केवड़िया में एकीकृत विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया
स्टेचू ऑफ यूनिटी के लिए एकता क्रूज़ सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने केवड़िया में सरदार पटेल प्राणी उद्यान और जिओडेसिक एवरी डोम का उद्घाटन किया। उन्होंने केवड़िया में एकीकृत विकास योजनाओं के अंतर्गत 17 परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की और 4 नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन योजनाओं में नेविगेशन चैनल, नया गोरा सेतु, गरुड़ेश्वर बांध सरकारी कर्मियों के लिए आवास, बस बे टर्मिनस, एकता पौधशाला, खलवानी पर्यावरण अनुकूल पर्यटन और जनजातीय गृह आवास शामिल हैं। उन्होंने इस अवसर पर स्टेचू ऑफ यूनिटी के लिए एकता क्रूज़ सेवा को भी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

 

जंगल सफारी और जिओडेसिक एवियरी डोम

प्रधानमंत्री ने कहा कि फ्लाई हाई इंडियन एवियरी उन लोगों के लिए एक बेहतरीन नज़ारा होगा जो विभिन्न प्रकार के पक्षियों को देखने में रोमांच का अनुभव करते हैं। उन्होंने कहा कि केवड़िया तैयार और इस एवेरी का दीदार कीजिए, जो जंगल सफारी कांप्लेक्स का हिस्सा है। यह एक बेहतरीन अनुभव होगा।

जंगल सफारी एक अत्याधुनिक प्राणी उद्यान है जो समुद्र तल से 29 मीटर से लेकर 180 मीटर तक की ऊंचाई पर स्थित है। यह 375 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें 1100 से अधिक पशु-पक्षी हैं और तकरीबन 5 लाख पौधे हैं। यह जंगल सफारी बहुत तेज गति से निर्मित किए जाने वाले जंगल सफारी में से एक है। इस प्राणी उद्यान में दो अलग-अलग पक्षी अभयारण्य हैं, जिसमें एक घरेलू पक्षियों के लिए है तो दूसरा विदेश से आने वाले पक्षियों के लिए। यह दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी उद्यान है। यह प्राणी उद्यान अपने आप में अनूठा है। यहां आने वाले दर्शकों को एक अलग किस्म का अनुभव प्राप्त होगा। यहां खेलते कूदते और मस्ती करते मकाउ कोकाटू, रैबिट और गीनिया पिग इत्यादि देखे जा सकते हैं।

 

एकता क्रूज सेवा

एकता क्रूज सर्विस श्रेष्ठ भारत भवन से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बीच की 6 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस जहाज से यात्रा करने वाले दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैचू ऑफ यूनिटी को यात्रा करते हुए ही देख सकते हैं। इसके अंतर्गत सेवा में शामिल की गई जहाज से 40 मिनट यात्रा कराई जाएगी, जिस पर 200 यात्री एक बार में सवार हो सकते हैं। नए गोरा सेतु का निर्माण इस फेरी सर्विस के संचालन हेतु ही किया गया है और बोटिंग चैनल का निर्माण स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा करने वाले पर्यटकों को बोट की सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु किया गया है।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
The Bishkek Balancing Act: How India’s dual engagements define its strategic autonomy

Media Coverage

The Bishkek Balancing Act: How India’s dual engagements define its strategic autonomy
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
August 31, 2026
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया। श्री मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

श्री मोदी ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मृत्यु से अत्यंत दुखी हूँ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi