुश्ती टीम ने 4 स्वर्ण पदकों सहित 9 पदक जीते, इस तरह अंडर 23 एशियन चैंपियनशिप के इतिहास में भारत के अब तक के सर्वाधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाया। महिला कुश्ती दल ने 6 स्वर्ण पदकों सहित 10 पदक जीते। ग्रीको-रोमन टीम ने भी 8 पदकों के साथ अब तक के सर्वाधिक पदक अपने नाम किए।
हमारे पहलवानों को बधाई। भावी प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएँ।”